Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना प्रभारी यातायात उमरिया द्वारा जयस्तम चौक उमरिया में आम नागरिकों को यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया-थाना प्रभारी यातायात उमरिया मुकेश कुमार दुबे संवाददाता की खास रिपोर्ट l उमरिया जिला उमरिया मध्य प्रदेश -जयस्तम्भ चौक उमरिया मे थाना प्रभारी यातायात उमरिया द्वारा आम नागरिकों को यातायात नियमों के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया एवं पी. एम. राहत योजना, कैश लेस उपचार योजना, हिट एंड रन, राहवीर योजना के सम्बन्ध मे पम्पलेट वितरण कर योजना की जानकारी दी गईl इसके साथ ही थाना प्रभारी यातायात उमरिया द्वारा आम नागरिकों से दो पहिया वाहन पर हेलमेट लगाना एवं चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का उपयोग करने की समझाइए दी गई है एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों से अपील कीगई है कि यातायात नियमों का पालन करें l किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके l
मुकेश कुमार दुबे (MJ *CC)
थाना प्रभारी यातायात उमरिया द्वारा जयस्तम चौक उमरिया में आम नागरिकों को यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया-थाना प्रभारी यातायात उमरिया मुकेश कुमार दुबे संवाददाता की खास रिपोर्ट l उमरिया जिला उमरिया मध्य प्रदेश -जयस्तम्भ चौक उमरिया मे थाना प्रभारी यातायात उमरिया द्वारा आम नागरिकों को यातायात नियमों के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया एवं पी. एम. राहत योजना, कैश लेस उपचार योजना, हिट एंड रन, राहवीर योजना के सम्बन्ध मे पम्पलेट वितरण कर योजना की जानकारी दी गईl इसके साथ ही थाना प्रभारी यातायात उमरिया द्वारा आम नागरिकों से दो पहिया वाहन पर हेलमेट लगाना एवं चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का उपयोग करने की समझाइए दी गई है एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों से अपील कीगई है कि यातायात नियमों का पालन करें l किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके l
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सीएम राइज़ स्कूल मानपुर में निकले दुर्लभ बैंडेड क्रेट को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। सीएम राइज़ स्कूल मानपुर में निकले दुर्लभ बैंडेड क्रेट को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी -उमरिया। सीएम राइज़ स्कूल मानपुर परिसर में बैंडेड क्रेट सांप दिखाई देने से स्कूल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर जैव विविधता एवं वन्यजीव रेस्क्यू से जुड़े मानपुर के रेयर स्पीशीज रेस्क्यूअर निशांत शुक्ला ‘मुन्ना’ मौके पर पहुंचे और सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान सांप को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे उसके प्राकृतिक रहवास क्षेत्र में छोड़ने की कार्रवाई की गई। बताया गया कि बैंडेड क्रेट अत्यंत विषैला सांप है, इसलिए स्कूल परिसर में इसकी मौजूदगी से विद्यार्थियों और स्टाफ में चिंता का माहौल बन गया था। समय रहते रेस्क्यू होने से संभावित खतरा टल गया।3
- *उज्जैन के तेलीवाड़ा क्षेत्र में कुछ उपद्रवियों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। पथराव के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े* पुलिस बल ने स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में ले ली है..!! *👉🏻कल रात शहर काजी की अपील के बाद भी लोग नहीं माने तो पुलिस ने अपने ढंग से मनवाया।*1
- *होम्योपैथी की आड़ में एलोपैथी इलाज का आरोप, बड़गैया पॉलीक्लिनिक सील* *सरईकापा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, होम्योपैथी रजिस्ट्रेशन पर एलोपैथिक उपचार किए जाने की शिकायत के बाद पहुंची टीम* शहडोल पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार की रिपोर्ट जिले के सोहागपुर ब्लॉक अंतर्गत सरईकापा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। होम्योपैथी के रजिस्ट्रेशन की आड़ में एलोपैथिक उपचार किए जाने की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़गैया पॉलीक्लिनिक पर दबिश देकर उसे सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्लीनिक संचालक द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम से अभद्रता किए जाने की बात भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सरईकापा स्थित बड़गैया पॉलीक्लिनिक को लेकर स्वास्थ्य विभाग को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि क्लीनिक का पंजीयन