Shuru
Apke Nagar Ki App…
नैनीताल के भवाली-ज्योलीकोट मार्ग पर बस हादसा, एक की मौत। 🚨 The Aman Times | नैनीताल भवाली-ज्योलीकोट मार्ग हादसा नैनीताल के भवाली-ज्योलीकोट मार्ग पर गेठिया के पास केमू बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में 1 व्यक्ति की मौके पर मौत, जबकि 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए। SDRF टीम ने रेस्क्यू कर बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। बस हल्द्वानी से भवाली जा रही थी और उसमें 14 यात्री सवार थे। 👉 पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस दुर्घटना पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की।
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
नैनीताल के भवाली-ज्योलीकोट मार्ग पर बस हादसा, एक की मौत। 🚨 The Aman Times | नैनीताल भवाली-ज्योलीकोट मार्ग हादसा नैनीताल के भवाली-ज्योलीकोट मार्ग पर गेठिया के पास केमू बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में 1 व्यक्ति की मौके पर मौत, जबकि 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए। SDRF टीम ने रेस्क्यू कर बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। बस हल्द्वानी से भवाली जा रही थी और उसमें 14 यात्री सवार थे। 👉 पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस दुर्घटना पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- The Aman Times देहरादून में आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में 🚨 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन और सुरक्षा कार्यों को मंजूरी दी गई। नदियों की ड्रेजिंग, भूस्खलन नियंत्रण और हाईवे सुरक्षा से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। 👉 सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश 👉 मानसून से पहले जोखिम कम करने पर फोकस1
- *थाना सिडकुल* *एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का एक्शन* *अवैध सिलेंडरों का जखीरे के साथ जावेद नामक युवक पुलिस ने दबोचा* *प्रगतिशील ईरान-इजरायल अमेरिका युद्ध के बीच मोटा मुनाफ कमाने का था प्लान* *आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाके में चला रहा था अवैध LPG सिलेण्डरो का धंधा* वर्तमान में चल रहे ईरान इजरायल अमेरिका युद्ध के बीच हरिद्वार पुलिस ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भांडाफोड करते हुए बड़ी संख्या में अवैध सिलेंडरों के साथ एक आरोपी को हिरासत में लिया। जारी युद्ध के बीच सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों और अन्य व्यवसायिक संस्थानों के आसपास अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही पुलिस को दिनांक 27/03/2026 को खुफिया सूत्र व सूचना तंत्र के माध्यम से सूचना मिली कि रावली महदूद में अवैध सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है। सूचना पर एक्टिव पुलिस टीम ने बताए गए घर पर छापेमारी कर भरी संख्या में अवैध सिलेंडर बरामद किए।पकड़ा गया आरोपी पूछताछ में कोई जवाब नहीं दे पाया।रावली महदूद में भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में LPG गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण से कभी भी कोई बड़ी अनहोनी घटना घटित हो सकती थी। मौके पर ही जिला पूर्ति अधिकारी जनपद हरिद्वार को बुलाया गया तथा आगे की आवश्यक कार्रवाई कर अभियोग पंजीकृत जा रहा है। *पकड़ा गया आरोपित-* जावेद पुत्र अख्तर निवासी रविदास मंदिर के पास रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिदवार *विवरण पुलिस टीम-* 1. थानाध्यक्ष नितेश शर्मा 2. हेड कांस्टेबल सुनील सैनी 3. कांस्टेबल रोहित बरोड़िया1
- महाराष्ट्र के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) में बुनियादी सुविधाओं की कमी है, जिसके कारण डॉक्टर वहां सेवा देने से कतराते हैं या वहां रहना नहीं चाहते हैं। मैं सरकार से पूछना चाहता हूं- ऐसे क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास के लिए क्या कोशिश की जा रही है? : लोकसभा में डॉ. शिवाजी बंदप्पा कालगे जी1
