सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का संदेश लेकर मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सामंत सरना डीपाडीह में हुआ भव्य आयोजन सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर जारी हुआ विशेष डाक टिकट और 75 रुपये का स्मारक सिक्का| संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से है भारत की पहचान - सांसद श्री महाराज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले के विकासखंड शंकरगढ़ अंतर्गत पुरातात्विक एवं धार्मिक स्थल सामंत सरना डीपाडीह में जिला स्तरीय राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने डीपीडीह में पूजा अर्चना की। स्थानीय पुजारी ने पारंपरिक रीति रिवाजों से विधिवत पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर वर्चुअल रूप से जुड़कर पूरे देश को संबोधित किया एवं शुभकामनाएं दी। सोमनाथ आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा विशेष डाक टिकट एवं 75 रुपये का स्मारक चांदी का सिक्का भी जारी किया गया, जो देश की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत के प्रति सम्मान और गौरव का प्रतीक है। इस अवसर पर स्कूली बालिकाओं द्वारा आकर्षक शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति दी गई। नृत्य प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा कार्यक्रम स्थल भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा। बालिकाओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति के माध्यम से भगवान शिव के प्रति श्रद्धा एवं भारतीय सांस्कृतिक परंपरा की सुंदर झलक प्रस्तुत की। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने कहा कि भारत की पहचान उसकी प्रतिष्ठित सभ्यता, समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया गया और मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल रूप से जुड़ने से श्रद्धालुओं को सोमनाथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सांसद श्री महाराज ने कहा कि सामंत सरना डीपाडीह भी ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व का स्थल है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत और आस्था का प्रतीक है। सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को नई पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं विभिन्न देवस्थलों में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं तथा देश की आस्था और संस्कृति को सशक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामंत सरना एक प्राचीन एवं पुरातात्विक महत्व का स्थल है, जो आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को दर्शाता है। यह केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि लोगों की आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र है। विधायक श्रीमती पैकरा ने कहा कि सामंत सरना तीन नदियों गलफुला, कन्हर और सुरिया के संगम पर स्थित है, जिससे इसकी पवित्रता और महत्व और अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से अपनी संस्कृति, परंपरा और आस्था से जुड़े रहने का आह्वान किया। रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि देश के धार्मिक एवं आस्था केंद्रों को सुव्यवस्थित एवं विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व आज पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि यहां स्वयं भगवान विराजमान हैं तथा ज्योतिर्लिंगों में विशेष आध्यात्मिक शक्ति और आस्था जुड़ी हुई है। इतिहास में कई बार इस आस्था को तोड़ने और मंदिर को ध्वस्त करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई भी हमारी श्रद्धा और विश्वास को नहीं तोड़ सका। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पल हम सभी को अपनी संस्कृति, परंपरा और आस्था के प्रति प्रेरित करता है। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने कहा कि सोमनाथ मंदिर हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इसे प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में विशेष मान्यता प्राप्त है। इतिहास में महमूद गजनवी द्वारा कई बार सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण किए गए, लेकिन इसके बावजूद हमारी आस्था और संस्कृति अटूट बनी रही। उन्होंने कहा कि आज यह आयोजन श्रद्धा एवं स्वाभिमान के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को भी अपने इतिहास, संस्कृति और धार्मिक विरासत के बारे में जानकारी होना आवश्यक है, ताकि वे अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहें। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपना व्यक्तव्य रखा। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती चिंतामणि भगत, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंगदा देव, अन्य जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी श्री अनमोल विवेक टोप्पो, जनपद सीईओ श्री वेद प्रकाश पांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे। साथ ही जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया गया। *सांस्कृतिक प्रदर्शनी के माध्यम से नई पीढ़ी को विरासत से जोड़ने का संदेश* सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की समृद्ध जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों, आभूषणों एवं सांस्कृतिक सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया, जिसने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। स्थानीय कलाकारों एवं ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक धरोहरों का प्रदर्शन कर जनजातीय संस्कृति की विशेषताओं से लोगों को अवगत कराया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं परंपराओं से जोड़ने का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान समूह की दीदियों द्वारा विभिन्न उत्पादों एवं कला कृतियों का प्रदर्शन किया गया।
सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का संदेश लेकर मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सामंत सरना डीपाडीह में हुआ भव्य आयोजन सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर जारी हुआ विशेष डाक टिकट और 75 रुपये का स्मारक सिक्का| संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से है भारत की पहचान - सांसद श्री महाराज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले के विकासखंड शंकरगढ़ अंतर्गत पुरातात्विक एवं धार्मिक स्थल सामंत सरना डीपाडीह में जिला स्तरीय राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने डीपीडीह में पूजा अर्चना की। स्थानीय पुजारी ने पारंपरिक रीति रिवाजों से विधिवत पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर वर्चुअल रूप से जुड़कर पूरे देश को संबोधित किया एवं शुभकामनाएं दी। सोमनाथ आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा विशेष डाक टिकट एवं 75 रुपये का स्मारक चांदी का सिक्का भी जारी किया गया, जो देश की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत के प्रति सम्मान और गौरव का प्रतीक है। इस अवसर पर स्कूली बालिकाओं द्वारा आकर्षक शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति दी गई। नृत्य प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा कार्यक्रम स्थल भक्तिमय
वातावरण से सराबोर हो उठा। बालिकाओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति के माध्यम से भगवान शिव के प्रति श्रद्धा एवं भारतीय सांस्कृतिक परंपरा की सुंदर झलक प्रस्तुत की। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने कहा कि भारत की पहचान उसकी प्रतिष्ठित सभ्यता, समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया गया और मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल रूप से जुड़ने से श्रद्धालुओं को सोमनाथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सांसद श्री महाराज ने कहा कि सामंत सरना डीपाडीह भी ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व का स्थल है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत और आस्था का प्रतीक है। सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को नई पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं विभिन्न देवस्थलों में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं तथा देश की आस्था और संस्कृति को सशक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामंत सरना एक प्राचीन एवं पुरातात्विक महत्व का स्थल है, जो आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को दर्शाता है। यह केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि लोगों की आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र है। विधायक श्रीमती पैकरा
ने कहा कि सामंत सरना तीन नदियों गलफुला, कन्हर और सुरिया के संगम पर स्थित है, जिससे इसकी पवित्रता और महत्व और अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से अपनी संस्कृति, परंपरा और आस्था से जुड़े रहने का आह्वान किया। रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि देश के धार्मिक एवं आस्था केंद्रों को सुव्यवस्थित एवं विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व आज पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि यहां स्वयं भगवान विराजमान हैं तथा ज्योतिर्लिंगों में विशेष आध्यात्मिक शक्ति और आस्था जुड़ी हुई है। इतिहास में कई बार इस आस्था को तोड़ने और मंदिर को ध्वस्त करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई भी हमारी श्रद्धा और विश्वास को नहीं तोड़ सका। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पल हम सभी को अपनी संस्कृति, परंपरा और आस्था के प्रति प्रेरित करता है। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने कहा कि सोमनाथ मंदिर हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इसे प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में विशेष मान्यता प्राप्त है। इतिहास में महमूद गजनवी द्वारा कई बार सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण किए गए, लेकिन इसके बावजूद हमारी आस्था और संस्कृति अटूट बनी रही। उन्होंने कहा कि आज यह आयोजन
श्रद्धा एवं स्वाभिमान के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को भी अपने इतिहास, संस्कृति और धार्मिक विरासत के बारे में जानकारी होना आवश्यक है, ताकि वे अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहें। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपना व्यक्तव्य रखा। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती चिंतामणि भगत, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंगदा देव, अन्य जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी श्री अनमोल विवेक टोप्पो, जनपद सीईओ श्री वेद प्रकाश पांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे। साथ ही जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया गया। *सांस्कृतिक प्रदर्शनी के माध्यम से नई पीढ़ी को विरासत से जोड़ने का संदेश* सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की समृद्ध जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों, आभूषणों एवं सांस्कृतिक सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया, जिसने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। स्थानीय कलाकारों एवं ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक धरोहरों का प्रदर्शन कर जनजातीय संस्कृति की विशेषताओं से लोगों को अवगत कराया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं परंपराओं से जोड़ने का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान समूह की दीदियों द्वारा विभिन्न उत्पादों एवं कला कृतियों का प्रदर्शन किया गया।