होम्योपैथी के रूप में होने के बावजूद यहां मरीजों का एलोपैथिक पद्धति से उपचार किया जा रहा है। शिकायतों के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया। *पहले भी सील हो चुका है क्लीनिक* बताया जा रहा है कि बड़गैया पॉलीक्लिनिक के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग पहले भी कार्रवाई कर चुका है। पूर्व में क्लीनिक को सील किए जाने के बावजूद दोबारा उपचार शुरू किए जाने की शिकायतें सामने आने के बाद विभाग की कार्रवाई पर भी सवाल उठे थे। करीब एक सप्ताह पूर्व भी स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा यहां पहुंचकर जांच किए जाने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद लगातार मिल रही शिकायतों के चलते विभाग ने दोबारा कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया। *अभयराज क्लीनिक को भी किया गया था सील* सरईकापा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई का यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पूर्व अभयराज क्लीनिक को भी विभाग द्वारा सील किया गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा स्वास्थ्य विभाग तक शिकायतें पहुंचाए जाने के साथ-साथ वीडियो के माध्यम से भी यह दावा किए जाने की बात सामने आई कि सील किए गए अभयराज क्लीनिक में दोबारा मरीजों का उपचार किया जा रहा है। हालांकि, सील किए गए परिसर में दोबारा उपचार किए जाने संबंधी इन दावों की आधिकारिक पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की जांच और कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। लगातार सामने आ रही ऐसी शिकायतों ने क्षेत्र में संचालित निजी क्लीनिकों की जांच और निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कार्रवाई के दौरान अभद्रता का आरोप* बड़गैया पॉलीक्लिनिक में कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम और क्लीनिक संचालक के बीच विवाद की स्थिति भी बनी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, संचालक द्वारा टीम के साथ अभद्रता किए जाने की बात सामने आई है। मामले में विभाग द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जानकारी का इंतजार है। *विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप* स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के बाद सरईकापा और आसपास के क्षेत्र में निजी क्लीनिक संचालकों में हड़कंप की स्थिति है। अब देखना होगा कि विभाग द्वारा क्षेत्र में संचालित अन्य क्लीनिकों के पंजीयन, चिकित्सकीय योग्यता और उपचार पद्धति की जांच किस स्तर तक की जाती है। *होम्योपैथी की आड़ में एलोपैथी इलाज का आरोप, बड़गैया पॉलीक्लिनिक सील* *सरईकापा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, होम्योपैथी रजिस्ट्रेशन पर एलोपैथिक उपचार किए जाने की शिकायत के बाद पहुंची टीम* शहडोल पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार की रिपोर्ट जिले के सोहागपुर ब्लॉक अंतर्गत सरईकापा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। होम्योपैथी के रजिस्ट्रेशन की आड़ में एलोपैथिक उपचार किए जाने की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़गैया पॉलीक्लिनिक पर दबिश देकर उसे सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्लीनिक संचालक द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम से अभद्रता किए जाने की बात भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सरईकापा स्थित बड़गैया पॉलीक्लिनिक को लेकर स्वास्थ्य विभाग को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि क्लीनिक का पंजीयन होम्योपैथी के रूप में होने के बावजूद यहां मरीजों का एलोपैथिक पद्धति से उपचार किया जा रहा है। शिकायतों के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया। *पहले भी सील हो चुका है क्लीनिक* बताया जा रहा है कि बड़गैया पॉलीक्लिनिक के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग पहले भी कार्रवाई कर चुका है। पूर्व में क्लीनिक को सील किए जाने के बावजूद दोबारा उपचार शुरू किए जाने की शिकायतें सामने आने के बाद विभाग की कार्रवाई पर भी सवाल उठे थे। करीब एक सप्ताह पूर्व भी स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा यहां पहुंचकर जांच किए जाने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद लगातार मिल रही शिकायतों के चलते विभाग ने दोबारा कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया। *अभयराज क्लीनिक को भी किया गया था सील* सरईकापा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई का यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पूर्व अभयराज क्लीनिक को भी विभाग द्वारा सील किया गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा स्वास्थ्य विभाग तक शिकायतें पहुंचाए जाने के साथ-साथ वीडियो के माध्यम से भी यह दावा किए जाने की बात सामने आई कि सील किए गए अभयराज क्लीनिक में दोबारा मरीजों का उपचार किया जा रहा है। हालांकि, सील किए गए परिसर में दोबारा उपचार किए जाने संबंधी इन दावों की आधिकारिक पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की जांच और कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। लगातार सामने आ रही ऐसी शिकायतों ने क्षेत्र में संचालित निजी क्लीनिकों की जांच और निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कार्रवाई के दौरान अभद्रता का आरोप* बड़गैया पॉलीक्लिनिक में कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम और क्लीनिक संचालक के बीच विवाद की स्थिति भी बनी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, संचालक द्वारा टीम के साथ अभद्रता किए जाने की बात सामने आई है। मामले में विभाग द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जानकारी का इंतजार है। *विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप* स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के बाद सरईकापा और आसपास के क्षेत्र में निजी क्लीनिक संचालकों में हड़कंप की स्थिति है। अब देखना होगा कि विभाग द्वारा क्षेत्र में संचालित अन्य क्लीनिकों के पंजीयन, चिकित्सकीय योग्यता और उपचार पद्धति की जांच किस स्तर तक की जाती है।4
- कारोपानी आज केवल हिरणों का प्राकृतिक आवास नहीं, बल्कि ’’प्रकृति संरक्षण, स्थानीय सहभागिता और पर्यटन की संभावनाओं के संगम की जीवंत कहानी’’ है *सफलता की कहानी* *कारोपानी प्राकृतिक हिरण पार्क: जहां आज भी दौड़ती है विरासत* *डिंडौरी, 28 सितंबर 2026* प्रकृति और वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में डिंडौरी जिले का कारोपानी प्राकृतिक हिरण पार्क एक अनूठी पहचान बना रहा है। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर जबलपुर-अमरकंटक मार्ग के समीप स्थित कारोपानी क्षेत्र में काले हिरण प्राकृतिक वातावरण में स्वच्छंद विचरण करते दिखाई देते हैं। हरियाली, खुले पठारी मैदान और प्राकृतिक परिवेश इस क्षेत्र की सुंदरता को और बढ़ाते हैं। कारोपानी की विशेषता यह है कि यहां वन्यजीवों को कृत्रिम बाड़े में सीमित रखने के बजाय उनके प्राकृतिक परिवेश को संरक्षित किया गया है। खुले मैदानों में हिरणों के झुंड का विचरण इस क्षेत्र को विशिष्ट बनाता है। यहां बड़ी संख्या में काले हिरण मौजूद हैं, जो कारोपानी की प्राकृतिक पहचान और जैव विविधता को समृद्ध करते हैं। *ग्रामीणों की सहभागिता से संरक्षण को मिला संबल* कारोपानी में वन्यजीव संरक्षण के साथ स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। ग्रामीणों द्वारा हिरणों के प्रति अपनापन और संरक्षण की भावना ने इनके सुरक्षित विचरण के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है। प्रकृति और मानव के बीच सामंजस्य का यह उदाहरण बताता है कि स्थानीय समुदाय की भागीदारी से वन्यजीव संरक्षण को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। *पर्यटन की संभावनाओं का नया द्वार* जबलपुर-अमरकंटक मार्ग के समीप स्थित होने के कारण कारोपानी में प्रकृति एवं वन्यजीव आधारित पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं। खुले मैदानों में हिरणों को स्वच्छंद रूप से दौड़ते देखना पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है। प्राकृतिक परिवेश, वन्यजीव और ग्रामीण जीवन का संगम कारोपानी को डिंडौरी के पर्यटन मानचित्र पर एक विशिष्ट पहचान प्रदान करता है। कारोपानी आज केवल हिरणों का प्राकृतिक आवास नहीं, बल्कि ’’प्रकृति संरक्षण, स्थानीय सहभागिता और पर्यटन की संभावनाओं के संगम की जीवंत कहानी’’ है। यहां दौड़ते हिरण डिंडौरी की उस प्राकृतिक विरासत का संदेश देते हैं, जिसे आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी है।3
- करौंदी में दिखा गिद्धों का झुंड, स्थानीय लोगों ने बनाया वीडियो डिण्डौरी। शहपुरा विकासखंड अंतर्गत करौंदी पावर हाउस के पास गिद्धों का झुंड नजर आया। एक साथ बड़ी संख्या में गिद्धों के दिखाई देने से इलाके में लोगों की नजरें भी ठहर गईं। पावर हाउस के आसपास पेड़ों और खुले इलाके में मंडराते नजर आए गिद्ध। स्थानीय लोगों ने गिद्धों के झुंड का वीडियो भी बनाया। गिद्धों की मौजूदगी ने पर्यावरण और वन्यजीवों को लेकर भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। हालांकि, गिद्ध यहां किस वजह से पहुंचे, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।1
