Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली एसपी के निर्देश पर कांवड़ यात्रियों का स्वागतः थाना जगतपुर ने जन सहयोग से विश्राम व भोजन की व्यवस्था की रायबरेली।रायबरेली में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। थाना जगतपुर द्वारा जन सहयोग से कांवड़ विश्राम स्थल और भोजन की व्यवस्था की गई। यह पहल कांवड़ यात्रियों के स्वागत और सम्मान के उद्देश्य से की गई थी।
रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
रायबरेली एसपी के निर्देश पर कांवड़ यात्रियों का स्वागतः थाना जगतपुर ने जन सहयोग से विश्राम व भोजन की व्यवस्था की रायबरेली।रायबरेली में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। थाना जगतपुर द्वारा जन सहयोग से कांवड़ विश्राम स्थल और भोजन की व्यवस्था की गई। यह पहल कांवड़ यात्रियों के स्वागत और सम्मान के उद्देश्य से की गई थी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रायबरेली एसपी के निर्देश पर कांवड़ यात्रियों का स्वागतः थाना जगतपुर ने जन सहयोग से विश्राम व भोजन की व्यवस्था की रायबरेली।रायबरेली में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। थाना जगतपुर द्वारा जन सहयोग से कांवड़ विश्राम स्थल और भोजन की व्यवस्था की गई। यह पहल कांवड़ यात्रियों के स्वागत और सम्मान के उद्देश्य से की गई थी।1
- _* _*गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*_ *रायबरेली, 06 अगस्त 2026* जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज विकास खण्ड सरेनी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत धनपालपुर पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण कर योजना के संचालन, पेयजल गुणवत्ता एवं जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को नियमित, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जाना हर स्थिति में सुनिश्चित किया जाए। धनपालपुर पेयजल योजना वर्ष 2021-22 में ₹232.66 लाख की लागत से स्वीकृत की गई है, जिसके माध्यम से ग्राम पंचायत धनपालपुर की लगभग 2,725 आबादी को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के अंतर्गत एक नलकूप, 175 केएल क्षमता का 16 मीटर ऊंचा ओवरहेड टैंक, 12,080 मीटर वितरण पाइपलाइन, 513 गृह नल संयोजन, एक पम्प हाउस, 25 किलोवाट सोलर प्लांट, 17.5 एचपी पम्पिंग प्लांट तथा बाउंड्रीवाल का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पम्प हाउस, ऑटोमेशन सिस्टम, ओवरहेड टैंक (ओएचटी) एवं क्लोरीनेशन सिस्टम का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियन्ता के साथ ऑटोमेशन प्रणाली, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था तथा जल गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्थापित क्लोरीनेशन सिस्टम की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। साथ ही सोलर प्रणाली एवं डीजी (जनरेटर) व्यवस्था का भी निरीक्षण कर उनके सुचारु संचालन की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने योजना पर कार्यरत ऑपरेटर से जलापूर्ति के समय एवं मानदेय के संबंध में जानकारी ली। ऑपरेटर ने बताया कि योजना से नियमित जलापूर्ति की जा रही है तथा मानदेय का भुगतान समय से प्राप्त हो रहा है। ग्राम प्रधान नीतू सिंह ने अवगत कराया कि कार्यदायी संस्था एनसीसी (NCC) द्वारा योजना के सभी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं तथा ग्राम के प्रत्येक मजरे एवं घर तक सफलतापूर्वक पेयजल पहुंचाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हिम्मतपुर मजरा में लाभार्थी शिव चरण पुत्र गंगाधर एवं माया देवी पत्नी शिवमोहन के घरों का निरीक्षण कर नल कनेक्शनों की जांच की। दोनों स्थानों पर पर्याप्त दबाव के साथ जलापूर्ति होती पाई गई। ग्रामीणों एवं उपभोक्ताओं से बातचीत में बताया गया कि प्रतिदिन दो समय—प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा अपराह्न 3:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक नियमित जलापूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों ने उपलब्ध कराए जा रहे जल को पेय योग्य बताते हुए जल की गुणवत्ता एवं नियमित आपूर्ति पर संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने योजना के संचालन एवं अनुरक्षण की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता एवं नियमितता निरंतर बनाए रखी जाए तथा सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी लालगंज राजेश श्रीवास्तव, जल निगम के अधिशासी अभियन्ता रणविजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।1
- बछरावां क्रिएटर्स ग्रुप की प्रतियोगिता संपन्न, प्रयागराज की अंशू वर्मा बनीं विजेता रायबरेली। बछरावां के स्वयंवर लॉन में बछरावां क्रिएटर्स ग्रुप की ओर से भव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले सहित आसपास के जनपदों से पहुंचे युवाओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कुल 35 प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रतियोगिता में प्रयागराज की अंशू वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। रायबरेली की आराध्या दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि कन्नवा के मोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं की घोषणा के बाद आयोजकों और मौजूद लोगों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में आयुषी तिवारी, माइकल अमित और किट्टू ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। वहीं विक्रम अनुज और नितेश राजवंशी के नेतृत्व में बछरावां क्रिएटर्स टीम ने कार्यक्रम का सफल संयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह रामजी, अखिलेश पत्रकार, आलोक सिंह चौधरी, धीरेंद्र कोटेदार, शिवानी यादव, अरविंद पाल, राजकुमारी रावत और श्रीकांति चौधरी समेत बछरावां क्रिएटर्स ग्रुप के सदस्य व कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।1
- सावन के दूसरे सोमवार (10 अगस्त 2026) के पावन अवसर पर, लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव जिलों की सीमा पर सई नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध भावरेश्वर महादेव मंदिर (रामपुर सुदौली) परिसर में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा हुआ है। सुबह तड़के से ही बाबा भवरेश्वरनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। सावन के दूसरे सोमवार (10 अगस्त 2026) के पावन अवसर पर, लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव जिलों की सीमा पर सई नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध भावरेश्वर महादेव मंदिर (रामपुर सुदौली) परिसर में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा हुआ है। सुबह तड़के से ही बाबा भवरेश्वरनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।सावन के दूसरे सोमवार को काशी में उमड़ी भारी भीड़ और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाए गए सेवा शिविर का एक दृश्य:1
- पहरेमऊ में 3 सितंबर 2026 को लखनऊ में होने वाले *व्यापारी महाकुंभ* के लिए आज जोरदार जनसंपर्क किया गया। पहरेमऊ में 3 सितंबर 2026 को लखनऊ में होने वाले *व्यापारी महाकुंभ* के लिए आज जोरदार जनसंपर्क किया गया। व्यापारी भाइयों को महाकुंभ में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। *जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता जी का बयान:* "3 सितंबर को लखनऊ का व्यापारी महाकुंभ इतिहास बनाएगा। व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का ये सबसे बड़ा मंच है, हर व्यापारी को इसमें भाग लेना चाहिए।" *जिला महामंत्री संदीप शुक्ला जी:* "महाकुंभ में व्यापारी एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाएगा। सरकार को व्यापारियों की आवाज सुननी होगी।" *नगर अध्यक्ष के.के. गुप्ता जी:* "पहरेमऊ के व्यापारी पूरी ताकत के साथ लखनऊ पहुंचेंगे। ये महाकुंभ व्यापार के हित में मील का पत्थर साबित होगा।" जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव एवं नगर युवा अध्यक्ष दिलदार रायनी ने कहा युवा व्यापारी भी इस महाकुंभ का हिस्सा बनेंगे। नए भारत के व्यापार की नींव यहीं से रखी जाएगी।" राम गोपाल गुप्ता अध्यक्ष, दीपक श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार मुंशी महामंत्री, शिवम प्रताप सिंह मीडिया प्रभारी, संरक्षक हिमांशु गुप्ता, अरविंद सैनी, मेहंदी हसन, लाल मोहम्मद, महेश गुप्ता, सत्यम गुप्ता, शिवा गुप्ता, राम सागर, सुमित चौरसिया, सत्य नारायण साहू उपाध्यक्ष, सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे1
- परी से जगतपुर जाने वाली रोड परी के पास डैमेज पुल नाला जो है टूटा हुआ है किसी भी समय किसी भी घटना कर सकती है मरम्मत का काम किया जाए विकास को आगे बढ़ाया जाए स्पीकर कार्रवाई होनी चाहिए जय हिंद जय भारत 🖼️🙏1
- 10 अगस्त राष्ट्रव्यापी आंदोलन के अंतर्गत त्रिपुरा में जेल भरो आंदोलन। पुलिस की बैरियर रोक नहीं सकी। 10 अगस्त राष्ट्रव्यापी आंदोलन के अंतर्गत त्रिपुरा में जेल भरो आंदोलन। पुलिस की बैरियर रोक नहीं सकी।1