कार ने बाइक को मारी टक्कर,दो लोग गंभीर घायल, अलवर मेगा हाईवे पर हुआ हादसा; पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया बांदीकुई।।अलवर सिकंदरा मेगा हाईवे पर बसवा डाइट के पास कार ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही बसवा पुलिस थाने के कार्यवाहक थाना अधिकारी आईपीएस ओम प्रकाश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्तियों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से बांदीकुई अस्पताल भिजवाया।स्थानीय लोगों की सहायता से भी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। कार्यवाहक थाना अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बांदीकुई रेफर कर दिया गया है। आईपीएस ओम प्रकाश अपनी टीम के साथ घायलों का हाल जानने और आगे की कार्रवाई के लिए बांदीकुई रवाना हो गए।
कार ने बाइक को मारी टक्कर,दो लोग गंभीर घायल, अलवर मेगा हाईवे पर हुआ हादसा; पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया बांदीकुई।।अलवर सिकंदरा मेगा हाईवे पर बसवा डाइट के पास कार ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही बसवा पुलिस थाने के कार्यवाहक थाना अधिकारी आईपीएस ओम प्रकाश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्तियों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से बांदीकुई अस्पताल भिजवाया।स्थानीय लोगों की सहायता से भी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। कार्यवाहक थाना अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बांदीकुई रेफर कर दिया गया है। आईपीएस ओम प्रकाश अपनी टीम के साथ घायलों का हाल जानने और आगे की कार्रवाई के लिए बांदीकुई रवाना हो गए।
- Post by Tejbhan pandey2
- स्कूल में सिगरेट पीते हुए पकड़ने पर दसवीं क्लास के छात्र ने अध्यापक के सीने पर जोरदार मुक्का मार दिया....आप सोचो इन बच्चों में इतनी हिम्मत कहाँ से आई, क्या आपके जमाने मे किसी भी बच्चे की हिम्मत होती थी टीचर से नजर मिलाने की, यदि टीचर कहीं नजर आ जाते थे तो हम छुप जाया करते थे या सीधे चरण स्पर्श करते थे लेकिन अब की स्थिति बेहद अलग है बिलखते हुए क्षीणकाय अध्यापक को देखकर लग रहा है कि अब शिक्षा में नैतिकता खत्म हो चुकी है छात्र निडर है...पुनः आक्रमण का प्रयास करता है, उसे मालूम है कि अध्यापक उसके खिलाफ FIR तक नहीं लिखा सकता.... ऐसी बेबसी हमारे समाज और शिक्षा दोनो के लिए भी बेहद गलत है बच्चो में अनुशासन जरूरी है और उसके लिए यदि शिक्षक को कठोर कदम उठाने पड़े तो उन्हें उसकी भी अनुमति मिलनी चाहिए अन्यथा ये समाज यूँ ही खोखला होता चला जायेगा1
- Post by Yogesh Kumar Gupta1
- Post by Hanis Sheikh1
- 11 साल बाद घर लौटे सुरेश से मिलने वालों का लगा तांता, पुलिस ने लिए बयान उपखंड के रामगढ़ पचवारा के गांव शाहजहांनपुरा में 11 साल बाद घर लौटे सुरेश मीणा को देखने और मिलने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे दौसा वृत्त अधिकारी धर्मेन्द्र शर्मा अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और सुरेश व उसके पिता के बयान दर्ज किए। सुरेश से भी पूछताछ की गई, लेकिन वह अभी कुछ बोलने में असमर्थ बताया जा रहा है। गांव में बेटे की वापसी को लेकर खुशी का माहौल है। 8 मार्च रविवार को देवी-देवताओं की सवामणी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। डिप्टी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि एसटी सेल डिप्टी रीडर भगवान सहाय मीणा और मानव तस्करी यूनिट के एएसआई दीपक कुमार ने इस मामले में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान सुरेश और उसके माता-पिता का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा पिता की हिम्मत की सराहना की गई।2
- Post by Poonya ram meena4
- बसवा में खतरनाक सड़क हादसा, नशे में धुत कार चालक ने मारी टक्कर बसवा। कस्बे में थाना क्षेत्र से लगभग 400 मीटर दूरी पर शुक्रवार को एक खतरनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक स्विफ्ट डिजायर कार के चालक ने नशे की हालत में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों के पैर में गंभीर चोटें आईं और पैर की हड्डी तक बाहर निकल गई। घटना की सूचना मिलते ही बसवा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इस दौरान कार चालक मौके से भागने लगा, लेकिन पुलिस ने करीब 500 मीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया। घायल दोनों व्यक्तियों को पुलिस ने मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।3
- ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨🚨 ईरान ने अभी-अभी इज़राइली एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक हमला किया है जिससे पता चलता है कि कई इज़राइली मारे गए हैं। इज़राइल में, ईरानी मिसाइलों से एयरपोर्ट पर भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। ईरानी मिसाइलों से 100 फीट गहरे बंकरों में लोग मर रहे हैं।1
- बाणेश्वरी माता के मंदिर में भरा मेला हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन मनोकामना मांगी रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित नई नाथ धाम में सिसोदिया राजपूत धर्मशाला में शुक्रवार को बाणेश्वरी माता के मंदिर में फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई इस दौरान बाणेश्वरी माता के मंदिर में प्रथम वर्षगांठ मनाई गई इस मौके पर काफी दूर दराज से पद यात्रा आई और श्रद्धालु बाणेश्वरी माता की जय जयकार लगाते हुए हाथों में ध्वज लिए नाचते गाते हुए डीजे की धुन पर नजर आए इसी के साथ ही सिसोदिया राजपूत समाज धर्मशाला में आए हुए सभी पद यात्रियों का पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया इस मौके पर आए हुए सिसोदिया समाज के सभी पदाधिकारी व भामाशाहों का भी माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से किया गया कार्यक्रम के समापन के बाद सभी के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई जिसमें श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी पाई इसी के साथ ही सिसोदिया समाज के समाज बंधु धर्मशाला के विकास कार्य के बारे में व शिक्षा के बारे में अन्य कई तरह की जानकारी दी2