- कलेक्टर के निर्देशन में अवैध क्लीनिकों के खिलाफ कार्रवाई, एक क्लीनिक सील शहपुरा। डिंडौरी कलेक्टर के निर्देशन में नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर शहपुरा एसडीएम श्री फरहान इरफान जमादार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने नगर के दो क्लीनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान वैध पंजीयन एवं मान्य चिकित्सकीय डिग्री से संबंधित दस्तावेज नहीं पाए गए। दोनों स्थानों से एलोपैथिक दवाइयां, सिरिंज एवं मरीजों को दी जाने वाली दवाइयों की पर्चियां जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया।1
- ## **हाथी महोत्सव में लोकनृत्य की धूम, थिरक उठे फील्ड डायरेक्टर** ## **हाथी महोत्सव में लोकनृत्य की धूम, थिरक उठे फील्ड डायरेक्टर** ### **बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों के सम्मान में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम, अधिकारियों ने लिया सहभागिता** **मानपुर।** बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आयोजित हाथी महोत्सव के दौरान रविवार को विभिन्न गतिविधियों के साथ लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। बारिश थमने के बाद उमरिया और शहडोल जिलों से बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं पर्यटक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्रीय कलाकारों ने कर्मा एवं सैला लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय सहित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ अधिकारी, रेंजर, कर्मचारी, महावत, चारा कटर एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। लोक कलाकारों की प्रस्तुति पर अधिकारी और कर्मचारी भी उत्साह के साथ थिरकते नजर आए। शहडोल से आए ज्वाइंट कमिश्नर मुंद्रिका सिंह ने भी महोत्सव में सहभागिता की। क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय ने हाथियों के महत्व को रेखांकित करते हुए मानव एवं वन्यजीवों के प्राणों की रक्षा में उनके योगदान की सराहना की। महोत्सव के दौरान हाथी के बच्चे का नाम **‘कृष्णा’** रखे जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही महोत्सव के सफल आयोजन के लिए बांधवगढ़ के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी गई। महोत्सव में हाथियों की देखभाल और उनके स्वास्थ्य को लेकर भी विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। जबलपुर से आए चिकित्सकों के दल ने सभी हाथियों के रक्त के नमूने लिए, जिनकी जांच के बाद रिपोर्ट बांधवगढ़ प्रबंधन को सौंपी जाएगी। हाथियों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उनके पसंदीदा भोजन एवं विशेष सेवाओं की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पालतू हाथियों, महावतों एवं चारा कटरों को अवकाश प्रदान करने के साथ हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराना और उनके प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। हाथी महोत्सव ने वन्यजीव संरक्षण के साथ स्थानीय लोक संस्कृति और परंपराओं को भी मंच प्रदान किया।1
- *शाही मस्जिद हटाने के विरोध में उतरे मुस्लिम पक्ष के लोगों ने पुलिस पर पथराव किया है।* इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है और स्थिति पर नजर रख रहा है। जानकारी के मुताबिक भीड़ को तितर बितर करने के लिए लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा आंसू गैस के गोले छोड़ें जा चुके हैं। इसके बावजूद भी कुछ लोग पुलिस पर पथराव करने में लगे हुए हैं। तस्वीरों में पथराव की स्थिति साफ तौर पर दिखाई दे रही है। *👉🏻इसी तरह की सवेंदनशील स्थिति बड़े हनुमान जी को हटाने पर बनी थी पर तब पुलिस पर पथराव नहीं हुआ था।*1
- शिवपुरी :ब्राह्मणों पर निशाना साधने वालों पर पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया पलटवार,सतयुग से कलयुग तक का दिया उदाहरण,बोले शोषण की बात कहकर हमको कोसने वालों का दानव जाग गया है,हमारी खामोशी को कायरता मत समझ लेना।हम परशुराम के वंशज हैं। शिवपुरी :ब्राह्मणों पर निशाना साधने वालों पर पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया पलटवार,सतयुग से कलयुग तक का दिया उदाहरण,बोले शोषण की बात कहकर हमको कोसने वालों का दानव जाग गया है,हमारी खामोशी को कायरता मत समझ लेना।हम परशुराम के वंशज हैं।1