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय हटवाल गांव में कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया । जिसमें छात्र छात्राएं विदाई में भावुक हो गए बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया जिसमें साक्षी मिस फेयरवेल और दीपक मिस्टर फेयरवेल रहा।बेस्ट छात्र छात्राएं आवोड सार्थक दिव्या अनुराग रहे । प्रधानाचार्य सतेन्द्र सरियाल द्वारा छात्र छात्राओं को बताया गया कि हमें अपने जीवन में आगे कैसे बढ़ना है और आपने विधालय गुरूजनो का नाम भी रोशन करना है और मेहनत करते रहना है। सामजसेवी अनिल हटवाल ने छात्र छात्राओं को बताया कि विदाई का पल बहुत भावुक होता है हम विधालय से अच्छी चीजें सीखकर जाए और आगे भविष्य में अपने जीवन में उतारें गुरु जी की एक एक बाते का अनुसरण करें और छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में शिक्षिका अंजू कंडारी दिव्य आंचल आरती चखी देवी रविन्द्र सिंह, अंशुल सौरभ गौरव आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।।1
- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के केदार घाट क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवा आपस में झगड़ा और मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना समाज में चिंता का विषय बन गई है, खासकर इसलिए क्योंकि इसमें शामिल लोग आज की युवा पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवा, जो देश का भविष्य माने जाते हैं, वे पढ़ाई-लिखाई और अपने करियर पर ध्यान देने के बजाय आपसी विवाद और हिंसात्मक व्यवहार में उलझे हुए हैं। यह न केवल उनके व्यक्तिगत भविष्य के लिए हानिकारक है, बल्कि समाज में भी नकारात्मक संदेश देता है। इस तरह की घटनाएं यह संकेत देती हैं कि युवाओं के बीच धैर्य, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की कमी होती जा रही है। आधुनिक दौर में जहां शिक्षा, तकनीक और अवसरों की भरमार है, वहीं कुछ युवा गलत दिशा में भटकते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो का वायरल होना इस समस्या को और गंभीर बनाता है, क्योंकि इससे अन्य युवाओं पर भी गलत प्रभाव पड़ सकता है। समाज, अभिभावकों और शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे युवाओं को सही मार्गदर्शन दें और उन्हें शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करें। साथ ही, प्रशासन को भी ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- -थाना फतेहपुर क्षेत्र के दतौली मुगल गांव का मामला सामने आया -ऊंची पानी की टंकी पर चढ़कर वीडियो बनाते दिखे नाबालिग सहारनपुर। सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब जानलेवा बनता जा रहा है। थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव दतौली मुगल में नाबालिग बच्चों का एक खतरनाक कारनामा सामने आया है, जहां बच्चे ऊंची पानी की टंकी पर चढ़कर वीडियो बनाते नजर आए। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि बच्चों ने टंकी की ऊंचाई पर पहुंचकर मोबाइल से रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर डालने की तैयारी की। इस दौरान न तो सुरक्षा का कोई इंतजाम था और न ही किसी बड़े की मौजूदगी। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की हरकत से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। टंकी की ऊंचाई पर जरा सी चूक बच्चों की जान ले सकती है। हैरानी की बात यह रही कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद प्रशासन और जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई निगरानी या रोकथाम नजर नहीं आई। गांव में चर्चा है कि रील बनाने का यह ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है और बच्चे बिना डर के जान जोखिम में डाल रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए और बच्चों को समझाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।2
- 🚨 The Aman Times | नैनीताल भवाली-ज्योलीकोट मार्ग हादसा नैनीताल के भवाली-ज्योलीकोट मार्ग पर गेठिया के पास केमू बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में 1 व्यक्ति की मौके पर मौत, जबकि 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए। SDRF टीम ने रेस्क्यू कर बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। बस हल्द्वानी से भवाली जा रही थी और उसमें 14 यात्री सवार थे। 👉 पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस दुर्घटना पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की।1