Shuru
Apke Nagar Ki App…
हाथियों के मूवमेंट के बीच 1717 परिवारों के लिए बड़ी पहल कच्चे मकानों को पक्का करने का प्रस्ताव, PM आवास योजना से जोड़ने की तैयारी
सुधीर यादव
हाथियों के मूवमेंट के बीच 1717 परिवारों के लिए बड़ी पहल कच्चे मकानों को पक्का करने का प्रस्ताव, PM आवास योजना से जोड़ने की तैयारी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- हाथियों के मूवमेंट के बीच 1717 परिवारों के लिए बड़ी पहल कच्चे मकानों को पक्का करने का प्रस्ताव, PM आवास योजना से जोड़ने की तैयारी1
- शहडोल टोल प्लाजा के पास नई पुलिस चौकी का शुभारंभ हाईवे पर सभी वाहन की गतिविधियों पर रहेगी नजर1
- *उज्जैन के तेलीवाड़ा क्षेत्र में कुछ उपद्रवियों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। पथराव के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े* पुलिस बल ने स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में ले ली है..!! *👉🏻कल रात शहर काजी की अपील के बाद भी लोग नहीं माने तो पुलिस ने अपने ढंग से मनवाया।*1
- शिकायत के बाद भी नहीं रुका कथित अतिक्रमण अब छत की ढलाई की तैयारी सार्वजनिक नाले तक पहुंचा निर्माण ढलाई कंप्लीट कार्यवाही पर उठे सवाल l मुकेश कुमार दुबे संवाददाता की खास रिपोर्ट l उमरिया। शहर में शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण के मामलों को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। स्टेशन रोड स्थित बड़ी पुलिया के समीप आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-24 के सामने चल रहे एक निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों द्वारा पूर्व में की गई लिखित शिकायत के बावजूद अब निर्माण कार्य दोबारा तेजी से शुरू होने और छत की ढलाई की तैयारी कि जा रही। जानकारों कि माने तो संबंधित निर्माण क़ो लेकर पूर्व मे स्थानीय नागरिकों ने 10 मार्च 2026 को अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार नजूल विभाग क़ो लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि विनोद साहू द्वारा किए जा रहे निर्माण में शासकीय भूमि एवं सार्वजनिक नाले पर कथित अतिक्रमण कर निर्माण किया जा रहा है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि नाले पर दीवार खड़ी कर दी गई हैँ, दो मंजिला मकान से नए निर्माण तक पहुंचने का रास्ता बना लिया गया है, जिससे जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में समाचार प्रकाशित होने के बाद कुछ समय के लिए निर्माण कार्य रुका था, लेकिन अब फिर से तेजी के साथ निर्माण शुरू हो गया है और छत की ढलाई की तैयारी चल रही है। इससे क्षेत्रवासियों में यह सवाल उठ रहा है कि शिकायत दर्ज होने के बाद भी यदि निर्माण जारी है तो आखिर संबंधित विभागों ने अब तक क्या कार्रवाई की? शिकायतकर्ताओं का यह भी कहना है कि निर्माण आंगनवाड़ी केंद्र के ठीक सामने किया जा रहा है, जिससे बच्चों के उपयोग की सार्वजनिक जगह भी प्रभावित हो रही है। वहीं कॉलोनी में यह चर्चा भी है कि संबंधित स्थान के सामने पूर्व में बनी नाली एवं अन्य सार्वजनिक सुविधाएं भी प्रभावित हुई हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना शेष है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 2 मंजिला मकान होने के बाद भी शासन कि किस योजना, नियम के तहद कितनी भूमि , संबंधित निर्माणकर्ता क़ो दी गई? यदि निर्माण वैध है तो इसकी स्वीकृति किस विभाग ने प्रदान की? साथ ही सार्वजनिक नाले पर निर्माण करने कि मंजूरी कैसे और किन नियमों के तहद दी गई? यदि शिकायत में लगाए गए आरोप सही हैं तो कार्रवाई में देरी का कारण क्या है? स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्माण अतिक्रमण पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई कि जानी चाहिए1
