संपर्क पथ निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द सड़क नहीं बनी तो आंदोलन की चेतावनी समस्तीपुर। मोहनपुर प्रखंड की दशहारा पंचायत के वार्ड संख्या-14 में वर्षों से लंबित संपर्क पथ निर्माण की मांग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सड़क निर्माण में हो रही लगातार देरी से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी सुजीत कुमार भगत ने किया। प्रदर्शन में शामिल अच्छेलाल राम, राम प्रवेश राम, गंगा प्रसाद राम, मुनचुन राम, शंभू राम, सुनैना देवी, अनीता देवी, राजो देवी, जय भगवान दास, मनोज राम, धर्मवीर राम, जगदेव राम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड संख्या-14 में अधिकांश महादलित परिवार निवास करते हैं, लेकिन आजादी के बाद से अब तक इस बस्ती को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला संपर्क पथ नहीं बन सका है। सड़क के अभाव में ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन के अलावा प्रसव पीड़ा, गंभीर बीमारी, शादी-विवाह और अन्य आपात परिस्थितियों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले करीब 12 वर्षों से वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, राज्य अनुसूचित जाति आयोग, मुख्यमंत्री जनता दरबार तथा प्रधानमंत्री कार्यालय तक कई बार आवेदन देकर संपर्क पथ निर्माण की मांग कर चुके हैं। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। उनका आरोप है कि हर बार केवल आश्वासन मिलता है, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं दिखता। ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2014 के विधानसभा उपचुनाव में भी सड़क नहीं बनने से नाराज लोगों ने मतदान बहिष्कार का निर्णय लिया था। बाद में जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पर उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ। इतना ही नहीं, पिछले विधानसभा चुनाव से पहले केवल योजना का बोर्ड लगाकर खानापूर्ति कर दी गई, जबकि निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात और बाढ़ के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। कच्चे रास्ते पर जलजमाव और कीचड़ के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से अविलंब संपर्क पथ निर्माण शुरू कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे चरणबद्ध आंदोलन तेज करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित जनप्रतिनिधियों की होगी।

- मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का संबोधन सुनिए मंच से जी हां हम बात कर रहे हैं मोकामा के बाहुबली विधायक की जिनको मंच से जनता को संबोधित करना था अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करना था और जब उनको बुलाया गया संबोधित करने के लिए तो उन्होंने एक लाइन में ही संबोधन को खत्म कर दिया और कहा कि सब आदमी के प्रणाम करछीओ। क्या यह जनता के चुने हुए विधायक हैं याAI1
- *हड़ताली सफाईकर्मियों ने निकाला जुलूस, नगर निगम कार्यालय का किया घेराव* समस्तीपुर नगर निगम के सफाईकर्मियों ने समस्तीपुर शहर में जुलूस निकालकर समाहरणालय पर प्रदर्शन किया तथा नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के नेताओं ने किया।1
- ललपुरा की फरजाना खातून की आंखों से छलक रहा दर्द, न्याय की गुहार लेकर भटक रही दर-दर; राजस्व कर्मचारि पर दर्ज मुकदमे के बाद भी नहीं मिला इंसाफ1
- मोहिउद्दीन नगर विधान सभा क्षेत्र में आजादी के बाद भी महादलित बस्ती सम्पर्क पथ से है वंचित। आशा और निराशाओं के साथ जीने पर हुए मजबूर। जी हां आपने सही सुना यह दर्द भरी दास्तां कही और का नहीं बल्कि आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर विधान सभा क्षेत्र के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत दशहरा पंचायत वार्ड संख्या 14 के महादलित बस्ती का है, जहां आजादी के बाद भी सम्पर्क पथ न होने से शादी, पर्व त्यौहार,मरनी जैसे अन्य समस्याओं का सामना हजारों की संख्या में रहने वाले उस परिवार का दर्द है । जिसे न कोई देखने वाला है और ना ही सुनने वाला है। जहां कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए इन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री, स्थानीय सांसद ,लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, भूमि सुधार राजस्व मंत्री, सहित अन्य कई अधिकारी, एवं पदाधिकारियों को आवेदन के माध्यम से अवगत कराया गया, स्थल जांच हुई फिर भी इन समस्याओं का निराकरण अभी तक नहीं हो पाई है । आज इन्हीं समस्याओं को लेकर जब हमारे संवाददाता ने उस इलाके के स्थल पर पहुंचा तो देखा