logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से एक प्राथमिकी दर्ज अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से पुलिस की बड़ी कार्रवाई में न्यायालय से फरार चल रहे एक प्राथमिकी दर्ज अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्र पुर दशहरा गांव के रहने वाले बच्चू राम के 25 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार राम के रूप में कि गई है। इस बाबत थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि काफी दिनों से न्यायालय से फरार चल रहे उक्त अभियुक्त को थाना कांड संख्या 72 / 25 के तहत पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

2 hrs ago
user_Chunnu Kumar Singh
Chunnu Kumar Singh
पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
2 hrs ago

मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से एक प्राथमिकी दर्ज अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से पुलिस की बड़ी कार्रवाई में न्यायालय से फरार चल रहे एक प्राथमिकी दर्ज अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्र पुर दशहरा गांव के रहने वाले बच्चू राम के 25 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार राम के रूप में कि गई है। इस बाबत थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि काफी दिनों से न्यायालय से फरार चल रहे उक्त अभियुक्त को थाना कांड संख्या 72 / 25 के तहत पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

More news from बिहार and nearby areas
  • मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का संबोधन सुनिए मंच से जी हां हम बात कर रहे हैं मोकामा के बाहुबली विधायक की जिनको मंच से जनता को संबोधित करना था अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करना था और जब उनको बुलाया गया संबोधित करने के लिए तो उन्होंने एक लाइन में ही संबोधन को खत्म कर दिया और कहा कि सब आदमी के प्रणाम करछीओ। क्या यह जनता के चुने हुए विधायक हैं याAI
    1
    मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का संबोधन सुनिए मंच से 
जी हां हम बात कर रहे हैं मोकामा के बाहुबली विधायक की जिनको मंच से जनता को संबोधित करना था अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करना था और जब उनको बुलाया गया संबोधित करने के लिए तो उन्होंने एक लाइन में ही संबोधन को खत्म कर दिया और कहा कि सब आदमी के प्रणाम करछीओ। क्या यह जनता के चुने हुए विधायक हैं याAI
    user_Vijay Raj Journalist
    Vijay Raj Journalist
    पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    19 hrs ago
  • *हड़ताली सफाईकर्मियों ने निकाला जुलूस, नगर निगम कार्यालय का किया घेराव* समस्तीपुर नगर निगम के सफाईकर्मियों ने समस्तीपुर शहर में जुलूस निकालकर समाहरणालय पर प्रदर्शन किया तथा नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के नेताओं ने किया।
    1
    *हड़ताली सफाईकर्मियों ने निकाला जुलूस, नगर निगम कार्यालय का किया घेराव*



