logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लगातार बारिश के बीच के के सी के पास बड़ा हादसा चलती कार पर गिरा विशाल पेड़ राजधानी लखनऊ में बारिश बनी आफत, कार क्षतिग्रस्त—बाल-बाल बचे लोग राजधानी लखनऊ में लगातार हो रही बारिश के बीच KKC के पास अचानक एक विशाल पेड़ चार पहिया वाहन के ऊपर जा गिरा। पेड़ गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लगातार बारिश के बीच पेड़ गिरने की घटना ने सड़क पर चलने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने ऐसे स्थानों पर जर्जर एवं कमजोर पेड़ों की जांच कराने की मांग की है।

9 hrs ago
user_पत्रकार पांडे
पत्रकार पांडे
Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

लगातार बारिश के बीच के के सी के पास बड़ा हादसा चलती कार पर गिरा विशाल पेड़ राजधानी लखनऊ में बारिश बनी आफत, कार क्षतिग्रस्त—बाल-बाल बचे लोग राजधानी लखनऊ में लगातार हो रही बारिश के बीच KKC के पास अचानक एक विशाल पेड़ चार पहिया वाहन के ऊपर जा गिरा। पेड़ गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लगातार बारिश के बीच पेड़ गिरने की घटना ने सड़क पर चलने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने ऐसे स्थानों पर जर्जर एवं कमजोर पेड़ों की जांच कराने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खालिसपुर में बारिश-तेज हवा से धान की फसल गिरी, किसान परेशान सुल्तानपुर के दोस्तपुर इलाके के खालिसपुर गांव में दो दिन से हो रही बारिश और तेज हवा से धान की फसल खराब हो गई है। कई खेतों में पककर तैयार फसल जमीन पर गिर गई है। खेतों में पानी भर जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान कैलाश निषाद ने बताया कि पिछले साल भी बारिश से धान की फसल खराब हुई थी, लेकिन इस बार हालात ज्यादा खराब दिख रहे हैं। कई जगह फसल पूरी तरह जमीन पर बिछ गई है। किसानों का कहना है कि लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसल की हालत बिगड़ रही है। उन्हें डर है कि ज्यादा नुकसान होने पर गिरी हुई फसल को काटने के बजाय खेत की जुताई करनी पड़ सकती है। भंडारी वर्मा, अभिषेक और अमित समेत कई किसानों की धान की फसल गिर चुकी है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश जारी रही तो तैयार फसल को और नुकसान होगा।
    1
    खालिसपुर में बारिश-तेज हवा से धान की फसल गिरी, किसान परेशान
सुल्तानपुर के दोस्तपुर इलाके के खालिसपुर गांव में दो दिन से हो रही बारिश और तेज हवा से धान की फसल खराब हो गई है। कई खेतों में पककर तैयार फसल जमीन पर गिर गई है। खेतों में पानी भर जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
किसान कैलाश निषाद ने बताया कि पिछले साल भी बारिश से धान की फसल खराब हुई थी, लेकिन इस बार हालात ज्यादा खराब दिख रहे हैं। कई जगह फसल पूरी तरह जमीन पर बिछ गई है।
किसानों का कहना है कि लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसल की हालत बिगड़ रही है। उन्हें डर है कि ज्यादा नुकसान होने पर गिरी हुई फसल को काटने के बजाय खेत की जुताई करनी पड़ सकती है।
भंडारी वर्मा, अभिषेक और अमित समेत कई किसानों की धान की फसल गिर चुकी है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश जारी रही तो तैयार फसल को और नुकसान होगा।
    user_दीपक यादव पत्रकार
    दीपक यादव पत्रकार
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सुलतानपुर में भारी बारिश से बिजली गुल, डीएम ने किया निरीक्षण, टाउन फीडर से आम का पेड़ हटाया, 8 ट्रांसफार्मर भी ठीक कराए गए सुलतानपुर में 26 सितंबर को भारी बारिश और तेज आंधी के कारण बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। जिलाधिकारी ने टाउन फीडर द्वितीय पांचोंपीरन का निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता, EXCN और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने बिना रुकावट बिजली देने के निर्देश दिए। बिजली विभाग के AE और कर्मचारियों ने तार पर गिरे आम के पेड़ को हटाया। इससे इस इलाके में बिजली सप्लाई शुरू हो गई। अभी तक विभाग ने 8 ट्रांसफार्मर ठीक करके बिजली चालू कर दी है। बाकी जगहों पर भी अधिकारी और कर्मचारी तेजी से काम कर रहे हैं। सभी जगह जल्द ही बिजली बहाल कर दी जाएगी।
    1
    सुलतानपुर में भारी बारिश से बिजली गुल, डीएम ने किया निरीक्षण, टाउन फीडर से आम का पेड़ हटाया, 8 ट्रांसफार्मर भी ठीक कराए गए
