समस्तीपुर:-मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस ने ह*त्या के प्रयास मामले में मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर दशहरा से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल। #samastipur #mohiuddinnagar #Crime #samastipurpolice मोहिउद्दीन नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वर्षों से फरार चल रहे इस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 25 वर्षीय कमलेश कुमार राम के रूप में हुई है। वह बुच्ची राम का पुत्र और मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर का निवासी है। कमलेश मोहिउद्दीन नगर थाना कांड संख्या 72/2025 में नामजद था और घटना के बाद से फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि कल्याणपुर बस्ती पूर्व निवासी गुड्डू महतो के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने उनके पिता मनोज महतो पर लोहे की खंती से हमला कर उनकी हत्या का प्रयास किया था। इस मामले में कमलेश कुमार राम को नामजद किया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अभियुक्त अपने क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिले में फरार अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। हत्या, लूट और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी फरार अपराधी या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

- संपर्क पथ निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द सड़क नहीं बनी तो आंदोलन की चेतावनी समस्तीपुर। मोहनपुर प्रखंड की दशहारा पंचायत के वार्ड संख्या-14 में वर्षों से लंबित संपर्क पथ निर्माण की मांग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सड़क निर्माण में हो रही लगातार देरी से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी सुजीत कुमार भगत ने किया। प्रदर्शन में शामिल अच्छेलाल राम, राम प्रवेश राम, गंगा प्रसाद राम, मुनचुन राम, शंभू राम, सुनैना देवी, अनीता देवी, राजो देवी, जय भगवान दास, मनोज राम, धर्मवीर राम, जगदेव राम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड संख्या-14 में अधिकांश महादलित परिवार निवास करते हैं, लेकिन आजादी के बाद से अब तक इस बस्ती को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला संपर्क पथ नहीं बन सका है। सड़क के अभाव में ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन के अलावा प्रसव पीड़ा, गंभीर बीमारी, शादी-विवाह और अन्य आपात परिस्थितियों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले करीब 12 वर्षों से वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, राज्य अनुसूचित जाति आयोग, मुख्यमंत्री जनता दरबार तथा प्रधानमंत्री कार्यालय तक कई बार आवेदन देकर संपर्क पथ निर्माण की मांग कर चुके हैं। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। उनका आरोप है कि हर बार केवल आश्वासन मिलता है, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं दिखता। ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2014 के विधानसभा उपचुनाव में भी सड़क नहीं बनने से नाराज लोगों ने मतदान बहिष्कार का निर्णय लिया था। बाद में जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पर उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ। इतना ही नहीं, पिछले विधानसभा चुनाव से पहले केवल योजना का बोर्ड लगाकर खानापूर्ति कर दी गई, जबकि निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात और बाढ़ के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। कच्चे रास्ते पर जलजमाव और कीचड़ के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से अविलंब संपर्क पथ निर्माण शुरू कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे चरणबद्ध आंदोलन तेज करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित जनप्रतिनिधियों की होगी।1
- मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से एक प्राथमिकी दर्ज अभियुक्त को किया गिरफ्तार । मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से एक प्राथमिकी दर्ज अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से पुलिस की बड़ी कार्रवाई में न्यायालय से फरार चल रहे एक प्राथमिकी दर्ज अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्र पुर दशहरा गांव के रहने वाले बच्चू राम के 25 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार राम के रूप में कि गई है। इस बाबत थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि काफी दिनों से न्यायालय से फरार चल रहे उक्त अभियुक्त को थाना कांड संख्या 72 / 25 के तहत पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया1
- सादगी, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की प्रतीक बनी वैशाली जिलाधिकारी वर्षा सिंह1
- महत्वपूर्ण जानकारी समस्तीपुर सदर अस्पताल में मिडवाइफरी IEC डैशबोर्ड का प्रशिक्षण, डिजिटल रिपोर्टिंग को मिलेगी नई गति1
- बख्तियारपुर के घोसवारी उच्च माध्यमिक विद्यालय से बड़ी खबर सामने आई है। बख्तियारपुर के घोसवारी उच्च माध्यमिक विद्यालय से बड़ी खबर सामने आई है। गुरुवार को प्रमाण पत्र और एडमिशन स्लिप नहीं मिलने से नाराज अभिभावकों ने विद्यालय कार्यालय के बाहर पहुंचकर विरोध जताया। अभिभावकों का कहना है कि सर्टिफिकेट के अभाव में बच्चों के आगे के एडमिशन पर संकट खड़ा हो गया है। विद्यालय के प्रभारी ने बताया कि प्रधानाध्यापिका सुमित्रा कुमारी सीसीएल अवकाश पर हैं और पहले उनके हस्ताक्षर के बिना प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे थे। मामला सामने आने के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सचिन कुमार ने निर्देश दिया है कि प्रभारी अपने हस्ताक्षर से प्रमाण पत्र वितरित करें, ताकि छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो। साथ ही उन्होंने अभिभावकों की समस्या के स्थायी समाधान का भी भरोसा दिया है। बाल्मीकि कुमार सिंह, दैनिक भास्कर डिजिटल ब1
- मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से एक प्राथमिकी दर्ज अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से पुलिस की बड़ी कार्रवाई में न्यायालय से फरार चल रहे एक प्राथमिकी दर्ज अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्र पुर दशहरा गांव के रहने वाले बच्चू राम के 25 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार राम के रूप में कि गई है। इस बाबत थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि काफी दिनों से न्यायालय से फरार चल रहे उक्त अभियुक्त को थाना कांड संख्या 72 / 25 के तहत पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया1
- मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में झपट्टा मार उचक्कों ने एक महिला से पैसे लेकर हुआ फरार, CCTV कैमरा में हुआ कैद। मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में झपट्टा मार उचक्कों ने एक महिला से पैसे लेकर हुआ फरार, समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में देर शाम एक महिला से बाइक सवार उचक्कों ने थाना चौक NH 122 B मुख्य पथ पर पैसे लेकर हुआ फरार । जिसका करामात सीसीटीवी कैमरा में हुआ कैद,लोग देखते रह गए। इस मामले में उक्त महिला की पहचान नहीं हो पाई है ,और ना ही स्थानीय थाना में अभी तक आवेदन दे पाई है। इस बाबत थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि उक्त पीड़ित महिला के द्वारा आवेदन प्राप्त होते हैं छानबीन की जाएगी।1