logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोरखपुर में पेट्रोल डीजल चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, चार टैंकर ड्राइवर गिरफ्तार गोरखपुर में मंगलवार शाम चोरी का पेट्रोल-डीजल भरकर बेचने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी किए हुए पेट्रोल-डीजल नीले ड्रम में भरकर 90 रुपये में बेचे जाते थे। चिलुआताल पुलिस और एंटी थेफ्ट की संयुक्ट टीम ने यह कार्रवाई की है। आरोपियों की पहचान महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी रामदेव, खोराबार के प्यासी बाजार निवासी तारकेश्वर, गुलरिहा के बेलवारायपुर निवासी शिव कुमार और चौरीचौरा के बंसहिया निवासी अनंत के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी का तेल रखने के लिए हमेशा नीला ड्रम ही इस्तेमाल करते थे। इससे पकड़े जाने का खतरा कम था। चिलुआताल थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि 21 सितंबर को दारोगा आशीष सिंह पुलिस टीम के साथ मजनू चौकी क्षेत्र में गश्त और वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जमुआड अंडरपास के पास टिनशेड में टैंकर से डीजल-पेट्रोल चोरी किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने मौके पर पहुंचकर टिनशेड की घेराबंदी की। वहां चार लोग टैंकर से पाइप के जरिये बाल्टी में पेट्रोल निकालते मिले। पुलिस ने मौके से चारों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच नीले ड्रमों में रखा करीब 600 लीटर पेट्रोल, 20 लीटर की प्लास्टिक बाल्टी, कीप, पाइप और टैंकर बरामद किया है।

15 hrs ago
user_अनूप शुक्ला
अनूप शुक्ला
Gorakhpur, Uttar Pradesh•
15 hrs ago

गोरखपुर में पेट्रोल डीजल चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, चार टैंकर ड्राइवर गिरफ्तार गोरखपुर में मंगलवार शाम चोरी का पेट्रोल-डीजल भरकर बेचने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी किए हुए पेट्रोल-डीजल नीले ड्रम में भरकर 90 रुपये में बेचे जाते थे। चिलुआताल पुलिस और एंटी थेफ्ट की संयुक्ट टीम ने यह कार्रवाई की है। आरोपियों की पहचान महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी रामदेव, खोराबार के प्यासी बाजार निवासी तारकेश्वर, गुलरिहा के बेलवारायपुर निवासी शिव कुमार और चौरीचौरा के बंसहिया निवासी अनंत के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी का तेल रखने के लिए हमेशा नीला ड्रम ही इस्तेमाल करते थे। इससे पकड़े जाने का खतरा कम था। चिलुआताल थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि 21 सितंबर को दारोगा आशीष सिंह पुलिस टीम के साथ मजनू चौकी क्षेत्र में गश्त और वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जमुआड अंडरपास के पास टिनशेड में टैंकर से डीजल-पेट्रोल चोरी किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने मौके पर पहुंचकर टिनशेड की घेराबंदी की। वहां चार लोग टैंकर से पाइप के जरिये बाल्टी में पेट्रोल निकालते मिले। पुलिस ने मौके से चारों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच नीले ड्रमों में रखा करीब 600 लीटर पेट्रोल, 20 लीटर की प्लास्टिक बाल्टी, कीप, पाइप और टैंकर बरामद किया है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • महराजगंज पुलिस ने 110 गायब मोबाइल बरामद किए, 6 महीने में 628 फोन मिले महराजगंज पुलिस ने गुम और चोरी हुए 110 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 27 लाख रुपये है। पुलिस ने CEIR पोर्टल और सर्विलांस तकनीक की मदद से इन्हें खोजा। बुधवार को सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए। पुलिस के मुताबिक, पिछले छह महीने में सर्विलांस सेल और जिले के थानों ने कुल 628 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 78 लाख रुपये है। इन सभी मोबाइलों को भी उनके मालिकों तक पहुंचाया गया है। सर्विलांस सेल की टीम ने मोबाइलों को ट्रैक करने के लिए IMEI आधारित ट्रैकिंग, तकनीकी विश्लेषण और CEIR पोर्टल जैसे आधुनिक तरीकों का इस्तेमाल किया। अलग-अलग मामलों में मिली शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए मोबाइलों की लोकेशन और इस्तेमाल से जुड़ी तकनीकी जानकारी जुटाई गई। इसके बाद उन्हें बरामद कर मालिकों को सौंपा गया। बुधवार को अपने मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखी। मोबाइल मालिकों ने महराजगंज पुलिस और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी का आभार जताया।
    1
    महराजगंज पुलिस ने 110 गायब मोबाइल बरामद किए, 6 महीने में 628 फोन मिले
महराजगंज पुलिस ने गुम और चोरी हुए 110 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 27 लाख रुपये है। पुलिस ने CEIR पोर्टल और सर्विलांस तकनीक की मदद से इन्हें खोजा। 
