सीएम राइज़ स्कूल मानपुर में निकले दुर्लभ बैंडेड क्रेट को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। सीएम राइज़ स्कूल मानपुर में निकले दुर्लभ बैंडेड क्रेट को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी -उमरिया। सीएम राइज़ स्कूल मानपुर परिसर में बैंडेड क्रेट सांप दिखाई देने से स्कूल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर जैव विविधता एवं वन्यजीव रेस्क्यू से जुड़े मानपुर के रेयर स्पीशीज रेस्क्यूअर निशांत शुक्ला ‘मुन्ना’ मौके पर पहुंचे और सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान सांप को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे उसके प्राकृतिक रहवास क्षेत्र में छोड़ने की कार्रवाई की गई। बताया गया कि बैंडेड क्रेट अत्यंत विषैला सांप है, इसलिए स्कूल परिसर में इसकी मौजूदगी से विद्यार्थियों और स्टाफ में चिंता का माहौल बन गया था। समय रहते रेस्क्यू होने से संभावित खतरा टल गया।
सीएम राइज़ स्कूल मानपुर में निकले दुर्लभ बैंडेड क्रेट को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। सीएम राइज़ स्कूल मानपुर में निकले दुर्लभ बैंडेड क्रेट को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी -उमरिया। सीएम राइज़ स्कूल मानपुर परिसर में बैंडेड क्रेट सांप दिखाई देने से स्कूल में हड़कंप
मच गया। सूचना मिलने पर जैव विविधता एवं वन्यजीव रेस्क्यू से जुड़े मानपुर के रेयर स्पीशीज रेस्क्यूअर निशांत शुक्ला ‘मुन्ना’ मौके पर पहुंचे और सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान सांप को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। इसके बाद
उसे उसके प्राकृतिक रहवास क्षेत्र में छोड़ने की कार्रवाई की गई। बताया गया कि बैंडेड क्रेट अत्यंत विषैला सांप है, इसलिए स्कूल परिसर में इसकी मौजूदगी से विद्यार्थियों और स्टाफ में चिंता का माहौल बन गया था। समय रहते रेस्क्यू होने से संभावित खतरा टल गया।
- **परासी में पहली बार गजराजों का महाकुंभ, हाथी महोत्सव बना आकर्षण** # **परासी में पहली बार गजराजों का महाकुंभ, हाथी महोत्सव बना आकर्षण** ### **मानपुर विधायक मीना सिंह ने किया पांच दिवसीय आयोजन का समापन, ढोल-मांदल की थाप पर थिरके ग्रामीण** **आशुतोष त्रिपाठी जनचिंगारी उमरिया।** बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर क्षेत्र के ग्राम परासी में पहली बार आयोजित पांच दिवसीय हाथी महोत्सव का शनिवार को समापन हुआ। 24 से 28 सितंबर तक चले आयोजन में बांधवगढ़ के नौ कैंप हाथियों के पुनर्यौवनीकरण और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां हुईं। परासी गेट पर आयोजित महोत्सव ग्रामीणों के साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना रहा। समापन समारोह में **मानपुर विधायक मीना सिंह** शामिल हुईं। ग्रामीणों ने ढोल-मांदल और पारंपरिक नृत्य के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान विधायक भी आदिवासी ग्रामीणों के साथ पारंपरिक नृत्य में शामिल हुईं। आयोजन में वन्यजीव संरक्षण के साथ स्थानीय संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। ### **वन्यजीव संरक्षण के साथ संस्कृति को बढ़ावा** महोत्सव के दौरान हाथियों की देखभाल, स्वास्थ्य एवं संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों को प्रमुखता दी गई। आयोजन का उद्देश्य वनांचल क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ स्थानीय समुदाय की भागीदारी को प्रोत्साहित करना भी रहा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के मार्गदर्शन का भी उल्लेख किया गया। आयोजन में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा, सुमित गौतम, दीपक छतवानी, पत्रकार केके शुक्ला, मंडल अध्यक्ष राम मोल केवट, हरिहर चतुर्वेदी, सौखीलाल, वन परिक्षेत्राधिकारी अंकित सोनी सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ### **ढोल-मांदल की थाप पर झूमे ग्रामीण** विधायक के स्वागत के दौरान आदिवासी समुदाय के लोगों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। ढोल-मांदल की थाप और लोक संस्कृति की झलक ने कार्यक्रम को खास बना दिया। पांच दिवसीय आयोजन के समापन के साथ परासी क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण, संस्कृति और पर्यटन के समन्वय का संदेश दिया गया।2
