logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाथरस मुरसान क्षेत्र के गांव महामौनी में एक दबंग राशन डीलर ने करीब 15 जीवित लोगों को सरकारी रिकॉर्ड में मुत दरशा दिया है, जिसके चलते उन्हें कई वर्षों से राशन नहीं मिल रहा है। हाथरस। सोमवार को सांसद कार्यालय पर एक दर्जन से अधिक ग्रामीण अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि मुरसान क्षेत्र के गांव महामौनी में एक दबंग राशन डीलर ने करीब 15 जीवित लोगों को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्शा दिया है, जिसके चलते उन्हें कई वर्षों से राशन नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, जब वे राशन लेने पहुंचे तो डीलर ने यह कहकर मना कर दिया कि उनका नाम सूची में "मृत" दर्ज है, इसलिए उन्हें राशन नहीं दिया जा सकता। इस बात की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीण सांसद कार्यालय पहुंचे और प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राशन डीलर अधिकारियों से मिलीभगत कर फर्जी तरीके से लोगों को मृत दिखाकर उनका राशन हड़प रहा है। इस दौरान गांव के वर्तमान प्रधान भी ग्रामीणों के साथ मौजूद रहे। उन्होंने भी आरोप लगाया कि राशन डीलर मनमानी करता है और पात्र लोगों को पूरा राशन नहीं देता। मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद अनूप प्रधान ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं 0

1 day ago
user_Cp 24 news
Cp 24 news
Local News Reporter थैलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड•
1 day ago

हाथरस मुरसान क्षेत्र के गांव महामौनी में एक दबंग राशन डीलर ने करीब 15 जीवित लोगों को सरकारी रिकॉर्ड में मुत दरशा दिया है, जिसके चलते उन्हें कई वर्षों से राशन नहीं मिल रहा है। हाथरस। सोमवार को सांसद कार्यालय पर एक दर्जन से अधिक ग्रामीण अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि मुरसान क्षेत्र के गांव महामौनी में एक दबंग राशन डीलर ने करीब 15 जीवित लोगों को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्शा दिया है, जिसके चलते उन्हें कई वर्षों से राशन नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, जब वे राशन लेने पहुंचे तो डीलर ने यह कहकर मना कर दिया कि उनका नाम सूची में "मृत" दर्ज है, इसलिए उन्हें राशन नहीं दिया जा सकता। इस बात की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीण सांसद कार्यालय पहुंचे और प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राशन डीलर अधिकारियों से मिलीभगत कर फर्जी तरीके से लोगों को मृत दिखाकर उनका राशन हड़प रहा है। इस दौरान गांव के वर्तमान प्रधान भी ग्रामीणों के साथ मौजूद रहे। उन्होंने भी आरोप लगाया कि राशन डीलर मनमानी करता है और पात्र लोगों को पूरा राशन नहीं देता। मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद अनूप प्रधान ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं 0

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • हाथरस। थाना सहपऊ क्षेत्र के जलेसर-सादाबाद मार्ग स्थित नाले में मिले पत्रकार वेद प्रकाश शर्मा उर्फ सोनू पंडित की हत्या के मामले में बुधवार को जनपद भर के पत्रकारों में आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में पत्रकार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और धरना-प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि मृतक पत्रकार ने पहले ही अपनी जान को खतरा बताया था, लेकिन पुलिस द्वारा समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यदि पुलिस सतर्कता दिखाती, तो संभवतः इस घटना को रोका जा सकता था। पत्रकारों ने मांग की कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। इस पर पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित चौकी इंचार्ज और बीट सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। धरना-प्रदर्शन के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
