सुल्तानपुर जनपद में तेज बारिश का कहर लगातार जारी, तेज हवाओं व भारी बारिश के चलते कच्चे मकान सहित किसानों की फसलों को हो रहा है, भारी नुकसान सुल्तानपुर जनपद में आज तीसरे दिन तक लगातार भारी बारिश के चलते गांव में बने हुए कच्चे मकान गिर रहे हैं, कहीं-कहीं स्थान पर बिजली के खंबे सहित विद्युत व्यवस्था भी पूर्ण रूप से बंद चल रही है,वहीं दूसरी तरफ किसानों की फसलों पर जैसे धान और गन्ने की फसल विशेष प्रभावित हो रही है ,जहां पर भारी नुकसान का सामना किसानों को करना पड़ रहा है ,तेज हवाओं के चलते धान की फसल जमीन पर गिरकर लिपट जा रही है ,तो वही गन्ने की भी फसल जमीन पर गिरकर लिपट जा रही है, बड़ी-बड़ी पेड़ उखड़ कर जमीन पर गिर जाने की वजह से रास्ते का आवागमन भी बाधित चल रहा है वही जयसिंहपुर क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी किसान बाबा बालमुकुंद मिश्रा की लगभग 8 बीघा धान की फसल जमीन पर गिरकर लिपट गई है साथ ही साथ गन्ने की भी फसल का भी काफी नुकसान हुआ है
सुल्तानपुर जनपद में तेज बारिश का कहर लगातार जारी, तेज हवाओं व भारी बारिश के चलते कच्चे मकान सहित किसानों की फसलों को हो रहा है, भारी नुकसान सुल्तानपुर जनपद में आज तीसरे दिन तक लगातार भारी बारिश के चलते गांव में बने हुए कच्चे मकान गिर रहे हैं, कहीं-कहीं स्थान पर बिजली के खंबे सहित विद्युत व्यवस्था भी पूर्ण रूप से बंद चल रही है,वहीं दूसरी तरफ किसानों की फसलों पर जैसे धान और गन्ने की फसल विशेष प्रभावित हो रही है ,जहां पर भारी नुकसान का सामना किसानों को करना पड़ रहा है ,तेज हवाओं के चलते धान की फसल जमीन पर गिरकर लिपट जा रही है ,तो वही गन्ने की भी फसल जमीन पर गिरकर लिपट जा रही है, बड़ी-बड़ी पेड़ उखड़ कर जमीन पर गिर जाने की वजह से रास्ते का आवागमन भी बाधित चल रहा है वही जयसिंहपुर क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी किसान बाबा बालमुकुंद मिश्रा की लगभग 8 बीघा धान की फसल जमीन पर गिरकर लिपट गई है साथ ही साथ गन्ने की भी फसल का भी काफी नुकसान हुआ है
- लगातार बारिश के बीच के के सी के पास बड़ा हादसा चलती कार पर गिरा विशाल पेड़ राजधानी लखनऊ में बारिश बनी आफत, कार क्षतिग्रस्त—बाल-बाल बचे लोग राजधानी लखनऊ में लगातार हो रही बारिश के बीच KKC के पास अचानक एक विशाल पेड़ चार पहिया वाहन के ऊपर जा गिरा। पेड़ गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लगातार बारिश के बीच पेड़ गिरने की घटना ने सड़क पर चलने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने ऐसे स्थानों पर जर्जर एवं कमजोर पेड़ों की जांच कराने की मांग की है।1
- सुल्तानपुर जनपद में तेज बारिश का कहर लगातार जारी, तेज हवाओं व भारी बारिश के चलते कच्चे मकान सहित किसानों की फसलों को हो रहा है, भारी नुकसान सुल्तानपुर जनपद में आज तीसरे दिन तक लगातार भारी बारिश के चलते गांव में बने हुए कच्चे मकान गिर रहे हैं, कहीं-कहीं स्थान पर बिजली के खंबे सहित विद्युत व्यवस्था भी पूर्ण रूप से बंद चल रही है,वहीं दूसरी तरफ किसानों की फसलों पर जैसे धान और गन्ने की फसल विशेष प्रभावित हो रही है ,जहां पर भारी नुकसान का सामना किसानों को करना पड़ रहा है ,तेज हवाओं के चलते धान की फसल जमीन पर गिरकर लिपट जा रही है ,तो वही गन्ने की भी फसल जमीन पर गिरकर लिपट जा रही है, बड़ी-बड़ी पेड़ उखड़ कर जमीन पर गिर जाने की वजह से रास्ते का आवागमन भी बाधित चल रहा है वही जयसिंहपुर क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी किसान बाबा बालमुकुंद मिश्रा की लगभग 8 बीघा धान की फसल जमीन पर गिरकर लिपट गई है साथ ही साथ गन्ने की भी फसल का भी काफी नुकसान हुआ है1
- *गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा सीताकुण्ड घाट का पुलिस बल के साथ भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।* सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा गणेश विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए देर रात्रि अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह के साथ नगरक्षेत्र सीताकुण्ड घाट का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। जहां इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा घाट पर पुलिस बल की तैनाती,श्रद्धालुओं की सुरक्षा,भीड़ प्रबंधन,आवागमन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।1