- शिकायत के बाद भी नहीं रुका कथित अतिक्रमण अब छत की ढलाई की तैयारी सार्वजनिक नाले तक पहुंचा निर्माण ढलाई कंप्लीट कार्यवाही पर उठे सवाल l मुकेश कुमार दुबे संवाददाता की खास रिपोर्ट l उमरिया। शहर में शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण के मामलों को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। स्टेशन रोड स्थित बड़ी पुलिया के समीप आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-24 के सामने चल रहे एक निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों द्वारा पूर्व में की गई लिखित शिकायत के बावजूद अब निर्माण कार्य दोबारा तेजी से शुरू होने और छत की ढलाई की तैयारी कि जा रही। जानकारों कि माने तो संबंधित निर्माण क़ो लेकर पूर्व मे स्थानीय नागरिकों ने 10 मार्च 2026 को अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार नजूल विभाग क़ो लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि विनोद साहू द्वारा किए जा रहे निर्माण में शासकीय भूमि एवं सार्वजनिक नाले पर कथित अतिक्रमण कर निर्माण किया जा रहा है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि नाले पर दीवार खड़ी कर दी गई हैँ, दो मंजिला मकान से नए निर्माण तक पहुंचने का रास्ता बना लिया गया है, जिससे जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में समाचार प्रकाशित होने के बाद कुछ समय के लिए निर्माण कार्य रुका था, लेकिन अब फिर से तेजी के साथ निर्माण शुरू हो गया है और छत की ढलाई की तैयारी चल रही है। इससे क्षेत्रवासियों में यह सवाल उठ रहा है कि शिकायत दर्ज होने के बाद भी यदि निर्माण जारी है तो आखिर संबंधित विभागों ने अब तक क्या कार्रवाई की? शिकायतकर्ताओं का यह भी कहना है कि निर्माण आंगनवाड़ी केंद्र के ठीक सामने किया जा रहा है, जिससे बच्चों के उपयोग की सार्वजनिक जगह भी प्रभावित हो रही है। वहीं कॉलोनी में यह चर्चा भी है कि संबंधित स्थान के सामने पूर्व में बनी नाली एवं अन्य सार्वजनिक सुविधाएं भी प्रभावित हुई हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना शेष है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 2 मंजिला मकान होने के बाद भी शासन कि किस योजना, नियम के तहद कितनी भूमि , संबंधित निर्माणकर्ता क़ो दी गई? यदि निर्माण वैध है तो इसकी स्वीकृति किस विभाग ने प्रदान की? साथ ही सार्वजनिक नाले पर निर्माण करने कि मंजूरी कैसे और किन नियमों के तहद दी गई? यदि शिकायत में लगाए गए आरोप सही हैं तो कार्रवाई में देरी का कारण क्या है? स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्माण अतिक्रमण पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई कि जानी चाहिए1
- _आधे दर्जन के करीब थे हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाश,सीसीटीवी में कैद हुई हरकत_* उमरिया_रिटायर्ड बैंककर्मी के विकटगंज स्थित पुराने आरटीओ कार्यालय के करीब मकान में कटर से कुंडी और ताला तोड़कर घुसे अज्ञात बदमाशों की तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज में सामने आने की खबर है।बताया जा रहा है कि वारदात को करीब आधा दर्जन बदमाशों ने अंजाम दिया और सभी बदमाश हथियारों से लैस थे।जिस अंदाज में बदमाश मकान में दाखिल हुए और बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया,उससे उनकी दूसरी आपराधिक गतिविधियों में भी संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।सबसे गंभीर बात यह है कि वारदात के दौरान मकान मालिक या परिवार का कोई सदस्य जाग जाता और बदमाशों का विरोध करता तो स्थिति निश्चित ही हिंसक हो सकती थी।सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की गतिविधियां और उनकी संख्या देखकर स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता है।आशंका जताई जा रही है कि गिरोह के सदस्य पेशेवर चोर हो सकते हैं और इससे पहले भी जिले या आसपास के क्षेत्रों में चोरी अथवा अन्य दूसरी वारदातों को अंजाम दे चुके हों।वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की मांग की है।फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।_1
- देवगवां रेलवे फाटक पर महाजाम, नौरोजाबाद स्टेशन से जोहिला पुल तक वाहनों की कतार देवगवां रेलवे फाटक पर महाजाम, नौरोजाबाद स्टेशन से जोहिला पुल तक वाहनों की कतार देवगवां रेलवे फाटक पर रविवार शाम यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।रेलवे स्टेशन नौरोजाबाद से देवगवां रेलवे फाटक तक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है,जबकि दूसरी ओर जाम जोहिला पुल तक पहुंचने की खबर है।दोनों दिशाओं में करीब दो से तीन किलोमीटर से अधिक लंबा जाम बताए जाने से वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं,जाम में फंसे वाहन बेहद धीमी रफ्तार से रेंगते हुए आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद यातायात सामान्य होने का नाम नहीं ले रहा।सड़क पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ने से स्थिति और विकट होती जा रही है।कई वाहन चालक लंबे समय से जाम में फंसे हैं और चंद मिनट का रास्ता तय करने में भी काफी समय लग रहा है।देवगवां रेलवे फाटक पर बने इस महाजाम ने एक बार फिर क्षेत्र में सुचारु यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जरूरत को उजागर कर दिया है।1