    1
    हाथरस। थाना सहपऊ क्षेत्र के जलेसर-सादाबाद मार्ग स्थित नाले में मिले पत्रकार वेद प्रकाश शर्मा उर्फ सोनू पंडित की हत्या के मामले में बुधवार को जनपद भर के पत्रकारों में आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में पत्रकार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और धरना-प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि मृतक पत्रकार ने पहले ही अपनी जान को खतरा बताया था, लेकिन पुलिस द्वारा समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यदि पुलिस सतर्कता दिखाती, तो संभवतः इस घटना को रोका जा सकता था। पत्रकारों ने मांग की कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
इस पर पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित चौकी इंचार्ज और बीट सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। धरना-प्रदर्शन के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter थैलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • बैजनाथ वैली ब्रिज मरम्मत कार्य होने से वैकल्पिक मार्ग अयारतोली - मटे -तिलसारी-थापल में गड्ढों का जाल, यात्री परेशान. बैजनाथ क्षेत्र के काली माता मंदिर के समीप वैली ब्रिज के मरम्मत कार्य के कारण वाहन अयारतोली से मटे-तिलसारी-नरगवाड़ी, थापल-चनोली होते हुए गागरीगोल पहुंच रहे हैं। लेकिन इस वैकल्पिक मार्ग की स्थिति बेहद खराब होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह गड्ढों से भरी यह सड़क अब खतरे की घंटी बन चुकी है। सड़क कहीं गड्ढों में तब्दील हो गई है, तो कहीं बड़ा हिस्सा टूट चुका है। डर-डरकर लोग इस रास्ते से सफर कर रहे हैं, जहां हर मोड़ पर दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग की है, वरना हालात और बिगड़ सकते हैं।
    1
    बैजनाथ वैली ब्रिज मरम्मत कार्य  होने से वैकल्पिक मार्ग अयारतोली - मटे -तिलसारी-थापल में गड्ढों का जाल, यात्री परेशान.
बैजनाथ क्षेत्र के काली माता मंदिर के समीप वैली ब्रिज के मरम्मत कार्य के कारण वाहन अयारतोली से मटे-तिलसारी-नरगवाड़ी, थापल-चनोली होते हुए गागरीगोल पहुंच रहे हैं। लेकिन इस वैकल्पिक मार्ग की स्थिति बेहद खराब होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह गड्ढों से भरी यह सड़क अब खतरे की घंटी बन चुकी है।
सड़क कहीं गड्ढों में तब्दील हो गई है, तो कहीं बड़ा हिस्सा टूट चुका है। डर-डरकर लोग इस रास्ते से सफर कर रहे हैं, जहां हर मोड़ पर दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग की है, वरना हालात और बिगड़ सकते हैं।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    28 min ago
  • लापरवाही पर DM सख्त, वेतन रोकने के आदेश बैठक में प्रशासन का कड़ा एक्शन, अधिकारियों में हड़कंप
    1
    लापरवाही पर DM सख्त, वेतन रोकने के आदेश बैठक में प्रशासन का कड़ा एक्शन, अधिकारियों में हड़कंप
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • बंदरो की बढ़ती आबादी और आंतक को लेकर क्या बोले DFO टिहरी पुनीत तोमर
    1
    बंदरो की बढ़ती आबादी और आंतक को लेकर क्या बोले DFO टिहरी पुनीत तोमर
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • बिजनौर रोडवेज परिसर में खड़ी एक बस के भीतर बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक बस चालक का शव फंदे से लटका मिला, घटना की जानकारी मिलते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। बस संख्या UP 81BT 6614 में हुई इस घटना ने पूरे रोडवेज स्टाफ को झकझोर कर रख दिया, मृतक की पहचान 33 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र रामचंद्र निवासी मोहल्ला मुश्तरक, थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है, जो