कौशांबी...जिलाधिकारी ने की जिला पोषण समिति की बैठक* अनुपस्थित सी.डी.पी.ओ. का वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश* ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी सी.डी.पी.ओ. से निजी भवनों में संचालित ऑगनबाड़ी केन्द्रों को सरकारी भवनों में शिफ्ट कराने की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय कर निजी भवनों में संचालित ऑगनबाड़ी केन्द्रों को सरकारी भवनों में शिफ्ट कराने की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर लिया जाय। उन्होंने सभी ऑगनबाड़ी केन्दों के प्रतिदिन खुलने की स्थिति की समीक्षा के दौरान सभी सी.डी.पी.ओ. से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि सभी ऑगनबाड़ी केन्द्र प्रतिदिन अवश्य खुलें। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर सी.डी.पी.ओ. (नगर) एवं सी.डी.पी.ओ. (सिराथू) का वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ऑगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति की समीक्षा के दौरान बच्चों की उपस्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी सी.डी.पी.ओ. को बच्चों की उपस्थिति और बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों का शत-प्रतिशत फेस कैप्चरिंग का कार्य पूर्ण करा लिया जाय। फेस कैप्चरिंग के माध्यम से ही पुष्टाहार का वितरण किया जाय। उन्होंने कार्य में लापरवाही/शिथिलता पाए जाने पर सी.डी.पी.ओ. कड़ा का वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सी.डी.पी.ओ. को प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के अन्तर्गत लम्बित सभी प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पोषण पुनर्वास केन्द्र में फरवरी माह में सिर्फ 15 सैम बच्चों के भर्ती पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी सी.डी.पी.ओ. से कहा कि और सैम बच्चों को भर्ती कराया जाय एवं उनका फालो-अप भी किया जाय। उन्होंने निर्माणाधीन ऑगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान कहा कि शेष रह गए ऑगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करा लिया जाय। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि पोषण पुनर्वास केन्द्र में सैम बच्चों के भर्ती होने पर माता को प्रतिदिन रू0-100 की दर पर 14 दिन तक भर्ती होने पर रू0-1400 दिए जाने का प्राविधान है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी शालिनी रंजन, जिलापूर्ति अधिकारी मंगेश कुमार मौर्य व जिला पंचायतराज अधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

- कौशाम्बी...थाना करारी पुलिस टीम द्वारा नाबालिग को बहला फुलसाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS दिनांक 13.01.2026 को थाना करारी पर वादी द्वारा सूचना दी गयी कि मेरी नाबालिग पुत्री को आरोपी निरहुआ बहला-फुसला कर भगा ले गया है एवं आरोपी के घर पर जानकारी करने जाने पर परिजनों द्वारा गाली गलौज की गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना करारी में तत्काल सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त क्रम में आज दिनांक 11.03.2026 को थाना करारी पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर खास की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त निरहुआ उर्फ शिवकरन पुत्र स्व० खेलावन निवासी ग्राम फुलवारी म्योहर थाना करारी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त न्यायालय भेजा गया है।1
- #कौशाम्बी शादी समारोह मे दो पक्षो मे जमकर मार पीटडीजे पर डांस को लेकर बाराती-घराती दोनों पक्ष आपस में भिड़ेदोनों पक्षों के बीच जमकर चले लात-घूंसे विवाद मे अमन सोनकर नाम का युवक के सर मे आयी गंभीर चोट सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया पुलिस ने घायल युवक इलाज के लिए अस्पताल भेजा कड़ाधाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गाँव का मामला । पत्रकार शुभम पांडेय ब्यूरो चीफ़ श्रेय टीवी कौशाम्बी Founder: shrey tv" सच की खोज " ( श्रेय टीवी)1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी2
- भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में बुधवार को चायल तहसील परिसर में किसानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 7 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी अरुण कुमार को सौंपा।1
- कौशांबी जनपद में महिला उत्पीड़न के खिलाफ प्रतिदिन उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की सेवाओं में है प्रतिबद्ध । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा जी ने कौशांबी जनपद में सर्किट हाउस सयारा में जनसुनवाई के दौरान एक लापरवाह सरकारी कर्मचारी की ले ली जमकर क्लास देखें पूरा वीडियो ।1
- चित्रकूट/मानिकपुर। मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए वन विभाग ने बड़ा अभियान शुरू किया है। रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लंबे समय से आतंक मचा रहे उत्पाती बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। वन विभाग और मानिकपुर तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर रैपुरा वन रेंज के उड़की माफी गांव से आधा सैकड़ा से अधिक बंदरों को पकड़ लिया। मंगलवार को चलाए गए अभियान के दौरान वन विभाग की टीम ने ग्रामीण इलाकों में पिंजरे लगाकर 77 बंदरों को कैद किया। पकड़े गए बंदरों को सभी आवश्यक सावधानियों के साथ सुरक्षित तरीके से घनघोर वन क्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया गया। विभाग की इस कार्रवाई से ग्रामीणों को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, रानीपुर टाइगर रिजर्व के आसपास के गांवों में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि बंदर घरों में घुसकर सामान उठा ले जाते हैं, खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद कर देते हैं और कई बार स्कूली बच्चों पर भी हमला कर देते हैं। इस समस्या को लेकर लोग लंबे समय से प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे थे। वन विभाग के अनुसार, अब तक डेढ़ सौ से अधिक बंदरों को पकड़कर जंगलों में छोड़ा जा चुका है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। रैपुरा वन रेंज के रेंजर अपूर्व श्रीवास्तव ने बताया कि जब तक क्षेत्र के सभी उत्पाती बंदरों को पकड़ नहीं लिया जाता, तब तक यह अभियान लगातार चलता रहेगा। वन विभाग ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है, ताकि मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ रहे संघर्ष को कम किया जा सके। फिलहाल ग्रामीणों को उम्मीद है कि विभाग की इस कार्रवाई से उन्हें बंदरों के आतंक से जल्द राहत मिलेगी।1
- कौशाम्बी। बाबा का कातिल नाती गिरफ्तार। सैनी पुलिस ने तीन दिन में किया हत्याकांड का खुलासा। नाती ने ही गला रेतकर की थी बाबा बाबूलाल सरोज की हत्या।फरार चल रहे आरोपी नितिन को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ जारी। सैनी कोतवाली के रामपुर धमवा गांव की थी पूरी घटना। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS1