logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कई जगह हुए धार्मिक कार्यक्रम जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा अपने गुरुओं को गुरु दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कई जगह हुए धार्मिक कार्यक्रम जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा अपने गुरुओं को गुरु दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया

9 hrs ago
user_Devesh Ojha patrakaar
Devesh Ojha patrakaar
Local News Reporter शाढ़ोरा, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कई जगह हुए धार्मिक कार्यक्रम जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा अपने गुरुओं को गुरु दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कई जगह हुए धार्मिक कार्यक्रम जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा अपने गुरुओं को गुरु दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कई जगह हुए धार्मिक कार्यक्रम जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा अपने गुरुओं को गुरु दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कई जगह हुए धार्मिक कार्यक्रम जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा अपने गुरुओं को गुरु दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया
    1
    आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कई जगह हुए धार्मिक कार्यक्रम जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा अपने गुरुओं को गुरु दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया
आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कई जगह हुए धार्मिक कार्यक्रम जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा अपने गुरुओं को गुरु दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया
    user_Devesh Ojha patrakaar
    Devesh Ojha patrakaar
    Local News Reporter शाढ़ोरा, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • एक 'NO' आपके सपनों और भविष्य की सुरक्षा कर सकती है। रुकिए... सोचिए... और नशे को पहली बार ही 'ना' कहिए सुरक्षित युवा... सशक्त मध्यप्रदेश
    1
    एक 'NO' आपके सपनों और भविष्य की सुरक्षा कर सकती है।

रुकिए... सोचिए... और नशे को पहली बार ही 'ना' कहिए

सुरक्षित युवा... सशक्त मध्यप्रदेश
    user_रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    पत्रकार अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • neet -ug और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक से व्यथित, NEET-UG और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक से व्यथित छात्रों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि: तुलसी पार्क से गांधी पार्क तक निकला कैंडल मार्च अशोकनगर। NEET-UG तथा अन्य राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही पेपर लीक और धांधली की गंभीर अनियमितताओं ने देश भर के होनहार छात्र-छात्राओं को गहरे मानसिक तनाव में धकेल दिया है। इस अवसाद और निराशा के कारण कई मासूम विद्यार्थियों द्वारा अपनी जीवनलीला समाप्त कर लेने की हृदयविदारक घटनाएं सामने आई हैं। इन दिवंगत होनहार छात्र-छात्राओं की स्मृति में और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से शहर में तुलसी पार्क से गांधी पार्क तक एक मौन एवं अनुशासित कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के खिलाफ उठी आवाज तुलसी पार्क में एकत्रित होकर कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, NSUI कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कैंडल मार्च तुलसी पार्क से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होता हुआ गांधी पार्क पहुंचा, जहां दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मार्च के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सालों की कड़ी मेहनत, आर्थिक तंगी और माता-पिता के सपनों का बोझ उठाकर छात्र परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। लेकिन बार-बार पेपर लीक होने और पारदर्शी व्यवस्था के अभाव में उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। यह केवल एक परीक्षा की असफलता नहीं, बल्कि हमारी पूरी शिक्षा व्यवस्था के प्रति युवाओं के टूटते विश्वास का प्रतीक है। प्रमुख रूप से उपस्थित जन इस श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च में क्षेत्र के प्रमुख नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की: विधायक: इंजीनियर हरी बाबू राय कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष: राजेंद्र सिंह कुशवाहा नगर अध्यक्ष: राहुल शर्मा पंडा NSUI जिला अध्यक्ष: अभिजीत रघुवंशी शाडोरा ब्लॉक अध्यक्ष: सोनू रघुवंशी ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष: आनंद शर्मा पार्षद: किरण कुशवाहा अन्य प्रमुख पदाधिकारी व जन प्रतिनिधि: रितेश जैन, दशरथ रघुवंशी, सचिन त्यागी, रामकुमार लोधी, सुधीर शर्मा, लक्ष्मी प्रजापति, अजय अहिरवार, रामप्रकाश रघुवंशी, मनोज शर्मा भैया, श्री कांत नायक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व युवा। पारदर्शी व्यवस्था और न्याय की मांग गांधी पार्क में सभा के समापन पर उपस्थित वक्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग की कि: प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली रोकने के लिए कठोरतम कानून बनाए जाएं और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। पीड़ित परिवारों को उचित न्याय व सहायता राशि दी जाए। छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य की काउंसलिंग और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी भी होनहार छात्र को निराश होकर ऐसा आत्मघाती कदम न उठाना पड़े।
    1
    neet -ug और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक से व्यथित,
NEET-UG और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक से व्यथित छात्रों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि: तुलसी पार्क से गांधी पार्क तक निकला कैंडल मार्च
अशोकनगर। NEET-UG तथा अन्य राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही पेपर लीक और धांधली की गंभीर अनियमितताओं ने देश भर के होनहार छात्र-छात्राओं को गहरे मानसिक तनाव में धकेल दिया है। इस अवसाद और निराशा के कारण कई मासूम विद्यार्थियों द्वारा अपनी जीवनलीला समाप्त कर लेने की हृदयविदारक घटनाएं सामने आई हैं। इन दिवंगत होनहार छात्र-छात्राओं की स्मृति में और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से शहर में तुलसी पार्क से गांधी पार्क तक एक मौन एवं अनुशासित कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के खिलाफ उठी आवाज
तुलसी पार्क में एकत्रित होकर कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, NSUI कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कैंडल मार्च तुलसी पार्क से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होता हुआ गांधी पार्क पहुंचा, जहां दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मार्च के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सालों की कड़ी मेहनत, आर्थिक तंगी और माता-पिता के सपनों का बोझ उठाकर छात्र परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। लेकिन बार-बार पेपर लीक होने और पारदर्शी व्यवस्था के अभाव में उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। यह केवल एक परीक्षा की असफलता नहीं, बल्कि हमारी पूरी शिक्षा व्यवस्था के प्रति युवाओं के टूटते विश्वास का प्रतीक है।
प्रमुख रूप से उपस्थित जन
इस श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च में क्षेत्र के प्रमुख नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की:
विधायक: इंजीनियर हरी बाबू राय
कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष: राजेंद्र सिंह कुशवाहा
नगर अध्यक्ष: राहुल शर्मा पंडा
NSUI जिला अध्यक्ष: अभिजीत रघुवंशी
शाडोरा ब्लॉक अध्यक्ष: सोनू रघुवंशी
ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष: आनंद शर्मा
पार्षद: किरण कुशवाहा
अन्य प्रमुख पदाधिकारी व जन प्रतिनिधि: रितेश जैन, दशरथ रघुवंशी, सचिन त्यागी, रामकुमार लोधी, सुधीर शर्मा, लक्ष्मी प्रजापति, अजय अहिरवार, रामप्रकाश रघुवंशी, मनोज शर्मा भैया, श्री कांत नायक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व युवा।
पारदर्शी व्यवस्था और न्याय की मांग
गांधी पार्क में सभा के समापन पर उपस्थित वक्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग की कि:
प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली रोकने के लिए कठोरतम कानून बनाए जाएं और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।
पीड़ित परिवारों को उचित न्याय व सहायता राशि दी जाए।
छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य की काउंसलिंग और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी भी होनहार छात्र को निराश होकर ऐसा आत्मघाती कदम न उठाना पड़े।
    user_Neeraj sharma
    Neeraj sharma
    Local News Reporter अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • गुना एम पी रसूखदारों ने की करोड़ों की राशि की रॉयल्टी चोरी अवैध रूप से करोड रुपए की बेस कीमती की संपत्ति पर किया अतिक्रमण जिला प्रशासन कार्यवाही करने में असमर्थ नजर आ रहा है आखिर क्या कारण है कि प्रशासन इनके आगे नर्मस्तक नजर आ रहा है
    1
    गुना एम पी रसूखदारों ने की करोड़ों की राशि की रॉयल्टी चोरी अवैध रूप से करोड रुपए की बेस  कीमती की संपत्ति पर किया अतिक्रमण जिला प्रशासन कार्यवाही करने में असमर्थ नजर आ रहा है आखिर क्या कारण है कि  प्रशासन इनके आगे नर्मस्तक नजर आ रहा है
    user_Suriya yadav media
    Suriya yadav media
    Photographer Guna, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0": गुना पुलिस की विशाल जनजागरूकता रैली, युवाओं को नशामुक्त समाज का दिया संदेश गुना। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" के तहत बुधवार को गुना पुलिस ने अभियान के 15वें दिन विशाल जनजागरूकता रैली निकालकर नशे के खिलाफ व्यापक संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरी। इस दौरान जागरूकता रथ, लाउडस्पीकर, पोस्टर और नारों के माध्यम से नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा नशे से दूर रहने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने सीएम राइज स्कूल फतेहगढ़ में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। यदि युवा अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, नवाचार और सकारात्मक गतिविधियों में लगाएंगे तो स्वस्थ, अपराधमुक्त और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण संभव होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर नशे के सामाजिक, मानसिक और आर्थिक दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से दर्शाया। जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में भी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को नशे से होने वाली हानियों की जानकारी दी गई। गुना पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल जागरूकता कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे समाज में नशे के विरुद्ध जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा ताकि प्रत्येक नागरिक स्वस्थ, सुरक्षित और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हो सके।
    1
    "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0": गुना पुलिस की विशाल जनजागरूकता रैली, युवाओं को नशामुक्त समाज का दिया संदेश
गुना। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" के तहत बुधवार को गुना पुलिस ने अभियान के 15वें दिन विशाल जनजागरूकता रैली निकालकर नशे के खिलाफ व्यापक संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। 
रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरी। इस दौरान जागरूकता रथ, लाउडस्पीकर, पोस्टर और नारों के माध्यम से नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा नशे से दूर रहने की अपील की गई। 
पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने सीएम राइज स्कूल फतेहगढ़ में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। यदि युवा अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, नवाचार और सकारात्मक गतिविधियों में लगाएंगे तो स्वस्थ, अपराधमुक्त और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण संभव होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प दिलाया। 
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर नशे के सामाजिक, मानसिक और आर्थिक दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से दर्शाया। जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में भी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को नशे से होने वाली हानियों की जानकारी दी गई। 
गुना पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल जागरूकता कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे समाज में नशे के विरुद्ध जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा ताकि प्रत्येक नागरिक स्वस्थ, सुरक्षित और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हो सके।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़* *बासौदा रोड पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 80 से अधिक भैंस और पड़िया अवैध परिवहन करते पकड़े* *ब्रेकिंग न्यूज़* *बासौदा रोड पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 80 से अधिक भैंस और पड़िया अवैध परिवहन करते पकड़े* सिरोंज ।रात के अंधेरे में अवैध पशु तस्करी की कोशिश को प्रशासन ने नाकाम कर दिया। बासौदा रोड पर एक बड़े ट्रक में भैंस और पड़ियों को भरते हुए एसडीएम और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर 80 से अधिक पशुओं को जप्त किया। जानकारी के मुताबिक रात करीब 9 बजे बासौदा रोड पर एक यूपी नंबर के बड़े ट्रक में भैंस और पड़ियों को लोड किया जा रहा था। लगभग 40 लोग पशुओं को क्रूरतापूर्वक ट्रक में भरने में लगे थे। तभी एसडीएम ओम नारायण वडकुल, तहसीलदार अभिषेक पांडे, थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला और नगर पालिका सीएमओ राम प्रकाश साहू के नेतृत्व में प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर पशुओं को भरने वाले सभी लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। *क्या-क्या जप्त हुआ* प्रशासन ने मौके से - *80+ भैंस और पड़िया* - *1 बड़ा ट्रक* - यूपी नंबर - *2 लोडिंग गाड़ियां* - *1 स्कॉर्पियो* - *5 मोटरसाइकिलें* जप्त किए गए सभी पशुओं को तत्काल *संत सुधा सागर गौशाला* भिजवाया गया, जहां उनकी देखभाल की जा रही है। *अधिकारियों का बयान* एसडीएम ओम नारायण वडकुल ने बताया कि पशुओं को क्रूरतापूर्वक और अवैध रूप से एक राज्य से दूसरे राज्य ले जाया जा रहा था। बिना परमिट और पशु क्रूरता अधिनियम के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई है। फरार आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इस संयुक्त कार्रवाई में राजस्व, पुलिस और नगर पालिका का अमला मौजूद रहा। सिरोंज से रुपेश यादव की रिपोर्ट
    3
    ब्रेकिंग न्यूज़* 

