logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Looking for Job Job Title : Driver Expected Salary : 20000 City / Locality : kota Experience Level : 5-10 Years Job Type : Full Time Education Qualification : 12th Pass job

17 hrs ago
user_Anil kumar meena
Anil kumar meena
कनवास, कोटा, राजस्थान•
17 hrs ago

Looking for Job Job Title : Driver Expected Salary : 20000 City / Locality : kota Experience Level : 5-10 Years Job Type : Full Time Education Qualification : 12th Pass job

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Looking for Job Job Title : Driver Expected Salary : 20000 City / Locality : kota Experience Level : 5-10 Years Job Type : Full Time Education Qualification : 12th Pass job
    1
    Looking for Job
Job Title : Driver
Expected Salary : 20000
City / Locality : kota
Experience Level : 5-10 Years
Job Type : Full Time
Education Qualification : 12th Pass
job
    user_Anil kumar meena
    Anil kumar meena
    कनवास, कोटा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • चेचट क्षेत्र होकर निकल रहे दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे की मुकुंदरा (दरा) अभ्यारण क्षेत्र में बनी 8-लेन टनल को आज सुबह 8 बजे से एक तरफा यातायात के लिए खोल दिया गया है। इस फैसले से दरा घाटी में रोजाना लगने वाले लंबे जाम से वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए फिलहाल टनल के एक हिस्से को चालू किया गया है। अधिकारियों के अनुसार दूसरी टनल को भी लगभग 15 दिनों के भीतर यातायात के लिए खोलने की तैयारी चल रही है। इसके बाद दोनों दिशाओं का आवागमन पूरी तरह एक्सप्रेसवे से संचालित होगा। यह नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है: मध्यप्रदेश और झालावाड़ से कोटा आने वाले सभी वाहन एक्सप्रेसवे की खुली टनल से होकर कोटा पहुंचेंगे। रामगंजमंडी, मुकुंदरा और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले वाहन निर्धारित डायवर्जन के माध्यम से एक्सप्रेसवे तक भेजे जाएंगे। दिल्ली और जयपुर की ओर जाने वाले वाहन ट्रैफिक पुलिस के निर्देशानुसार एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट किए जाएंगे, ताकि दरा घाटी में जाम की स्थिति न बने। मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बनाई गई यह आधुनिक 8-लेन टनल दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे की सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है। इसके शुरू होने से दरा घाटी के घुमावदार और संकरे मार्ग पर निर्भरता कम होगी, यात्रा अधिक सुरक्षित होगी और समय की भी बचत होगी। लोगों को होगा बड़ा फायदा: दरा घाटी के लंबे जाम से राहत, कोटा, झालावाड़ और मध्यप्रदेश के बीच यात्रा तेज होगी, भारी वाहनों की आवाजाही सुगम होगी, ईंधन और यात्रा समय दोनों की बचत होगी तथा दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आएगी। प्रशासन की अपील: जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन का पालन करें, अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचें तथा यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें, जिससे नई व्यवस्था सफलतापूर्वक लागू की जा सके।
    2
    चेचट क्षेत्र होकर निकल रहे दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे की मुकुंदरा (दरा) अभ्यारण क्षेत्र में बनी 8-लेन टनल को आज सुबह 8 बजे से एक तरफा यातायात के लिए खोल दिया गया है। इस फैसले से दरा घाटी में रोजाना लगने वाले लंबे जाम से वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए फिलहाल टनल के एक हिस्से को चालू किया गया है। अधिकारियों के अनुसार दूसरी टनल को भी लगभग 15 दिनों के भीतर यातायात के लिए खोलने की तैयारी चल रही है। इसके बाद दोनों दिशाओं का आवागमन पूरी तरह एक्सप्रेसवे से संचालित होगा।

यह नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है: मध्यप्रदेश और झालावाड़ से कोटा आने वाले सभी वाहन एक्सप्रेसवे की खुली टनल से होकर कोटा पहुंचेंगे। रामगंजमंडी, मुकुंदरा और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले वाहन निर्धारित डायवर्जन के माध्यम से एक्सप्रेसवे तक भेजे जाएंगे। दिल्ली और जयपुर की ओर जाने वाले वाहन ट्रैफिक पुलिस के निर्देशानुसार एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट किए जाएंगे, ताकि दरा घाटी में जाम की स्थिति न बने।

मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बनाई गई यह आधुनिक 8-लेन टनल दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे की सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है। इसके शुरू होने से दरा घाटी के घुमावदार और संकरे मार्ग पर निर्भरता कम होगी, यात्रा अधिक सुरक्षित होगी और समय की भी बचत होगी।