बीते 4 अप्रैल से बिजनौर रोडवेज पर बस चला रहा था और इससे पहले मीरापुर से मुजफ्फरनगर रूट पर प्राइवेट बस चालक के तौर पर कार्यरत था। बुधवार सुबह जब कंडक्टर सलमान ने नियमित रूप से ड्यूटी के लिए धर्मेंद्र को फोन किया और कोई जवाब नहीं मिला तो उसे आशंका हुई, जिसके बाद वह बस के पास पहुंचा और अंदर का मंजर देख उसके होश उड़ गए, धर्मेंद्र फंदे से लटका हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह विशेषकर पत्नी से विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच में जुटी हुई है। मृतक अपने पीछे चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें एक बेटी और तीन बेटे शामिल हैं, करीब 15 वर्ष पहले हुई शादी के बाद अब यह घटना परिवार के लिए गहरे सदमे के रूप में सामने आई है, वहीं रोडवेज परिसर में भी इस घटना ने कर्मचारियों के बीच चिंता और सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर ऐसी नौबत क्यों आई, जिसका जवाब अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
    1
    बिजनौर रोडवेज परिसर में खड़ी एक बस के भीतर बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक बस चालक का शव फंदे से लटका मिला, घटना की जानकारी मिलते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। बस संख्या UP 81BT 6614 में हुई इस घटना ने पूरे रोडवेज स्टाफ को झकझोर कर रख दिया, मृतक की पहचान 33 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र रामचंद्र निवासी मोहल्ला मुश्तरक, थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है, जो बीते 4 अप्रैल से बिजनौर रोडवेज पर बस चला रहा था और इससे पहले मीरापुर से मुजफ्फरनगर रूट पर प्राइवेट बस चालक के तौर पर कार्यरत था। बुधवार सुबह जब कंडक्टर सलमान ने नियमित रूप से ड्यूटी के लिए धर्मेंद्र को फोन किया और कोई जवाब नहीं मिला तो उसे आशंका हुई, जिसके बाद वह बस के पास पहुंचा और अंदर का मंजर देख उसके होश उड़ गए, धर्मेंद्र फंदे से लटका हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह विशेषकर पत्नी से विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच में जुटी हुई है। मृतक अपने पीछे चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें एक बेटी और तीन बेटे शामिल हैं, करीब 15 वर्ष पहले हुई शादी के बाद अब यह घटना परिवार के लिए गहरे सदमे के रूप में सामने आई है, वहीं रोडवेज परिसर में भी इस घटना ने कर्मचारियों के बीच चिंता और सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर ऐसी नौबत क्यों आई, जिसका जवाब अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
    user_HNNK News Sabir
    HNNK News Sabir
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • लगभग छः माह पूर्व टिहरी गढ़वाल निवासी केशव थलवाल ने पुलिस पर आरोप लगाते हुये कहा था, उसको पुलिस द्वारा मसूरी रोड से गिरफ्तार कर कोटी कॉलोनी थाने टिहरी गढ़वाल ले जाया गया था, जहाँ पुलिस द्वारा उसे मारा पीटा गया, जूता चटवाया गया, और सर पर पेशाब की गयी, मामले की जाँच की गयी, पुलिस पर लगे आरोपों की जाँच भी पुलिस ने ही की और जाँच रिपोर्ट मे कुछ नहीं निकला !!
    1
    लगभग छः माह पूर्व टिहरी गढ़वाल निवासी केशव थलवाल ने पुलिस पर आरोप लगाते हुये कहा था, उसको पुलिस द्वारा मसूरी रोड से गिरफ्तार कर कोटी कॉलोनी थाने टिहरी गढ़वाल ले जाया गया था, जहाँ पुलिस द्वारा उसे मारा पीटा गया, जूता चटवाया गया, और सर पर पेशाब की गयी, मामले की जाँच की गयी, पुलिस पर लगे आरोपों की जाँच भी पुलिस ने ही की और जाँच रिपोर्ट मे कुछ नहीं निकला !!