- एसडीआरएफ ने तीन दिन बाद बरामद किया देवीसिंह का शव, जोहिला नदी से किया रेस्क्यू अनूपपुर | राजेंद्रग्राम राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहारी के बमड़ार नाला में 26 सितंबर को डूबे देवीसिंह का शव एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने तीन दिन की तलाश के बाद बरामद कर लिया। देवीसिंह पिता स्वर्गीय गणेश सिंह, निवासी ग्राम बरांछ, थाना करनपठार के रहने वाले थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के बाद से एसडीआरएफ टीम लगातार देवीसिंह की तलाश में जुटी हुई थी। 28 सितंबर 2026 को दोपहर 1:10 बजे घटनास्थल से करीब 7 किलोमीटर नीचे जोहिला नदी में रेस्क्यू टीम को शव बरामद करने में सफलता मिली। जिला सेनानी के मार्गदर्शन में एसडीआरएफ जवानों ने लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया। स्थानीय लोगों की मदद और टीम के अथक प्रयासों से शव को नदी से बाहर निकालकर परिजनों की मौजूदगी में पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। रेस्क्यू टीम में शामिल जवान राम नरेश भवेदी — प्लाटून कमांडर एवं टीम प्रभारी सैनिक 13 — अनुज कुमार सैनिक 12 — सुनील सिंह सैनिक 10 — रामेश्वर सिंह सैनिक 130 — धन सिंह सैनिक 150 — रामभरोसे सिंह सैनिक 1203 — देवेन्द्र सिंह सैनिक 1204 — प्रहलाद सिंह सैनिक 34 — शिवप्रताप सिंह लगातार तीन दिनों तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद शव मिलने से तलाश अभियान समाप्त हुआ। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- _आधे दर्जन के करीब थे हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाश,सीसीटीवी में कैद हुई हरकत_* उमरिया_रिटायर्ड बैंककर्मी के विकटगंज स्थित पुराने आरटीओ कार्यालय के करीब मकान में कटर से कुंडी और ताला तोड़कर घुसे अज्ञात बदमाशों की तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज में सामने आने की खबर है।बताया जा रहा है कि वारदात को करीब आधा दर्जन बदमाशों ने अंजाम दिया और सभी बदमाश हथियारों से लैस थे।जिस अंदाज में बदमाश मकान में दाखिल हुए और बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया,उससे उनकी दूसरी आपराधिक गतिविधियों में भी संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।सबसे गंभीर बात यह है कि वारदात के दौरान मकान मालिक या परिवार का कोई सदस्य जाग जाता और बदमाशों का विरोध करता तो स्थिति निश्चित ही हिंसक हो सकती थी।सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की गतिविधियां और उनकी संख्या देखकर स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता है।आशंका जताई जा रही है कि गिरोह के सदस्य पेशेवर चोर हो सकते हैं और इससे पहले भी जिले या आसपास के क्षेत्रों में चोरी अथवा अन्य दूसरी वारदातों को अंजाम दे चुके हों।वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की मांग की है।फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।_1
- देवगवां रेलवे फाटक पर महाजाम, नौरोजाबाद स्टेशन से जोहिला पुल तक वाहनों की कतार देवगवां रेलवे फाटक पर महाजाम, नौरोजाबाद स्टेशन से जोहिला पुल तक वाहनों की कतार देवगवां रेलवे फाटक पर रविवार शाम यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।रेलवे स्टेशन नौरोजाबाद से देवगवां रेलवे फाटक तक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है,जबकि दूसरी ओर जाम जोहिला पुल तक पहुंचने की खबर है।दोनों दिशाओं में करीब दो से तीन किलोमीटर से अधिक लंबा जाम बताए जाने से वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं,जाम में फंसे वाहन बेहद धीमी रफ्तार से रेंगते हुए आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद यातायात सामान्य होने का नाम नहीं ले रहा।सड़क पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ने से स्थिति और विकट होती जा रही है।कई वाहन चालक लंबे समय से जाम में फंसे हैं और चंद मिनट का रास्ता तय करने में भी काफी समय लग रहा है।देवगवां रेलवे फाटक पर बने इस महाजाम ने एक बार फिर क्षेत्र में सुचारु यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जरूरत को उजागर कर दिया है।1
- *शाही मस्जिद हटाने के विरोध में उतरे मुस्लिम पक्ष के लोगों ने पुलिस पर पथराव किया है।* इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है और स्थिति पर नजर रख रहा है। जानकारी के मुताबिक भीड़ को तितर बितर करने के लिए लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा आंसू गैस के गोले छोड़ें जा चुके हैं। इसके बावजूद भी कुछ लोग पुलिस पर पथराव करने में लगे हुए हैं। तस्वीरों में पथराव की स्थिति साफ तौर पर दिखाई दे रही है। *👉🏻इसी तरह की सवेंदनशील स्थिति बड़े हनुमान जी को हटाने पर बनी थी पर तब पुलिस पर पथराव नहीं हुआ था।*1