   समस्तीपुर नगर निगम के सफाईकर्मियों ने  समस्तीपुर शहर में जुलूस निकालकर समाहरणालय पर प्रदर्शन किया तथा नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के नेताओं ने किया।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • ललपुरा की फरजाना खातून की आंखों से छलक रहा दर्द, न्याय की गुहार लेकर भटक रही दर-दर; राजस्व कर्मचारि पर दर्ज मुकदमे के बाद भी नहीं मिला इंसाफ
    1
    ललपुरा की फरजाना खातून की आंखों से छलक रहा दर्द, न्याय की गुहार लेकर भटक रही दर-दर; राजस्व कर्मचारि पर दर्ज मुकदमे के बाद भी नहीं मिला इंसाफ
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • मोहिउद्दीन नगर विधान सभा क्षेत्र में आजादी के बाद भी महादलित बस्ती सम्पर्क पथ से है वंचित। आशा और निराशाओं के साथ जीने पर हुए मजबूर। जी हां आपने सही सुना यह दर्द भरी दास्तां कही और का नहीं बल्कि आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर विधान सभा क्षेत्र के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत दशहरा पंचायत वार्ड संख्या 14 के महादलित बस्ती का है, जहां आजादी के बाद भी सम्पर्क पथ न होने से शादी, पर्व त्यौहार,मरनी जैसे अन्य समस्याओं का सामना हजारों की संख्या में रहने वाले उस परिवार का दर्द है । जिसे न कोई देखने वाला है और ना ही सुनने वाला है। जहां कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए इन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री, स्थानीय सांसद ,लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, भूमि सुधार राजस्व मंत्री, सहित अन्य कई अधिकारी, एवं पदाधिकारियों को आवेदन के माध्यम से अवगत कराया गया, स्थल जांच हुई फिर भी इन समस्याओं का निराकरण अभी तक नहीं हो पाई है । आज इन्हीं समस्याओं को लेकर जब हमारे संवाददाता ने उस इलाके के स्थल पर पहुंचा तो देखा कि वाकई में यह समस्या ही नहीं बल्कि भारी समस्याओं के साथ उक्त बस्ती में रहने वाले परिवार को गुजरना पड़ता हैं। जिसकी आवाज ना ही सरकार सुन रही है ना ही सरकार के नामूंईदे । जबकि मौके पर मौजूद समाज सेवी सुजीत भगत ने भी इन समस्याओं पर गहरी चिंता जताई है। और सरकार को चेतवानी देते हुए अभिलंब इन मसले को हल करने की बात कही है । अन्यथा सरकार की विरोध में आंदोलन करने पर, हमें मजबूर होना पड़ेगा। मौके पर सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इसी दौरान समाज सेवी श्री भगत समेत अन्य कई लोगों ने इन समस्याओं को लेकर क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।
    1
    मोहिउद्दीन नगर विधान सभा क्षेत्र में आजादी के बाद भी महादलित बस्ती सम्पर्क पथ से  है वंचित।
आशा और निराशाओं के साथ जीने पर हुए मजबूर।
जी हां आपने सही सुना यह दर्द भरी दास्तां कही और का नहीं बल्कि आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर विधान सभा क्षेत्र के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत दशहरा पंचायत वार्ड संख्या 14 के 
महादलित बस्ती का है, 
जहां आजादी के बाद भी सम्पर्क पथ न होने से शादी, पर्व त्यौहार,मरनी जैसे अन्य समस्याओं का सामना हजारों की संख्या में रहने वाले उस परिवार का दर्द है । जिसे न कोई देखने वाला है और ना ही सुनने वाला है।
जहां कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए इन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री, स्थानीय सांसद ,लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, भूमि सुधार राजस्व मंत्री, सहित अन्य कई अधिकारी, एवं पदाधिकारियों को आवेदन के माध्यम से अवगत कराया गया, स्थल जांच हुई फिर भी इन समस्याओं का निराकरण अभी तक नहीं हो पाई है ।
आज इन्हीं समस्याओं को लेकर जब हमारे संवाददाता ने उस इलाके के स्थल पर पहुंचा तो देखा कि वाकई में यह समस्या ही नहीं बल्कि भारी समस्याओं के साथ उक्त बस्ती में रहने वाले परिवार को गुजरना पड़ता हैं।
जिसकी आवाज ना ही सरकार सुन रही है ना ही सरकार के नामूंईदे ।
जबकि मौके पर मौजूद समाज सेवी सुजीत भगत ने भी इन समस्याओं पर गहरी चिंता जताई है।
और सरकार को चेतवानी देते हुए अभिलंब इन मसले को हल करने की बात कही है ।
अन्यथा सरकार की विरोध में आंदोलन करने पर, हमें मजबूर होना पड़ेगा।
मौके पर सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
इसी दौरान समाज सेवी श्री भगत समेत अन्य कई लोगों ने इन समस्याओं को लेकर क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • डीएम के आदेश पर खुला लक्ष्मी गैस एजेंसी का कार्यालय, हजारों उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत करीब डेढ़ माह से बंद मदुदाबाद पंचायत के हनुमान नगर स्थित लक्ष्मी गैस एजेंसी का कार्यालय जिलाधिकारी के आदेश पर गुरुवार को पुनः खोल दिया गया। कार्यालय खुलने के साथ ही क्षेत्र के हजारों एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली। दंडाधिकारी राजीव कुमार एवं पीएसआई नीतीश कुमार की मौजूदगी में कार्यालय का ताला खोलकर पुनः संचालन शुरू कराया गया। दंडाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि गैस एजेंसी की संचालक सुमन कुमारी सहित बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी समस्तीपुर से कार्यालय खोलने का अनुरोध किया था। आवेदन में कहा गया था कि कार्यालय बंद रहने से उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी, मोबाइल नंबर अपडेट कराने, मृत उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन का उत्तराधिकारियों के नाम हस्तांतरण सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। गौरतलब है कि 12 जून 2026 को उपभोक्ताओं की शिकायत पर प्रशासन ने लक्ष्मी गैस एजेंसी में छापेमारी की थी। शिकायतों में निर्धारित सरकारी दर से अधिक राशि वसूलने, ऑनलाइन भुगतान स्वीकार नहीं करने तथा एनएच-122बी के किनारे उपभोक्ताओं को लंबी कतार में खड़ा रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। जांच के दौरान कई शिकायतें प्रथम दृष्टया सही पाई गई थीं। प्रशासन ने छापेमारी के दौरान 50 से अधिक उपभोक्ताओं के गैस कार्ड भी बरामद किए थे। इसके बाद एजेंसी कार्यालय को सील कर मामले की जांच शुरू की गई थी। दंडाधिकारी ने बताया कि पूर्व में दर्ज शिकायतों एवं अनियमितताओं की जांच अभी भी जारी है। बावजूद इसके, आम उपभोक्ताओं की सुविधा और आवश्यक सेवाओं को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर एजेंसी का कार्यालय पुनः खोलने का निर्णय लिया गया है, ताकि लोगों के जरूरी कार्य प्रभावित न हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गैस एजेंसी संचालक को निर्देश दिया गया है कि सभी सेवाएं पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित करें, निर्धारित सरकारी दर पर गैस उपलब्ध कराएं तथा उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने दें।
    1
    डीएम के आदेश पर खुला लक्ष्मी गैस एजेंसी का कार्यालय, हजारों उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत

