Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुलालपुर में बसपा का कैडर कार्यक्रम, सेक्टर-बूथ समीक्षा बैठक संपन्न मड़िहान। बहुजन समाज पार्टी द्वारा सोमवार को मड़िहान विधानसभा के गुलालपुर सेक्टर में एक दिवसीय सेक्टर एवं बूथ समीक्षा तथा कैडर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नंदलाल भारती, नंदलाल मौर्य, देवराज एडवोकेट, शैलेन्द्र बहादुर सिंह, बुधराम भारती व धर्मेंद्र मिश्रा रहे। इस दौरान राजू बिंद, शिवशंकर, राकेश भारती, राजेश कुमार, सुरेश कोल, सुनील कुमार, गणेश भारती और भोला जी सहित सेक्टर व बूथ के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में वक्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। कहा गया कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए बूथ कमेटी को सक्रिय किया जाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व शुभचिंतक उपस्थित रहे।
Manjay Varma
गुलालपुर में बसपा का कैडर कार्यक्रम, सेक्टर-बूथ समीक्षा बैठक संपन्न मड़िहान। बहुजन समाज पार्टी द्वारा सोमवार को मड़िहान विधानसभा के गुलालपुर सेक्टर में एक दिवसीय सेक्टर एवं बूथ समीक्षा तथा कैडर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नंदलाल भारती, नंदलाल मौर्य, देवराज एडवोकेट, शैलेन्द्र बहादुर सिंह, बुधराम भारती व धर्मेंद्र मिश्रा रहे। इस दौरान राजू बिंद, शिवशंकर, राकेश भारती, राजेश कुमार, सुरेश कोल, सुनील कुमार, गणेश भारती और भोला जी सहित सेक्टर व बूथ के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में वक्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। कहा गया कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए बूथ कमेटी को सक्रिय किया जाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व शुभचिंतक उपस्थित रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लेते लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार लालगंज मिर्जापुर अंतर्गत लालगंज से लेखपाल को भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते की टीम द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया चकबंदी विभाग के लेखपाल की गिरफ्तारी से संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया है भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते की टीम ने लेखपाल को गिरफ्तार कर अपने वाहन में भरकर साथ ले गई विस्तृत खबर आधिकारिक पुष्टि के बाद चैनल के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा, इस वक्त की बड़ी खबर लालगंज से लेखपाल को भ्रष्टाचार निरोध दस्ते की टीम द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया1
- कुल्हड़िया गांव में बना गौशाला बदहाल, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल गौशाला बदहाल, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल प्रयागराज: विकासखंड कौंधियारा के कुल्हड़िया ग्राम सभा स्थित गौशाला में गंदगी और अव्यवस्थाओं का अंबार लगा है। परिसर में जगह-जगह कचरा व गोबर जमा होने से पशुओं को परेशानी हो रही है। गौशाला में करीब 300 पशु बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ के बीमार होने की भी जानकारी है। वहीं, पशुओं की देखभाल और सफाई के लिए लगाए गए पांच मजदूरों ने दो माह से मानदेय नहीं मिलने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार, बीमार पशुओं के उपचार, नियमित सफाई और मजदूरों के लंबित मानदेय भुगतान की मांग की है।1
- राजमार्ग के जाम नालों की सफाई शुरू, व्यापारियों ने ली राहत की सांस पटेल नगर चौराहे पर ओवरफ्लो होकर बाईपास सड़क पर बह रहा था दूषित पानी, व्यापार मंडल की पहल पर हरकत में आया विभाग मेजा, प्रयागराज। मेजा रोड बाजार में राजमार्ग के दोनों तरफ बने नालों के जाम होने से सड़क पर बह रहे दूषित पानी की समस्या को लेकर आखिरकार विभाग ने पहल शुरू कर दी। सोमवार को जेसीबी लगाकर नालों की सफाई का काम शुरू कराया गया। सफाई शुरू होने से स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने राहत की सांस ली। मेजा रोड बाजार के पटेल नगर चौराहे पर नालों के जाम होने की समस्या सबसे गंभीर थी। नालों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सिरसा बाईपास सड़क पर बहता था। इससे सड़क पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी रहती थी। दूषित पानी से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी होती थी। लंबे समय से बनी इस समस्या से व्यापार भी प्रभावित हो रहा था। पिछले दिनों व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारी राजा अग्रवाल ने नालों की सफाई का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। व्यापार मंडल के संरक्षक नित्यानंद उपाध्याय और अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए तत्काल सफाई कराने की मांग की थी। इसके बाद सोमवार को विभाग की टीम जेसीबी लेकर पहुंची और जाम नालों की सफाई शुरू कराई। नित्यानंद उपाध्याय, संरक्षक व्यापार मंडल ने कहा कि बाजार में नालों के जाम होने से दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी। गंदा पानी सड़क पर बहने और दुर्गंध के कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा था। सफाई शुरू होने से समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। नालों की नियमित सफाई की व्यवस्था भी होनी चाहिए। पप्पू उपाध्याय, अध्यक्ष व्यापार मंडल ने कहा कि पटेल नगर चौराहे की समस्या को व्यापारियों की बैठक में प्रमुखता से उठाया गया था। अधिकारियों से संपर्क कर नालों की सफाई कराने की मांग की गई थी। सोमवार को जेसीबी से सफाई शुरू होने पर व्यापारियों में खुशी है। नालों की सफाई पूरी होने के बाद सड़क पर दूषित पानी बहने की समस्या से भी निजात मिलने की उम्मीद है।1
