मिश्रिख,हैवानियत को दर्शाती एक और तस्वीर 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार मां के घर के अंदर जाते ही बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी, रोने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन; पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की कार्रवाई संवाददाता,, नरेश गुप्ता मिश्रिख सीतापुर। जिले के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी सत्यपाल पीड़ित परिवार के घर पहुंचा और परिजनों से बातचीत करने लगा। इसी दौरान बच्ची की मां किसी काम से घर के अंदर चली गई। आरोप है कि इसी मौके का फायदा उठाकर सत्यपाल मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
मिश्रिख,हैवानियत को दर्शाती एक और तस्वीर 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार मां के घर के अंदर जाते ही बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी, रोने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन; पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की कार्रवाई संवाददाता,, नरेश गुप्ता मिश्रिख सीतापुर। जिले के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी सत्यपाल पीड़ित परिवार के घर पहुंचा और परिजनों से बातचीत करने लगा। इसी दौरान बच्ची की मां किसी काम से घर के अंदर चली गई। आरोप है कि इसी मौके का फायदा उठाकर सत्यपाल मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
- रेउसा में खाद की कथित कालाबाजारी का आरोप, किसानों ने कार्रवाई की उठाई मांग जिला संवाददाता सत्य प्रकाश शुक्ला सीतापुर/रेउसा। खरीफ सीजन के बीच रेउसा क्षेत्र में खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। किसानों का कहना है कि सरकारी समितियों और बिक्री केंद्रों पर उन्हें घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल रही है। कई किसानों को एक-एक बोरी खाद के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जिससे धान सहित अन्य फसलों की बुवाई और देखभाल प्रभावित हो रही है। स्थानीय किसानों और ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में खाद की कथित कालाबाजारी की जा रही है। उनका दावा है कि बड़ी मात्रा में खाद पिकअप वाहनों के माध्यम से अन्य स्थानों और फैक्ट्रियों की ओर भेजी जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि खाद किसानों तक पहुंचने के बजाय इस प्रकार बाहर भेजी जाती रही तो जरूरतमंद किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो सकेगी। इसी क्रम में शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा एक पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किए जाने की चर्चा क्षेत्र में रही। कार्यकर्ताओं का दावा है कि वाहन में बड़ी मात्रा में खाद लदी हुई थी। यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि वाहन रेउसा निवासी हर्षित पोरवाल (पुत्र सुरेश पोरवाल) का था और वाहन चालक मौके से वाहन लेकर चला गया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है तथा संबंधित पक्ष का बयान भी समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका था। किसानों का कहना है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो खाद वितरण व्यवस्था में हो रही अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है। किसानों ने जिला प्रशासन, कृषि विभाग, पुलिस प्रशासन, उत्तर प्रदेश सरकार तथा क्षेत्रीय विधायक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने और किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।1
- श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं कानून-व्यवस्था बनाए श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप मंदिरों, घाटों, प्रमुख मार्गों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही विद्युत सुरक्षा, साफ-सफाई, रूट डायवर्जन, मीडिया मॉनिटरिंग तथा विभिन्न धर्मगुरुओं एवं कांवड़ यात्रा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। विशेष अवसरों, सोमवार एवं शनिवार को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा। के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम द्वारा दी गयी बाइट1
- विभूतिखंड थाना क्षेत्र में स्थित होटल MVT के मालिक राकेश उपाध्याय ने युवती से किया दुराचार का प्रयास। नौकरी करने आई युवती को अपने कमरे में बुलाकर दिखाई अश्लील वीडियो और अश्लील हरकतें की। विरोध पर दबंग होटल मालिक राकेश उपाध्याय ने पीड़िता को दी धमकी। पीड़िता ने विभूतिखंड थाने में दी तहरीर। पीड़िता का आरोप पुलिस ने 24 घंटे बीतने के बाद भी नहीं दर्ज की FIR पीड़िता की मानें तो आरोपी राकेश उपाध्याय के रसूख के आगे नहीं हो रही उसकी कोई भी सुनवाई। आरोप कि राकेश उपाध्याय पीड़िता के भाई को एप्लीकेशन वापस लेने की लिए बना रहा दबाव और पिटवाने की दे रहा धमकी।1
- संडीला में सनसनीखेज डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा: दो गिरफ्तार, तीन बाल अपचारी अभिरक्षा में.... ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ बहन से बातचीत के विवाद में रंजिश बनी वजह; पार्टी के बहाने बुलाकर डंडों से पीटा, फिर मारी गोली... ★★★★★★★★★★★★★★★★★★ संडीला, हरदोई। थाना संडीला पुलिस, स्वाट, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने तकिया-अटामऊ मार्ग पर मिले दो युवकों के शवों के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल—एक अवैध .315 बोर तमंचा, खोखा कारतूस, दो बांस के डंडे तथा मृतकों के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जल जीवन मिशन की टंकी के पास मिले थे शव :- घटना की शुरुआत 30 जुलाई को हुई, जब तकिया-अटामऊ मार्ग पर निर्माणाधीन जल जीवन मिशन की पानी की टंकी के पास दो युवकों के खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतकों की पहचान कछौना थाना क्षेत्र के रेसों निवासी अरुण चौरसिया और गोहनिया निवासी अभिषेक चौरसिया के रूप में हुई थी। दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई गई थी। कोल्ड ड्रिंक पार्टी के बहाने बुलाया, फिर दिया वारदात को अंजाम :- घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी संडीला और अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने कुलदीप (पुत्र परशुराम) और प्रमोद (पुत्र इन्द्रपाल), निवासी तकिया को गिरफ्तार किया। पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा :- पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक अरुण का एक बाल अपचारी की बहन से बातचीत और मेलजोल था। इसी बात को लेकर आरोपियों के मन में रंजिश पनप रही थी, जिसके बाद उन्होंने हत्या की खौफनाक साजिश रची। योजना के तहत 29 जुलाई की रात कोल्ड ड्रिंक पार्टी के बहाने अरुण और अभिषेक को घटनास्थल पर बुलाया गया। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने बांस के डंडों और ईंट-पत्थरों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद अरुण को तमंचे से गोली मार दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतकों के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए और पुलिस को गुमराह करने के लिए मोबाइलों का इस्तेमाल दूसरों से करवाते रहे। महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद :- पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना स्थल और अन्य ठिकानों से: 01 अवैध तमंचा (.315 बोर) व 01 खोखा कारतूस 02 बांस के डंडे मृतकों के 02 मोबाइल फोन चप्पल, कोल्ड ड्रिंक की बोतलें व प्लास्टिक के गिलास बरामद किए हैं। एएसपी (पूर्वी) का बयान :- मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुबोध गौतम ने बताया: "थाना संडीला पुलिस व सर्विलांस/SOG टीम ने मु0अ0सं0 300/26 (धारा 103(1) बीएनएस) से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और तीन बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया है। घटना में इस्तेमाल आलाकत्ल और मृतकों के मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।"1
- लखनऊ ब्रेकिंग 🚨 उत्तरी जोन 📍 बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार। सैरपुर पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, करीब ₹5 लाख के सोने-चांदी के आभूषण व चोरी में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद। आरोपी के खिलाफ लखनऊ व सीतापुर के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी उत्तरी के निर्देशन में एसीपी बीकेटी के नेतृत्व में सैरपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार कोरी व पुलिस टीम ने कार्रवाई को दिया अंजाम। अमन राठौर ✍🏻2
- न्यायालय में विचाराधीन भूमि विवाद में ताला तोड़ कब्जे का आरोप, महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार न्यायालय में विचाराधीन भूमि विवाद में ताला तोड़ कब्जे का आरोप, महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार रास्ते व सहन की जमीन पर अवैध कब्जे, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप; पुलिस पर निष्पक्ष कार्रवाई न करने की शिकायत संवाददाता, नरेश गुप्ता सीतापुर। खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम धनीपुर निवासी मंजू पत्नी विमलेश ने न्यायालय में विचाराधीन भूमि विवाद को लेकर मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर विपक्षी पक्ष पर अवैध कब्जे, धमकी और पुलिस द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, उसने 5 जून 2026 को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर बताया था कि गांव के कुछ लोग उसकी सहन और रास्ते की भूमि पर दबंगई के बल पर अवैध निर्माण कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। मामले के न्यायालय में विचाराधीन होने के चलते पुलिस ने विवादित स्थल पर ताला लगवा दिया था। महिला का आरोप है कि 26 जुलाई को विपक्षी पक्ष के लोग एकजुट होकर पहुंचे और विवादित स्थल का ताला तोड़कर दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को जान से मारकर घर में दफनाने की धमकी दी गई। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता का यह भी आरोप है कि 29 जुलाई को जब वह किसी आवश्यक कार्य से लौट रही थी, तब आरोपियों ने रास्ते में रोककर उसके साथ अभद्रता की, ईंट-पत्थर फेंके और विवादित भूमि पर जबरन निर्माण सामग्री डालने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो आरोपी फिर मौके से भाग निकले। महिला का कहना है कि उसके पास घटनास्थल की जीपीएस युक्त तस्वीरें भी मौजूद हैं। मंजू ने आरोप लगाया कि 26 जुलाई को थाना खैराबाद और पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र पर चौकी प्रभारी द्वारा गलत रिपोर्ट भेज दी गई, जिससे अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने और कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की है। नोट: यह समाचार पीड़िता द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले में पुलिस अथवा दूसरे पक्ष का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।3
- रामपुर मथुरा में रिश्तों का खून: प्रेम संबंध से नाराज भाई ने नाबालिग बहन की बांके से काटकर की हत्या, गांव में सनसनी रामपुर मथुरा में रिश्तों का खून: प्रेम संबंध से नाराज भाई ने नाबालिग बहन की बांके से काटकर की हत्या, गांव में सनसनी 22 जुलाई को प्रेमी के साथ घर छोड़ने के बाद लौटी थी युवती, परिवार में चल रहा था विवाद; वारदात के बाद आरोपी भाई फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें सक्रिय। संवाददाता,, नरेश गुप्ता रामपुर मथुरा सीतापुर। जनपद के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई। प्रेम संबंध से नाराज एक भाई ने अपनी ही 17 वर्षीय नाबालिग बहन की धारदार बांके से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सुमित्रा (17 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 22 जुलाई को वह अपने प्रेमी अनुराग यादव के साथ घर से चली गई थी। इस मामले में परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में युवती न्यायालय में पेश हुई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपने घर लौट आई थी। हालांकि उसके घर लौटने के बाद भी परिवार, विशेषकर उसका भाई कोमल, इस संबंध को लेकर बेहद नाराज था। शनिवार सुबह इसी बात को लेकर भाई-बहन के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में आए कोमल ने बांके से बहन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण सुमित्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही रामपुर मथुरा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम संबंध को लेकर पारिवारिक विवाद का प्रतीत होता है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।3