सुरसा में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी सुरसा में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदोई। थाना सुरसा क्षेत्र के कस्बा सुरसा में रविवार को एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, कस्बा सुरसा निवासी चंद्रपाल (50 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सुंदर सिंह ने अपने घर में लगे पंखे से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के संबंध में ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। अग्रिम विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई
सुरसा में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी सुरसा में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदोई। थाना सुरसा क्षेत्र के कस्बा सुरसा में रविवार को एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, कस्बा सुरसा निवासी चंद्रपाल (50 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सुंदर सिंह ने अपने घर में लगे पंखे से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के संबंध में ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। अग्रिम विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई
- हरदोई: लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले दो युवक गिरफ्तार हरदोई: लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले दो युवक गिरफ्तार हरदोई। थाना कछौना क्षेत्र में लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में कथित लूट की घटना पूरी तरह मनगढ़ंत निकली, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 01 अगस्त 2026 की रात करीब 10:30 बजे अरुण पुत्र शिव प्यारे, निवासी ग्राम कलौली, थाना कछौना ने डायल-112 पर सूचना दी कि मथुरा गांव के पास रानू निवासी बघौली तथा पांच अज्ञात लोगों ने उसकी मोटरसाइकिल और नकदी लूट ली है। सूचना मिलते ही डायल-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि अरुण आसपास के लोगों से रुपये लेकर बीसी (कमेटी) चलाता है। इसी क्रम में रानू के लगभग 42 हजार रुपये अरुण पर बकाया थे। पुलिस जांच में सामने आया कि रुपये के विवाद के चलते अरुण और उसके मित्र देशराज पुत्र मेवालाल, निवासी ग्राम बरौली, थाना बघौली ने योजनाबद्ध तरीके से लूट की झूठी कहानी गढ़कर डायल-112 पर फर्जी सूचना दी थी। जांच में अरुण की मोटरसाइकिल भी उसके पास ही बरामद हुई और किसी प्रकार की लूट की घटना नहीं पाई गई। पुलिस ने झूठी सूचना देकर पुलिस तंत्र को गुमराह करने के आरोप में अरुण और देशराज को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है। मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बघौली द्वारा बताया गया कि जांच में लूट की सूचना पूरी तरह असत्य पाई गई है और झूठी सूचना देने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई1
- कल से शुरू होगा कांवड़ सेवा शिविर व विशाल भंडारा, वॉटरप्रूफ पंडाल में मिलेगी हर सुविधा कल से शुरू होगा कांवड़ सेवा शिविर व विशाल भंडारा, वॉटरप्रूफ पंडाल में मिलेगी हर सुविधा पिहानी, हरदोई। सावन माह में भगवान शिव के भक्तों की सेवा के उद्देश्य से पिहानी-हरदोई मार्ग स्थित बाबा तीन नंबर/चार नंबर मुख्य गेट के निकट सोमवार से कांवड़ सेवा शिविर एवं विशाल भंडारे का शुभारंभ होगा। शिविर में कांवड़ यात्रियों के विश्राम, भोजन, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की गई है। इस बार पूरे शिविर को वॉटरप्रूफ पंडाल से तैयार किया गया है, जिससे बरसात के दौरान भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। रविवार को आयोजन स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में रहीं। स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ पंडाल, भोजनशाला, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। आयोजन में समाजसेवी जोगराज सिंह के साथ भारतीय किसान यूनियन अखंड भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, शिक्षक आशीष श्रीवास्तव (पीला महुआ), आशु ब्याला, गुरप्रीत उर्फ गोपी, उमाशंकर राठौर (सिमौर) तथा राजकिशोर सिंह सहित अनेक लोग तैयारियों में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। आयोजक जोगराज सिंह ने बताया कि शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए भंडारा एवं विश्राम की व्यवस्था निरंतर संचालित रहेगी। महिलाओं के ठहरने के लिए अलग एवं सुरक्षित व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। शिविर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पिहानी कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने आवश्यक पुलिस प्रबंध सुनिश्चित किए हैं। उन्होंने आयोजन स्थल पर पिकेट ड्यूटी तैनात करा दी है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। सावन के पावन अवसर पर आयोजित यह सेवा शिविर क्षेत्र के कांवड़ यात्रियों के लिए आस्था, सेवा और समर्पण का केंद्र बनेगा। श्रद्धालुओं को विश्वास है कि शिवभक्तों की सेवा का यह पुण्य कार्य पूरे सावन माह तक निरंतर चलता रहेगा।1
- टप्पेबाज अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र में जनपदीय एसओजी/सर्विलांस सेल और थाना रोजा पुलिस की संयुक्त टीम ने टप्पेबाजी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामदगी भी की है। मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ने मीडिया को बाइट के माध्यम से दी।1
- गौतम मौर्य हत्याकांड: सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचें, कानून-व्यवस्था सामान्य- शाहजहाँपुर पुलिस शाहजहाँपुर। थाना कांट क्षेत्र में 31 जुलाई को हुए गौतम मौर्य हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक, तथ्यहीन और भड़काऊ पोस्टों का शाहजहाँपुर पुलिस ने खंडन किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर निगरानी बनाए हुए हैं। पुलिस के अनुसार, वादी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नामजद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। 1 अगस्त को आलाकत्ल की बरामदगी के दौरान आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर हमला किए जाने पर आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। उपचार के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इसके बाद विवेचना के दौरान सामने आए तीन अन्य आरोपियों को भी 2 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है। शाहजहाँपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी भ्रामक, असत्य या भड़काऊ पोस्ट, वीडियो अथवा संदेश पर विश्वास न करें और न ही उसे साझा करें। केवल पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी को ही प्रामाणिक मानें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने और भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स की लगातार निगरानी की जा रही है। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी संदिग्ध या भ्रामक सूचना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर देने की अपील की गई है।4
- समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 02.08.2026 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश के लिए संकट है। भाजपा सत्ता से हटेगी तभी संकट दूर होगा। तभी प्रदेश की समस्याओं का समाधान होगा। इस सरकार ने छात्रों, नौजवानों, बेटियों के साथ अत्याचार समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 02.08.2026 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश के लिए संकट है। भाजपा सत्ता से हटेगी तभी संकट दूर होगा। तभी प्रदेश की समस्याओं का समाधान होगा। इस सरकार ने छात्रों, नौजवानों, बेटियों के साथ अत्याचार किया। पुलिस से बर्बरता करायी। यह सरकार आज भी बेटियों के साथ अन्याय कर रही है। समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार, मंत्रियों, नेताओं ने आन्दोलनकारी छात्रों के साथ समझौता किया। कहा गया कि छात्रों, नौजवानों के खिलाफ कोई मुकदमा नहीं दर्ज होगा, उत्पीड़न नहीं होगा लेकिन अब छात्रांे को प्रताड़ित किया जा रहा है, जिस तरह का व्यवहार हो रहा है, उससे सरकार की क्या क्रेडिबिलिटी रह गई है। आखिर लोकतंत्र में किस पर भरोसा किया जाए? श्री यादव ने कहा कि फतेहपुर में स्कूल के बच्चों की मांग पीने का पानी और पंखे लगाने की थी। जब मांग मान ली गयी तो बच्चो के साथ अन्याय नहीं करना चाहिए, लेकिन बच्चों और उनके परिवारों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के विधायक, पीड़ित छात्रों के परिवार से मिलेंगे और मदद करेंगे। छात्र और उसके परिवार पर अन्याय नहीं होने देंगे। श्री यादव ने कहा कि जो लोग उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने का दावा करते हैं, उन्हें सरकारी स्कूलों में बिजली, पानी और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। श्री अखिलेश यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा के लोग सरकारी तालाबों, जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। 2017 के पहले जितने महत्वपूर्ण तालाब थे, सबको भाजपा के लोगों ने भूमाफियाओं से मिलकर कब्जा कर लिया। उन्होंने कहा कि जितने भ्रष्ट जुल्म और पाप करने वाले लोग है, सब भाजपा में है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। इस सरकार में जितने एक्सप्रेस-वे बने सब में भ्रष्टाचार हुआ। एक्सप्रेस-वे बनते ही कई जगह, धंस गये, टूट गये। कहने को माडर्न टेक्नालाजी के साथ लखनऊ-कानपुर सड़क बनायी। लेकिन उद्घाटन के 13 दिन में ही धंस गयी। बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे प्रधानमंत्री जी के जाने के बाद ही टूट गया था। भाजपा के लोगों ने प्रभु श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा की चोरी करने का पाप किया है। अयोध्या में राम धन की लूट हुई। सरकार ने दिल्ली में छात्रों, नौजवानों के साथ जुल्म किया है। जिन पर लाठी पड़ी उन्हें पता है किसने चलवाई है लेकिन जिन्होंने मारा है, उन्हें नहीं पता किसके आदेश से लाठी चली। भाजपा किसी की सगी नहीं है। जो अधिकारी आज अन्याय कर रहे हैं वे भी जान लें, भाजपा जब फंसेगी तो उन्हीं को आगे कर देगी, अधिकारियों का साथ नहीं देगी। भाजपा हमेशा साजिश-षड्यंत्र करती है। उत्तर प्रदेश के जेन जी और जेन एल्फा पीढ़ी के लोग देख रहे है जो पेपर लीक कराते है, वहीं लोग भाजपा की सरकार में बैठे हैं। श्री यादव ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर कलाकारों को सम्मान दिया जाएगा। जो हमारी हिन्दुस्तानियत की परम्पराओं को बढ़ावा देते है, ऐसे लोगों का हम लोग सम्मान करने का काम करेंगे। वैसे भी समाजवादी पार्टी की सरकार में हमने विविध क्षेत्रों में सराहनीय योगदान के लिए यश भारती सम्मान दिया था।1
- महाकाल डाक कांवड़िया दल की चौथी विशाल डाक कांवड़ यात्रा, सोमवार को संकट हरण सकाहा पहुंचेगा गंगाजल महाकाल डाक कांवड़िया दल की चौथी विशाल डाक कांवड़ यात्रा, सोमवार को संकट हरण सकाहा पहुंचेगा गंगाजल पाली (हरदोई)। सावन माह के पावन अवसर पर महाकाल डाक कांवड़िया दल द्वारा आयोजित चतुर्थ विशाल तूफानी डाक कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है। यात्रा का शुभारंभ भगवंतपुर, पाली से हुआ, जहां से शिवभक्त पांचाल घाट (फर्रुखाबाद) से पवित्र गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए। आयोजन समिति के अनुसार, 03 अगस्त 2026 (सोमवार) को शिवभक्त संकट हरण सकाहा पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे। यात्रा में बड़ी संख्या में कांवड़िए "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष के साथ शामिल हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इस धार्मिक यात्रा की स्थापना स्वर्गीय अमित बाजपेयी की प्रेरणा से की गई थी। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा के सफल संचालन में सहयोग करने और भगवान शिव की आराधना में सहभागी बनने की अपील की है। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई2
- *बकरी चोरी का खुलासा: बघौली पुलिस ने चोर को दबोचा, कार और चोरी की बकरी बरामद* हरदोई। बघौली थाना पुलिस ने बकरी चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बकरी तथा घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, थाना बघौली में दर्ज मु0अ0सं0 300/2026 के तहत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई बकरी और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली। बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। हरदोई पुलिस का कहना है कि जिले में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1