Shuru
Apke Nagar Ki App…
सौरभ हत्या कांड को लेकर सुप्रीमकोर्ट के अधिवक्ता पिंटू तिवारी ने लाश पर राजनीति करने वाले पर साधा निशाना
रमेश श्रीवास्तव
सौरभ हत्या कांड को लेकर सुप्रीमकोर्ट के अधिवक्ता पिंटू तिवारी ने लाश पर राजनीति करने वाले पर साधा निशाना
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *प्रतापगढ़ यक्ष युधिष्ठिर संवाद स्थल पर कार्यक्रम* *द ग्रेट अजगरा डिबेट कार्यक्रम होगा हजारों साल पुरानी परंपरा* *पुनर्जीवित डीएम ने कार्यक्रम की बनाई रूप रेखा* *1427 प्रतिभागी कार्यक्रम में होंगे शामिल* *प्रतापगढ़ यक्ष युधिष्ठिर संवाद स्थल पर कार्यक्रम* *द ग्रेट अजगरा डिबेट कार्यक्रम होगा हजारों साल पुरानी परंपरा* *पुनर्जीवित डीएम ने कार्यक्रम की बनाई रूप रेखा* *1427 प्रतिभागी कार्यक्रम में होंगे शामिल*1
- बेल्हा की बहनों की 1100 राखियां सीमा पर तैनात जवानों के नाम राखी में छलका देशभक्ति का जज्बा, एलायंस क्लब ने जवानों के लिए भेजीं 1100 राखियां प्रतापगढ़। रक्षाबंधन से पहले प्रतापगढ़ की बहनों ने देश की सीमाओं पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए स्नेह और सम्मान का अनूठा संदेश भेजा है। एलायंस क्लब इंटरनेशनल की पहल पर जिले की बहनों द्वारा तैयार की गई 1100 राखियां एकत्र कर राष्ट्रपति महोदया को भेजी गईं, ताकि ये रक्षा सूत्र देश की रक्षा में डटे जवानों तक पहुंच सकें। गुरुवार को एलायंस क्लब इंटरनेशनल के पदाधिकारियों ने क्लब के इंटरनेशनल डायरेक्टर एवं समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य के नेतृत्व में सभी राखियां डाक अधीक्षक प्रतापगढ़ ईसम सिंह को सौंपीं। इसके बाद प्रधान डाकघर के माध्यम से राखियां राष्ट्रपति महोदया को भेजी गईं। इस अवसर पर रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि देश की सीमाओं पर कठिन परिस्थितियों में तैनात वीर सैनिकों के त्याग और बलिदान का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता। राखी का यह रक्षा सूत्र सैनिक भाइयों के प्रति बहनों के आत्मीय भाव का प्रतीक है और उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि एलायंस क्लब और महिला क्लब की ओर से पिछले 26 वर्षों से लगातार सैनिक भाइयों के लिए राखियां भेजने की परंपरा निभाई जा रही है। डाक अधीक्षक ईसम सिंह ने एलायंस क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सैनिकों के प्रति सम्मान और अपनत्व का यह भाव समाज के लिए प्रेरणादायी है। वहीं सीनियर पोस्टमास्टर संजय गुप्ता ने कहा कि प्रतापगढ़ की बहनों द्वारा भेजे गए ये रक्षा सूत्र सैनिक भाइयों को भावनात्मक संबल और नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। क्लब की नॉर्थ जोन एडवाइजर पूनम गुप्ता ने कहा कि देश के वीर जवान हर परिस्थिति में राष्ट्र की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सैनिकों ने देशवासियों का मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने प्रार्थना की कि बहनों द्वारा भेजी गई राखियां जवानों के लिए सदैव रक्षा कवच बनें और उन्हें शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर शैलेंद्र पांडे निरीक्षक, प्रतिभा सहायक मंडली, अमित कुमार, श्रेया सिंह, सचिन शुक्ला, पूनम गुप्ता, श्वेता जायसवाल, डाली सिंह, रेखा उमरवैश्य, अर्चना खंडेलवाल, प्राची गुप्ता, डॉ. दयाराम मौर्य, संतोष कुमार, छेदीलाल, देवानंद, आदर्श कुमार, विवेक कुमार सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।1
- सौरभ हत्या कांड को लेकर सुप्रीमकोर्ट के अधिवक्ता पिंटू तिवारी ने लाश पर राजनीति करने वाले पर साधा निशाना1
- रायबरेली के चर्चित आदित्य हत्याकांड में बड़ा फैसला, 14 दोषियों को उम्रकैद रायबरेली के चर्चित आदित्य हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। जिला जज अमित पाल सिंह की अदालत ने सोमू ढाबा के मालिक सुरेश यादव, उनके बेटे अर्पित यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आरपी यादव समेत 14 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं साक्ष्य के अभाव में रामकृष्ण यादव और अभितेज प्रताप सिंह को दोषमुक्त कर दिया गया। SNews Up1