- आमने-सामने बाइक की जोरदार टक्कर, युवक गंभीर घायल,दूसरा बाइक सवार मौके से फरार आमने-सामने बाइक की जोरदार टक्कर, युवक गंभीर घायल,दूसरा बाइक सवार मौके से फरार मेजा, प्रयागराज। सोनार का तारा क्षेत्र में मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से फरार होने में कामयाब रहा। जानकारी के अनुसार, दिनेश कुमार पुत्र राजधर, निवासी घूघा, बाइक सोनार का तारा बाजार से अपने घर घूघा जा रहे थे। जैसे ही वह नई पेट्रोल टंकी अकोढ़ा के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दिनेश कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान दूसरा बाइक सवार मौका पाकर वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल दिनेश कुमार को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।1
- आशुतोष पांडेय ने निफारा में किया जनसभा ### जनता की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज, युवाओं को आगे बढ़ाने का दिया भरोसा आशुतोष पांडेय ने निफारा में किया जनसभा ### जनता की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज, युवाओं को आगे बढ़ाने का दिया भरोसा **मिर्जापुर।** 396 नगर विधानसभा से विधायक प्रत्याशी निर्दलीय**आशुतोष पांडेय** ने मंगलवार को ग्राम सभा **निफारा* में जनसभा कर क्षेत्र की जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए उनके समाधान के लिए संघर्ष करने का भरोसा दिलाया। जनसभा को संबोधित करते हुए आशुतोष पांडेय ने कहा कि **युवाओं को साथ लेकर उन्हें आगे बढ़ाने और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।** उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनता की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने **गैपुर से जोप मार्ग** की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। साथ ही नाली की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश एवं अन्य समय में पानी का अत्यधिक बहाव रहता है, जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी क्रम में **निफारा गांव में बिजली की समस्या** को भी प्रमुखता से उठाया गया। बताया गया कि गांव के आधे हिस्से में बिजली पहुंचती है, जबकि आगे के हिस्से में अभी भी बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं है। इस समस्या के समाधान के लिए भी उन्होंने आवाज उठाने का भरोसा दिया। आशुतोष पांडेय ने **शिक्षा व्यवस्था में सुधार** की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यालयों की व्यवस्थाओं में सुधार कर बच्चों को बेहतर शिक्षा का माहौल उपलब्ध कराया जाना जरूरी है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि **“एक बार हमें सेवा का अवसर दें। हम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम करेंगे।”** उन्होंने क्षेत्र से गरीबी दूर करने, युवाओं को आगे बढ़ाने तथा बुनियादी सुविधाओं में सुधार को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। जनसभा के दौरान **शुभम यादव, सूरज मिश्रा, दीपक मिश्रा, सत्यम मिश्रा, जितेंद्र बिंद, सजन तिवारी, विशाल पांडेय, सचिन दुबे** सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।3
- लालापुर में टूटा पुल बना मौत का जाल नहर में समाया ई रिक्शा चालक ने कूदकर बचाईं जान बारा, प्रयागराज यमुनानगर/बारा। लालापुर से मसूरियन मैया धाम जाने वाले मार्ग पर टूटा नहर पुल अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। महीनों से पुल क्षतिग्रस्त होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई स्थायी व्यवस्था नहीं किए जाने का खामियाजा एक ई-रिक्शा चालक को भुगतना पड़ा। कच्ची और संकरी पटरी से निकलने के दौरान ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर गहरी नहर में जा गिरा। चालक ने समय रहते छलांग लगाकर जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे के समय ई-रिक्शा में कोई सवारी नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। कैसे हुआ हादसा बताया गया कि कौंधियारा निवासी कप्तान बिंद पुत्र जगदीश प्रसाद ई-रिक्शा संख्या UP70 NT 9250 से मसूरियन मैया धाम दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद लालापुर की ओर जाते समय उन्हें पुल के टूटे होने की जानकारी हुई। वैकल्पिक रास्ते की जानकारी नहीं होने के कारण उन्होंने नहर किनारे बनी कच्ची पटरी से आगे निकलने का प्रयास किया।