लोगों को होगा बड़ा फायदा: दरा घाटी के लंबे जाम से राहत, कोटा, झालावाड़ और मध्यप्रदेश के बीच यात्रा तेज होगी, भारी वाहनों की आवाजाही सुगम होगी, ईंधन और यात्रा समय दोनों की बचत होगी तथा दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आएगी।

प्रशासन की अपील: जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन का पालन करें, अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचें तथा यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें, जिससे नई व्यवस्था सफलतापूर्वक लागू की जा सके।
    user_पत्रकार सचिन वैष्णव
    पत्रकार सचिन वैष्णव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • कोटा जिले के रामगंज मंडी उप-जिले में स्थित दरा अंडरपास RUB निर्माण कार्य 27 जुलाई को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। इस कार्य के तहत कोटा नागदा रेलखंड पर कंवलपुरा और दरा स्टेशन के बीच लोहे के गर्डर लॉन्चिंग की गई। इंजिनियरिंग ब्लाक रखकर रेल्वे ट्रेक पर गर्डर लॉन्चिंग कार्य पूरा किया गया। इस दौरान कोटा झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर स्थित दरा नाल से सभी वाहनों को डायवर्ट कर निकाला गया। सैकड़ों रेल्वे कर्मचारियों व अधिकारियों की मेहनत से इस कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। अब दरा नाल से जाम की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। हालांकि, ब्लाक के दौरान कुछ पैसेंजर रेलगाड़ियां प्रभावित रहीं। इस निर्माण कार्य के पूरा होने से दरा नाल से निजात मिलेगी।
    4
    कोटा जिले के रामगंज मंडी उप-जिले में स्थित दरा अंडरपास RUB निर्माण कार्य 27 जुलाई को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। इस कार्य के तहत कोटा नागदा रेलखंड पर कंवलपुरा और दरा स्टेशन के बीच लोहे के गर्डर लॉन्चिंग की गई। इंजिनियरिंग ब्लाक रखकर रेल्वे ट्रेक पर गर्डर लॉन्चिंग कार्य पूरा किया गया। इस दौरान कोटा झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर स्थित दरा नाल से सभी वाहनों को डायवर्ट कर निकाला गया। सैकड़ों रेल्वे कर्मचारियों व अधिकारियों की मेहनत से इस कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। अब दरा नाल से जाम की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। हालांकि, ब्लाक के दौरान कुछ पैसेंजर रेलगाड़ियां प्रभावित रहीं। इस निर्माण कार्य के पूरा होने से दरा नाल से निजात मिलेगी।
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • आस्था और समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक श्रद्धालु ने भगवान श्री सांवलिया सेठ के चरणों में अपनी करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति समर्पित कर दी। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु पिछले 10 वर्षों से लगातार सांवलिया सेठ के दरबार में हाजिरी लगा रहा था और इस दौरान उसने 100 से अधिक बार मंदिर के दर्शन किए। अटूट श्रद्धा और दृढ़ संकल्प के साथ की गई वर्षों की साधना आखिरकार पूर्ण होने पर श्रद्धालु ने अपनी पूरी संपत्ति भगवान को अर्पित कर दी। यह घटना क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। भक्त का कहना है कि सांवलिया सेठ की असीम कृपा से जीवन में मिली खुशियों और सफलताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए उसने यह संकल्प लिया था। सांवलिया सेठ मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिवर्ष लाखों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस अनूठे समर्पण ने एक बार फिर सांवलिया सेठ के प्रति भक्तों की अगाध श्रद्धा और विश्वास को उजागर किया है।
    1
    आस्था और समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक श्रद्धालु ने भगवान श्री सांवलिया सेठ के चरणों में अपनी करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति समर्पित कर दी। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु पिछले 10 वर्षों से लगातार सांवलिया सेठ के दरबार में हाजिरी लगा रहा था और इस दौरान उसने 100 से अधिक बार मंदिर के दर्शन किए।

अटूट श्रद्धा और दृढ़ संकल्प के साथ की गई वर्षों की साधना आखिरकार पूर्ण होने पर श्रद्धालु ने अपनी पूरी संपत्ति भगवान को अर्पित कर दी। यह घटना क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। भक्त का कहना है कि सांवलिया सेठ की असीम कृपा से जीवन में मिली खुशियों और सफलताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए उसने यह संकल्प लिया था।