*बासौदा रोड पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 80 से अधिक भैंस और पड़िया अवैध परिवहन करते पकड़े*

*ब्रेकिंग न्यूज़* 
*बासौदा रोड पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 80 से अधिक भैंस और पड़िया अवैध परिवहन करते पकड़े*
सिरोंज ।रात के अंधेरे में अवैध पशु तस्करी की कोशिश को प्रशासन ने नाकाम कर दिया। बासौदा रोड पर एक बड़े ट्रक में भैंस और पड़ियों को भरते हुए एसडीएम और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर 80 से अधिक पशुओं को जप्त किया।
जानकारी के मुताबिक रात करीब 9 बजे बासौदा रोड पर एक यूपी नंबर के बड़े ट्रक में भैंस और पड़ियों को लोड किया जा रहा था। लगभग 40 लोग पशुओं को क्रूरतापूर्वक ट्रक में भरने में लगे थे। तभी एसडीएम ओम नारायण वडकुल, तहसीलदार अभिषेक पांडे, थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला और नगर पालिका सीएमओ राम प्रकाश साहू के नेतृत्व में प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।
पुलिस को देखकर पशुओं को भरने वाले सभी लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले।
*क्या-क्या जप्त हुआ*
प्रशासन ने मौके से 
- *80+ भैंस और पड़िया* 
- *1 बड़ा ट्रक* - यूपी नंबर
- *2 लोडिंग गाड़ियां*
- *1 स्कॉर्पियो*
- *5 मोटरसाइकिलें*
जप्त किए गए सभी पशुओं को तत्काल *संत सुधा सागर गौशाला* भिजवाया गया, जहां उनकी देखभाल की जा रही है।
*अधिकारियों का बयान*
एसडीएम ओम नारायण वडकुल ने बताया कि पशुओं को क्रूरतापूर्वक और अवैध रूप से एक राज्य से दूसरे राज्य ले जाया जा रहा था। बिना परमिट और पशु क्रूरता अधिनियम के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई है। फरार आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
इस संयुक्त कार्रवाई में राजस्व, पुलिस और नगर पालिका का अमला मौजूद रहा।
सिरोंज से रुपेश यादव की रिपोर्ट
    user_रिपोर्टर rupesh yadav
    रिपोर्टर rupesh yadav
    Photographer सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • दिनांक : 27/07/2026 जिला : विदिशा थाना दीपनाखेडा मुस्कान अभियान के तहत लगभग 03 माह से गुम नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब एवं नाबालिग बालिका को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को दीपनाखेडा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के महरोनी क्षेत्र के ग्राम पडवां से किया गिरफ्तार । विवरण दिनांक 17.04.2026 को थाना दीपनाखेड़ा में अपह्रता की मां द्वारा रिपोर्ट किया की उसकी नाबालिक लडकी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले गया है, रिपोर्ट पर थाना दीपनाखेडा में अप.क्रं 48/26 धारा 137(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना दीपनाखेडा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के निर्देशन, मोनिका तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनू डाबर के मार्गदर्शन में आरोपी की पतारसी व अपह्रता की तलाशी के लिए पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों व मुखबिरी के आधार पर नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया, आरोपी सन्तोष उर्फ नन्देश सहरिया पिता दरयाब सहरिया उम्र 20 साल निवासी ग्राम पडवां तहसील महरोनी जिला ललितपुर उ.प्र. को गिरफ्तार कर न्यायालय सिरोंज पेश किया गया । सराहनीय भूमिका: - इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक के .के. पवार , उपनिरी. लाल बहादुर सिंह ,प्र.आऱ. 501 सुल्तान पटेल , आर. 115 फीरोज खान , आऱ 773 अमित खैवरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    दिनांक : 27/07/2026                         जिला : विदिशा
थाना दीपनाखेडा 
       मुस्कान अभियान के तहत  लगभग 03 माह से गुम नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब एवं नाबालिग बालिका को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को दीपनाखेडा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के महरोनी क्षेत्र के ग्राम पडवां से किया गिरफ्तार ।

     विवरण
दिनांक 17.04.2026 को थाना दीपनाखेड़ा में अपह्रता की मां द्वारा  रिपोर्ट किया की उसकी नाबालिक लडकी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले गया है, रिपोर्ट  पर थाना दीपनाखेडा में अप.क्रं 48/26 धारा 137(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना दीपनाखेडा पुलिस द्वारा   पुलिस अधीक्षक विदिशा  रोहित काशवानी के निर्देशन, मोनिका तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक   अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)  सोनू डाबर के मार्गदर्शन में आरोपी की पतारसी व अपह्रता की तलाशी के लिए पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों व मुखबिरी के आधार पर नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया, आरोपी सन्तोष उर्फ नन्देश सहरिया पिता दरयाब सहरिया उम्र 20 साल निवासी ग्राम पडवां तहसील महरोनी जिला ललितपुर उ.प्र. को गिरफ्तार कर न्यायालय सिरोंज पेश किया गया ।

सराहनीय भूमिका: - इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक के .के. पवार , उपनिरी. लाल बहादुर सिंह ,प्र.आऱ. 501 सुल्तान पटेल , आर. 115 फीरोज खान , आऱ 773 अमित खैवरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_IBN NEWS
    IBN NEWS
    सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.