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • विडियो देखें-दिल्ली दिल्ली में हनुमान मंदिर के पास अंडे की दुकान बनी हिंदू-मुस्लिम विवाद की जड़ | दिल्ली के त्रिनगर में हाल के दिनों में हिंदू-मुस्लिम विवाद देखने को मिला है। जिसकी वजह से इलाके में भारी तनाव भी देखने को मिला। यहां हिंदू परिवारों ने अपने घरों के बाहर सूअर पालना शुरू कर दिया और वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि उनके घरों के बाहर जानबूझकर सूअर छोड़ दिए जाते है जिसकी वजह से माहौल ख़राब हो चूका है। इस बीच एक अंडे की दुकान का भी मुद्दा सामने आया है जो इस पूरे विवाद की जड़ बताई जा रही है। यहां हनुमान मंदिर के पास एक अंडे की दुकान से हिंदू-मुस्लिम विवाद की असल शुरुआत हुई थी।
    1
    विडियो देखें-दिल्ली 
दिल्ली में हनुमान मंदिर के पास अंडे की दुकान बनी हिंदू-मुस्लिम विवाद की जड़ |
दिल्ली के त्रिनगर में हाल के दिनों में हिंदू-मुस्लिम विवाद देखने को मिला है। जिसकी वजह से इलाके में भारी तनाव भी देखने को मिला। यहां हिंदू परिवारों ने अपने घरों के बाहर सूअर पालना शुरू कर दिया और वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि उनके घरों के बाहर जानबूझकर सूअर छोड़ दिए जाते है जिसकी वजह से माहौल ख़राब हो चूका है। इस बीच एक अंडे की दुकान का भी मुद्दा सामने आया है जो इस पूरे विवाद की जड़ बताई जा रही है। यहां हनुमान मंदिर के पास एक अंडे की दुकान से हिंदू-मुस्लिम विवाद की असल शुरुआत हुई थी।
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • दिनांक-08 अप्रैल 2026 को बैजनाथ तिराहे के पास स्थित बैली ब्रीज के मरम्मत के दौरान यातायात प्लान समय प्रातः 05.00 बजे से समाप्ति तक। 1- बैजनाथ बागेश्वर मार्ग पर बैजनाथ तिराहे के पास स्थित बैली ब्रिज से सभी प्रकार का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा । 2- बागेश्वर से अल्मोडा / हल्द्वानी को बाया बैजनाथ से जाने वाले समस्त वाहन (ट्रक, रोडवेज, केमू व समस्त छोटे वाहन) बाया ताकुला अथवा गिरीछिना मार्ग से जायेगें । 3- अल्मोडा/हलद्वानी से बाया बैजनाथ बागेश्वर आने वाले समस्त वाहन (ट्रक, रोडवेज, केमू व समस्त छोटे वाहन) बाया ताकुला अथवा गिरीछिना मार्ग से बागेश्वर आयेगें । 4- अल्मोडा/हलद्वानी से बाया बैजनाथ ग्वालदम जाने वाले समस्त वाहन बैजनाथ तिराहे से ग्वालदम मार्ग को जायेंगे। 5- बागेश्वर मार्ग से बैजनाथ को आने वाले छोटे वाहन व दोपहिया वाहन कनस्यारी पुल से डायवर्ट होकर बाया बण्ड, मटेना मार्ग से अस्पताल तिराहे से जायेगें । 6- बैजनाथ से बागेश्वर मार्ग को जाने वाले छोटे वाहन व दोपहिया वाहन बैजनाथ तिराहे से अयारतोली मार्ग होते हुये मटे तिलसारी, डिग्री कालेज मार्ग से भौरा पुल से बागेश्वर मार्ग की ओर जायेगें ।
    1
    दिनांक-08 अप्रैल 2026 को बैजनाथ तिराहे के पास स्थित बैली ब्रीज के मरम्मत के दौरान यातायात प्लान समय प्रातः 05.00 बजे से समाप्ति तक।
1-      बैजनाथ बागेश्वर मार्ग पर बैजनाथ तिराहे के पास स्थित बैली ब्रिज से सभी प्रकार का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा ।
2-      बागेश्वर से अल्मोडा / हल्द्वानी को बाया बैजनाथ से जाने वाले समस्त वाहन (ट्रक, रोडवेज, केमू व समस्त छोटे वाहन) बाया ताकुला अथवा गिरीछिना मार्ग से जायेगें ।
3-      अल्मोडा/हलद्वानी से बाया बैजनाथ बागेश्वर आने वाले समस्त वाहन (ट्रक, रोडवेज, केमू व समस्त छोटे वाहन) बाया ताकुला अथवा गिरीछिना मार्ग से बागेश्वर आयेगें ।
4-      अल्मोडा/हलद्वानी से बाया बैजनाथ ग्वालदम जाने वाले समस्त वाहन बैजनाथ तिराहे से ग्वालदम मार्ग को जायेंगे।
5-      बागेश्वर मार्ग से बैजनाथ को आने वाले छोटे वाहन व दोपहिया वाहन कनस्यारी पुल से डायवर्ट होकर बाया बण्ड, मटेना मार्ग से अस्पताल तिराहे से जायेगें ।
6-      बैजनाथ से बागेश्वर मार्ग को जाने वाले छोटे वाहन व दोपहिया वाहन बैजनाथ तिराहे से अयारतोली मार्ग होते हुये मटे तिलसारी, डिग्री कालेज मार्ग से भौरा पुल से बागेश्वर मार्ग की ओर जायेगें ।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.