- सुल्तानपुर में गोमती नदी खतरे के निशान से 2 मीटर नीचे: घाटों तक पहुंचा पानी, नहरों में उफान, डीएम ने कहा- नदी के पास जाने से बचें सुल्तानपुर में गोमती नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 2 मीटर नीचे है। प्रशासन ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। नदी का पानी घाटों की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। शनिवार शाम 5:30 बजे जल स्तर 81.58 मीटर दर्ज किया गया। यहां वार्निंग लेवल 83.73 मीटर और डेंजर लेवल 84.73 मीटर है। डीएम इंद्रजीत सिंह ने शनिवार शाम को खुद मौके का जायजा लिया था। लगातार बारिश और ऑरेंज अलर्ट के चलते जिले के सभी स्कूल और उच्च शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। बारिश और तेज हवाओं से काफी नुकसान हुआ है। शहर की बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई है और 89 खराब ट्रांसफॉर्मर भी ठीक कर दिए गए हैं। डीएम ने नागरिकों से अपील की है कि कमजोर पेड़ों और जर्जर इमारतों के नीचे न रुकें। सुरक्षा के लिए गोमती नदी के किनारे या पानी के पास जाने से बचें।1
- *सूरापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने अमरनाथ अग्रहरि राकेश मौर्य महामंत्री और कृष्ण कन्हैया बरनवाल मीडिया प्रभारी ढाई सौ से अधिक व्यापारियों की मौजूदगी में नई टीम का गठन संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प* *सूरापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने अमरनाथ अग्रहरि, राकेश मौर्या महामंत्री और कृष्ण कन्हैया बरनवाल मीडिया प्रभारी 250 से अधिक व्यापारियों की मौजूदगी में नई टीम का गठन, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प* सूरापुर, सुल्तानपुर। सूरापुर में व्यापार मंडल के संगठनात्मक विस्तार को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में व्यापारियों की मौजूदगी के बीच नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अमरनाथ अग्रहरि को सूरापुर व्यापार मंडल का अध्यक्ष, राकेश मौर्या को महामंत्री तथा कृष्ण कन्हैया बरनवाल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब 250 व्यापारी मौजूद रहे। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों की उपस्थिति में प्रस्तावित नामों पर सहमति जताते हुए नई टीम को संगठनात्मक मान्यता प्रदान की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के महामंत्री रविंद्र नाथ त्रिपाठी, सुल्तानपुर जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश अग्रहरि, तहसील महामंत्री विजय गिरी, जिला महामंत्री घनश्याम जायसवाल, दोस्तपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रहरि तथा जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह सहित व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। नवनियुक्त अध्यक्ष अमरनाथ अग्रहरि ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं को एकजुट होकर उचित मंच तक पहुंचाने तथा उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। नई जिम्मेदारी मिलने पर महामंत्री राकेश मौर्या और मीडिया प्रभारी कृष्ण कन्हैया बरनवाल ने भी संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं, सुझावों और हितों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास किया जाएगा। नई कार्यकारिणी के गठन से व्यापारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपस्थित व्यापारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बैठक में व्यापारियों ने संगठन की एकजुटता और मजबूती के साथ आगे बढ़ने का संकल्प भी व्यक्त किया।2
- दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर । *अखंडनगर में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार,तमंचा-कारतूस बरामद* *सरावां में राजन गौतम को मारी गई थी गोली,दो अन्य आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम* सुलतानपुर।अखंडनगर थाना क्षेत्र के सरावां गांव में राजन गौतम को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी शिवम राजभर निवासी सरावां को गिरफ्तार कर लिया।उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि 23 सितंबर को सरावां में राजन गौतम को अवैध असलहे से गोली मारी गई थी।घायल को सीएचसी अखंडनगर के बाद जिला अस्पताल सुलतानपुर और फिर बेहतर उपचार के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर,लखनऊ रेफर किया गया था।थानाध्यक्ष के अनुसार उनकी हालत सामान्य है।परिजनों की तहरीर पर चंदन राजभर,शुभम शुक्ला उर्फ अनुराग शुक्ला और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए शिवम राजभर को ग्राम उमरी स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज के पास से दबोच लिया।पुलिस के अनुसार पूछताछ में ग्राम प्रधानी के आगामी चुनाव को लेकर राजन गौतम और शुभम शुक्ला के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।बरामद असलहे के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।मामले में वांछित दो अन्य आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।2
- स्मार्ट सिटी के दावों के बीच इंदिरा नगर की बदहाली बारिश में जल भराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल लखनऊ। स्मार्ट सिटी के दावों के बीच इंदिरा नगर की बदहाल तस्वीर सामने आई है। बारिश के बाद जलभराव और खराब सड़कों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़कों पर जमा पानी और लोगों को हो रही परेशानी साफ नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश होते ही जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है। करोड़ों रुपये की स्मार्ट सिटी योजनाओं के बावजूद यदि जलनिकासी और सड़कों की स्थिति ऐसी बनी हुई है तो जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है। अब स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जिम्मेदार विभाग वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जलनिकासी और सड़क व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए धरातल पर प्रभावी कार्रवाई करेंगे1
- बारिश से पलटी फॉर्च्यूनर, सिपाही पति-पत्नी ने 5 को बचायाः कन्नौज में जिला पंचायत अध्यक्ष गाड़ी में फंसी, राइफल से शीशे तोड़कर निकाला, सुल्तानपुर से कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार दोपहर तेज बारिश के दौरान फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर तोड़कर पलट गई। कार में सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह समेत 5 लोग फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक सिपाही और उनकी पत्नी हादसा देखकर रुक गए। सिपाही ने तुरंत कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। कार के दरवाजे नहीं खुलने पर उन्होंने अपनी राइफल से कार के शीशे तोड़े। सिपाही की पत्नी ने आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों से मदद मांगी। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सभी 5 लोगों को एक-एक कर कार से बाहर निकाला। हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा करीब 2 बजे तालग्राम इलाके में हुआ। सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह फॉर्च्यूनर कार से लखनऊ से नोएडा जा रही थीं। कार सुल्तानपुर के धनपतगंज के रहने वाले विकास यादव चला रहे थे। कार में उषा सिंह के अलावा लखीमपुर के आयुष वर्मा, गनर हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार और नोएडा की गीतांजलि सिंह भी सवार थीं। कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर 171 के पास पहुंची। इसी दौरान तेज बारिश और रफ्तार के कारण ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं रख सके। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद करीब 20 मीटर की फेंसिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांचों लोगों को चोट आई। सिपाही पति-पत्नी ने बचाई 5 लोगों की जान इसी दौरान आशा ज्योति केंद्र, कन्नौज में तैनात महिला कांस्टेबल अर्चना सिंह अपने सिपाही पति अमित तेवतिया के साथ सौरिख से कन्नौज जा रही थीं। रास्ते में उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर पलटी हुई फॉर्च्यूनर देखी। दोनों तुरंत गाड़ी रोककर मौके पर पहुंचे। कार में पांच लोग फंसे हुए थे। कार के दरवाजे नहीं खुल रहे थे। अमित तेवतिया ने तुरंत बचाव शुरू किया। उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से कार के शीशे तोड़े और लोगों को बाहर निकालने का रास्ता बनाया। सभी लोगों को बाहर निकाला। शीशा तोड़कर गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला इसके बाद दोनों ने कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस 172, थाना पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह और सेफ्टी वाहन की टीम ने बचाव कार्य में मदद की। घायल उषा सिंह, आयुष वर्मा और अरविंद कुमार को एंबुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। बाकी घायलों को भी मौके पर प्राथमिक इलाज दिया गया। थाना प्रभारी रंजना पांडेय ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।1