Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी। बाबा का कातिल नाती गिरफ्तार। सैनी पुलिस ने तीन दिन में किया हत्याकांड का खुलासा। नाती ने ही गला रेतकर की थी बाबा बाबूलाल सरोज की हत्या।फरार चल रहे आरोपी नितिन को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ जारी। सैनी कोतवाली के रामपुर धमवा गांव की थी पूरी घटना। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS
जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
कौशाम्बी। बाबा का कातिल नाती गिरफ्तार। सैनी पुलिस ने तीन दिन में किया हत्याकांड का खुलासा। नाती ने ही गला रेतकर की थी बाबा बाबूलाल सरोज की हत्या।फरार चल रहे आरोपी नितिन को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ जारी। सैनी कोतवाली के रामपुर धमवा गांव की थी पूरी घटना। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हर जगह के बीजेपी सांसदों का ऐसा विरोध होना चाहिए । #ugcrollback #UGC_RollBack #UGC_काला_कानून_वापस_लो #GirirajSingh #Bihar1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- चित्रकूट/मानिकपुर। मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए वन विभाग ने बड़ा अभियान शुरू किया है। रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लंबे समय से आतंक मचा रहे उत्पाती बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। वन विभाग और मानिकपुर तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर रैपुरा वन रेंज के उड़की माफी गांव से आधा सैकड़ा से अधिक बंदरों को पकड़ लिया। मंगलवार को चलाए गए अभियान के दौरान वन विभाग की टीम ने ग्रामीण इलाकों में पिंजरे लगाकर 77 बंदरों को कैद किया। पकड़े गए बंदरों को सभी आवश्यक सावधानियों के साथ सुरक्षित तरीके से घनघोर वन क्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया गया। विभाग की इस कार्रवाई से ग्रामीणों को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, रानीपुर टाइगर रिजर्व के आसपास के गांवों में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि बंदर घरों में घुसकर सामान उठा ले जाते हैं, खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद कर देते हैं और कई बार स्कूली बच्चों पर भी हमला कर देते हैं। इस समस्या को लेकर लोग लंबे समय से प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे थे। वन विभाग के अनुसार, अब तक डेढ़ सौ से अधिक बंदरों को पकड़कर जंगलों में छोड़ा जा चुका है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। रैपुरा वन रेंज के रेंजर अपूर्व श्रीवास्तव ने बताया कि जब तक क्षेत्र के सभी उत्पाती बंदरों को पकड़ नहीं लिया जाता, तब तक यह अभियान लगातार चलता रहेगा। वन विभाग ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है, ताकि मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ रहे संघर्ष को कम किया जा सके। फिलहाल ग्रामीणों को उम्मीद है कि विभाग की इस कार्रवाई से उन्हें बंदरों के आतंक से जल्द राहत मिलेगी।1
- #कौशाम्बी शादी समारोह मे दो पक्षो मे जमकर मार पीटडीजे पर डांस को लेकर बाराती-घराती दोनों पक्ष आपस मे भिड़ेदोनों पक्षों के बीच जमकर चले लात-घूंसे विवाद मे अमन सोनकर नाम का युवक के सर मे आयी गंभीर चोट सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया पुलिस ने घायल युवक इलाज के लिए अस्पताल भेजा कड़ाधाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गाँव का मामला । रिंकू राज Rinku Raaz Founder : Indian National News " सच की खोज " ( भारतीय राष्ट्रीय समाचार )1
- चित्रकूट जनपद के मऊ मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के माराचंद्रा समेत दर्जनों गांवों में वर्षों से बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को उस समय नई उम्मीद मिली, जब जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और मानिकपुर के विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी स्वयं मोटरसाइकिल से गांव पहुंचकर हालात का जायजा लेने पहुंचे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधि की इस पहल से ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बताया जाता है कि माराचंद्रा क्षेत्र के गेड़वारी, ऊँची,उमरहन समेत कई गांवों में आजादी के बाद से ही सड़क निर्माण की मांग उठती रही है। खराब सड़कों के कारण बच्चों को विद्यालय जाने, ग्रामीणों को आवागमन करने तथा बीमारों को अस्पताल तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती थीं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने मोटरसाइकिल से दुर्गम रास्तों को पार करते हुए गांव का भ्रमण किया। खास बात यह रही कि विधायक का पैर फ्रैक्चर होने के बावजूद भी वे जनसेवा के संकल्प के साथ ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। इस संवेदनशील पहल को देखकर ग्रामीणों ने दोनों का जोरदार स्वागत किया और उम्मीद जताई कि अब उनकी दशकों पुरानी समस्या का समाधान जरूर होगा। ग्राम भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी उन स्थानों तक भी पहुंचे, जहां पुल और पुलिया का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। बरसात के दिनों में जिन रपटों और नालों के कारण गांवों का संपर्क टूट जाता है, उनका भी निरीक्षण किया गया। साथ ही विद्युत, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी समस्याओं को भी ग्रामीणों से सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत माराचंद्रा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने अपनी दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याएं खुलकर रखीं, जिनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने क्षेत्र में पुलिया निर्माण के लिए विधायक ने 3 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इस घोषणा से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 78 वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, लेकिन पहली बार कोई जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधि मोटरसाइकिल से गांव तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने आए हैं। इस पहल ने ग्रामीणों के मन में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है। ग्रामीणों के शब्दों में— “न शरीर की थकावट रोक पाती, न ही फ्रैक्चर पैर, जनसेवा ही जुनून हो जिसका, उसे आंधियों का भी डर नहीं।” जिलाधिकारी और विधायक की यह पहल न केवल जनसेवा का उदाहरण बनी, बल्कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि और प्रशासन के संवेदनशील चेहरे को भी उजागर करने वाली साबित हुई। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही उनके गांवों में सड़क, पुल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का सपना साकार होगा।1
- कौशाम्बी...हत्या के अभियुक्त नितिन कुमार की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह ने दी जानकारी। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS1
- जनपद में आमजन की शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण को लेकर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार ने जनसुनवाई की प्रक्रिया को नई दिशा दी है। अब फरियादियों की समस्याओं को सीधे सुनने के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है, जिससे पुलिस और जनता के बीच संवाद और मजबूत हो रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के विभिन्न थानों पर आए फरियादियों की शिकायतों को ऑनलाइन माध्यम से सीधे सुना जा रहा है। इस दौरान वह संबंधित क्षेत्राधिकारियों तथा प्रभारी निरीक्षकों/ थानाध्यक्षों से तत्काल संवाद स्थापित कर मामलों की जानकारी लेते हैं और हर प्रकरण की गंभीरता से समीक्षा करते हैं। जनसुनवाई के दौरान एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर न्याय मिल सके।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1