Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान के नागौर जिले के बहुचर्चित डांगावास दलित हत्याकांड में अदालत द्वारा सभी 40 आरोपियों को बरी किए जाने के फैसले के बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों और नेताओं ने गहरी चिंता जताई है। राजस्थान से बड़ी खबर इस मामले में कहा जा रहा है कि जांच CBI ने की थी और न्यायालय के समक्ष 80 गवाह भी पेश किए गए। इसके बावजूद आरोपियों के बरी होने से न्याय प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि वर्षों के संघर्ष के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिल सका। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने भी इस फैसले पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उपलब्ध सभी कानूनी विकल्पों का उपयोग कर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाना चाहिए।
Pragti News
राजस्थान के नागौर जिले के बहुचर्चित डांगावास दलित हत्याकांड में अदालत द्वारा सभी 40 आरोपियों को बरी किए जाने के फैसले के बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों और नेताओं ने गहरी चिंता जताई है। राजस्थान से बड़ी खबर इस मामले में कहा जा रहा है कि जांच CBI ने की थी और न्यायालय के समक्ष 80 गवाह भी पेश किए गए। इसके बावजूद आरोपियों के बरी होने से न्याय प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि वर्षों के संघर्ष के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिल सका। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने भी इस फैसले पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उपलब्ध सभी कानूनी विकल्पों का उपयोग कर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाना चाहिए।
More news from हरियाणा and nearby areas
- एसडीएम लक्ष्मी नारायण फिरोजपुर झिरका ने दिये दिशा निर्देश। कांवड़ शिविरों में प्लास्टिक का सामान इस्तेमाल ना करें, कागज, स्टील और कांच के गलासों का इस्तेमाल करें। गंदगी डालने के लिए डस्टबिन का अवश्य इस्तेमाल करें एसडीएम लक्ष्मी नारायण फिरोजपुर झिरका ने दिये दिशा निर्देश। कांवड़ शिविरों में प्लास्टिक का सामान इस्तेमाल ना करें, कागज, स्टील और कांच के गलासों का इस्तेमाल करें। गंदगी डालने के लिए डस्टबिन का अवश्य इस्तेमाल करें1
- narnaul।Behind every smiling child is a teacher who believed in them. ❤️ Welcome to Slum Area Talent, where education is free, but its impact is priceless. 📚🤗1
- sadak tuti huyi he paani bhara hua he sir hamare gao me nayi sadak bani thi jise Bane huye 6 mahine bhi nhi huye lekin aaj sari sadak tuti huyi he paani bhara hua he jisse accident ka khatra he1
- बिछौर में बृज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर जलभराव से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने समाधान की मांग उठाई पुन्हाना खंड के बिछौर गांव में बृज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर जलभराव की समस्या से ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर काफी समय से गंदा पानी भरा होने के कारण लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि राहगीरों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें रोजाना असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि नालों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। इसके चलते गंदा पानी मार्ग पर जमा रहता है और समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सरपंच ,संबंधित विभाग और प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीण हाकम, मुस्ताक, दीनू, राजेश, परम, असलम, याकूब और जुम्मे खां सहित अन्य लोगों ने बताया कि बृज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस मार्ग से न केवल स्थानीय ग्रामीण बल्कि आसपास के कई गांवों के लोग भी प्रतिदिन आवागमन करते हैं। इसके अलावा परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु भी इस रास्ते का उपयोग करते हैं। जलभराव के कारण लोगों को मजबूरी में गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने मार्ग पर अवैध रूप से कब्जा कर सामान डाल रखा है। जिससे नाले पूरी तरह से रुक गए है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में समस्या और अधिक बढ़ जाती है। सड़क पर भरे पानी के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। कई बार दोपहिया वाहन चालक संतुलन खो बैठते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते नालों की सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में समस्या और विकराल रूप धारण कर सकती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। ----------------- बीडीपीओ पुन्हाना कपिल सिंगला ने बताया कि मार्ग पर बरसात के कारण जलभराव हो सकता है, मार्ग पर नाले का पानी भर रहा है तो ग्राम पंचायत का आदेश देकर इसका समाधान कराया जाएगा।’3
