*मोडी में घर में रखे सिलेंडर में अचानक लगी आग, 112 टीम ने समय पर पहुंचकर बड़ा हादसा टाला* सुसनेर। शुक्रवार की सुबह लगभग पौने 8 बजे तहसील के ग्राम मोडी में एक घर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। वह तो गनीमत रही कि कोई बड़ी अनहोनी नही हुई। घटना की सूचना डायल 112 पर मिलते ही वाहन तुरंत मौके पर रवाना हुआ। 112 के एएसआई अनिल शर्मा एवं पायलट शहजाद मंसूरी ने बिना समय गंवाए सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए आग पर काबू पाया। जवानों की तत्परता से आग घर के अन्य हिस्सों में फैलने से बच गई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बने सिंह पिता गोपीलाल अहिरवार निवासी हरिजन मोहल्ला मोडी के घर मे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। घर का आंशिक सामान जलने की सूचना है। स्थानीय लोगों ने 112 टीम की त्वरित कार्रवाई और बहादुरी की जमकर सराहना की। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि गैस सिलेंडर का इस्तेमाल सावधानी से करें और लीकेज की आशंका पर तुरंत गैस एजेंसी या 112 पर संपर्क करें।
*मोडी में घर में रखे सिलेंडर में अचानक लगी आग, 112 टीम ने समय पर पहुंचकर बड़ा हादसा टाला* सुसनेर। शुक्रवार की सुबह लगभग पौने 8 बजे तहसील के ग्राम मोडी में एक घर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। वह तो गनीमत रही कि कोई बड़ी अनहोनी नही हुई। घटना की सूचना डायल 112 पर मिलते ही वाहन तुरंत मौके पर रवाना हुआ। 112 के एएसआई अनिल शर्मा एवं पायलट शहजाद मंसूरी ने बिना समय गंवाए सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए आग पर काबू पाया। जवानों की तत्परता से आग घर के
अन्य हिस्सों में फैलने से बच गई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बने सिंह पिता गोपीलाल अहिरवार निवासी हरिजन मोहल्ला मोडी के घर मे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। घर का आंशिक सामान जलने की सूचना है। स्थानीय लोगों ने 112 टीम की त्वरित कार्रवाई और बहादुरी की जमकर सराहना की। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि गैस सिलेंडर का इस्तेमाल सावधानी से करें और लीकेज की आशंका पर तुरंत गैस एजेंसी या 112 पर संपर्क करें।
- महंगे मोबाइल-कपड़ों के शौक ने बनाया चोर, चोरी की बाइक से करते थे ऐश । आगर मालवा मध्यप्रदेश - महंगे मोबाइल फोन, ब्रांडेड कपड़े और आलीशान जिंदगी जीने के शौक ने दो युवकों को वाहन चोरी के रास्ते पर पहुंचा दिया। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 दोपहिया वाहन, 2 बाइक की चेचिस, कटर-पाना और नंबर प्लेट सहित अन्य सामान बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा जिला अस्पताल से बाइक चोरी करने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि वाहन चोरी की वारदातों से जुड़े दो युवक आऊ माता रोड के समीप बने एक टीनशेड में मौजूद हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और फैजान पिता शाकिर मेवाती तथा फैजान उर्फ फक्कू पिता सप्पू मेवाती, दोनों निवासी काशीबाई कॉलोनी को पकड़ लिया। मौके की तलाशी लेने पर पुलिस को चोरी की गई बाइक सहित वाहन चोरी में इस्तेमाल होने वाला सामान मिला। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 बाइक, 2 बाइक की चेचिस, कटर-पाना और नंबर प्लेट बरामद की हैं। पुलिस अब बरामद वाहनों के संबंध में जानकारी जुटा रही है कि इन्हें कब और कहां से चोरी किया गया था। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी जिला अस्पताल परिसर में खड़ी दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे। मरीजों और उनके परिजनों की आवाजाही के बीच पार्किंग में खड़े वाहनों पर नजर रखने के बाद मौका मिलते ही बाइक चोरी कर लेते थे। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने इससे पहले भी वाहन चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया हो सकता है। पुलिस पूछताछ के अनुसार दोनों युवकों को महंगे मोबाइल फोन, कपड़े और आलीशान जिंदगी जीने का शौक था। इन्हीं शौक को पूरा करने के लिए वे बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी के वाहनों को ठिकाने लगाने और उनकी पहचान बदलने के लिए नंबर प्लेट सहित अन्य सामान का इस्तेमाल किए जाने की भी जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने अब तक कितनी बाइक चोरी की हैं, चोरी के वाहनों को कहां खपाया जाता था और इस मामले में इनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं। पूछताछ पूरी होने के बाद वाहन चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।1
- *मोडी में घर में रखे सिलेंडर में अचानक लगी आग, 112 टीम ने समय पर पहुंचकर बड़ा हादसा टाला* सुसनेर। शुक्रवार की सुबह लगभग पौने 8 बजे तहसील के ग्राम मोडी में एक घर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। वह तो गनीमत रही कि कोई बड़ी अनहोनी नही हुई। घटना की सूचना डायल 112 पर मिलते ही वाहन तुरंत मौके पर रवाना हुआ। 112 के एएसआई अनिल शर्मा एवं पायलट शहजाद मंसूरी ने बिना समय गंवाए सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए आग पर काबू पाया। जवानों की तत्परता से आग घर के अन्य हिस्सों में फैलने से बच गई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बने सिंह पिता गोपीलाल अहिरवार निवासी हरिजन मोहल्ला मोडी के घर मे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। घर का आंशिक सामान जलने की सूचना है। स्थानीय लोगों ने 112 टीम की त्वरित कार्रवाई और बहादुरी की जमकर सराहना की। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि गैस सिलेंडर का इस्तेमाल सावधानी से करें और लीकेज की आशंका पर तुरंत गैस एजेंसी या 112 पर संपर्क करें।2
- बड़ौद पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ा आगर मालवा। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देश पर जिले में फरार आरोपियों और स्थाई वारंटों की तामीली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बड़ौद पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी प्रधानसिंह पिता नेपालसिंह सोधिया, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम महुडिया है। माननीय न्यायालय ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट और एसडीओपी आगर मोतीलाल कुशवाहा के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक रूपसिंह बैस के नेतृत्व में टीम लगातार पतारसी कर रही थी। सूचना मिली कि प्रधानसिंह ग्राम महुडिया में मंदिर के पास है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ RCT क्रमांक 590/17 और अपराध क्रमांक 174/17, धारा 25 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। *पुलिस टीम*: निरीक्षक रूपसिंह बैस, सउनि दरबारसिंह पंवार, प्र.आर. सतीश मोदी, प्र.आर. राकेश शर्मा, प्र.आर. अर्जुन बागड़ी, आर. शुभम जोशी, आर. भीमसिंह और आर. राँकी जाट विश्वकर्मा। जिला पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़े।1
- जिला देवास के ग्राम काली रातडी की हालत देवास जिले के ग्राम काली रातडी की हालत आज भी ख़राब है1
- बड़ोद, 20 अगस्त। पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल, घायल गाय का कराया उपचार बड़ोद (आगर)। नगर में पुलिस विभाग ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी एक गाय की मदद की। पुलिसकर्मी रॉकी जाट ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक सड़क पर बैठी गाय को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। हादसे में गाय का एक पैर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गाय को सुरक्षित पुलिस थाने लाया गया। इसके बाद पशु चिकित्सक बलराम गुर्जर को बुलाकर गाय का उपचार कराया गया। पुलिस द्वारा घायल गाय की लगातार देखरेख भी की जा रही है। पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के साथ बेजुबान जीव के प्रति संवेदनशीलता दिखाना समाज के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण है।4
- अन्नपूर्णा मुहिम एक वरदान संत रामपाल जी महाराज द्वारा 'अन्नपूर्णा मुहिम' के तहत गरीब परिवारों को राशन सामग्री पहुँचाकर बड़ी राहत दी जा रही है। अधिक जानकारी के लिए देखें Annapurna Muhim YouTube Channel अन्नपूर्णा मुहिम एक वरदान संत रामपाल जी महाराज द्वारा 'अन्नपूर्णा मुहिम' के तहत गरीब परिवारों को राशन सामग्री पहुँचाकर बड़ी राहत दी जा रही है। अधिक जानकारी के लिए देखें Annapurna Muhim YouTube Channel3
- ईंधन बचत का दिया संदेश, एक ही बस से शिविर के लिए निकला प्रशासन कलेक्टर और एसपी के नेतृत्व में अधिकारियों का दल डोंगरगांव जनविश्वास शिविर के लिए रवाना, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा मौके पर समाधान आगर-मालवा 21 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आह्वान पर शासकीय संसाधनों के सदुपयोग और ईंधन बचत का संदेश देते हुए कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना और *पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कुमार सोनी के नेतृत्व में जिला स्तरीय अधिकारियों का दल शुक्रवार को एक ही यात्री बस से ग्राम डोंगरगांव में आयोजित जनविश्वास शिविर के लिए रवाना हुआ। डोंगरगांव में आयोजित जनविश्वास शिविर में कलेक्टर डॉ. मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री सोनी, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से रूबरू होंगे तथा प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण करेंगे। कलेक्ट्रेट से एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव एवं जिला अधिकारियों ने एक ही बस में एक साथ प्रस्थान कर ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और टीम भावना का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।1
- ग्राम मोड़ी में सिलेंडर में लगी आग, 112 टीम ने पाया काबू आगर मालवा - जिले के ग्राम मोड़ी में एक घर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर 112 वाहन मौके पर पहुंचा। 112 के पायलट शहजाद मंसूरी एवं एएसआई अनिल शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया और आग को बुझाने में सफलता प्राप्त की। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में घर में रखा सामान प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।2