सुलतानपुर में 26 सितंबर को भारी बारिश और तेज आंधी के कारण बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। जिलाधिकारी ने टाउन फीडर द्वितीय पांचोंपीरन का निरीक्षण किया।
उन्होंने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता, EXCN और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने बिना रुकावट बिजली देने के निर्देश दिए।
बिजली विभाग के AE और कर्मचारियों ने तार पर गिरे आम के पेड़ को हटाया। इससे इस इलाके में बिजली सप्लाई शुरू हो गई।
अभी तक विभाग ने 8 ट्रांसफार्मर ठीक करके बिजली चालू कर दी है। बाकी जगहों पर भी अधिकारी और कर्मचारी तेजी से काम कर रहे हैं। सभी जगह जल्द ही बिजली बहाल कर दी जाएगी।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *भारी बारिश वह तेज आंधी के कारण विद्युत सप्लाई बाधित होने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक व निरीक्षण कर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए* सुलतानपुर जिलाधिकारी द्वारा भारी बारिश/तेज आंधी के दृष्टिगत बाधित हुई विद्युत सप्लाई को ठीक कराने हेतु टाउन फीडर द्वितीय पांचोंपीरन का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता , EXCN विद्युत व अन्य के साथ बैठक कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उक्त स्थान पर विद्युत विभाग के AE तथा अन्य कर्मचारियों द्वारा तार पर गिरे आम के पेड़ को हटा कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति इस क्षेत्रान्तर्गत सुनिश्चित की गई। उक्त सप्लाई लाइन पर आम का पेड़ गिर जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी इसी प्रकार अभी तक विद्युत विभाग द्वारा 8 ट्रांसफार्मर को ठीक कर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है,अन्य स्थानों पर भी विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी सभी तत्परता से कार्य कर रहे है सभी स्थानों पर बाधित विद्युत आपूर्ति शीघ्र सही कराई जा रही है।
    1
    *भारी बारिश वह तेज आंधी के कारण विद्युत सप्लाई बाधित होने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक व निरीक्षण कर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए*
सुलतानपुर जिलाधिकारी द्वारा भारी बारिश/तेज आंधी के दृष्टिगत बाधित हुई विद्युत सप्लाई को ठीक कराने हेतु टाउन फीडर द्वितीय पांचोंपीरन का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता , EXCN विद्युत व अन्य के साथ बैठक कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
उक्त स्थान पर विद्युत विभाग के AE तथा अन्य कर्मचारियों द्वारा तार पर गिरे आम के पेड़ को हटा कर निर्बाध विद्युत  आपूर्ति इस क्षेत्रान्तर्गत सुनिश्चित की गई।
उक्त सप्लाई लाइन पर आम का पेड़ गिर जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी इसी प्रकार अभी तक विद्युत विभाग द्वारा 8 ट्रांसफार्मर को ठीक कर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है,अन्य स्थानों पर भी विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी सभी तत्परता से कार्य कर रहे है सभी स्थानों पर बाधित विद्युत आपूर्ति शीघ्र सही कराई जा रही है।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *अखंडनगर में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार,तमंचा-कारतूस बरामद* *सरावां में राजन गौतम को मारी गई थी गोली,दो अन्य आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम* सुलतानपुर।अखंडनगर थाना क्षेत्र के सरावां गांव में राजन गौतम को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी शिवम राजभर निवासी सरावां को गिरफ्तार कर लिया।उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि 23 सितंबर को सरावां में राजन गौतम को अवैध असलहे से गोली मारी गई थी।घायल को सीएचसी अखंडनगर के बाद जिला अस्पताल सुलतानपुर और फिर बेहतर उपचार के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर,लखनऊ रेफर किया गया था।थानाध्यक्ष के अनुसार उनकी हालत सामान्य है।परिजनों की तहरीर पर चंदन राजभर,शुभम शुक्ला उर्फ अनुराग शुक्ला और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए शिवम राजभर को ग्राम उमरी स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज के पास से दबोच लिया।पुलिस के अनुसार पूछताछ में ग्राम प्रधानी के आगामी चुनाव को लेकर राजन गौतम और शुभम शुक्ला के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।बरामद असलहे के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।मामले में वांछित दो अन्य आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
    1
    *अखंडनगर में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार,तमंचा-कारतूस बरामद*

*सरावां में राजन गौतम को मारी गई थी गोली,दो अन्य आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम*
सुलतानपुर।अखंडनगर थाना क्षेत्र के सरावां गांव में राजन गौतम को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी शिवम राजभर निवासी सरावां को गिरफ्तार कर लिया।उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि 23 सितंबर को सरावां में राजन गौतम को अवैध असलहे से गोली मारी गई थी।घायल को सीएचसी अखंडनगर के बाद जिला अस्पताल सुलतानपुर और फिर बेहतर उपचार के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर,लखनऊ रेफर किया गया था।थानाध्यक्ष के अनुसार उनकी हालत सामान्य है।परिजनों की तहरीर पर चंदन राजभर,शुभम शुक्ला उर्फ अनुराग शुक्ला और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए शिवम राजभर को ग्राम उमरी स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज के पास से दबोच लिया।पुलिस के अनुसार पूछताछ में ग्राम प्रधानी के आगामी चुनाव को लेकर राजन गौतम और शुभम शुक्ला के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।बरामद असलहे के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।मामले में वांछित दो अन्य आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
    user_सुजीत कुमार
    सुजीत कुमार
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *थाना अखण्डनगर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सरावां में हुई घटना से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 12 बोर तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद, उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय कुमार गौतम द्वारा दी गयी बाइटः-*
    1
    *थाना अखण्डनगर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सरावां में हुई घटना से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 12 बोर तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद, उक्त के सम्बन्ध  में क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय कुमार गौतम द्वारा दी गयी बाइटः-*
    user_Breaking news SLT
    Breaking news SLT
    Local News Reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • प्रतापगढ़: तीन से नहीं हुए सूर्यदेवता के दर्शन, बारिश और तूफान से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त.... सितम्बर महीने की इस बारिश ने लोगों को बीस वर्ष पहले होने वाली बारिश की याद दिला दी। जुलाई अगस्त में सामान्य और औसत बारिश हुई इस बार। सितम्बर महीने के आखि़र में पिछले तीन दिनों से लगातार जारी बारिश और तेज हवाओं के चलते अब धान की फसलों पर असर पड़ने लगा है। पिछले तीन दिनों से सूर्यदेव भी आराम की मुद्रा में नजर आ रहे हैं, लगभग पककर तैयार तिल उड़द मक्का की फसलों पर इस बारिश से पड़ रहा विपरीत असर। कई जगहों पर धान की फसलों के गिरने से हुआ है किसानों को नुकसान। मौसम विभाग के अनुसार पूरे पूर्वांचल और अवध क्षेत्र में अभी मौसम में सुधार होने के संकेत नहीं है।
    1
    प्रतापगढ़: तीन से नहीं हुए सूर्यदेवता के दर्शन, बारिश और तूफान से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त....

सितम्बर महीने की इस बारिश ने लोगों को बीस वर्ष पहले होने वाली बारिश की याद दिला दी।
जुलाई अगस्त में सामान्य और औसत बारिश हुई इस बार।
सितम्बर महीने के आखि़र में पिछले तीन दिनों से लगातार जारी बारिश और तेज हवाओं के चलते अब धान की फसलों पर असर पड़ने लगा है।
पिछले तीन दिनों से सूर्यदेव भी आराम की मुद्रा में नजर आ रहे हैं,
लगभग पककर तैयार तिल उड़द मक्का की फसलों पर इस बारिश से पड़ रहा विपरीत असर।
कई जगहों पर धान की फसलों के गिरने से हुआ है किसानों को नुकसान।
मौसम विभाग के अनुसार पूरे पूर्वांचल और अवध क्षेत्र में अभी मौसम में सुधार होने के संकेत नहीं है।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सुल्तानपुर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, डीजे पर रोक बेअसर; बारिश के बावजूद भक्त नाचते-गाते शामिल, घाटों पर प्रशासन अलर्ट सुल्तानपुर में गणपति महोत्सव का समापन शुरू हो गया है। शुक्रवार रात शहर के कुछ इलाकों से शोभा यात्राएं निकाली गईं। बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ; उन्होंने गणेश प्रतिमाओं को पॉलीथिन से ढंककर नाचते-गाते हुए यात्रा में हिस्सा लिया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के अनुसार, शुक्रवार रात करीब आधा दर्जन प्रतिमाएं विसर्जन यात्रा में शामिल हुईं। रोक के बावजूद डीजे में बेड स्पीड और इम्ब्रेशन लाइट का इस्तेमाल हुआ, प्रशासन इसे रोकने में नाकाम रहा। 'घर सुल्तानपुर फाउंडेशन' लगातार अभियान चला रहा था; बलरामपुर घटना के बाद प्रशासन की समितियों संग बैठक भी बेअसर रही। शहर में 14 सितंबर से शुरू हुए महोत्सव में 70 से ज्यादा प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं, जिनका विसर्जन शनिवार से होगा। चक्रवात और भारी बारिश के अलर्ट के चलते नदी में पानी का बहाव बढ़ा है। पुलिस और नगर पालिका की टीमें घाटों पर तैनात हैं, श्रद्धालुओं को सतर्क रहने को कहा।
    1
    सुल्तानपुर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, डीजे पर रोक बेअसर; बारिश के बावजूद भक्त नाचते-गाते शामिल, घाटों पर प्रशासन अलर्ट
सुल्तानपुर में गणपति महोत्सव का समापन शुरू हो गया है। शुक्रवार रात शहर के कुछ इलाकों से शोभा यात्राएं निकाली गईं। बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ; उन्होंने गणेश प्रतिमाओं को पॉलीथिन से ढंककर नाचते-गाते हुए यात्रा में हिस्सा लिया।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के अनुसार, शुक्रवार रात करीब आधा दर्जन प्रतिमाएं विसर्जन यात्रा में शामिल हुईं। रोक के बावजूद डीजे में बेड स्पीड और इम्ब्रेशन लाइट का इस्तेमाल हुआ, प्रशासन इसे रोकने में नाकाम रहा। 'घर सुल्तानपुर फाउंडेशन' लगातार अभियान चला रहा था; बलरामपुर घटना के बाद प्रशासन की समितियों संग बैठक भी बेअसर रही।
शहर में 14 सितंबर से शुरू हुए महोत्सव में 70 से ज्यादा प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं, जिनका विसर्जन शनिवार से होगा। चक्रवात और भारी बारिश के अलर्ट के चलते नदी में पानी का बहाव बढ़ा है। पुलिस और नगर पालिका की टीमें घाटों पर तैनात हैं, श्रद्धालुओं को सतर्क रहने को कहा।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *सुल्तानपुर में गणेश विसर्जन को लेकर DM ने किया सीताकुंड घाट का निरीक्षण* सुल्तानपुर में गणेश विसर्जन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने सीताकुंड घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान नगरपालिका अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु रूप से विसर्जन व्यवस्था को लेकर साफ-सफाई, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने गणेश विसर्जन के दौरान निर्धारित नियमों और ध्वनि मानकों का पालन कराने की बात कही है।
    1
    *सुल्तानपुर में गणेश विसर्जन को लेकर DM ने किया सीताकुंड घाट का निरीक्षण*
सुल्तानपुर में गणेश विसर्जन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने सीताकुंड घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान नगरपालिका अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु रूप से विसर्जन व्यवस्था को लेकर साफ-सफाई, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशासन ने गणेश विसर्जन के दौरान निर्धारित नियमों और ध्वनि मानकों का पालन कराने की बात कही है।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गौस-ए-पाक की सीरत का पैगाम लेकर निकला जुलूस-ए-गौसिया, सच और इंसानियत की राह पर चलने का दिया संदेश।.. लंभुआ। ग्यारहवीं शरीफ के मुबारक मौके पर कस्बा लंभुआ में जुलूस-ए-गौसिया पूरी अकीदत, जोश और भाईचारे के माहौल में निकाला गया। जामा मस्जिद गौसिया से निकले इस जुलूस की सरपरस्ती मौलाना महमूद रज़वी काज़िए शरा ने की, जबकि कयादत मुफ्ती अकील अहमद मिस्बाही रौनाही ने की। जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्गों से होता हुआ ब्लॉक रोड स्थित HMIA हायर सेकेंडरी स्कूल, रज़ा नगर पहुंचा। जुलूस के दौरान “जश्ने गौसुल वरा जिंदाबाद”, “ग्यारहवीं शरीफ जिंदाबाद” और “या गौस” के नारों से पूरा कस्बा गूंजता रहा। विभिन्न अंजुमनों ने शिरकत कर गौस-ए-पाक शेख अब्दुल कादिर जिलानी की शान में मनकबत पेश की। कार्यक्रम में धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सौहार्द और इंसानियत का संदेश भी प्रमुखता से सामने आया। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अंजुमनों, उलमा-ए-किराम, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह ‘अंगद’ ने अंजुमनों को इनाम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजक गुलाम दस्तगीर कादरी ने आयोजन की सफलता में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि गौस-ए-पाक की तालीम सिर्फ धार्मिक रस्म तक सीमित नहीं, बल्कि इंसानियत, सच्चाई और समाज में भाईचारा कायम रखने का संदेश देती है। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद चेयरमैन अवनीश सिंह अंगद ने कहा कि गौस-ए-पाक की जिंदगी से सबसे बड़ी सीख सच्चाई और नेक रास्ते पर कायम रहने की है, इसलिए किसी भी परिस्थिति में झूठ का सहारा नहीं लेना चाहिए। उन्होंने लोगों से अमन, भाईचारे और इंसानियत को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर मौलाना अकबर अली, मौलाना गुलाम रब्बानी, अब्दुल कादिर प्रतापगढ़ी, कारी मोहम्मद शफीक, मौलाना अब्दुल हाफिज, वाजिद हुसैन फारुकी, हिंदू मुस्लिम एकता समिति के अध्यक्ष सुशील बरनवाल, सिराजुद्दीन सिद्दीकी, सय्यद इस्लाम अली लल्लन, खुर्शीद फारूकी, इसराइल प्रधान शंकरपुर, सद्दाम सब्बाग, नियाज राईन, वारिस अली सिद्दीकी, असगर फारूकी, रशीद इदरीसी, मुहम्मद आदिल, सलीम अंसारी, हामिद हुसैन, कलीम इदरीसी, गुलाम गौस, सरफराज अहमद, उस्मान इदरीसी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। हजारों की भीड़ की मौजूदगी में कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक दुआ हुई, जिसमें मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी गई।
    4
    गौस-ए-पाक की सीरत का पैगाम लेकर निकला जुलूस-ए-गौसिया, सच और इंसानियत की राह पर चलने का दिया संदेश।..
लंभुआ। ग्यारहवीं शरीफ के मुबारक मौके पर कस्बा लंभुआ में जुलूस-ए-गौसिया पूरी अकीदत, जोश और भाईचारे के माहौल में निकाला गया। जामा मस्जिद गौसिया से निकले इस जुलूस की सरपरस्ती मौलाना महमूद रज़वी काज़िए शरा ने की, जबकि कयादत मुफ्ती अकील अहमद मिस्बाही रौनाही ने की। जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्गों से होता हुआ ब्लॉक रोड स्थित HMIA हायर सेकेंडरी स्कूल, रज़ा नगर पहुंचा। जुलूस के दौरान “जश्ने गौसुल वरा जिंदाबाद”, “ग्यारहवीं शरीफ जिंदाबाद” और “या गौस” के नारों से पूरा कस्बा गूंजता रहा। विभिन्न अंजुमनों ने शिरकत कर गौस-ए-पाक शेख अब्दुल कादिर जिलानी की शान में मनकबत पेश की। कार्यक्रम में धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सौहार्द और इंसानियत का संदेश भी प्रमुखता से सामने आया। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में
अंजुमनों, उलमा-ए-किराम, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। 
मुख्य अतिथि  नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह ‘अंगद’ ने अंजुमनों को इनाम देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के आयोजक गुलाम दस्तगीर कादरी ने आयोजन की सफलता में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि गौस-ए-पाक की तालीम सिर्फ धार्मिक रस्म तक सीमित नहीं, बल्कि इंसानियत, सच्चाई और समाज में भाईचारा कायम रखने का संदेश देती है।
मुख्य अतिथि  के रूप में मौजूद चेयरमैन अवनीश सिंह अंगद 
ने कहा कि गौस-ए-पाक की जिंदगी से सबसे बड़ी सीख सच्चाई और नेक रास्ते पर कायम रहने की है, इसलिए किसी भी परिस्थिति में झूठ का सहारा नहीं लेना चाहिए। उन्होंने लोगों से अमन, भाईचारे और इंसानियत को मजबूत करने का आह्वान किया। 
इस मौके पर मौलाना अकबर अली, मौलाना गुलाम रब्बानी, अब्दुल कादिर प्रतापगढ़ी, कारी मोहम्मद शफीक, मौलाना अब्दुल हाफिज, वाजिद हुसैन फारुकी, हिंदू मुस्लिम एकता समिति के अध्यक्ष सुशील बरनवाल, सिराजुद्दीन सिद्दीकी, सय्यद इस्लाम अली लल्लन, खुर्शीद फारूकी, इसराइल प्रधान शंकरपुर, सद्दाम सब्बाग, नियाज राईन, वारिस अली सिद्दीकी, असगर फारूकी, रशीद इदरीसी, मुहम्मद आदिल, सलीम अंसारी, हामिद हुसैन, कलीम इदरीसी, गुलाम गौस, सरफराज अहमद, उस्मान इदरीसी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 
हजारों की भीड़ की मौजूदगी में कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक दुआ हुई, जिसमें मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी गई।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.