Shuru
Apke Nagar Ki App…
गाजीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी के आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ताड़ीघाट रेलवे फ्लाईओवर के पास से 23 वर्षीय आरोपी सूरज बनवासी को दबोचा। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। हथियार के अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए सोने और चांदी के जेवर भी बरामद किए हैं। बरामद जेवरात में तीन जोड़ी चांदी की पायल, सोने के दो लॉकेट, दो गुरिया, दो जोड़ी कान के टप्स और दो जोड़ी कान की झाली शामिल हैं। अवैध हथियार मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Anubha tiwari
गाजीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी के आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ताड़ीघाट रेलवे फ्लाईओवर के पास से 23 वर्षीय आरोपी सूरज बनवासी को दबोचा। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। हथियार के अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए सोने और चांदी के जेवर भी बरामद किए हैं। बरामद जेवरात में तीन जोड़ी चांदी की पायल, सोने के दो लॉकेट, दो गुरिया, दो जोड़ी कान के टप्स और दो जोड़ी कान की झाली शामिल हैं। अवैध हथियार मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सकलडीहा क्षेत्र के साईं बाबा मंदिर के समीप शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां खेत से पशुओं का चारा लेकर आ रहा एक किसान हाईवोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। पीड़ित किसान खेत में कृषि कार्य निपटाकर लौट रहा था, तभी वहां से गुजर रहा लटकता हुआ बिजली का तार अचानक उसकी चपेट में आ गया। तेज करंट की वजह से किसान मौके पर ही बुरी तरह झुलस कर जमीन पर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान और ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और किसी तरह बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद झुलसे हुए किसान को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी आक्रोश फैल गया। मौके पर बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली के तार बेहद जर्जर हैं और नीचे लटके हुए हैं। इस संबंध में कई बार स्थानीय बिजली उपकेंद्र और अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इसी लापरवाही के कारण आज एक गरीब किसान जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। आक्रोशित किसानों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में बिजली के जर्जर तारों और खराब खंभों को तुरंत बदला जाए। उन्होंने मुख्य रूप से खेतों के ऊपर से गुजर रहे ढीले तारों को ऊंचा करने, पुराने व सड़ चुके खंभों को बदलने और पीड़ित किसान के इलाज का पूरा खर्च तथा उचित मुआवजा बिजली विभाग द्वारा दिए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि अगर जल्द ही विद्युत व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन और चक्का जाम करेंगे।1
- मुगलसराय में सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के नेता मुसाफिर सिंह चौहान ने आगामी चुनावों को लेकर बिगुल फूंक दिया है, जिसके साथ ही यूपी की सत्ता को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मुसाफिर सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं और जनता द्वारा बदलाव की इच्छा जताने का कारण स्पष्ट किया है। उन्होंने आगामी 2027 के चुनावों को लेकर अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने का बड़ा दावा भी पेश किया है।1
- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का एक और बड़ा आरक्षण घोटाला सामने आया है, जहां कृषि विभाग में निकाली गई 2,759 पदों की बंपर भर्ती में ओबीसी, दलित (एससी) और एसटी समाज के भाई-बहनों का हक मार लिया गया है। नियम और संवैधानिक आरक्षण के मुताबिक, इन वर्गों को कुल 1,380 पद मिलने चाहिए थे, लेकिन उन्हें सिर्फ और सिर्फ 792 पद ही दिए गए हैं। इस तरह सीधे-सीधे इन वंचित वर्गों की 588 नौकरियां डकार ली गई हैं और 588 परिवारों का भविष्य अंधकार में धकेल दिया गया है। यह कोई पहली बार नहीं हुआ है; जब-जब नौकरियों की बात आती है, तब-तब वंचित समाज का हक मार लिया जाता है। इससे पहले भी 69,000 शिक्षक भर्ती में भी आरक्षण को लेकर युवाओं को सड़कों पर लाठियां खानी पड़ी थीं।1
- गाजीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी के आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ताड़ीघाट रेलवे फ्लाईओवर के पास से 23 वर्षीय आरोपी सूरज बनवासी को दबोचा। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। हथियार के अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए सोने और चांदी के जेवर भी बरामद किए हैं। बरामद जेवरात में तीन जोड़ी चांदी की पायल, सोने के दो लॉकेट, दो गुरिया, दो जोड़ी कान के टप्स और दो जोड़ी कान की झाली शामिल हैं। अवैध हथियार मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।1