बुधवार को सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए। पुलिस के मुताबिक, पिछले छह महीने में सर्विलांस सेल और जिले के थानों ने कुल 628 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 78 लाख रुपये है। इन सभी मोबाइलों को भी उनके मालिकों तक पहुंचाया गया है।
सर्विलांस सेल की टीम ने मोबाइलों को ट्रैक करने के लिए IMEI आधारित ट्रैकिंग, तकनीकी विश्लेषण और CEIR पोर्टल जैसे आधुनिक तरीकों का इस्तेमाल किया। अलग-अलग मामलों में मिली शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए मोबाइलों की लोकेशन और इस्तेमाल से जुड़ी तकनीकी जानकारी जुटाई गई। इसके बाद उन्हें बरामद कर मालिकों को सौंपा गया। 
बुधवार को अपने मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखी। मोबाइल मालिकों ने महराजगंज पुलिस और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी का आभार जताया।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • पादरी बाजार के स्टैंडपुर में शिव मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा, सैकड़ो की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु। पादरी बाजार से पिपराइच की तरफ जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण की जद में आया मंदिर अब अपने भव्य स्वरूप में निर्माण होकर शिव जी की प्राण प्रतिष्ठा कर ली गई। यहां सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भंडारा में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किए।
    1
    पादरी बाजार के स्टैंडपुर में शिव मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा, सैकड़ो की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु।
पादरी बाजार से पिपराइच की तरफ जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण की जद में आया मंदिर अब अपने भव्य स्वरूप में निर्माण होकर शिव जी की प्राण प्रतिष्ठा कर ली गई। यहां सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भंडारा में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किए।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Court reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत वैदिक धर्म इंटर कॉलेज में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं पाली/गोरखपुर। पाली क्षेत्र के वैदिक धर्म इंटर कॉलेज डुमरी निवास, गोरखपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘जनकल्याण में जनभागीदारी’ विषय को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश पांडे मौजूद रहे अभियान के तहत विद्यालय में चित्र प्रदर्शनी, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने चित्रों और रंगोली के माध्यम से सामाजिक सरोकार, जनकल्याण और सेवा भावना से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जनकल्याण के कार्यों में आमजन की भागीदारी और समाज के प्रति जिम्मेदारियों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पाली शशि प्रताप सिंह की मौजूदगी रहे उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जनकल्याण के कार्य तभी अधिक प्रभावी हो सकते हैं, जब समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर श्री कौसर नियाज, अमित कुमार, श्री उमेश विश्वकर्मा, राम भजन, देवेन्द्र गौड़, श्री सुरेंद्र भारती, आलोक पाठक, दिग्विजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।
    4
    सेवा संकल्प अभियान के तहत वैदिक धर्म इंटर कॉलेज में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

पाली/गोरखपुर। पाली क्षेत्र के वैदिक धर्म इंटर कॉलेज डुमरी निवास, गोरखपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘जनकल्याण में जनभागीदारी’ विषय को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश पांडे मौजूद रहे
अभियान के तहत विद्यालय में चित्र प्रदर्शनी, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने चित्रों और रंगोली के माध्यम से सामाजिक सरोकार, जनकल्याण और सेवा भावना से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जनकल्याण के कार्यों में आमजन की भागीदारी और समाज के प्रति जिम्मेदारियों पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पाली शशि प्रताप सिंह की मौजूदगी रहे उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जनकल्याण के कार्य तभी अधिक प्रभावी हो सकते हैं, जब समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर श्री कौसर नियाज, अमित कुमार, श्री उमेश विश्वकर्मा, राम भजन, देवेन्द्र गौड़, श्री सुरेंद्र भारती, आलोक पाठक, दिग्विजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सूर्यांश न्यूज़ 24 के तरफ से सभी देशवासियों को और आयुर्वेद दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    सूर्यांश न्यूज़ 24 के तरफ से सभी देशवासियों को और आयुर्वेद दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • दिसंबर 