पुल से करीब 100 मीटर आगे पहुंचते ही संकरी, ऊबड़-खाबड़ और फिसलन भरी पटरी पर ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते ई-रिक्शा नहर में जा गिरा। चालक ने खतरा भांपते हुए तत्काल वाहन से छलांग लगा दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और रस्सियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा को नहर से बाहर निकाला। सैकड़ों लोगों की जिंदगी दांव पर ग्रामीणों का आरोप है कि पुल की हालत लंबे समय से खराब है और इसकी मरम्मत व पुनर्निर्माण की मांग कई बार की जा चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग मौन है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का आवागमन होता है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो अगली बार हादसा जानलेवा साबित हो सकता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रयागराज से तत्काल हस्तक्षेप कर टूटे पुल का निर्माण कराने और तब तक सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- मिर्जापुर में भू माफियाओं द्वारा गरीब महिला की पुस्तैनी भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा तत्काल हटाया जाए मिर्जापुर में भू माफियाओं द्वारा गरीब महिला की पुस्तैनी भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा तत्काल हटाया जाए सुनील कुमार पांडे एडवोकेट वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश फुलरी देवी पत्नी स्वर्गीय भगवान दास सोनकर निवासी परमापुर रमई पट्टी की पुश्तैनी जमीन आराजी नंबर 89 रकबा 2.5 बिस्वा स्थित ग्राम तरकापुर थाना शहर का कोतवाली तहसील सदर में स्थित जमीन पर भू माफियाओं द्वारा किए गए कब्जे के विरोध में गरीब महिला के परिजनों के साथ आम आदमी पार्टी मिर्जापुर के कार्यकर्ताओं ने किया जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट द्वारा जिलाधिकारी मिर्जापुर से पीड़ित महिला के साथ मुलाकात करके भूमाफियाओं द्वारा किए गए कब्जा को हटाने की किया गया मांग मिर्जापुर, आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मिर्जापुर के सेवक सुनील कुमार पांडे एडवोकेट की अगवाई में मिर्जापुर के परमापुर निवासी फुलरी देवी पत्नी स्वर्गीय भगवान दास सोनकर के पुश्तैनी जमीन आराजी नंबर 89 रकबा 2.5 बिस्वा स्थित ग्राम तरकापुर थाना शहर का कोतवाली तहसील सदर में स्थित जमीन पर भू माफियाओं ने शासन सत्ता का प्रभाव दिखाकर जमीन पर किए गए अवैध कब्जे के विरोध में पीड़ित महिला के साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट की अगवाई में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया और पीड़ित महिला को लेकर जिलाधिकारी मिर्जापुर से मुलाकात करके महिला की जमीन को मुक्त कराने का प्रार्थना पत्र दिया गया आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दिया यदि इस गरीब अनुसूचित जाति की महिला की जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा प्रशासन द्वारा नहीं हटाया गया तो आम आदमी पार्टी मिर्जापुर जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन करेगी प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान समय में मिर्जापुर में भू माफिया हावी है गरीबों दलितों की जमीनों को अपने ताकत के बल पर कब्जा करके उसका अवैध प्लाटिंग का कार्य नियम विरुद्ध किया जा रहा है जिसे आम आदमी पार्टी कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने कहा कि सोनकर बिरादरी की फुलरी देवी की पुश्तैनी जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा कूट रचित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जबरदस्ती कब्जा करके प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा है जिसे प्रशासन को तत्काल बंद कराकर भूमाफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना चाहिए कार्यक्रम में पीड़ित महिला फुलरी देवी ने कहा कि हमारी पुश्तैनी जमीन पर अकबर इमाम,सुनील सिंह, सोनू शर्मा ,द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है और हमारी जमीन पर बाउंड्री बाल खड़ा कर के उसका प्लाटिंग किया जा रहा है हम गरीब है हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है प्रशासन से निवेदन है कि जिला प्रशासन हमारी जमीन हमें वापस कराए और भू माफियाओं पर विधिक कार्रवाई करें प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रीता सोनकर रोहित सोनकर रमापति मौर्य महेश चंद्र प्रजापति अशोक कुमार गुप्ता जयकुमार प्रजापति राकेश वर्मा एडवोकेट अर्जुन सेठ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे1
- रफ्तार के कहर में चाचा भतीजे की दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम,आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम लालगंज मिर्जापुर अंतर्गत लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव के पास नदी से शौच कर वापस लौटते वक्त राष्ट्रीय राजमार्ग 135 स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार चाचा भतीजे को रौंद दिया जिससे चाचा भतीजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई दर्दनाक घटना बामी गांव के पास की बताई जा रही है हादसे से आक्रोशित लोगो ने राष्ट्रीय राजमार्ग 135 को जाम कर दिया सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी लालगंज अजीत कुमार तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया पुलिस ने ट्रक को बरामद कर विधिक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया1