Shuru
Apke Nagar Ki App…
शुभ शुक्रवार मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज के दर्शन आज दिनांक शुभ शुक्रवार को मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें।
Sandeep shukla
शुभ शुक्रवार मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज के दर्शन आज दिनांक शुभ शुक्रवार को मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें।
More news from Panna and nearby areas
- आज दिनांक शुभ शुक्रवार को मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें।1
- *दक्षिण पन्ना वन विभाग ने सांभर हिरण के शिकारियों को दबोचा, न्यायालय ने भेजा जेल* दक्षिण पन्ना वन मंडल के मोहन्द्रा वन परिक्षेत्र अंतर्गत मोतीडोल बीट में वन विभाग द्वारा वन्यजीव अपराध के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए सांभर (अनुसूची-1, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972) के अवैध शिकार एवं हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम द्वारा आरोपी सोनें सिंह, निवासी मोतीडोल, उम्र 31 वर्ष, के निवास पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान उसके घर में बेड के नीचे से लगभग 4 किलोग्राम सांभर का मांस बरामद किया गया। आगे की जांच में उसी दिन दोपहर में मोतीडोल गांव से ही एक अन्य आरोपी मलखान आदिवासी, उम्र 27 वर्ष, को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर जांच की गई, जहां उन्होंने सांभर का शिकार किया था। आरोपियों द्वारा बताए गए घटनास्थल से सांभर की खाल, खोपड़ी एवं जबड़े की हड्डियां बरामद की गईं। साथ ही डॉग स्क्वाड की सहायता से दोनों आरोपियों के घरों से मांस काटने में प्रयुक्त अन्य सामग्री भी बरामद की गई। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किया गया है। दोनों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों का चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने के पश्चात उन्हें विधिवत अभिरक्षा में लिया गया है। दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय (मजिस्ट्रेट) के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस संपूर्ण प्रकरण में रेंज ऑफिसर राहुल मिश्रा के निर्देशन में परिक्षेत्र सहायक मोतीडोल श्री भानुप्रताप सिंह, बीटगार्ड मोतीडोल श्री अरविन्द विश्वकर्मा, श्री प्रकाश प्रजापति (बीटगार्ड, लाखनचौरी), श्री अजय प्रताप सिंह (बीटगार्ड, फतेपुर) तथा समस्त मोहन्द्रा रेंज टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।4
- बृजपुर थाना क्षेत्र के नवोदय विद्यालय तिराहे पर भैंसों से भरा ट्रक पकड़ा गया, उत्तर प्रदेश के चार शातिर बदमाश गिरफ्तार किए गए1
- ajaygarh me agency se cylender hua black.. jald karyvahi Ho.. ajaygarh police1
- ग्वालियर मंत्री नारायण सिंह कुशवाह हुए नाराज, निगम आयुक्त संघप्रिय पर उतारा गुस्सा, बोले मैं भूमिपूजन के लिए आया हूँ, लेकिन कोई अधिकारी मौजूद नही है, केवल पंप ऑपरेटर है, ये क्या मजाक है, आप तुरंत हटाओ ZO जोनल ऑफिसर को, नही हटा पा रहे है, तो मुझे बताओ, आज के बाद मैं आपसे बात नही करूंगा, कांग्रेस पार्षद के वार्ड में गए थे भूमिपूजन के लिए।1
- Post by Neeraj Ravi1
- *अम्बेडकर प्रतिमा खंडित: आक्रोशित ग्रामीणों का अनशन जारी, प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन* *स्थान* ग्राम गोबराव (टिकोरा टोला), जिला सतना (म.प्र.) दिनांक: 10 अप्रैल, 2026 मुख्य समाचार: सतना जिले के ग्राम गोबराव अंतर्गत टिकोरा टोला में बीती रात संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। *विस्तृत विवरण* मिली जानकारी के अनुसार, कल देर रात कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा का हाथ तोड़ दिया और प्रतिमा पर काली स्याही डाल दी। सुबह जब ग्रामीणों ने प्रतिमा की यह स्थिति देखी, तो देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। *ग्रामीणों का आरोप और अनशन* घटना से नाराज समाज के लोग और अंबेडकर प्रेमी घटनास्थल पर ही अनशन पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रशासन इस मामले में ढुलमुल रवैया अपना रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी ऐसी घटना हो चुकी है, लेकिन दोषियों पर कड़ी कार्यवाही न होने के कारण उपद्रवियों के हौसले बुलंद हैं। प्रदर्शन के दौरान "बाबा साहब अमर रहें" और "दोषियों को फांसी दो" जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। *प्रशासन से मांग* अनशन पर बैठे लोगों की स्पष्ट मांग है कि: प्रतिमा को खंडित करने वाले दोषियों को जल्द से जल्द चिन्हित कर उन पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए। प्रतिमा की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। नई प्रतिमा की ससम्मान स्थापना कराई जाए। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि जब तक प्रशासन दोषियों के खिलाफ ठोस कार्यवाही नहीं करता, उनका अनशन और आंदोलन जारी रहेगा।1
- Post by Neeraj Ravi2