- स्वस्थ महिला, स्वस्थ समाज शहडोल की रहने वाली राजिया बेगम को मिला प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार। #SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान #शहडोल #shahdol स्वस्थ महिला, स्वस्थ समाज शहडोल की रहने वाली राजिया बेगम को मिला प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार। #SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान #शहडोल #shahdol1
- *होम्योपैथी की आड़ में एलोपैथी इलाज का आरोप, बड़गैया पॉलीक्लिनिक सील* *सरईकापा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, होम्योपैथी रजिस्ट्रेशन पर एलोपैथिक उपचार किए जाने की शिकायत के बाद पहुंची टीम* शहडोल पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार की रिपोर्ट जिले के सोहागपुर ब्लॉक अंतर्गत सरईकापा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। होम्योपैथी के रजिस्ट्रेशन की आड़ में एलोपैथिक उपचार किए जाने की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़गैया पॉलीक्लिनिक पर दबिश देकर उसे सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्लीनिक संचालक द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम से अभद्रता किए जाने की बात भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सरईकापा स्थित बड़गैया पॉलीक्लिनिक को लेकर स्वास्थ्य विभाग को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि क्लीनिक का पंजीयन होम्योपैथी के रूप में होने के बावजूद यहां मरीजों का एलोपैथिक पद्धति से उपचार किया जा रहा है। शिकायतों के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया। *पहले भी सील हो चुका है क्लीनिक* बताया जा रहा है कि बड़गैया पॉलीक्लिनिक के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग पहले भी कार्रवाई कर चुका है। पूर्व में क्लीनिक को सील किए जाने के बावजूद दोबारा उपचार शुरू किए जाने की शिकायतें सामने आने के बाद विभाग की कार्रवाई पर भी सवाल उठे थे। करीब एक सप्ताह पूर्व भी स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा यहां पहुंचकर जांच किए जाने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद लगातार मिल रही शिकायतों के चलते विभाग ने दोबारा कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया। *अभयराज क्लीनिक को भी किया गया था सील* सरईकापा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई का यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पूर्व अभयराज क्लीनिक को भी विभाग द्वारा सील किया गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा स्वास्थ्य विभाग तक शिकायतें पहुंचाए जाने के साथ-साथ वीडियो के माध्यम से भी यह दावा किए जाने की बात सामने आई कि सील किए गए अभयराज क्लीनिक में दोबारा मरीजों का उपचार किया जा रहा है। हालांकि, सील किए गए परिसर में दोबारा उपचार किए जाने संबंधी इन दावों की आधिकारिक पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की जांच और कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। लगातार सामने आ रही ऐसी शिकायतों ने क्षेत्र में संचालित निजी क्लीनिकों की जांच और निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कार्रवाई के दौरान अभद्रता का आरोप* बड़गैया पॉलीक्लिनिक में कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम और क्लीनिक संचालक के बीच विवाद की स्थिति भी बनी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, संचालक द्वारा टीम के साथ अभद्रता किए जाने की बात सामने आई है। मामले में विभाग द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जानकारी का इंतजार है। *विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप* स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के बाद सरईकापा और आसपास के क्षेत्र में निजी क्लीनिक संचालकों में हड़कंप की स्थिति है। अब देखना होगा कि विभाग द्वारा क्षेत्र में संचालित अन्य क्लीनिकों के पंजीयन, चिकित्सकीय योग्यता और उपचार पद्धति की जांच किस स्तर तक की जाती है। *होम्योपैथी की आड़ में एलोपैथी इलाज का आरोप, बड़गैया पॉलीक्लिनिक सील* *सरईकापा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, होम्योपैथी रजिस्ट्रेशन पर एलोपैथिक उपचार किए जाने की शिकायत के बाद पहुंची टीम* शहडोल पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार की रिपोर्ट जिले के सोहागपुर ब्लॉक अंतर्गत सरईकापा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। होम्योपैथी के रजिस्ट्रेशन की आड़ में एलोपैथिक उपचार किए जाने की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़गैया पॉलीक्लिनिक पर दबिश देकर उसे सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्लीनिक संचालक द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम से अभद्रता किए जाने की बात भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सरईकापा स्थित बड़गैया पॉलीक्लिनिक को लेकर स्वास्थ्य विभाग को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि क्लीनिक का पंजीयन होम्योपैथी के रूप में होने के बावजूद यहां मरीजों का एलोपैथिक पद्धति से उपचार किया जा रहा है। शिकायतों के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया। *पहले भी सील हो चुका है क्लीनिक* बताया जा रहा है कि बड़गैया पॉलीक्लिनिक के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग पहले भी कार्रवाई कर चुका है। पूर्व में क्लीनिक को सील किए जाने के बावजूद दोबारा उपचार शुरू किए जाने की शिकायतें सामने आने के बाद विभाग की कार्रवाई पर भी सवाल उठे थे। करीब एक सप्ताह पूर्व भी स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा यहां पहुंचकर जांच किए जाने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद लगातार मिल रही शिकायतों के चलते विभाग ने दोबारा कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया। *अभयराज क्लीनिक को भी किया गया था सील* सरईकापा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई का यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पूर्व अभयराज क्लीनिक को भी विभाग द्वारा सील किया गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा स्वास्थ्य विभाग तक शिकायतें पहुंचाए जाने के साथ-साथ वीडियो के माध्यम से भी यह दावा किए जाने की बात सामने आई कि सील किए गए अभयराज क्लीनिक में दोबारा मरीजों का उपचार किया जा रहा है। हालांकि, सील किए गए परिसर में दोबारा उपचार किए जाने संबंधी इन दावों की आधिकारिक पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की जांच और कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। लगातार सामने आ रही ऐसी शिकायतों ने क्षेत्र में संचालित निजी क्लीनिकों की जांच और निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। *कार्रवाई के दौरान अभद्रता का आरोप* बड़गैया पॉलीक्लिनिक में कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम और क्लीनिक संचालक के बीच विवाद की स्थिति भी बनी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, संचालक द्वारा टीम के साथ अभद्रता किए जाने की बात सामने आई है। मामले में विभाग द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जानकारी का इंतजार है। *विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप* स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के बाद सरईकापा और आसपास के क्षेत्र में निजी क्लीनिक संचालकों में हड़कंप की स्थिति है। अब देखना होगा कि विभाग द्वारा क्षेत्र में संचालित अन्य क्लीनिकों के पंजीयन, चिकित्सकीय योग्यता और उपचार पद्धति की जांच किस स्तर तक की जाती है।4
- हाथियों के मूवमेंट के बीच 1717 परिवारों के लिए बड़ी पहल कच्चे मकानों को पक्का करने का प्रस्ताव, PM आवास योजना से जोड़ने की तैयारी1
- सीएम राइज़ स्कूल मानपुर में निकले दुर्लभ बैंडेड क्रेट को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। सीएम राइज़ स्कूल मानपुर में निकले दुर्लभ बैंडेड क्रेट को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी -उमरिया। सीएम राइज़ स्कूल मानपुर परिसर में बैंडेड क्रेट सांप दिखाई देने से स्कूल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर जैव विविधता एवं वन्यजीव रेस्क्यू से जुड़े मानपुर के रेयर स्पीशीज रेस्क्यूअर निशांत शुक्ला ‘मुन्ना’ मौके पर पहुंचे और सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान सांप को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे उसके प्राकृतिक रहवास क्षेत्र में छोड़ने की कार्रवाई की गई। बताया गया कि बैंडेड क्रेट अत्यंत विषैला सांप है, इसलिए स्कूल परिसर में इसकी मौजूदगी से विद्यार्थियों और स्टाफ में चिंता का माहौल बन गया था। समय रहते रेस्क्यू होने से संभावित खतरा टल गया।3