Shuru
Apke Nagar Ki App…
बैतुल:- रेत से भरा एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान पर पलट गया बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के बोरिकास गांव में रेत से भरा एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान पर पलट गया। हादसे के समय घर के अंदर परिवार के सदस्य मौजूद थे। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि मकान मालिक को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद डंपर दीवार तोड़ते हुए पलट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Amit
बैतुल:- रेत से भरा एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान पर पलट गया बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के बोरिकास गांव में रेत से भरा एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान पर पलट गया। हादसे के समय घर के अंदर परिवार के सदस्य मौजूद थे। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि मकान मालिक को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद डंपर दीवार तोड़ते हुए पलट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बीरूल बाजार रोड के किनारे बुधवार को 11 केवी लाइन के तार बदले जा रहे थे बल कंपनी के कर्मचारियों द्वारा खंबे पर चढ़कर पुराने तार को हटाकर नए डाले जा रहे थे इसी दौरान अचानक लाइन में करंट आ गया खंभे पर तार बदलने चला मजदूर चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई2
- आमला तहसील में बिजली विभाग के द्वारा इन दिनों ग्रामीण जेई की लापरवाही के चलते गाँव में बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही हैं। ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर गुहार लगाई हैं। पर जेई ने कहा मुझे दवाब नहीं बनाओ नियम अनुसार ट्रांसफार्मर बदल जाएगा।1
- पुराने मकान में अचानक लगी आग,दमकल की तत्परता से बड़ा हादसा टला मुलताई। नगर के बीचों-बीच टेकड़े वाले स्कूल के पास अनुसूया व्यास के पुराने मकान में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और तत्परता से आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार मकान के पीछे रखे सामान में अचानक आग लग गई, जिससे धुआं उठता दिखाई दिया। आसपास के लोगों ने तुरंत नगर पालिका फायर टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौक़े पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दमकल वाहन सड़क पर खड़ा होने से कुछ समय के लिए मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति भी निर्मित हो गई, हालांकि आग पर नियंत्रण मिलते ही आवागमन सामान्य हो गया। दमकल दल में गिरीश पिपले और राहुल चंडालिया, भूपेंद्र राठौर सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, जिसकी जांच की जा रही है।1
- 🌉 जुन्नारदेव महादेव उड़ान पुल जगमगा उठा रोशनी से ✨ 📍 जिले के सबसे लंबे ब्रिज की सौगात से अब महादेव जाने वाले श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिल रही है। 🚦 महादेव मेले के दौरान रेलवे गेट पर घंटों लगने वाले जाम से लोगों को जूझना पड़ता था, लेकिन उड़ान पुल बनने के बाद आवागमन सुगम और सुरक्षित हो गया है। 💡 पुल के चालू होने के कुछ महीनों बाद आखिरकार स्ट्रीट लाइट भी शुरू हो गई हैं, जिससे अब रात के समय भी पूरा ब्रिज रोशनी से जगमगा रहा है। 🙏 श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने इस सुविधा को बड़ी राहत बताया है।1
- ग्राम भटगांव में कार की टक्कर और उधार के पैसों को लेकर दो पक्षों में मारपीट, काउंटर केस दर्ज सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गांव में कर की टक्कर के बाद दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद फरियादी ललित सिंह पुरबिया (39) पिता स्वर्गीय महेश सिंह पुरबिया, निवासी भटगांव हाल निवासी निदान हॉस्पिटल के पास भूतड़ा कॉलोनी पिपरिया, ने ग्राम भटगांव के प्रमोद पुरवइया, छोटेभैया पुरबिया, हरिसिंह पुरवइया एवं पुष्पेंद्र पुरबिया के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार रात्रि करीब 9:00 बजे ललित अपने भाई गिरधर सिंह पुरबिया के साथ गांव में मुन्ना चाचा के घर मिलने गए थे। वहां से कार से वापस लौटते समय प्रमोद पुरवइया के घर के सामने खड़ी बाइक में उनकी कार हल्की सी लग गई। इसी बात को लेकर आरोपियों द्वारा गाली-गलौज कर मारपीट की गई। वहीं दूसरी ओर प्रमोद पिता विशाल पुरबिया (48) निवासी भटगांव की रिपोर्ट पर गिरधर पुरबिया एवं ललित सिंह पुरबिया के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। प्रमोद ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उधार का पैसा मांगते हुए विवाद किया और कहासुनी के बाद मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर मारपीट एवं अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- Post by Shivnarayan Maskole3
- ब्लाक में अवैध रूप से चल रहे 11 गुड़ घानों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड विभाग ने की कार्रवाई,गुड़ संचालित मालिकों को नोटिस जारी, मची अफरा- तफरी1
- कार की टक्कर से कार घुसी खंती में मुलताई। बैतूल रोड पर ड्रीमलैंड सिटी के पास के पेट्रोल पंप के सामने एक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक कार की टक्कर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार से हो हो गई जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खंती में जा कर रुक गई। बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से आ रही कार में दो लोग सवार थे, जो इस हादसे में बाल-बाल बच गए। टक्कर मारने वाली कार ड्रीमलैंड सिटी निवासी की बताई जा रही है।1
- ग्राम प्रेमतला में अल्वी बाबा जनकल्याण समिति द्वारा विवाह सम्मेलन आयोजित, 33 जोड़े बंधे बंधन में सोहागपुर विधानसभा के ग्राम प्रेमतला में अल्वीबाबा जनकल्याण समिति के तत्वावधान में एक भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 33 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, जिनमें 27 हिंदू जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह तथा 6 मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया। विवाह कार्यक्रम गुरुवार शाम 6:00 बजे तक चलता रहा। कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों की सहभागिता ने सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश दिया। हिंदू जोड़ों का विवाह गायत्री परिवार द्वारा वैदिक विधि-विधान से संपन्न कराया गया। मंत्रोच्चारण और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच सभी जोड़ों ने सात फेरे लेकर दांपत्य जीवन की शुरुआत की। वहीं मुस्लिम जोड़ों का निकाह इस्लामिक परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ। विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह एवं पूर्व विधायक श्रीमती सविता दीवान शर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया तथा समिति के इस सामाजिक सरोकार की सराहना की। अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक विवाह आयोजन से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग मिलता है और समाज में आपसी भाईचारा मजबूत होता है। समिति की ओर से सभी 33 नवदंपतियों को पांच प्रकार के जेवर तथा जीवनयापन के लिए आवश्यक गृहस्थी का संपूर्ण सामान भेंट किया गया। इस सहयोग से नवदंपतियों को अपने नए जीवन की शुरुआत में बड़ी राहत मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य निरंतर जारी रहेंगे।1