साढूमल मातृ-शिशु केंद्र पर नहीं फहराया गया तिरंगा, प्रशासनिक निर्देशों पर उठे सवाल मड़ावरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी एवं सार्वजनिक संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय पर्व मनाया जाता है। शासन-प्रशासन की ओर से भी स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं। इसके बावजूद मड़ावरा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत साढूमल में बने मातृ-शिशु केंद्र पर 15 अगस्त को तिरंगा नहीं फहराए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, साढूमल में मातृ-शिशु केंद्र का निर्माण ग्रामीण स्वास्थ्य एवं मातृ-शिशु सेवाओं से जुड़े कार्यों के लिए किया गया है। ऐसे सरकारी केंद्र पर राष्ट्रीय पर्व के दिन ध्वजारोहण नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कराए जाने और यह पता लगाने की मांग की है कि आखिर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र पर ध्वजारोहण क्यों नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस देश के गौरव और राष्ट्रीय सम्मान का पर्व है। सरकारी संस्थानों में निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। साढूमल मातृ-शिशु केंद्र पर ध्वजारोहण नहीं होने की स्थिति में संबंधित विभाग को इसकी जानकारी लेकर जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण लेकर आवश्यक कार्रवाई करता है या नहीं।
साढूमल मातृ-शिशु केंद्र पर नहीं फहराया गया तिरंगा, प्रशासनिक निर्देशों पर उठे सवाल मड़ावरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी एवं सार्वजनिक संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय पर्व मनाया जाता है। शासन-प्रशासन की ओर से भी स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं। इसके बावजूद मड़ावरा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत साढूमल में बने मातृ-शिशु केंद्र पर 15 अगस्त को तिरंगा नहीं फहराए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, साढूमल में मातृ-शिशु केंद्र का निर्माण ग्रामीण स्वास्थ्य एवं मातृ-शिशु सेवाओं से जुड़े कार्यों के लिए किया गया है। ऐसे सरकारी केंद्र पर राष्ट्रीय पर्व के दिन ध्वजारोहण नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कराए जाने और यह पता लगाने की मांग की है कि आखिर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र पर ध्वजारोहण क्यों नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस देश के गौरव और राष्ट्रीय सम्मान का पर्व है। सरकारी संस्थानों में निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। साढूमल मातृ-शिशु केंद्र पर ध्वजारोहण नहीं होने की स्थिति में संबंधित विभाग को इसकी जानकारी लेकर जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण लेकर आवश्यक कार्रवाई करता है या नहीं।
- साढूमल मातृ-शिशु केंद्र पर नहीं फहराया गया तिरंगा, प्रशासनिक निर्देशों पर उठे सवाल मड़ावरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी एवं सार्वजनिक संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय पर्व मनाया जाता है। शासन-प्रशासन की ओर से भी स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं। इसके बावजूद मड़ावरा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत साढूमल में बने मातृ-शिशु केंद्र पर 15 अगस्त को तिरंगा नहीं फहराए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, साढूमल में मातृ-शिशु केंद्र का निर्माण ग्रामीण स्वास्थ्य एवं मातृ-शिशु सेवाओं से जुड़े कार्यों के लिए किया गया है। ऐसे सरकारी केंद्र पर राष्ट्रीय पर्व के दिन ध्वजारोहण नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कराए जाने और यह पता लगाने की मांग की है कि आखिर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र पर ध्वजारोहण क्यों नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस देश के गौरव और राष्ट्रीय सम्मान का पर्व है। सरकारी संस्थानों में निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। साढूमल मातृ-शिशु केंद्र पर ध्वजारोहण नहीं होने की स्थिति में संबंधित विभाग को इसकी जानकारी लेकर जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण लेकर आवश्यक कार्रवाई करता है या नहीं।1
- राष्ट्र सुरक्षित तो धर्म सुरक्षित समाज सुरक्षित-मुनि निर्मद सागर उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस राष्ट्र सुरक्षित तो धर्म सुरक्षित समाज सुरक्षित-मुनि निर्मद सागर बड़े ही हर्ष उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस मड़ावरा के महावीर विद्याविहार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्तिथ जैन समाज मड़ावरा की संस्था श्री वर्णी पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं आचार्य श्री विद्यासागर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित बिभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां फि गयी इस दौरान सभागार में उपस्तिथ मुनि नीरज सागर जी,मुनि निर्मद सागर जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए हमारे राष्ट्र को प्रथम पायदान पर रखना चाहिए क्योंकि राष्ट्र सुरक्षित रहेगा तब ही धर्म और समाज सुरक्षित रहेगा इसलिए हमें राष्ट्र प्रथम की भावना ही अपने हृदय में पल्लवित करनी चाहिए हमारे गुरुदेव विद्यासागर जी ने हमारे राष्ट्र और संस्कृति के उत्थान के लिए हमेंशा प्रेरणा दी उनका प्रसिद्ध नारा इंडिया नहीं भारत बोलो देश को समर्पित रहा हमें अपने देश का नाम भारत ही संबोधित करना चाहिए क्योंकि इंडिया शब्द अंग्रेजी गुलामी का प्रतीक है यह अंग्रेजों की गंदी मानसिकता का परिचायक है इस दौरान भारी संख्या में छात्र छात्राएं एवं श्रद्धालु उपस्तिथ रहे4