- ईयर टैगिंग को लेकर पंचायत सहायकों में असमंजस, कुछ ने किया विरोध तो कुछ कार्य के लिए राजी ईयर टैगिंग को लेकर पंचायत सहायकों में असमंजस, कुछ ने किया विरोध तो कुछ कार्य के लिए राजी अमेठी। ब्लॉक अमेठी क्षेत्र में पशुओं की ईयर टैगिंग का कार्य पंचायत सहायकों से कराए जाने को लेकर असमंजस की स्थिति सामने आई है। पंचायत सहायकों ने इस कार्य को लेकर आपत्ति जताते हुए सामूहिक रूप से कार्य न करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में एक लिखित पत्र भी तैयार किया गया है, जिस पर कई पंचायत सहायकों के हस्ताक्षर दर्ज हैं। पंचायत सहायकों की ओर से तैयार पत्र में कहा गया है कि उन्हें 20 अगस्त 2026 को पशु ईयर टैगिंग के कार्य के लिए बुलाया गया था। पत्र के मुताबिक, पूर्व में ईयर टैगिंग का कार्य पशु चिकित्सालय के कर्मचारियों द्वारा किया जाता था, लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण अब पंचायत सहायकों से यह कार्य कराने का दबाव बनाया जा रहा है। पंचायत सहायकों ने सामूहिक रूप से ईयर टैगिंग का कार्य नहीं करने का निर्णय लिए जाने की बात कही है। पंचायत सहायकों का कहना है कि ईयर टैगिंग का कार्य संबंधित विभाग के कर्मचारियों से कराया जाना चाहिए। इसी को लेकर उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। वहीं, खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह ने पंचायत सहायकों के विरोध के संबंध में अलग पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि पंचायत सहायकों को बैठक के लिए बुलाया गया था। बैठक के दौरान कुछ पंचायत सहायकों ने ईयर टैगिंग का कार्य करने से मना कर दिया था। हालांकि, इसके बाद कुछ पंचायत सहायक दोबारा उनके पास आए और कार्य करने के लिए राजी हो गए। बीडीओ दिव्या सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके कार्यालय को पंचायत सहायकों की ओर से कोई ज्ञापन प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में लिखित विरोध पत्र को लेकर भी विभागीय स्तर पर स्थिति स्पष्ट नहीं है।2
- कच्चा मकान गिरने से वृद्धा की मौत, पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद अमेठी। सुबेदार का पुरवा, गंगोली गांव में बुधवार को तेज बारिश के दौरान कच्चा मकान गिरने से फूलकली यादव की मौत के बाद गुरुवार को भाजपा नेता एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। घटना की जानकारी मिलते ही महेश सोनी अपनी टीम के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला से फोन पर वार्ता कराकर पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए महेश सोनी ने अपनी ओर से 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। इसके साथ ही परिवार के लिए एक माह के राशन की भी व्यवस्था कराई गई। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और जरूरत के अनुसार आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इसके अलावा संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर मुख्यमंत्री राहत कोष एवं आपदा राहत कोष से पीड़ित परिवार को जल्द सहायता दिलाने का आग्रह किया गया। अधिकारियों की ओर से एक सप्ताह के भीतर राहत सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। महेश सोनी ने कहा कि दुख की घड़ी में भाजपा परिवार और अमेठी व्यापार मंडल पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। शासन स्तर से मिलने वाली सहायता दिलाने के लिए भी प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ जिला महामंत्री सुशील जायसवाल, राहुल लोहिया, हिमांशु कसौधन, हिमांशु अग्रवाल, विकास सरोज, संदीप अग्रहरि, सोनू कसौधन, कमल अग्रहरि, त्रिभुवन यादव, कोतवाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- जामो में ससुराल में महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शुरू की जांच अमेठी। थाना जामो क्षेत्र के ग्राम पूरे दीवान में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 25 वर्षीय महिला पूनम अपने ससुराल स्थित घर के अंदर मृत अवस्था में पड़ी मिली। सूचना मिलने पर जामो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के साथ फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। घटना की सूचना मृतका के मायके पक्ष को दी गई। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर थाना जामो में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- सौरभ हत्या कांड को लेकर राजेंद्र पासी की हुंकार। कब चलेगा अपराधियों पर बुलडोजर1