करीब डेढ़ माह से बंद मदुदाबाद पंचायत के हनुमान नगर स्थित लक्ष्मी गैस एजेंसी का कार्यालय जिलाधिकारी के आदेश पर गुरुवार को पुनः खोल दिया गया। कार्यालय खुलने के साथ ही क्षेत्र के हजारों एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली। दंडाधिकारी राजीव कुमार एवं पीएसआई नीतीश कुमार की मौजूदगी में कार्यालय का ताला खोलकर पुनः संचालन शुरू कराया गया।
दंडाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि गैस एजेंसी की संचालक सुमन कुमारी सहित बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी समस्तीपुर से कार्यालय खोलने का अनुरोध किया था। आवेदन में कहा गया था कि कार्यालय बंद रहने से उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी, मोबाइल नंबर अपडेट कराने, मृत उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन का उत्तराधिकारियों के नाम हस्तांतरण सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
गौरतलब है कि 12 जून 2026 को उपभोक्ताओं की शिकायत पर प्रशासन ने लक्ष्मी गैस एजेंसी में छापेमारी की थी। शिकायतों में निर्धारित सरकारी दर से अधिक राशि वसूलने, ऑनलाइन भुगतान स्वीकार नहीं करने तथा एनएच-122बी के किनारे उपभोक्ताओं को लंबी कतार में खड़ा रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे।
जांच के दौरान कई शिकायतें प्रथम दृष्टया सही पाई गई थीं। प्रशासन ने छापेमारी के दौरान 50 से अधिक उपभोक्ताओं के गैस कार्ड भी बरामद किए थे। इसके बाद एजेंसी कार्यालय को सील कर मामले की जांच शुरू की गई थी।
दंडाधिकारी ने बताया कि पूर्व में दर्ज शिकायतों एवं अनियमितताओं की जांच अभी भी जारी है। बावजूद इसके, आम उपभोक्ताओं की सुविधा और आवश्यक सेवाओं को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर एजेंसी का कार्यालय पुनः खोलने का निर्णय लिया गया है, ताकि लोगों के जरूरी कार्य प्रभावित न हों।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गैस एजेंसी संचालक को निर्देश दिया गया है कि सभी सेवाएं पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित करें, निर्धारित सरकारी दर पर गैस उपलब्ध कराएं तथा उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने दें।
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • स्केटिंग करते हुए देवघर की ओर निकली सनातनी युवाओं की टोली, सावन के पहले दिन दिया धर्म और संस्कृति का संदेश
    1
    स्केटिंग करते हुए देवघर की ओर निकली सनातनी युवाओं की टोली, सावन के पहले दिन दिया धर्म और संस्कृति का संदेश
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    8 hrs ago
  • समस्तीपुर:-मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस ने ह*त्या के प्रयास मामले में मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर दशहरा से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल। #samastipur #mohiuddinnagar #Crime #samastipurpolice मोहिउद्दीन नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वर्षों से फरार चल रहे इस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 25 वर्षीय कमलेश कुमार राम के रूप में हुई है। वह बुच्ची राम का पुत्र और मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर का निवासी है। कमलेश मोहिउद्दीन नगर थाना कांड संख्या 72/2025 में नामजद था और घटना के बाद से फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि कल्याणपुर बस्ती पूर्व निवासी गुड्डू महतो के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने उनके पिता मनोज महतो पर लोहे की खंती से हमला कर उनकी हत्या का प्रयास किया था। इस मामले में कमलेश कुमार राम को नामजद किया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अभियुक्त अपने क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिले में फरार अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। हत्या, लूट और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी फरार अपराधी या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
    1
    समस्तीपुर:-मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस ने ह*त्या के प्रयास मामले में मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर दशहरा से एक अभियुक्त  को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
#samastipur #mohiuddinnagar 
#Crime 
#samastipurpolice
मोहिउद्दीन नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वर्षों से फरार चल रहे इस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 25 वर्षीय कमलेश कुमार राम के रूप में हुई है। वह बुच्ची राम का पुत्र और मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर का निवासी है। कमलेश मोहिउद्दीन नगर थाना कांड संख्या 72/2025 में नामजद था और घटना के बाद से फरार चल रहा था।
थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि कल्याणपुर बस्ती पूर्व निवासी गुड्डू महतो के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने उनके पिता मनोज महतो पर लोहे की खंती से हमला कर उनकी हत्या का प्रयास किया था। इस मामले में कमलेश कुमार राम को नामजद किया गया था।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अभियुक्त अपने क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि जिले में फरार अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। हत्या, लूट और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी फरार अपराधी या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.