UCC के विरोध में मुस्लिम समाज ने उठाई आवाज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन सुसनेर। शुक्रवार दोपहर 3 बजे मुस्लिम समाजजन बड़ी संख्या में एकत्रित होकर के बैनर तले सुसनेर तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार भंवर सिंह चौहान को समान नागरिक संहिता (UCC) के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। समाजजनों ने UCC को लेकर अपनी आपत्तियां और विरोध दर्ज कराया तथा सरकार से इस संबंध में मुस्लिम स इस दौरान जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष हाफिज नवाब साहब ने कहा कि यदि सरकार द्वारा इस बिल को लागू किया जाता है तो मुस्लिम समाज इसका विरोध करेगा और जरूरत पड़ने पर उग्र आंदोलन कर सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों में UCC को लेकर विरोध और नाराजगी देखने को मिली। समाजजनों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन एवं जमीयत उलेमा-ए-हिंद के पदाधिकारी मौजूद रहे।
UCC के विरोध में मुस्लिम समाज ने उठाई आवाज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन सुसनेर। शुक्रवार दोपहर 3 बजे मुस्लिम समाजजन बड़ी संख्या में एकत्रित होकर के बैनर तले सुसनेर तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार भंवर सिंह चौहान को समान नागरिक संहिता (UCC) के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। समाजजनों ने UCC को लेकर अपनी आपत्तियां और विरोध दर्ज कराया तथा सरकार से इस संबंध में मुस्लिम स इस दौरान जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष हाफिज नवाब साहब ने कहा कि यदि सरकार द्वारा इस बिल को लागू किया जाता है तो मुस्लिम समाज इसका विरोध करेगा और जरूरत पड़ने पर उग्र आंदोलन कर सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों में UCC को लेकर विरोध और नाराजगी देखने को मिली। समाजजनों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन एवं जमीयत उलेमा-ए-हिंद के पदाधिकारी मौजूद रहे।
- UCC के विरोध में मुस्लिम समाज ने उठाई आवाज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन सुसनेर। शुक्रवार दोपहर 3 बजे मुस्लिम समाजजन बड़ी संख्या में एकत्रित होकर के बैनर तले सुसनेर तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार भंवर सिंह चौहान को समान नागरिक संहिता (UCC) के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। समाजजनों ने UCC को लेकर अपनी आपत्तियां और विरोध दर्ज कराया तथा सरकार से इस संबंध में मुस्लिम स इस दौरान जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष हाफिज नवाब साहब ने कहा कि यदि सरकार द्वारा इस बिल को लागू किया जाता है तो मुस्लिम समाज इसका विरोध करेगा और जरूरत पड़ने पर उग्र आंदोलन कर सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों में UCC को लेकर विरोध और नाराजगी देखने को मिली। समाजजनों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन एवं जमीयत उलेमा-ए-हिंद के पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- गैस सिलेंडर में लगी आग, 112 टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टला सुसनेर के समीप ग्राम मोडी में शुक्रवार सुबह एक घर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही 112 टीम मौके पर पहुंची और सिलेंडर में लगी आग को बुझाया। घर में लगी हल्की-फुल्की आग को भी टीम ने बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस घटना का आग बुझाने का वीडियो सामने आया है, जिसमें 112 टीम द्वारा सिलेंडर में लगी आग को बुझाते हुए देखा जा सकता है। 📍 स्थान: ग्राम मोडी, सुसनेर के समीप 🕗 समय: शुक्रवार सुबह करीब 7:45 बजे 🚨 112 टीम: पायलट शहजाद मंसूरी एवं एएसआई अनिल शर्मा 👇 वीडियो पूरा देखें और खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। हर खबर, आपके साथ ❤️ आपके अपने चैनल को शेयर करें, लाइक करें, सब्सक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें। 🔖 Hashtags #Susner #Moodi #GasCylinder #CylinderFire #FireNews #112 #MPNews #MadhyaPradesh #SusnerNews #BreakingNews #FireIncident #LatestNews #ViralVideo #NewsUpdate #LocalNews #HindiNews 🏷️ YouTube Tags सुसनेर न्यूज़, Susner News, मोडी न्यूज़, Modi News, ग्राम मोडी, सिलेंडर में आग, गैस सिलेंडर में आग, सिलेंडर आग वीडियो, गैस सिलेंडर आग वीडियो, 112 टीम, 112 पुलिस, आग बुझाने का वीडियो, MP News, Madhya Pradesh News, Susner, Susner Breaking News, Breaking News, Hindi News, Local News, Viral Video, Latest News, Fire News, Gas Cylinder Fire 📌 Pinned Comment आपके क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए चैनल को SUBSCRIBE करें 🔔 और इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा SHARE करें। ❤️1
- नगर में शिव शक्ति कावड़ कलश यात्रा के लिए आज निमंत्रण पत्र जन सम्पर्क करेगी समीति सुसनेर नगर में शिव शक्ति कावड़ एवं कलश यात्रा 22अगस्त को कल निकलेगी जिसके लिए आज नगर वासियों से निवेदन के साथ निमंत्रण पत्र जन सम्पर्क करेगी समीति के कई वार्डों के साथ पूरे नगर में घूमेगी टोली साथ ही कई जनप्रतिनिधि को अपनी ओर से कई जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर से1
- सुसनेर: अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त हुए एलकार सिंह, पुलिस ने खेजड़ी का खेडा से जब्त की बोलोर गाड़ी, 1 मददगार गिरफ्तार मगरिया जोड़ पर हुए अपहरण के मामले में स्थानीय पुलिस को 24 घन्टे की भीतर ही बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार शाम 5 बजे थाने से टीआई अनिल मालवीय ने जानकारी दी कि पुलिस दबिश के दौरान आरोपी अपहरण किए गए युवक एलकार सिंह को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने एलकार सिंह को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।1
- महंगे मोबाइल-कपड़ों के शौक ने बनाया चोर, चोरी की बाइक से करते थे ऐश । आगर मालवा मध्यप्रदेश - महंगे मोबाइल फोन, ब्रांडेड कपड़े और आलीशान जिंदगी जीने के शौक ने दो युवकों को वाहन चोरी के रास्ते पर पहुंचा दिया। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 दोपहिया वाहन, 2 बाइक की चेचिस, कटर-पाना और नंबर प्लेट सहित अन्य सामान बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा जिला अस्पताल से बाइक चोरी करने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि वाहन चोरी की वारदातों से जुड़े दो युवक आऊ माता रोड के समीप बने एक टीनशेड में मौजूद हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और फैजान पिता शाकिर मेवाती तथा फैजान उर्फ फक्कू पिता सप्पू मेवाती, दोनों निवासी काशीबाई कॉलोनी को पकड़ लिया। मौके की तलाशी लेने पर पुलिस को चोरी की गई बाइक सहित वाहन चोरी में इस्तेमाल होने वाला सामान मिला। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 बाइक, 2 बाइक की चेचिस, कटर-पाना और नंबर प्लेट बरामद की हैं। पुलिस अब बरामद वाहनों के संबंध में जानकारी जुटा रही है कि इन्हें कब और कहां से चोरी किया गया था। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी जिला अस्पताल परिसर में खड़ी दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे। मरीजों और उनके परिजनों की आवाजाही के बीच पार्किंग में खड़े वाहनों पर नजर रखने के बाद मौका मिलते ही बाइक चोरी कर लेते थे। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने इससे पहले भी वाहन चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया हो सकता है। पुलिस पूछताछ के अनुसार दोनों युवकों को महंगे मोबाइल फोन, कपड़े और आलीशान जिंदगी जीने का शौक था। इन्हीं शौक को पूरा करने के लिए वे बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी के वाहनों को ठिकाने लगाने और उनकी पहचान बदलने के लिए नंबर प्लेट सहित अन्य सामान का इस्तेमाल किए जाने की भी जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने अब तक कितनी बाइक चोरी की हैं, चोरी के वाहनों को कहां खपाया जाता था और इस मामले में इनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं। पूछताछ पूरी होने के बाद वाहन चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।1
- *मोडी में घर में रखे सिलेंडर में अचानक लगी आग, 112 टीम ने समय पर पहुंचकर बड़ा हादसा टाला* सुसनेर। शुक्रवार की सुबह लगभग पौने 8 बजे तहसील के ग्राम मोडी में एक घर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। वह तो गनीमत रही कि कोई बड़ी अनहोनी नही हुई। घटना की सूचना डायल 112 पर मिलते ही वाहन तुरंत मौके पर रवाना हुआ। 112 के एएसआई अनिल शर्मा एवं पायलट शहजाद मंसूरी ने बिना समय गंवाए सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए आग पर काबू पाया। जवानों की तत्परता से आग घर के अन्य हिस्सों में फैलने से बच गई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बने सिंह पिता गोपीलाल अहिरवार निवासी हरिजन मोहल्ला मोडी के घर मे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। घर का आंशिक सामान जलने की सूचना है। स्थानीय लोगों ने 112 टीम की त्वरित कार्रवाई और बहादुरी की जमकर सराहना की। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि गैस सिलेंडर का इस्तेमाल सावधानी से करें और लीकेज की आशंका पर तुरंत गैस एजेंसी या 112 पर संपर्क करें।2
- बड़ौद पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ा आगर मालवा। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देश पर जिले में फरार आरोपियों और स्थाई वारंटों की तामीली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बड़ौद पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी प्रधानसिंह पिता नेपालसिंह सोधिया, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम महुडिया है। माननीय न्यायालय ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट और एसडीओपी आगर मोतीलाल कुशवाहा के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक रूपसिंह बैस के नेतृत्व में टीम लगातार पतारसी कर रही थी। सूचना मिली कि प्रधानसिंह ग्राम महुडिया में मंदिर के पास है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ RCT क्रमांक 590/17 और अपराध क्रमांक 174/17, धारा 25 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। *पुलिस टीम*: निरीक्षक रूपसिंह बैस, सउनि दरबारसिंह पंवार, प्र.आर. सतीश मोदी, प्र.आर. राकेश शर्मा, प्र.आर. अर्जुन बागड़ी, आर. शुभम जोशी, आर. भीमसिंह और आर. राँकी जाट विश्वकर्मा। जिला पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़े।1
- ईंधन बचत का दिया संदेश, एक ही बस से शिविर के लिए निकला प्रशासन कलेक्टर और एसपी के नेतृत्व में अधिकारियों का दल डोंगरगांव जनविश्वास शिविर के लिए रवाना, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा मौके पर समाधान आगर-मालवा 21 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आह्वान पर शासकीय संसाधनों के सदुपयोग और ईंधन बचत का संदेश देते हुए कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना और *पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कुमार सोनी के नेतृत्व में जिला स्तरीय अधिकारियों का दल शुक्रवार को एक ही यात्री बस से ग्राम डोंगरगांव में आयोजित जनविश्वास शिविर के लिए रवाना हुआ। डोंगरगांव में आयोजित जनविश्वास शिविर में कलेक्टर डॉ. मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री सोनी, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से रूबरू होंगे तथा प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण करेंगे। कलेक्ट्रेट से एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव एवं जिला अधिकारियों ने एक ही बस में एक साथ प्रस्थान कर ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और टीम भावना का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।1