सांवलिया सेठ मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिवर्ष लाखों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस अनूठे समर्पण ने एक बार फिर सांवलिया सेठ के प्रति भक्तों की अगाध श्रद्धा और विश्वास को उजागर किया है।
    user_📡 Express News✍️
    📡 Express News✍️
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • जयपुर-जोधपुर के बाद अब कोटा में बनेगा तीसरा बड़ा स्टेडियम, 135 करोड़ रुपए होंगे खर्च, रणजी से लेकर IPL मैचों की होगी मेजबानी राजस्थान में क्रिकेट सुविधाओं का विस्तार करते हुए जयपुर और जोधपुर के बाद अब कोटा में तीसरे बड़े स्टेडियम का निर्माण होगा। करीब 135 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह आधुनिक स्टेडियम रणजी ट्रॉफी समेत भविष्य में आईपीएल मैचों की मेजबानी के लिए तैयार किया जाएगा।
    1
    जयपुर-जोधपुर के बाद अब कोटा में बनेगा तीसरा बड़ा स्टेडियम, 135 करोड़ रुपए होंगे खर्च, रणजी से लेकर IPL मैचों की होगी मेजबानी
राजस्थान में क्रिकेट सुविधाओं का विस्तार करते हुए जयपुर और जोधपुर के बाद अब कोटा में तीसरे बड़े स्टेडियम का निर्माण होगा। करीब 135 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह आधुनिक स्टेडियम रणजी ट्रॉफी समेत भविष्य में आईपीएल मैचों की मेजबानी के लिए तैयार किया जाएगा।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter Ladpura, Kota•
    4 hrs ago
  • आजम खान की वजह से सरकार जौहर यूनिवर्सिटी को निशाना बना रही यूपी: रामपुर: आजम खान की वजह से सरकार जौहर यूनिवर्सिटी को निशाना बना रही है: अजय राय जौहर यूनिवर्सिटी पर होने वाली बुलडोजर कार्यवाही पर फिलहाल रोक: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने जौहर यूनिवर्सिटी पहुंच कर धरने पर बैठे छात्रों से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी...
    1
    आजम खान की वजह से सरकार जौहर यूनिवर्सिटी को निशाना बना रही 
यूपी: रामपुर: आजम खान की वजह से सरकार जौहर यूनिवर्सिटी को निशाना बना रही है: अजय राय 
जौहर यूनिवर्सिटी पर होने वाली बुलडोजर कार्यवाही पर फिलहाल रोक: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने जौहर यूनिवर्सिटी पहुंच कर धरने पर बैठे छात्रों से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • कोटा शहर की दादाबाड़ी थाना पुलिस ने एटीएम से छेड़छाड़ कर नकदी चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। एडिशनल एसपी सुभाष मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी हरियाणा के पलवल के रहने वाले हैं और इनके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने खुद तैयार की गई एक चिपनुमा डिवाइस बनाई थी, जिसे पुराने एटीएम की कैश डिस्पेंसर स्लॉट में इस तरह फिट कर देते थे कि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगती थी। जब कोई ग्राहक एटीएम से पैसे निकालने आता, तो ट्रांजैक्शन सफल हो जाता लेकिन नकदी बाहर नहीं निकलती। ग्राहक मशीन खराब समझकर वहां से चला जाता और बाद में आरोपी डिवाइस हटाकर वही रकम निकाल लेते थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब ट्रांजेक्शन सॉल्यूशन इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के जिला प्रभारी महेश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई। गणेश तालाब बसंत विहार और बालाकुंड स्थित एसबीआई एटीएम के सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी पहले एटीएम से छेड़छाड़ करता और बाद में पेचकश की मदद से मशीन खोलकर नकदी निकालता दिखाई दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए दादाबाड़ी थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित की। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर की सूचना के आधार पर भितरिया कुंड के पास से दोनों आरोपियों मुनफेद और समीन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एटीएम से छेड़छाड़ में इस्तेमाल होने वाला पेचकश, पट्टीनुमा औजार, चिपनुमा डिवाइस और चोरी की गई ₹9,300 की नकदी बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने कोटा में 5 से 7 वारदातों को अंजाम दिया है। गुमानपुरा क्षेत्र की एक घटना भी उन्होंने कबूल की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने करीब ₹1.5 लाख की ठगी करना स्वीकार किया है। उन्होंने यह भी बताया कि जेल के अंदर ही उन्होंने इस चिपनुमा डिवाइस को बनाना सीखा था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कोटा के अलावा किन-किन शहरों में सक्रिय रहे, कितनी वारदातों को अंजाम दिया और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। साथ ही दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य मामलों की भी गहन जांच की जा रही है।
    1
    कोटा शहर की दादाबाड़ी थाना पुलिस ने एटीएम से छेड़छाड़ कर नकदी चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। एडिशनल एसपी सुभाष मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी हरियाणा के पलवल के रहने वाले हैं और इनके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने खुद तैयार की गई एक चिपनुमा डिवाइस बनाई थी, जिसे पुराने एटीएम की कैश डिस्पेंसर स्लॉट में इस तरह फिट कर देते थे कि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगती थी। जब कोई ग्राहक एटीएम से पैसे निकालने आता, तो ट्रांजैक्शन सफल हो जाता लेकिन नकदी बाहर नहीं निकलती। ग्राहक मशीन खराब समझकर वहां से चला जाता और बाद में आरोपी डिवाइस हटाकर वही रकम निकाल लेते थे।

