गौस-ए-पाक की सीरत का पैगाम लेकर निकला जुलूस-ए-गौसिया, सच और इंसानियत की राह पर चलने का दिया संदेश।.. लंभुआ। ग्यारहवीं शरीफ के मुबारक मौके पर कस्बा लंभुआ में जुलूस-ए-गौसिया पूरी अकीदत, जोश और भाईचारे के माहौल में निकाला गया। जामा मस्जिद गौसिया से निकले इस जुलूस की सरपरस्ती मौलाना महमूद रज़वी काज़िए शरा ने की, जबकि कयादत मुफ्ती अकील अहमद मिस्बाही रौनाही ने की। जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्गों से होता हुआ ब्लॉक रोड स्थित HMIA हायर सेकेंडरी स्कूल, रज़ा नगर पहुंचा। जुलूस के दौरान “जश्ने गौसुल वरा जिंदाबाद”, “ग्यारहवीं शरीफ जिंदाबाद” और “या गौस” के नारों से पूरा कस्बा गूंजता रहा। विभिन्न अंजुमनों ने शिरकत कर गौस-ए-पाक शेख अब्दुल कादिर जिलानी की शान में मनकबत पेश की। कार्यक्रम में धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सौहार्द और इंसानियत का संदेश भी प्रमुखता से सामने आया। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अंजुमनों, उलमा-ए-किराम, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह ‘अंगद’ ने अंजुमनों को इनाम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजक गुलाम दस्तगीर कादरी ने आयोजन की सफलता में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि गौस-ए-पाक की तालीम सिर्फ धार्मिक रस्म तक सीमित नहीं, बल्कि इंसानियत, सच्चाई और समाज में भाईचारा कायम रखने का संदेश देती है। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद चेयरमैन अवनीश सिंह अंगद ने कहा कि गौस-ए-पाक की जिंदगी से सबसे बड़ी सीख सच्चाई और नेक रास्ते पर कायम रहने की है, इसलिए किसी भी परिस्थिति में झूठ का सहारा नहीं लेना चाहिए। उन्होंने लोगों से अमन, भाईचारे और इंसानियत को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर मौलाना अकबर अली, मौलाना गुलाम रब्बानी, अब्दुल कादिर प्रतापगढ़ी, कारी मोहम्मद शफीक, मौलाना अब्दुल हाफिज, वाजिद हुसैन फारुकी, हिंदू मुस्लिम एकता समिति के अध्यक्ष सुशील बरनवाल, सिराजुद्दीन सिद्दीकी, सय्यद इस्लाम अली लल्लन, खुर्शीद फारूकी, इसराइल प्रधान शंकरपुर, सद्दाम सब्बाग, नियाज राईन, वारिस अली सिद्दीकी, असगर फारूकी, रशीद इदरीसी, मुहम्मद आदिल, सलीम अंसारी, हामिद हुसैन, कलीम इदरीसी, गुलाम गौस, सरफराज अहमद, उस्मान इदरीसी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। हजारों की भीड़ की मौजूदगी में कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक दुआ हुई, जिसमें मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी गई।
गौस-ए-पाक की सीरत का पैगाम लेकर निकला जुलूस-ए-गौसिया, सच और इंसानियत की राह पर चलने का दिया संदेश।.. लंभुआ। ग्यारहवीं शरीफ के मुबारक मौके पर कस्बा लंभुआ में जुलूस-ए-गौसिया पूरी अकीदत, जोश और भाईचारे के माहौल में निकाला गया। जामा मस्जिद गौसिया से निकले इस जुलूस की सरपरस्ती मौलाना महमूद रज़वी काज़िए शरा ने की, जबकि कयादत मुफ्ती अकील अहमद मिस्बाही रौनाही ने की। जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्गों से होता हुआ ब्लॉक रोड स्थित HMIA हायर सेकेंडरी स्कूल, रज़ा नगर पहुंचा। जुलूस के दौरान “जश्ने गौसुल वरा जिंदाबाद”, “ग्यारहवीं शरीफ
जिंदाबाद” और “या गौस” के नारों से पूरा कस्बा गूंजता रहा। विभिन्न अंजुमनों ने शिरकत कर गौस-ए-पाक शेख अब्दुल कादिर जिलानी की शान में मनकबत पेश की। कार्यक्रम में धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सौहार्द और इंसानियत का संदेश भी प्रमुखता से सामने आया। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अंजुमनों, उलमा-ए-किराम, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह ‘अंगद’ ने अंजुमनों को इनाम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजक गुलाम दस्तगीर कादरी ने आयोजन की सफलता में सहयोग करने वाले सभी लोगों
का आभार जताते हुए कहा कि गौस-ए-पाक की तालीम सिर्फ धार्मिक रस्म तक सीमित नहीं, बल्कि इंसानियत, सच्चाई और समाज में भाईचारा कायम रखने का संदेश देती है। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद चेयरमैन अवनीश सिंह अंगद ने कहा कि गौस-ए-पाक की जिंदगी से सबसे बड़ी सीख सच्चाई और नेक रास्ते पर कायम रहने की है, इसलिए किसी भी परिस्थिति में झूठ का सहारा नहीं लेना चाहिए। उन्होंने लोगों से अमन, भाईचारे और इंसानियत को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर मौलाना अकबर अली, मौलाना गुलाम रब्बानी,
अब्दुल कादिर प्रतापगढ़ी, कारी मोहम्मद शफीक, मौलाना अब्दुल हाफिज, वाजिद हुसैन फारुकी, हिंदू मुस्लिम एकता समिति के अध्यक्ष सुशील बरनवाल, सिराजुद्दीन सिद्दीकी, सय्यद इस्लाम अली लल्लन, खुर्शीद फारूकी, इसराइल प्रधान शंकरपुर, सद्दाम सब्बाग, नियाज राईन, वारिस अली सिद्दीकी, असगर फारूकी, रशीद इदरीसी, मुहम्मद आदिल, सलीम अंसारी, हामिद हुसैन, कलीम इदरीसी, गुलाम गौस, सरफराज अहमद, उस्मान इदरीसी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। हजारों की भीड़ की मौजूदगी में कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक दुआ हुई, जिसमें मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी गई।
- दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर । *अखंडनगर में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार,तमंचा-कारतूस बरामद* *सरावां में राजन गौतम को मारी गई थी गोली,दो अन्य आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम* सुलतानपुर।अखंडनगर थाना क्षेत्र के सरावां गांव में राजन गौतम को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी शिवम राजभर निवासी सरावां को गिरफ्तार कर लिया।उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि 23 सितंबर को सरावां में राजन गौतम को अवैध असलहे से गोली मारी गई थी।घायल को सीएचसी अखंडनगर के बाद जिला अस्पताल सुलतानपुर और फिर बेहतर उपचार के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर,लखनऊ रेफर किया गया था।थानाध्यक्ष के अनुसार उनकी हालत सामान्य है।परिजनों की तहरीर पर चंदन राजभर,शुभम शुक्ला उर्फ अनुराग शुक्ला और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए शिवम राजभर को ग्राम उमरी स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज के पास से दबोच लिया।पुलिस के अनुसार पूछताछ में ग्राम प्रधानी के आगामी चुनाव को लेकर राजन गौतम और शुभम शुक्ला के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।बरामद असलहे के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।मामले में वांछित दो अन्य आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।2
- *अखंडनगर में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार,तमंचा-कारतूस बरामद* *सरावां में राजन गौतम को मारी गई थी गोली,दो अन्य आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम* सुलतानपुर।अखंडनगर थाना क्षेत्र के सरावां गांव में राजन गौतम को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी शिवम राजभर निवासी सरावां को गिरफ्तार कर लिया।उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि 23 सितंबर को सरावां में राजन गौतम को अवैध असलहे से गोली मारी गई थी।घायल को सीएचसी अखंडनगर के बाद जिला अस्पताल सुलतानपुर और फिर बेहतर उपचार के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर,लखनऊ रेफर किया गया था।थानाध्यक्ष के अनुसार उनकी हालत सामान्य है।परिजनों की तहरीर पर चंदन राजभर,शुभम शुक्ला उर्फ अनुराग शुक्ला और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए शिवम राजभर को ग्राम उमरी स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज के पास से दबोच लिया।पुलिस के अनुसार पूछताछ में ग्राम प्रधानी के आगामी चुनाव को लेकर राजन गौतम और शुभम शुक्ला के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।बरामद असलहे के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।मामले में वांछित दो अन्य आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।1
- गौस-ए-पाक की सीरत का पैगाम लेकर निकला जुलूस-ए-गौसिया, सच और इंसानियत की राह पर चलने का दिया संदेश।.. लंभुआ। ग्यारहवीं शरीफ के मुबारक मौके पर कस्बा लंभुआ में जुलूस-ए-गौसिया पूरी अकीदत, जोश और भाईचारे के माहौल में निकाला गया। जामा मस्जिद गौसिया से निकले इस जुलूस की सरपरस्ती मौलाना महमूद रज़वी काज़िए शरा ने की, जबकि कयादत मुफ्ती अकील अहमद मिस्बाही रौनाही ने की। जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्गों से होता हुआ ब्लॉक रोड स्थित HMIA हायर सेकेंडरी स्कूल, रज़ा नगर पहुंचा। जुलूस के दौरान “जश्ने गौसुल वरा जिंदाबाद”, “ग्यारहवीं शरीफ जिंदाबाद” और “या गौस” के नारों से पूरा कस्बा गूंजता रहा। विभिन्न अंजुमनों ने शिरकत कर गौस-ए-पाक शेख अब्दुल कादिर जिलानी की शान में मनकबत पेश की। कार्यक्रम में धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सौहार्द और इंसानियत का संदेश भी प्रमुखता से सामने आया। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अंजुमनों, उलमा-ए-किराम, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह ‘अंगद’ ने अंजुमनों को इनाम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजक गुलाम दस्तगीर कादरी ने आयोजन की सफलता में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि गौस-ए-पाक की तालीम सिर्फ धार्मिक रस्म तक सीमित नहीं, बल्कि इंसानियत, सच्चाई और समाज में भाईचारा कायम रखने का संदेश देती है। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद चेयरमैन अवनीश सिंह अंगद ने कहा कि गौस-ए-पाक की जिंदगी से सबसे बड़ी सीख सच्चाई और नेक रास्ते पर कायम रहने की है, इसलिए किसी भी परिस्थिति में झूठ का सहारा नहीं लेना चाहिए। उन्होंने लोगों से अमन, भाईचारे और इंसानियत को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर मौलाना अकबर अली, मौलाना गुलाम रब्बानी, अब्दुल कादिर प्रतापगढ़ी, कारी मोहम्मद शफीक, मौलाना अब्दुल हाफिज, वाजिद हुसैन फारुकी, हिंदू मुस्लिम एकता समिति के अध्यक्ष सुशील बरनवाल, सिराजुद्दीन सिद्दीकी, सय्यद इस्लाम अली लल्लन, खुर्शीद फारूकी, इसराइल प्रधान शंकरपुर, सद्दाम सब्बाग, नियाज राईन, वारिस अली सिद्दीकी, असगर फारूकी, रशीद इदरीसी, मुहम्मद आदिल, सलीम अंसारी, हामिद हुसैन, कलीम इदरीसी, गुलाम गौस, सरफराज अहमद, उस्मान इदरीसी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। हजारों की भीड़ की मौजूदगी में कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक दुआ हुई, जिसमें मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी गई।4
- *सूरापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने अमरनाथ अग्रहरि राकेश मौर्य महामंत्री और कृष्ण कन्हैया बरनवाल मीडिया प्रभारी ढाई सौ से अधिक व्यापारियों की मौजूदगी में नई टीम का गठन संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प* *सूरापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने अमरनाथ अग्रहरि, राकेश मौर्या महामंत्री और कृष्ण कन्हैया बरनवाल मीडिया प्रभारी 250 से अधिक व्यापारियों की मौजूदगी में नई टीम का गठन, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प* सूरापुर, सुल्तानपुर। सूरापुर में व्यापार मंडल के संगठनात्मक विस्तार को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में व्यापारियों की मौजूदगी के बीच नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अमरनाथ अग्रहरि को सूरापुर व्यापार मंडल का अध्यक्ष, राकेश मौर्या को महामंत्री तथा कृष्ण कन्हैया बरनवाल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब 250 व्यापारी मौजूद रहे। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों की उपस्थिति में प्रस्तावित नामों पर सहमति जताते हुए नई टीम को संगठनात्मक मान्यता प्रदान की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के महामंत्री रविंद्र नाथ त्रिपाठी, सुल्तानपुर जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश अग्रहरि, तहसील महामंत्री विजय गिरी, जिला महामंत्री घनश्याम जायसवाल, दोस्तपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रहरि तथा जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह सहित व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। नवनियुक्त अध्यक्ष अमरनाथ अग्रहरि ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं को एकजुट होकर उचित मंच तक पहुंचाने तथा उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। नई जिम्मेदारी मिलने पर महामंत्री राकेश मौर्या और मीडिया प्रभारी कृष्ण कन्हैया बरनवाल ने भी संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं, सुझावों और हितों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास किया जाएगा। नई कार्यकारिणी के गठन से व्यापारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपस्थित व्यापारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बैठक में व्यापारियों ने संगठन की एकजुटता और मजबूती के साथ आगे बढ़ने का संकल्प भी व्यक्त किया।2
- लगातार बारिश के बीच के के सी के पास बड़ा हादसा चलती कार पर गिरा विशाल पेड़ राजधानी लखनऊ में बारिश बनी आफत, कार क्षतिग्रस्त—बाल-बाल बचे लोग राजधानी लखनऊ में लगातार हो रही बारिश के बीच KKC के पास अचानक एक विशाल पेड़ चार पहिया वाहन के ऊपर जा गिरा। पेड़ गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लगातार बारिश के बीच पेड़ गिरने की घटना ने सड़क पर चलने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने ऐसे स्थानों पर जर्जर एवं कमजोर पेड़ों की जांच कराने की मांग की है।1
- सुल्तानपुर जनपद में तेज बारिश का कहर लगातार जारी, तेज हवाओं व भारी बारिश के चलते कच्चे मकान सहित किसानों की फसलों को हो रहा है, भारी नुकसान सुल्तानपुर जनपद में आज तीसरे दिन तक लगातार भारी बारिश के चलते गांव में बने हुए कच्चे मकान गिर रहे हैं, कहीं-कहीं स्थान पर बिजली के खंबे सहित विद्युत व्यवस्था भी पूर्ण रूप से बंद चल रही है,वहीं दूसरी तरफ किसानों की फसलों पर जैसे धान और गन्ने की फसल विशेष प्रभावित हो रही है ,जहां पर भारी नुकसान का सामना किसानों को करना पड़ रहा है ,तेज हवाओं के चलते धान की फसल जमीन पर गिरकर लिपट जा रही है ,तो वही गन्ने की भी फसल जमीन पर गिरकर लिपट जा रही है, बड़ी-बड़ी पेड़ उखड़ कर जमीन पर गिर जाने की वजह से रास्ते का आवागमन भी बाधित चल रहा है वही जयसिंहपुर क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी किसान बाबा बालमुकुंद मिश्रा की लगभग 8 बीघा धान की फसल जमीन पर गिरकर लिपट गई है साथ ही साथ गन्ने की भी फसल का भी काफी नुकसान हुआ है1
- जुलूसे गोसिया से ओलमा ने कौम को दिया सत्य वादी बनने का पैगाम। सुल्तानपुर में बड़े पीर गौसे आजम अब्दुल कादिर जिलानी रहमतुल्ला अलेह की 11वीं शरीफ हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से "सच्चाई दिवस" के तौर पर मनाई गई। शहर सुल्तानपुर में तहरीक मसलके आला हजरत की अगुआइ में हर साल की तरह इस साल भी जोहर की नमाज के बाद जुलूस गौसिया निकाला गया जो जामिआ अरबिया खैराबाद से निकल कर अनु चौराहा होते हुए चौक घंटाघर सुल्तानपुर के पास पहुंचा, जहां जुलूस में शामिल लोगों को गुंबद आला हजरत के निशान वाला गमछा पेश करके सम्मानित किया गया। जामा मस्जिद के सामने मौलाना अब्दुल लतीफ साहब के जरिए से हरी झंडी दिखा करके जुलूस को आगे बढ़ाया गया है। हजरत मौलाना इश्तियाक अहमद रिजवी की कयादत में निकलने वाला यह जुलूस बहुत ही अमन व शांति के साथ अपने खास रास्ते को तय करता हुआ आगे बढ़ा। इसमें शहर के ओलमा हजरात और समाजी व सियासी लोग और अलग अलग अंजुमने शामिल हुईं.। जो रास्ते में गौस पाक की मन्क़बत पेश करते हुए लोगों के दिलों दिमाग को तरोताजा कर रही थी। जुलूस में इमाम जामा मस्जिद चौक सुल्तानपुर ने अपने बयान में भाईचारा अमन व शांति को बढ़ावा देने पर जोर दिया सच्चा बालक के अध्याय को स्कूल के कोर्स में फिर से शामिल करने की अपील की। अक़ील अहमद कादरी मिस्बाही जामिया इस्लामिया रोनाही अयोध्या ने अपने संबोधन में लोगों को सच बोलने,सही नापतोल करने,मिलावट से दूर रहने, शराब,जुआ धोका धड़ी जैसी बुराइयों से दूर रहने का उपदेश दिया उन्होंने कहा सम्मानित कुर्सियों की गरिमा बरकरार रख़ते हुए सब का सम्मान किया जाय.किसी भी एक कम्युनिटी या धर्म विशेष को टारगेट बनाकर कोई बात ना कहीं जाए भारत का हर नागरिक यहां की संस्था यहां के प्रॉपर्टी, यहाँ की मस्जिद और मंदिर, स्कूल, मदरसा सब की हिफाजत की जिम्मेदारी गवर्नमेंट की है उनको अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। हिंदू मुस्लिम भारत की दो आंखें हैं एक को भी नुकसान हुआ तो भारत की तस्वीर खराब होकर रह जाएगी। मौलाना मोहम्मद अहमद वारसी प्रिंसिपल जामिया अरबिया खैराबाद ने कहा की गौस पाक ने मानवता भाईचारा और प्यार मोहब्बत का सबक पढ़ाया है किसी भी धर्म का मानने वाला उनके पास गया तो खाली हाथ नहीं लौटा उनका मर्तबा बहुत बुलंद है वह वली कामिल हैँ। तहरीक मसलक ए आला हजरत के सदर मौलाना इश्तियाक अहमद कादरी रिजवी और सेकरेट्री सैयद शाहिद अली रजवी और याक़ूब नन्हू भाई, और दीगर मेंबरों ने जुलूस में शरीक होने वाले ओलमा व सभी सियासी, समाजी और आम जनता और नात व मन्क़बत पेश करने वाली अंजुमनों को मुबारकबाद पेश किया और शुक्रिया अदा किया और मसलके आला हजरत से जुड़े रहने की अपील की। जुलूस में हाजी निसार अहमद गुड्डू, चुन्नू भाई,सदफ सभा सद, हाजी रेहान, अब्दुल जलील,हाजी इलियास,सिराज अहमद और बहुत सारे सम्मानित लोगों के साथ-साथ, अंजुमन मोहम्मदया छतौना, अंजुमन खैराबाद, आशिकाने अहले बैत,अंजुमन चिश्तिया ने भी शिरकत की। आखिर में जमाल गेट पर पहुंचकर मौलाना जुनेद साहब ने सलातो सलाम पेश किया और अकील अहमद क़ादरी मिस्बाही ने देश में अमन व शांति और मुसलमान की इज्जत व आबरू और सेहत व सलामती की दुआ की और जुलूस के समापन की घोषणा की।3
- बारिश से पलटी फॉर्च्यूनर, सिपाही पति-पत्नी ने 5 को बचायाः कन्नौज में जिला पंचायत अध्यक्ष गाड़ी में फंसी, राइफल से शीशे तोड़कर निकाला, सुल्तानपुर से कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार दोपहर तेज बारिश के दौरान फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर तोड़कर पलट गई। कार में सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह समेत 5 लोग फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक सिपाही और उनकी पत्नी हादसा देखकर रुक गए। सिपाही ने तुरंत कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। कार के दरवाजे नहीं खुलने पर उन्होंने अपनी राइफल से कार के शीशे तोड़े। सिपाही की पत्नी ने आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों से मदद मांगी। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सभी 5 लोगों को एक-एक कर कार से बाहर निकाला। हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा करीब 2 बजे तालग्राम इलाके में हुआ। सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह फॉर्च्यूनर कार से लखनऊ से नोएडा जा रही थीं। कार सुल्तानपुर के धनपतगंज के रहने वाले विकास यादव चला रहे थे। कार में उषा सिंह के अलावा लखीमपुर के आयुष वर्मा, गनर हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार और नोएडा की गीतांजलि सिंह भी सवार थीं। कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर 171 के पास पहुंची। इसी दौरान तेज बारिश और रफ्तार के कारण ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं रख सके। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद करीब 20 मीटर की फेंसिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांचों लोगों को चोट आई। सिपाही पति-पत्नी ने बचाई 5 लोगों की जान इसी दौरान आशा ज्योति केंद्र, कन्नौज में तैनात महिला कांस्टेबल अर्चना सिंह अपने सिपाही पति अमित तेवतिया के साथ सौरिख से कन्नौज जा रही थीं। रास्ते में उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर पलटी हुई फॉर्च्यूनर देखी। दोनों तुरंत गाड़ी रोककर मौके पर पहुंचे। कार में पांच लोग फंसे हुए थे। कार के दरवाजे नहीं खुल रहे थे। अमित तेवतिया ने तुरंत बचाव शुरू किया। उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से कार के शीशे तोड़े और लोगों को बाहर निकालने का रास्ता बनाया। सभी लोगों को बाहर निकाला। शीशा तोड़कर गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला इसके बाद दोनों ने कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस 172, थाना पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह और सेफ्टी वाहन की टीम ने बचाव कार्य में मदद की। घायल उषा सिंह, आयुष वर्मा और अरविंद कुमार को एंबुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। बाकी घायलों को भी मौके पर प्राथमिक इलाज दिया गया। थाना प्रभारी रंजना पांडेय ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।1