कि वाकई में यह समस्या ही नहीं बल्कि भारी समस्याओं के साथ उक्त बस्ती में रहने वाले परिवार को गुजरना पड़ता हैं। जिसकी आवाज ना ही सरकार सुन रही है ना ही सरकार के नामूंईदे । जबकि मौके पर मौजूद समाज सेवी सुजीत भगत ने भी इन समस्याओं पर गहरी चिंता जताई है। और सरकार को चेतवानी देते हुए अभिलंब इन मसले को हल करने की बात कही है । अन्यथा सरकार की विरोध में आंदोलन करने पर, हमें मजबूर होना पड़ेगा। मौके पर सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इसी दौरान समाज सेवी श्री भगत समेत अन्य कई लोगों ने इन समस्याओं को लेकर क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- डीएम के आदेश पर खुला लक्ष्मी गैस एजेंसी का कार्यालय, हजारों उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत करीब डेढ़ माह से बंद मदुदाबाद पंचायत के हनुमान नगर स्थित लक्ष्मी गैस एजेंसी का कार्यालय जिलाधिकारी के आदेश पर गुरुवार को पुनः खोल दिया गया। कार्यालय खुलने के साथ ही क्षेत्र के हजारों एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली। दंडाधिकारी राजीव कुमार एवं पीएसआई नीतीश कुमार की मौजूदगी में कार्यालय का ताला खोलकर पुनः संचालन शुरू कराया गया। दंडाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि गैस एजेंसी की संचालक सुमन कुमारी सहित बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी समस्तीपुर से कार्यालय खोलने का अनुरोध किया था। आवेदन में कहा गया था कि कार्यालय बंद रहने से उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी, मोबाइल नंबर अपडेट कराने, मृत उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन का उत्तराधिकारियों के नाम हस्तांतरण सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। गौरतलब है कि 12 जून 2026 को उपभोक्ताओं की शिकायत पर प्रशासन ने लक्ष्मी गैस एजेंसी में छापेमारी की थी। शिकायतों में निर्धारित सरकारी दर से अधिक राशि वसूलने, ऑनलाइन भुगतान स्वीकार नहीं करने तथा एनएच-122बी के किनारे उपभोक्ताओं को लंबी कतार में खड़ा रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। जांच के दौरान कई शिकायतें प्रथम दृष्टया सही पाई गई थीं। प्रशासन ने छापेमारी के दौरान 50 से अधिक उपभोक्ताओं के गैस कार्ड भी बरामद किए थे। इसके बाद एजेंसी कार्यालय को सील कर मामले की जांच शुरू की गई थी। दंडाधिकारी ने बताया कि पूर्व में दर्ज शिकायतों एवं अनियमितताओं की जांच अभी भी जारी है। बावजूद इसके, आम उपभोक्ताओं की सुविधा और आवश्यक सेवाओं को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर एजेंसी का कार्यालय पुनः खोलने का निर्णय लिया गया है, ताकि लोगों के जरूरी कार्य प्रभावित न हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गैस एजेंसी संचालक को निर्देश दिया गया है कि सभी सेवाएं पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित करें, निर्धारित सरकारी दर पर गैस उपलब्ध कराएं तथा उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने दें।1
- स्केटिंग करते हुए देवघर की ओर निकली सनातनी युवाओं की टोली, सावन के पहले दिन दिया धर्म और संस्कृति का संदेश1
- समस्तीपुर:-मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस ने ह*त्या के प्रयास मामले में मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर दशहरा से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल। #samastipur #mohiuddinnagar #Crime #samastipurpolice मोहिउद्दीन नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वर्षों से फरार चल रहे इस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 25 वर्षीय कमलेश कुमार राम के रूप में हुई है। वह बुच्ची राम का पुत्र और मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर का निवासी है। कमलेश मोहिउद्दीन नगर थाना कांड संख्या 72/2025 में नामजद था और घटना के बाद से फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि कल्याणपुर बस्ती पूर्व निवासी गुड्डू महतो के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने उनके पिता मनोज महतो पर लोहे की खंती से हमला कर उनकी हत्या का प्रयास किया था। इस मामले में कमलेश कुमार राम को नामजद किया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अभियुक्त अपने क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिले में फरार अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। हत्या, लूट और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी फरार अपराधी या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।1