Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली ज़िले की नगर पंचायत ऊंचाहार में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक ऊंचाहार डॉ.मनोज कुमार पांडेय , उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा "ऊंचाहार मेरा परिवार"
पवन कुमार गुप्ता
रायबरेली ज़िले की नगर पंचायत ऊंचाहार में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक ऊंचाहार डॉ.मनोज कुमार पांडेय , उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा "ऊंचाहार मेरा परिवार"
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- रायबरेली ज़िले की नगर पंचायत ऊंचाहार में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक ऊंचाहार डॉ.मनोज कुमार पांडेय , उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा "ऊंचाहार मेरा परिवार"1
- रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के दिन दूल्हा बारात लेकर ही नहीं पहुंचा। रासीगांव की रहने वाली सुमन की शादी उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र निवासी प्रवेश उर्फ रिंकू से तय थी। घर में शादी की सभी तैयारियां पूरी थीं, मेहमानों की भीड़ थी और बारात के स्वागत की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी बारात नहीं पहुंची। जब दुल्हन पक्ष ने संपर्क किया तो खुलासा हुआ कि दूल्हा पहले ही किसी अन्य लड़की से कोर्ट मैरिज कर चुका है। यह सुनते ही खुशी का माहौल गम और आक्रोश में बदल गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शादी की तैयारियों में करीब 10 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं और उन्हें जानबूझकर धोखा दिया गया। घटना के बाद परिजन सरेनी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रायबरेली की जिला उपाध्यक्ष डॉ. रीता वर्मा पासी की सासू मां और भारत सरकार के कॉरपोरेट अफेयर्स विभाग में जॉइंट डायरेक्टर डॉ. रमेश कुमार की माता श्रीमती चेतना देवी का लगभग 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके पति श्री राजाराम ने उन्हें मुखाग्नि दी।अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन विधानसभा क्षेत्र सहित रायबरेली प्रतापगढ़ सुल्तानपुर लखनऊ आदि कई जनपदों के वरिष्ठ नेता और अधिकारी उनके पैतृक गांव चंदई पुर जनपद अमेठी पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।1
- जमकर हुई मारपीट थाने से महेज़ कुछ दूरी पर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरल मारपीट के दौरान पत्नी व बच्चे छुड़ा रहे लेकिन एक गुट के द्वारा युवक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। जिसमें कुछ लोग हिंदू मुस्लिम का एंगल देकर के सुर्खियां बटोरने का काम कर रहे हैं वहीं महाराजगंज पुलिस द्वारा सुलह समझौता करा कर मामले को शांत कराया गया।1
- रायबरेली जनपद के सरेनी थाना क्षेत्र के रासीगांव में मंगलवार को एक शादी उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब दुल्हन पक्ष बारात का घंटों इंतजार करता रह गया, लेकिन दूल्हा नहीं पहुंचा। बाद में सामने आई सच्चाई ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। जानकारी के अनुसार, पिंकी (बदला हुआ नाम), पुत्री स्वर्गीय रामकुमार साहू की शादी उन्नाव जनपद के अजगैन थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी प्रवेश उर्फ रिंकू पुत्र कैलाश चंद्र के साथ तय हुई थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। घर मेहमानों से भरा हुआ था और बारात के स्वागत के लिए पूरी व्यवस्था की गई थी। लेकिन तय समय बीतने के बावजूद जब बारात नहीं पहुंची, तो दुल्हन पक्ष ने वर पक्ष से संपर्क किया। इस दौरान जो जानकारी मिली, उसने सभी को स्तब्ध कर दिया—दूल्हा पहले ही किसी अन्य युवती से कोर्ट मैरिज कर चुका था। यह सुनते ही शादी का खुशियों भरा माहौल गुस्से और मायूसी में बदल गया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, तिलक, बरीक्षा और शादी की तैयारियों में करीब 10 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। परिवार का आरोप है कि उन्हें जानबूझकर अंधेरे में रखकर यह रिश्ता तय किया गया और धोखा दिया गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण देर रात सरेनी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित शिकायत दी। अब बड़ा सवाल यह है कि शादी जैसे पवित्र रिश्ते में इस तरह की धोखाधड़ी कब तक होती रहेगी? फिलहाल, सभी की नजर पुलिस कार्रवाई पर टिकी है कि पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिलता है।1
- ऊंचाहार:बस ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पति-पत्नी की मौत, मासूम घायल ऊंचाहार, रायबरेली: जनपद के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर अरखा गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात निजी बस ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में उनका 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल है। ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, सबीसपुर निवासी दशरथ (36) अपनी पत्नी माधुरी और बेटे प्रिंस के साथ कल्याणी गांव स्थित अपनी ससुराल गए थे। बुधवार रात करीब 10:30 बजे वापस लौटते समय, अरखा कोल्ड स्टोर के पास मौत बनकर आई एक बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। एक किलोमीटर तक घिसटती रही बाइक चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई। चालक ने बस रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी, जिससे बाइक करीब 1 किलोमीटर दूर 'मनऊ का इंदारा' तक घिसटती चली गई। इस भयावह मंजर को देख लोगों के होश उड़ गए। हादसे में दशरथ और माधुरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मासूम की हालत नाजुक गंभीर रूप से घायल 10 वर्षीय प्रिंस को तत्काल CHC ले जाया गया, जहाँ से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि घायलों के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- Shailendra Gupta jansewak unchahar1
- रायबरेली--सरेनी थाना क्षेत्र के रासीगांव में मंगलवार को एक शादी उस वक्त सुर्खियों में आ गई जब दुल्हन पक्ष बारात का इंतजार करता रह गया,लेकिन दूल्हा नहीं पहुंचा।बाद में जो सच्चाई सामने आई,उसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया।जानकारी के अनुसार,सुमन पुत्री स्व. रामकुमार साहू की शादी उन्नाव जनपद के अजगैन थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी प्रवेश उर्फ रिंकू पुत्र कैलाश चंद्र के साथ तय थी।शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।घर मेहमानों से भरा था और आज बारात के स्वागत की तैयारियां भी मुकम्मल थीं।लेकिन तय समय बीतने के बाद भी बारात नहीं आई। जब दुल्हन पक्ष ने वर पक्ष से संपर्क किया तो पता चला कि दूल्हा पहले ही किसी अन्य लड़की से कोर्ट मैरिज कर चुका है।यह सुनते ही खुशी का माहौल गुस्से और मायूसी में बदल गया।पीड़िता के अनुसार तिलक,बरीक्षा और शादी की तैयारियों में लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।दुल्हन पक्ष का आरोप है कि उन्हें पूरी तरह अंधेरे में रखकर यह रिश्ता तय किया गया और जानबूझकर धोखा दिया गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण देर रात दुल्हन को लेकर सरेनी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायती पत्र दिया।सवाल उठता है कि आखिर शादी जैसे पवित्र रिश्ते में इस तरह का छल कब तक चलता रहेगा? अब देखना यह है कि पुलिस इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिलता है।1