- अरावली पहाड़ की खदान में डूबने से 28 वर्षीय युवक की मौत, गांव सीलखो में पसरा मातम नूंह मेवात लियाकत अली : नूंह जिले के गांव सीलखो गांव में एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जुबेर पुत्र असलुप निवासी सीलखो के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में मातम का माहौल है। जुबेर अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। वह पेशे से ड्राइवर था। ग्रामीण सरपंच अब्दुल रऊफ, शाहिद व जाकिर आदि के अनुसार सोमवार को अवकाश होने के कारण जुबेर घर पर ही था। दोपहर के समय वह गांव के निकट अरावली पहाड़ क्षेत्र में स्थित पुरानी पत्थर खदान की ओर चला गया। बरसात के चलते खदान में काफी पानी भरा हुआ था। स्थानीय लोग और बच्चे अक्सर वहां नहाने के लिए जाते हैं। बताया जाता है कि उस समय भी कई युवक और बच्चे पानी में नहा रहे थे। इसी दौरान जुबेर पानी में उतर गया, लेकिन कुछ समय बाद वह नजर नहीं आया। काफी देर तक जब उसका पता नहीं चला तो आसपास मौजूद लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में पानी में नहा रहे एक बच्चे के पैर से उसका शव टकराया, जिसके बाद ग्रामीणों और स्थानीय युवकों ने उसे बाहर निकाला। बाहर निकालने पर वह मृत पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। हालांकि परिजनों ने अभी तक किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई है और न ही किसी पर शक या संदेह जताया है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। जुबेर की असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोगों ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है।1
- शाहजहांपुर टोल पर स्थानीय लोगों का प्रदर्शन, टोल शुल्क में राहत की मांग रिपोर्टर संदीप यादव शाहजहांपुर (कोटपूतली-बहरोड़)। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 स्थित शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर मंगलवार को स्थानीय लोगों ने महंगे टोल शुल्क और लोकल पास की बढ़ी हुई दरों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में आसपास के गांवों के ग्रामीण, वाहन चालक और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे रोजमर्रा के कार्यों, नौकरी, व्यापार, शिक्षा और चिकित्सा संबंधी जरूरतों के लिए प्रतिदिन इस मार्ग से आवागमन करते हैं, लेकिन प्रत्येक बार टोल शुल्क का भुगतान करना उनके लिए आर्थिक बोझ बनता जा रहा है। उनका आरोप है कि स्थानीय वाहनों के लिए बनाए गए लोकल पास की दरें भी आम लोगों की पहुंच से बाहर हैं। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने स्थानीय वाहनों को टोल शुल्क से छूट देने अथवा लोकल पास की दरों में कमी करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। मामले में प्रशासन एवं टोल प्रबंधन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। संबंधित पक्ष का बयान प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।1
- कोटपूतली -बहरोड़ जिले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस संगठन जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर के मुख्य अथिति के नेतृत्व में एवं विराटनगर ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र रातावाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा प्रभारी सागर महावर ने संगठन विस्तार,बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत बनाने,जनसंपर्क अभियान को गति देने की बात कही। इस बैठक में मुझे भी आंतेला व तेवड़ी मंडल प्रभारी के रूप में भाग लेने का अवसर मिला। बैठक में सभी नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने,कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया1
- नूंह जिले के डूंगेजा गांव में बारिश का कहर, दो मकान ढहे; मलबे में दबी महिला गंभीर घायल नूंह जिले के डूंगेजा गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते आज गुरुवार सुबह करीब 7 बजे दो मकान ढह गए। हादसे में 62 वर्षीय हारूनी मलबे के नीचे दब गईं, जिन्हें ग्रामीणों ने तुरंत बाहर निकालकर मांडीखेड़ा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए नल्हड़ अस्पताल रेफर किया गया। हादसे में दोनों मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। उस समय महिला के साथ एक छोटी बच्ची भी मौजूद थी, जो सुरक्षित बच गई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित मुआवजे और सहायता की मांग की है।1