- अवैध पशु तस्करी एवं पशु क्रूरता प्रकरण में फरार 02 आरोपी गिरफ्तार पूर्व में 03 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार, कुल 05 आरोपियों पर कार्यवाही जिला बलरामपुर-रामानुजगंज पुलिस द्वारा अवैध पशु तस्करी एवं पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना राजपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 81/26 में पूर्व में गिरफ्तार 03 आरोपियों के अतिरिक्त फरार चल रहे 02 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के विरुद्ध 2004 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(घ) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।* *घटना का संक्षिप्त विवरण* *दिनांक 11.04.2026 को थाना राजपुर स्टाफ शासकीय वाहन से रात्रि गश्त पर रवाना थे। गश्त के दौरान रात्रि लगभग 10:00 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक JH01GN-8143 में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर तेज गति से अंबिकापुर से राजपुर होते हुए गुमला (झारखण्ड) की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा थाना के सामने अंबिकापुर रोड पर घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोका गया। प्रारंभिक पूछताछ में वाहन चालक द्वारा भ्रामक जानकारी दी गई, जिस पर संदेह होने से सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में वाहन स्वामी ने अपना नाम संदीप बड़ाईक, पिता चमन बड़ाईक, उम्र 27 वर्ष, निवासी टांगरझरिया थाना बसिया जिला गुमला (झारखण्ड) तथा चालक ने अपना नाम संदीप साहू, पिता सोमरा, उम्र 25 वर्ष, निवासी सुरसुरिया थाना गुमला जिला गुमला (झारखण्ड) बताया। पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि ग्राम जयनगर थाना जयनगर जिला सूरजपुर निवासी गुड्डू पंडित द्वारा 02 नग गाय एवं 02 नग बछिया को गुमला निवासी अनुज राम के पास पहुंचाने हेतु उक्त वाहन में लोड कराया गया था। मवेशियों को वाहन में अत्यंत अमानवीय एवं क्रूर तरीके से ठूंस-ठूंस कर बांधकर परिवहन किया जा रहा था, जो विधि विरुद्ध पाया गया। पुलिस द्वारा वाहन सहित मवेशियों को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में संलिप्त 03 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा चुका है। वहीं मामले में फरार आरोपी देवेश मिश्रा एवं सलमान घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहे थे।* *पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में फरार आरोपी की थाना राजपुर पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आज दिनांक को दोनों फरार आरोपियो देवेश कुमार मिश्रा उर्फ गुड्डू पंडित पिता तारकेश्वर नाथ मिश्रा उम्र 26 वर्ष निवासी शिवनंदनपुर थाना जयनगर जिला सूरजपुर एवं मोहम्मद सलमान पिता मोहम्मद आरिफ उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम जयनगर थाना जयनगर जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ को दिनांक 11.05 .2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।* *बलरामपुर पुलिस की अपील* *बलरामपुर पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि पशु तस्करी, अवैध परिवहन अथवा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जिले में पशु तस्करों एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सतत एवं कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।2
- बलरामपुर रामानुजगंज जिला में एक तरफ किसान हितैषी सरकार होने के दावे किए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ बलरामपुर जिले में एक बुजुर्ग बलरामपुर रामानुजगंज जिला में एक तरफ किसान हितैषी सरकार होने के दावे किए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ बलरामपुर जिले में एक बुजुर्ग आदिवासी किसान अपनी ही मेहनत की कमाई पाने के लिए दर-दर भटक रहा है। मामला रामानुजगंज के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का है, जहाँ बीमारी से जूझ रहे एक किसान के खाते को होल्ड कर दिया गया है।ग्राम भवरमाल निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग किसान केदार सिंह ने इस साल (खरीफ वर्ष 2025-26) में अपना 38.80 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा था। सरकार के हिसाब से उन्हें 1,20,280 रुपये मिलने थे। केदार सिंह लकवा और किडनी की पथरी जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं और उन्हें इलाज के लिए पैसों की सख्त जरूरत है। लेकिन जब वे बैंक पहुँचे तो उन्हें पता चला कि उनका खाता ही बंद होल्ड कर दिया गया है। फर्जी कर्ज का लगा दिया अड़ंगा बैंक प्रबंधन का कहना है कि केदार सिंह के नाम पर साल 2022 का 1.92 लाख रुपये का कर्ज बकाया है। वहीं किसान का साफ कहना है कि उन्होंने कभी कोई लोन लिया ही नहीं। हैरानी की बात यह है कि पिछले साल (2025) भी ठीक यही समस्या आई थी। तब कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत के बाद उनकी धान की राशि जारी की गई थी। सवाल यह उठता है कि जब मामला पिछले साल सुलझ गया था, तो इस बार फिर उसी फर्जी कर्ज के नाम पर किसान को क्यों परेशान किया जा रहा है पीड़ित किसान ने कलेक्टर को दिए आवेदन में एक बेहद चौंकाने वाला आरोप भी लगाया है। केदार सिंह के 29 अप्रैल 2026 को जब मैं बैंक गया तो एक कर्मचारी ने मुझसे 500 रुपये लिए और कहा कि 49 हजार रुपये दिला दूंगा। लेकिन बाद में उसने पैसे भी रख लिए और खाता होल्ड बताकर मुझे बैंक से भगा दिया इलाज के लिए भटक रहा अन्नदाता बीमार केदार सिंह आज लाचार हैं। उनके पास न दवा के पैसे हैं और न ही घर चलाने का सहारा। उन्होंने कलेक्टर से गुहार लगाई है कि इस मामले की तुरंत जांच कराई जाए और बैंक की मनमानी पर रोक लगाते हुए उनकी धान की राशि दिलाई जाए ताकि वे अपना इलाज करा सकें। बाइट(1) केदार सिंह किसान भावरमाल1
- धान बिक्री की राशि नहीं मिलने से बीमार किसान परेशान, कलेक्टर से लगाई गुहार धान बिक्री की राशि नहीं मिलने से बीमार किसान परेशान, कलेक्टर से लगाई गुहार , बलरामपुर। जिले के ग्राम भवरमाल निवासी आदिवासी किसान केदार सिंह ने धान बिक्री की राशि नहीं मिलने पर कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है। किसान ने आरोप लगाया है कि बैंक प्रबंधन द्वारा खाते को होल्ड कर उसकी मेहनत की कमाई रोक दी गई है, जिससे वह गंभीर बीमारी का इलाज कराने में असमर्थ है। जानकारी के अनुसार केदार सिंह (60 वर्ष), पिता स्व. मेवा सिंह, ग्राम भवरमाल थाना रामानुजगंज के निवासी हैं। वे लकवा एवं किडनी में पथरी जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। किसान का कहना है कि उन्होंने खरीफ वर्ष 2025-26 में 38.80 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा था, जिसकी कुल राशि ₹1,20,280 बनती है। किसान के अनुसार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा रामानुजगंज में उनके खाते से राशि भुगतान रोक दिया गया है। बैंक प्रबंधन द्वारा बताया गया कि वर्ष 2022 का ₹1.92 लाख का ऋण खाते में दर्ज है, जबकि किसान का दावा है कि उन्होंने कभी कोई ऋण नहीं लिया। पीड़ित किसान ने बताया कि इससे पहले भी वर्ष 2025 में इसी मामले को लेकर बैंक प्रबंधन एवं कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत की गई थी, जिसके बाद पिछले वर्ष की धान बिक्री की राशि जारी की गई थी। किसान ने आरोप लगाया कि 29 अप्रैल 2026 को बैंक से राशि निकालने पहुंचे तो एक कर्मचारी द्वारा ₹500 लेकर ₹49 हजार देने की बात कही गई, लेकिन बाद में खाता होल्ड बताकर भुगतान से मना कर दिया गया। किसान का आरोप है कि न तो राशि दी गई और न ही लिए गए ₹500 वापस किए गए। कलेक्टर को सौंपे आवेदन में किसान ने मामले की जांच कर धान बिक्री की बकाया राशि जल्द दिलाने की मांग की है, ताकि वह अपना इलाज करा सके।1
- चिनियां थाना क्षेत्र के चिरका गांव में आधी रात एक जंगली हाथी घुस आया, जिसने एक ग्रामीण का खपरैल घर तोड़ दिया। परिवार किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकला, जिसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर हाथी को गांव से खदेड़ा। वन विभाग ने क्षतिग्रस्त घर का मुआयना कर मुआवजे का आश्वासन दिया है।1
- 🚨 मथुरा मंडी में ठेकेदारी विवाद ने पकड़ा तूल 🚨 मंडी समिति में नए ठेकेदार बदन सिंह और उनके पुत्र को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा झूठे आरोप लगाकर धकेल वालों से मीडिया के सामने बयान दिलवाने की कोशिश की गई। लेकिन जब मीडिया टीम ने मौके पर धकेल वालों से बात की, तो उन्होंने साफ कहा कि वर्तमान में किसी भी प्रकार की अवैध वसूली नहीं हो रही है और ₹1 तक नहीं लिया जाता। वहीं बदन सिंह को मंडी से बाहर करने और धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। मामले को लेकर मंडी में तनाव का माहौल बना हुआ है। 📍 मुख्य रिपोर्ट: राहुल शर्मा 📍 मथुरा न्यूज़ | मंडी समिति से ग्राउंड रिपोर्ट #Mathura #MathuraNews #MandiSamiti #BreakingNews #RahulSharma #UPNews #GroundReport #मथुरा #मंडीसमिति1
- गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जी सवाल पूछे उसका जवाब दिए रौशन पाठक गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जी का एक सवाल बना चर्चा का विषय सवाल पूछे विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जी, तो जवाब देने सामने आए रौशन पाठक जी! बयानों के बाद इलाके की राजनीति में बढ़ी हलचल, समर्थकों के बीच छिड़ी नई चर्चा और बहस। आखिर क्या था सवाल और क्या मिला जवाब? पूरा मामला बना लोगों के बीच चर्चा का विषय!1
- vhuiuhhhhhjj nkkkjjhggvghhhhhhhhukkkmm kkkjuggggghu हूय हु yyghhhhjkj njkkkkk1
- शंकरगढ़ में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का जिला स्तरीय आयोजन सम्पन्न बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड स्थित सामंत सरना डीपाडीह में आज “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन भी प्रसारित किया गया। वीओ : सुबह 9 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास, भारतीय संस्कृति और राष्ट्र स्वाभिमान को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को लोगों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सुना। वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए भारतीय परंपरा और आस्था की झलक भी देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चिंतामणि महाराज, उद्देश्वरी पैकरा, हीरामुनि निकुंज सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित ।2