दो दिन से लापता अधेड़ का गोमती नदी में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम। भाले सुल्तान(अमेठी)। भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के कोटवा के पास दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए अधेड़ का शव शुक्रवार को गोमती नदी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव उतराता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त राममनोहर यादव (50) निवासी महमदपुर, थाना भाले सुल्तान के रूप में की। बताया जा रहा है कि राममनोहर यादव दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। नदी में उनका शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
दो दिन से लापता अधेड़ का गोमती नदी में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम। भाले सुल्तान(अमेठी)। भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के कोटवा के पास दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए अधेड़ का शव शुक्रवार को गोमती नदी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव उतराता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त राममनोहर यादव (50) निवासी महमदपुर, थाना भाले सुल्तान के रूप में की। बताया जा रहा है कि राममनोहर यादव दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। नदी में उनका शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
- अमेठी में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार की जानकारी एक दिसंबर से चार जनवरी तक घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पांच से नौ जनवरी तक होगा आंकड़ों का पुनरीक्षण एवं सत्यापन। गौरीगंज (अमेठी)। भारत की जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनगणना के दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। इसके तहत जनपदवासियों से अपने परिवार की सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की गई है। जिला प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार जनगणना प्रक्रिया के तहत सबसे पहले 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस दौरान लोग घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिवार से जुड़ी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। स्व-गणना पूरी होने के बाद प्राप्त एसई आईडी को सुरक्षित रखना होगा और जनगणना के दौरान आने वाले प्रगणक को उपलब्ध कराना होगा। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या संबंधी जानकारी एकत्र करेंगे। इस दौरान परिवार के सदस्यों से संबंधित आवश्यक विवरण दर्ज किए जाएंगे। वहीं, पांच जनवरी से नौ जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण चरण में दर्ज आंकड़ों की दोबारा जांच एवं सत्यापन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने जनपदवासियों से की अपील मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने अमेठी की जनता से अपील की है कि जनगणना-2027 में अधिक से अधिक लोग स्वयं स्व-गणना कर प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने परिवार की सही एवं पूर्ण जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज करें और जनगणना की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने जनपदवासियों से जनगणना के राष्ट्रीय महत्व को समझते हुए निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सहयोग करने का आग्रह किया। जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, सरकारी नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।1
- दो दिन से लापता अधेड़ का गोमती नदी में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम। भाले सुल्तान(अमेठी)। भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के कोटवा के पास दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए अधेड़ का शव शुक्रवार को गोमती नदी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव उतराता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त राममनोहर यादव (50) निवासी महमदपुर, थाना भाले सुल्तान के रूप में की। बताया जा रहा है कि राममनोहर यादव दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। नदी में उनका शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।1
- अमेठी में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे ऑनलाइन भरें परिवार की जानकारी एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, 5 से 9 जनवरी तक होगा आंकड़ों का सत्यापन जनगणना-2027 को लेकर अमेठी जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी। नागरिक आधिकारिक वेबसाइट पर घर बैठे अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद प्राप्त एसई आईडी सुरक्षित रखकर प्रगणक को उपलब्ध करानी होगी। एक दिसंबर से 4 जनवरी तक घर-घर गणना एक दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों की जनसंख्या संबंधी जानकारी एकत्र करेंगे। वहीं, 5 से 9 जनवरी 2027 तक दर्ज आंकड़ों का पुनरीक्षण एवं सत्यापन किया जाएगा। सीडीओ ने की सहयोग की अपील मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने जनपदवासियों से स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने और परिवार की सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, सरकारी नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।2
- पति के नाम का सिंदूर लगाकर प्रेमी के नाम का करवा चौथ का ब्रत रखा पति के नाम का सिंदूर लगाकर प्रेमी के नाम का व्रत रखा। करवा चौथ के दिन शाम को प्रेमी संग रंगरलिया मनाते पति ने पत्नी को पकड़ा,भरी बवंडर हुआ। यूपी के जिला मथुरा का मामला है। पति को धोखा देने वाली महिला की शादी 15 साल पहले हुई थी दोनों के 4 बच्चे भी है। तब ये हाल है,भगवान बचाए इस गोले को।1
- आर्म्स एक्ट के आरोपी को 3 साल की सजा: सुलतानपुर कोर्ट ने अख्तर पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया सुलतानपुर में आर्म्स एक्ट के आरोपी अख्तर को 3 साल के साधारण कारावास और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई। फैसला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कक्ष संख्या 16 की अदालत ने सुनाया। अख्तर, इरशाद अहमद कुरैशी का बेटा है। वह चित्रा स्टूडियो, घंटाघर, खैराबाद, थाना कोतवाली नगर, सुलतानपुर का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, यह सजा पुलिस की पैरवी के बाद सुनाई गई। कोतवाली नगर थाने में अख्तर के खिलाफ 2025 में केस नंबर 800/2025 दर्ज किया गया था। मामला आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत था। पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर 2025 को रात 1:15 बजे वंदना अग्रहरि की लिखित शिकायत पर केस दर्ज हुआ। शिकायत में अख्तर के कब्जे से 315 बोर का एक देसी तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस मिलने की बात कही गई थी। मामले की जांच उपनिरीक्षक पंकज कुमार ने की। जांच के बाद 5 दिसंबर 2025 को आरोपपत्र अदालत में भेजा गया। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ और ‘ऑपरेशन प्रॉसिक्यूशन’ अभियान के तहत की गई।1
- तीसरी जीत के बाद रायबरेली पहुंचे शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, भारी बारिश में हुआ भव्य स्वागत तीसरी जीत के बाद रायबरेली पहुंचे शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, भारी बारिश में हुआ भव्य स्वागत लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने के बाद विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी शुक्रवार को पहली बार रायबरेली पहुंचे। हरचंदपुर में न्यू नरेश होटल के सामने संजय सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। भारी बारिश के बावजूद समर्थकों का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में लोग स्वागत के लिए मौजूद रहे।1
- एसपी अमेठी ने शुक्रवार परेड की ली सलामी, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण अमेठी। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ लगवाई गई तथा अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल का अभ्यास कराया गया। परेड में पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय और जनपद के विभिन्न थानों एवं शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं निर्धारित वर्दी धारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण कर बैरक, शस्त्रागार, मेस, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा और पीआरवी-112 सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, अभिलेखों का उचित रखरखाव करने तथा सभी रजिस्टरों को अद्यावधिक रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए। आगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने डॉग स्क्वाड टीम को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आवश्यकतानुसार सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अमेठी/लाइन्स मनोज कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश कुमार वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक अमेठी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।3
- उत्तराखंड से बड़ी खबर :- बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ में चाई गांव के पास क्रैश हुआ, पायलट समेत छह यात्री थे सवार, सेना की यूनिट ने DM चमोली को दी सूचना, खराब मौसम की वजह से हुआ हादसा, पायलट से अभी तक संपर्क नहीं हो सका। उत्तराखंड से बड़ी खबर :- बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ में चाई गांव के पास क्रैश हुआ, पायलट समेत छह यात्री थे सवार, सेना की यूनिट ने DM चमोली को दी सूचना, खराब मौसम की वजह से हुआ हादसा, पायलट से अभी तक संपर्क नहीं हो सका।1