2026 तक शुरू होगा शिवबखरी सीएचसी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दिये निर्देश (ब्यूरो, संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर, 23 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने बुधवार को धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड पौली स्थित निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिवबखरी का निरीक्षण किया। उन्होंने अधूरे निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कर सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ दिसंबर 2026 तक अस्पताल का संचालन प्रारंभ कराने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी एवं कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को दिए। निरीक्षण के उपरांत उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ही संकल्प थीम पर जन चौपाल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, विधायक गणेश चंद्र चौहान, विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक नाथ त्रिपाठी, जिलाधिकारी अनुज मलिक, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ जन चौपाल में पात्र परिवारों को आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। उपमुख्यमंत्री ने स्वैच्छिक रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा अस्वस्थ पुरुषों एवं महिलाओं को पोषण किट प्रदान की। “गरीब तक बिना भेदभाव पहुंचे योजनाओं का लाभ” उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों, सड़कों, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हुआ है तथा प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। शिवबखरी सीएचसी को मिलेगी नई पहचान उपमुख्यमंत्री ने बताया कि शिवबखरी सीएचसी का निर्माण कार्य वर्षों पहले शुरू होकर अधूरा रह गया था। वर्तमान सरकार ने इसे प्राथमिकता में लेते हुए निर्माण पूरा कराने का निर्णय लिया है, जिससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी अनुज मलिक एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर राय ने किया। भारी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, लाभार्थी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    4
    दिसंबर 2026 तक शुरू होगा शिवबखरी सीएचसी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दिये निर्देश
(ब्यूरो, संतकबीरनगर)  ग्राम स्वराज्य
संतकबीरनगर, 23 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने बुधवार को धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड पौली स्थित निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिवबखरी का निरीक्षण किया। उन्होंने अधूरे निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कर सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ दिसंबर 2026 तक अस्पताल का संचालन प्रारंभ कराने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी एवं कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को दिए।
निरीक्षण के उपरांत उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ही संकल्प थीम पर जन चौपाल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, विधायक गणेश चंद्र चौहान, विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक नाथ त्रिपाठी, जिलाधिकारी अनुज मलिक, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ
जन चौपाल में पात्र परिवारों को आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। उपमुख्यमंत्री ने स्वैच्छिक रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा अस्वस्थ पुरुषों एवं महिलाओं को पोषण किट प्रदान की।
“गरीब तक बिना भेदभाव पहुंचे योजनाओं का लाभ”
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों, सड़कों, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हुआ है तथा प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
शिवबखरी सीएचसी को मिलेगी नई पहचान
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि शिवबखरी सीएचसी का निर्माण कार्य वर्षों पहले शुरू होकर अधूरा रह गया था। वर्तमान सरकार ने इसे प्राथमिकता में लेते हुए निर्माण पूरा कराने का निर्णय लिया है, जिससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी अनुज मलिक एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर राय ने किया। भारी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, लाभार्थी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    9 hrs ago
  • “ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार किया जाए” अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला, वोट चोरी के आरोपों पर मचा सियासी घमासान
    1
