logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

13 hrs ago
user_Khumaram Garasiya
Khumaram Garasiya
कोटरा, उदयपुर, राजस्थान•
13 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Khumaram Garasiya
    1
    Post by Khumaram Garasiya
    user_Khumaram Garasiya
    Khumaram Garasiya
    कोटरा, उदयपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा की संगोष्ठी एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम। प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता तथा अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा मंडल आबूरोड शहर द्वारा संगोष्ठी एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुरेश सैनी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन दर्शन, संगठन क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित जी का ‘एकात्म मानववाद’ आज भी राष्ट्र की समग्र प्रगति का मार्गदर्शक सिद्धांत है सैनी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने हेतु संकल्पित होकर कार्य करें। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल एवं रितेश सिंह चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पंडित जी के त्यागमय जीवन, सादगी और संगठन के प्रति समर्पण को प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद की मजबूत आधारशिला है। कार्यक्रम का संचालन भगवती सिंह ने किया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी रितेश सिंह, नगर मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंहल, महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, देवेंद्र निगम, रमेश वैष्णव, मंत्री अनुज गर्ग, अशोक माली, कोषाध्यक्ष दिलीप सोनी, निर्वतमान पार्षद दीपक कुमार, अभिषेक मेरु, राजेन्द्र प्रसाद, इम्मामुदिन, चंद्रलेखा अग्रवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र गोयल, सुरेश सैनी, रत्तीलाल बारोट , विशाल अग्रवाल, प्रहलाद भाटी, गोविंद भील उपस्थित थे।
    1
    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा की संगोष्ठी एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम।
प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता तथा अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा मंडल आबूरोड शहर द्वारा संगोष्ठी एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुरेश सैनी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन दर्शन, संगठन क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित जी का ‘एकात्म मानववाद’ आज भी राष्ट्र की समग्र प्रगति का मार्गदर्शक सिद्धांत है सैनी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने हेतु संकल्पित होकर कार्य करें। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल एवं रितेश सिंह चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पंडित जी के त्यागमय जीवन, सादगी और संगठन के प्रति समर्पण को प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद की मजबूत आधारशिला है। कार्यक्रम का संचालन भगवती सिंह ने किया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी रितेश सिंह, नगर मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंहल, महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, देवेंद्र निगम, रमेश वैष्णव, मंत्री अनुज गर्ग, अशोक माली, कोषाध्यक्ष दिलीप सोनी, निर्वतमान पार्षद दीपक कुमार, अभिषेक मेरु, राजेन्द्र प्रसाद, इम्मामुदिन, चंद्रलेखा अग्रवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र गोयल, सुरेश सैनी, रत्तीलाल बारोट , विशाल अग्रवाल, प्रहलाद भाटी, गोविंद भील उपस्थित थे।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सिरोही जिले के आबूरोड शहर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा कोठी के पास माउंट वैली अपार्टमेंट के सामने सोमवार रात चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया, मंगलवार शाम परिजनों के घर पहुंचने पर घर के ताले टूटे होने पर उन्होंने घर की जांच की तो घर में से सोने चांदी के जेवरात के साथ नकदी गायब मिली जिस पर घर मालिक ने तुरंत शहर पुलिस को सूचना दी, जानकारी के अनुसार ठेकेदारी का काम करने वाले रमजान भाई माउंट आबू में अपने भतीजे की शादी में गए हुए थे और मंगलवार शाम आकर घर देखा तो घर के ताले टूटे थे और अंदर से सोने चांदी के आभूषण सहित नकदी गायब थी, घर मालिक ने बताया कि चोर पीछे की साइड से घर की तरफ आये और घर में लगे तीन ताले तोड़कर घर में घुसे और करीब 2 लाख नकद और 20 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के आभूषण जिसमें सोने की चैन, सोने का हार, कान के झुमके सहित चांदी के आभूषण जिनकी लागत लगभग 20 लाख रुपए है वह चोरी कर ले गए, घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू की है। 12.04 बजे घर में घुसे चोर 12.54 पर निकले। पुलिस ने घर सहित घर के सामने बनी बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरो की जांच की तो सामने आया कि सोमवार रात करीब 12:04 बजे पर तीन चोर घर में घुसे और वह 12:54 बजे पर घर से वापस निकले। चोर घर से निकल कर कच्चे रास्ते की साइड होते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित रमजान भाई ने बताया कि उसके सगे भाई के लड़के की शादी का कार्यक्रम था जिसके चलते वो और उनका पूरा परिवार माउंट आबू शादी में गया हुआ था और मंगलवार को घर आने पर चोरी की घटना का पता लगा।
    1
    सिरोही जिले के आबूरोड शहर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा कोठी के पास माउंट वैली अपार्टमेंट के सामने सोमवार रात चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया, मंगलवार शाम परिजनों के घर पहुंचने पर घर के ताले टूटे होने पर उन्होंने घर की जांच की तो घर में से सोने चांदी के जेवरात के साथ नकदी गायब मिली जिस पर घर मालिक ने तुरंत शहर पुलिस को सूचना दी, जानकारी के अनुसार ठेकेदारी का काम करने वाले रमजान भाई माउंट आबू में अपने भतीजे की शादी में गए हुए थे और मंगलवार शाम आकर घर देखा तो घर के ताले टूटे थे और अंदर से सोने चांदी के आभूषण सहित नकदी गायब थी, घर मालिक ने बताया कि चोर पीछे की साइड से घर की तरफ आये और घर में लगे तीन ताले तोड़कर घर में घुसे और करीब 2 लाख नकद और 20 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के आभूषण जिसमें सोने की चैन, सोने का हार,  कान के झुमके सहित चांदी के आभूषण जिनकी लागत लगभग 20 लाख रुपए है वह चोरी कर ले गए, घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू की है। 
12.04 बजे घर में घुसे चोर 12.54 पर निकले।
पुलिस ने घर सहित घर के सामने बनी बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरो की जांच की तो सामने आया कि सोमवार रात करीब 12:04 बजे पर तीन चोर घर में घुसे और वह 12:54 बजे पर घर से वापस निकले। चोर घर से निकल कर कच्चे रास्ते की साइड होते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित रमजान भाई ने बताया कि उसके सगे भाई के लड़के की शादी का कार्यक्रम था जिसके चलते वो और उनका पूरा परिवार माउंट आबू शादी में गया हुआ था और मंगलवार को घर आने पर चोरी की घटना का पता लगा।
    user_Ritik Sargara
    Ritik Sargara
    पत्रकार Abu Road, Sirohi•
    13 hrs ago
  • राजस्थान बजट 2026–27 पेश जयपुर। उपमुख्यमंत्री (वित्त) श्रीमती दिया कुमारी ने 11 फरवरी 2026 को राजस्थान विधानसभा में वर्ष 2026–27 का बजट पेश किया। बजट में “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ सामाजिक सुरक्षा, युवाओं के रोजगार और किसानों को राहत पर जोर दिया गया। सरकार ने समावेशी विकास और सुशासन को प्राथमिकता देने की बात कही।
    1
    राजस्थान बजट 2026–27 पेश
जयपुर। उपमुख्यमंत्री (वित्त) श्रीमती दिया कुमारी ने 11 फरवरी 2026 को राजस्थान विधानसभा में वर्ष 2026–27 का बजट पेश किया। बजट में “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ सामाजिक सुरक्षा, युवाओं के रोजगार और किसानों को राहत पर जोर दिया गया। सरकार ने समावेशी विकास और सुशासन को प्राथमिकता देने की बात कही।
    user_REPORTER RJ24
    REPORTER RJ24
    पत्रकार सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • कहा - टेंट और पेड़ों के नीचे चल रहे स्कूल ​संसद के बजट सत्र में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सांसद राजकुमार रोत ने राजस्थान के आदिवासी क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर प्रहार करते हुए कहा कि राज्य में लाखों कक्षाएं जर्जर हैं और कई स्कूल अब भी टेंट या पेड़ों के नीचे चल रहे हैं। रोत ने सरकार से माही-कडाणा वृहद जल परियोजना की मांग की ताकि किसानों को सिंचाई का हक मिले और क्षेत्र से हो रहे पलायन को रोका जा सके। ​स्वास्थ्य और मानदेय के मुद्दों पर बोलते हुए सांसद ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पोषाहार श्रमिकों के लिए सम्मानजनक मानदेय की वकालत की। उन्होंने युवाओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि जल-जंगल-जमीन की लड़ाई अब हथियारों से नहीं, बल्कि कलम और शिक्षा के जरिए लड़ी जानी चाहिए। रोत ने स्पष्ट किया कि जब तक आदिवासी समाज शिक्षित नहीं होगा और उन्हें संवैधानिक अधिकार नहीं मिलेंगे, तब तक आत्मनिर्भर भारत का सपना अधूरा रहेगा।
    1
    कहा - टेंट और पेड़ों के नीचे चल रहे स्कूल
​संसद के बजट सत्र में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सांसद राजकुमार रोत ने राजस्थान के आदिवासी क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर प्रहार करते हुए कहा कि राज्य में लाखों कक्षाएं जर्जर हैं और कई स्कूल अब भी टेंट या पेड़ों के नीचे चल रहे हैं। रोत ने सरकार से माही-कडाणा वृहद जल परियोजना की मांग की ताकि किसानों को सिंचाई का हक मिले और क्षेत्र से हो रहे पलायन को रोका जा सके।
​स्वास्थ्य और मानदेय के मुद्दों पर बोलते हुए सांसद ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पोषाहार श्रमिकों के लिए सम्मानजनक मानदेय की वकालत की। उन्होंने युवाओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि जल-जंगल-जमीन की लड़ाई अब हथियारों से नहीं, बल्कि कलम और शिक्षा के जरिए लड़ी जानी चाहिए। रोत ने स्पष्ट किया कि जब तक आदिवासी समाज शिक्षित नहीं होगा और उन्हें संवैधानिक अधिकार नहीं मिलेंगे, तब तक आत्मनिर्भर भारत का सपना अधूरा रहेगा।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • बाली। बीसलपुर बलवना पैरवा रोड पर पेट्रोल पंप के पास में दो बाइको की  भीषण टक्कर, दो युवक गंभीर घायल एक को लगी मामूली चोट, घायलों को चामुंडेरी के समाज सेवी जीतू गहलोत ने 108 की मदद से घायलों को बाली भेजा। घटना शाम साढ़े 5 बजे हुई। सूत्रों के अनुसार बीसलपुर बलवना पैरवा रोड पर पेट्रोल पंप के पास में दो बाइको की  टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक काफी दूर जाकर गिरी, खबर लिखे जाने तक बाली थाने ओर जवाईबांध पुलिस चौकी में किसी ने भी रिपोर्ट नही दर्ज करवाई
    1
    बाली। बीसलपुर बलवना पैरवा रोड पर पेट्रोल पंप के पास में दो बाइको की  भीषण टक्कर, दो युवक गंभीर घायल एक को लगी मामूली चोट, घायलों को चामुंडेरी के समाज सेवी जीतू गहलोत ने 108 की मदद से घायलों को बाली भेजा। घटना शाम साढ़े 5 बजे हुई।
सूत्रों के अनुसार बीसलपुर बलवना पैरवा रोड पर पेट्रोल पंप के पास में दो बाइको की  टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक काफी दूर जाकर गिरी, खबर लिखे जाने तक बाली थाने ओर जवाईबांध पुलिस चौकी में किसी ने भी रिपोर्ट नही दर्ज करवाई
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • ग्राम पंचायत फालना गांव में ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए 52 विकास कार्यों की अनुमानित लागत 2.5 करोड़ राशि खर्च कर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण मुख्य अतिथि व लोकार्पणकर्ता क्षेत्रीय विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के कर कमलो द्वार विभिन्न शिलालेख का लोकार्पण संपन्न ।
    1
    ग्राम पंचायत फालना गांव में ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए  52  विकास कार्यों की अनुमानित लागत 2.5 करोड़ राशि खर्च कर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण मुख्य अतिथि व लोकार्पणकर्ता क्षेत्रीय विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के कर कमलो द्वार विभिन्न शिलालेख का लोकार्पण संपन्न ।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • आबूरोड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से देखा राज्य बजट 2026-27 जनकल्याण, युवा सशक्तिकरण और किसान उत्थान पर केंद्रित बजट बताया ऐतिहासिक। राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट का आबूरोड में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप देखा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बजट को प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी कदम बताया। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि यह बजट आमजन, युवाओं, महिला शक्ति, किसानों एवं गरीब वर्ग के कल्याण को समर्पित है। बजट में रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है, जो प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि परिणाम आधारित कार्यशैली में विश्वास रखती है। प्रस्तुत बजट “सशक्त राजस्थान – विकसित भारत” की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रदेश में समृद्धि और विकास का नया अध्याय लिखेगा। इस अवसर जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी रितेश सिंह चौहान, नगर मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंहल, महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, देवेंद्र निगम, रमेश वैष्णव, मंत्री अनुज गर्ग, अशोक माली, कोषाध्यक्ष दिलीप सोनी, निर्वतमान पार्षद दीपक कुमार, अभिषेक मेरु, राजेन्द्र प्रसाद, इम्मामुदिन , चंद्रलेखा अग्रवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र गोयल, सुरेश सैनी, रत्तीलाल बारोट, विशाल अग्रवाल, प्रहलाद भाटी, गोविंद भील उपस्थित थे।
    1
    आबूरोड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से देखा राज्य बजट 2026-27
जनकल्याण, युवा सशक्तिकरण और किसान उत्थान पर केंद्रित बजट बताया ऐतिहासिक।
राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट का आबूरोड में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप देखा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बजट को प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी कदम बताया। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि यह बजट आमजन, युवाओं, महिला शक्ति, किसानों एवं गरीब वर्ग के कल्याण को समर्पित है। बजट में रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है, जो प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि परिणाम आधारित कार्यशैली में विश्वास रखती है। प्रस्तुत बजट “सशक्त राजस्थान – विकसित भारत” की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रदेश में समृद्धि और विकास का नया अध्याय लिखेगा।
इस अवसर जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी रितेश सिंह चौहान, नगर मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंहल, महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, देवेंद्र निगम, रमेश वैष्णव, मंत्री अनुज गर्ग, अशोक माली, कोषाध्यक्ष दिलीप सोनी, निर्वतमान पार्षद दीपक कुमार, अभिषेक मेरु, राजेन्द्र प्रसाद, इम्मामुदिन , चंद्रलेखा अग्रवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र गोयल, सुरेश सैनी, रत्तीलाल बारोट, विशाल अग्रवाल, प्रहलाद भाटी, गोविंद भील उपस्थित थे।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.