मामले का खुलासा तब हुआ जब ट्रांजेक्शन सॉल्यूशन इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के जिला प्रभारी महेश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई। गणेश तालाब बसंत विहार और बालाकुंड स्थित एसबीआई एटीएम के सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी पहले एटीएम से छेड़छाड़ करता और बाद में पेचकश की मदद से मशीन खोलकर नकदी निकालता दिखाई दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए दादाबाड़ी थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित की। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर की सूचना के आधार पर भितरिया कुंड के पास से दोनों आरोपियों मुनफेद और समीन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एटीएम से छेड़छाड़ में इस्तेमाल होने वाला पेचकश, पट्टीनुमा औजार, चिपनुमा डिवाइस और चोरी की गई ₹9,300 की नकदी बरामद की गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने कोटा में 5 से 7 वारदातों को अंजाम दिया है। गुमानपुरा क्षेत्र की एक घटना भी उन्होंने कबूल की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने करीब ₹1.5 लाख की ठगी करना स्वीकार किया है। उन्होंने यह भी बताया कि जेल के अंदर ही उन्होंने इस चिपनुमा डिवाइस को बनाना सीखा था।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कोटा के अलावा किन-किन शहरों में सक्रिय रहे, कितनी वारदातों को अंजाम दिया और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। साथ ही दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य मामलों की भी गहन जांच की जा रही है।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter Ladpura, Kota•
    5 hrs ago
  • झालावाड़ जिले के पगारिया थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 37.72 ग्राम MDMA और एक स्वीफ्ट कार जब्त की है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि थाना पगारिया द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं रोकथाम अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान गांव गुराडिया खुर्द में नैन सिंह पुत्र दुले सिंह जाति सौंधिया राजपूत निवासी गुराडिया खुर्द थाना पगारिया जिला झालावाड़ के बाड़े में खड़ी कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में रखे पैकेट से अवैध मादक पदार्थ मिथाइलीन डाईऑक्सी मेथैमफेटामाइन (MDMA) 37.72 ग्राम बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ कार को भी जप्त कर लिया। इस मामले में वाहन स्वामी एवं बाड़ा स्वामी नैन सिंह के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार वाहन स्वामी एवं बाड़ा स्वामी नैन सिंह मौके से फरार मिला, जिसकी तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी थाना पगारिया बृजराज सिंह, एएसआई सुभाष गढवाल, हेम सिंह कानि. 243 और संदीप कानि. 320 (आसूचना अधिकारी) की विशेष भूमिका रही। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
    2
    झालावाड़ जिले के पगारिया थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 37.72 ग्राम MDMA और एक स्वीफ्ट कार जब्त की है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि थाना पगारिया द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं रोकथाम अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान गांव गुराडिया खुर्द में नैन सिंह पुत्र दुले सिंह जाति सौंधिया राजपूत निवासी गुराडिया खुर्द थाना पगारिया जिला झालावाड़ के बाड़े में खड़ी कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में रखे पैकेट से अवैध मादक पदार्थ मिथाइलीन डाईऑक्सी मेथैमफेटामाइन (MDMA) 37.72 ग्राम बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ कार को भी जप्त कर लिया।

इस मामले में वाहन स्वामी एवं बाड़ा स्वामी नैन सिंह के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार वाहन स्वामी एवं बाड़ा स्वामी नैन सिंह मौके से फरार मिला, जिसकी तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी थाना पगारिया बृजराज सिंह, एएसआई सुभाष गढवाल, हेम सिंह कानि. 243 और संदीप कानि. 320 (आसूचना अधिकारी) की विशेष भूमिका रही। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.