    “ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार किया जाए” अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला, वोट चोरी के आरोपों पर मचा सियासी घमासान
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में पहुंचे बिहार के टार्जन राजा यादव पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद मामला गरमाया इलाके में तनाव के बीच भारी पुलिस फोर्स तैनात मौके पर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
    1
    ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में पहुंचे बिहार के टार्जन राजा यादव
पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद मामला गरमाया
इलाके में तनाव के बीच भारी पुलिस फोर्स तैनात
मौके पर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • गोरखपुर में पेट्रोल डीजल चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, चार टैंकर ड्राइवर गिरफ्तार गोरखपुर में मंगलवार शाम चोरी का पेट्रोल-डीजल भरकर बेचने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी किए हुए पेट्रोल-डीजल नीले ड्रम में भरकर 90 रुपये में बेचे जाते थे। चिलुआताल पुलिस और एंटी थेफ्ट की संयुक्ट टीम ने यह कार्रवाई की है। आरोपियों की पहचान महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी रामदेव, खोराबार के प्यासी बाजार निवासी तारकेश्वर, गुलरिहा के बेलवारायपुर निवासी शिव कुमार और चौरीचौरा के बंसहिया निवासी अनंत के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी का तेल रखने के लिए हमेशा नीला ड्रम ही इस्तेमाल करते थे। इससे पकड़े जाने का खतरा कम था। चिलुआताल थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि 21 सितंबर को दारोगा आशीष सिंह पुलिस टीम के साथ मजनू चौकी क्षेत्र में गश्त और वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जमुआड अंडरपास के पास टिनशेड में टैंकर से डीजल-पेट्रोल चोरी किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने मौके पर पहुंचकर टिनशेड की घेराबंदी की। वहां चार लोग टैंकर से पाइप के जरिये बाल्टी में पेट्रोल निकालते मिले। पुलिस ने मौके से चारों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच नीले ड्रमों में रखा करीब 600 लीटर पेट्रोल, 20 लीटर की प्लास्टिक बाल्टी, कीप, पाइप और टैंकर बरामद किया है।
    1
    गोरखपुर में पेट्रोल डीजल चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, चार टैंकर ड्राइवर गिरफ्तार
गोरखपुर में मंगलवार शाम चोरी का पेट्रोल-डीजल भरकर बेचने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी किए हुए पेट्रोल-डीजल नीले ड्रम में भरकर 90 रुपये में बेचे जाते थे। चिलुआताल पुलिस और एंटी थेफ्ट की संयुक्ट टीम ने यह कार्रवाई की है।
आरोपियों की पहचान महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी रामदेव, खोराबार के प्यासी बाजार निवासी तारकेश्वर, गुलरिहा के बेलवारायपुर निवासी शिव कुमार और चौरीचौरा के बंसहिया निवासी अनंत के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी का तेल रखने के लिए हमेशा नीला ड्रम ही इस्तेमाल करते थे। इससे पकड़े जाने का खतरा कम था।
चिलुआताल थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि 21 सितंबर को दारोगा आशीष सिंह पुलिस टीम के साथ मजनू चौकी क्षेत्र में गश्त और वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जमुआड अंडरपास के पास टिनशेड में टैंकर से डीजल-पेट्रोल चोरी किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने मौके पर पहुंचकर टिनशेड की घेराबंदी की।
वहां चार लोग टैंकर से पाइप के जरिये बाल्टी में पेट्रोल निकालते मिले। पुलिस ने मौके से चारों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच नीले ड्रमों में रखा करीब 600 लीटर पेट्रोल, 20 लीटर की प्लास्टिक बाल्टी, कीप, पाइप और टैंकर बरामद किया है।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • खलीलाबाद में जिला केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की निर्मम हत्या,पीट-पीटकर हत्या से मचा हड़कंप, मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात.... #ब्रेकिंग_न्यूज़ #खलीलाबाद #संतकबीरनगर #ब्रह्मानंद_यादव #पहलवान #हत्या #क्राइम_न्यूज़ #यूपी_न्यूज़ #पुलिस #संतकबीरनगर_न्यूज़ #ABC_Hindustan #ABCहिंदुस्तान #UPNews #CrimeNews #BreakingNews
    1
    खलीलाबाद में जिला केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की निर्मम हत्या,पीट-पीटकर हत्या से मचा हड़कंप, मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात....


#ब्रेकिंग_न्यूज़ #खलीलाबाद #संतकबीरनगर #ब्रह्मानंद_यादव #पहलवान #हत्या #क्राइम_न्यूज़ #यूपी_न्यूज़ #पुलिस #संतकबीरनगर_न्यूज़ #ABC_Hindustan #ABCहिंदुस्तान #UPNews #CrimeNews #BreakingNews
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.