- मकतब के बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी हाथों में तिरंगा थाम कर गुनगुनाए नग़में देश की आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर कस्बा मड़ावरा स्थित सुन्नी मुनव्वरी मकतब के बच्चों द्वारा शनिवार सुबह बाद नमाज फज्र के प्रभातफेरी निकाली गई। हाथों में तिरंगा थामे हुये बच्चे देशभक्ति नगमे गुनगुनाते हुये चले। प्रभातफेरी सुन्नी मुनव्वरी मस्जिद से प्रारंभ होकर बिजलीघर से बीआरसी कार्यालय होते हुये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से वापस मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान पेश इमाम मोहम्मद आसिफ रजा, मोहम्मद अहमद, फरियाद शाह, इमरान खान, अनीस खां मंसूरी, मुबारिक खां, सलमान शाह, रियाज खां, अफजल मंसूरी, अरबाज खान समेत तमाम बच्चे मौजूद रहे।4
- ग्राम पंचायत बिरारी में बच्चों द्वारा भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। ग्राम पंचायत बिरारी में बच्चों द्वारा भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चे देशभक्ति के नारों के साथ गांव की गलियों से निकले। इस दौरान पूरा गांव देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। रैली के दौरान बच्चों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। कई बच्चों के हाथों में छोटे-छोटे तिरंगे भी नजर आए। रैली में शामिल बच्चों के उत्साह और देशभक्ति ने ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया। गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरती रैली को देखने के लिए लोग अपने घरों के बाहर भी नजर आए। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना रहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली गई इस रैली के माध्यम से बच्चों ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद किया और देश के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। तिरंगा रैली के दौरान गांव का माहौल पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर रहा। बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और खास बना दिया। ग्रामीणों ने बच्चों के इस उत्साह की सराहना की।1
- ग्राम पंचायत जासोड़ा पोस्ट बड़ौठा तहसील शाहगढ़ जिला सागर मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत जासोड़ा पोस्ट बड़ौठा तहसील शाहगढ़ जिला सागर मध्य प्रदेश1
- 80 वर्षा स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं जय हिंद यह कुछ झलकियां इंडिया गेट की तस्वीरें हैं 🇮🇳🇮🇳🧡🤍💚📢📌🙏💞💞🙏♥️ #faecbook #veirlpost #nonfollowers #sosalmideya 80 वर्षा स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं जय हिंद यह कुछ झलकियां इंडिया गेट की तस्वीरें हैं 🇮🇳🇮🇳🧡🤍💚📢📌🙏💞💞🙏♥️ #faecbook #veirlpost #nonfollowers #sosalmideya1
- टीकमगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर विशेष मध्याह्न भोजन में शामिल हुए जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी -स्कूली बच्चों के साथ किया सहभोज, विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण - स्वतंत्रता दिवस पर विशेष मध्याह्न भोजन में शामिल हुए जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी - स्कूली बच्चों के साथ किया सहभोज, विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण - 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के शासकीय विद्यालयों में विशेष मध्याह्न भोजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में शासकीय शिशु मंदिर हाई स्कूल नजरबाग तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कुण्डेश्वर, टीकमगढ़ में विशेष मध्याह्न भोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्कूली बच्चों के साथ सहभोज कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कुण्डेश्वर में आयोजित विशेष मध्याह्न भोजन कार्यक्रम में श्रीमती सरोज राजपूत, विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, पूर्व विधायक टीकमगढ़ राकेश गिरि गोस्वामी, मनोज देवलिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण,कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर शिवप्रसाद मंडराह, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी एवं श्रीमती अंजली शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर विशेष मध्याह्न भोजन ग्रहण किया। इस दौरान बच्चों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के महत्व पर प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने विद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने पर भी जोर दिया। विशेष मध्याह्न भोजन कार्यक्रम ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को विद्यार्थियों और प्रशासन के बीच आत्मीय सहभागिता से जोड़ते हुए सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।1
- दिगौड़ा में कई रास्तों पर नालियों का कीचड़ जमा, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों को निकलने में हुई परेशानी, वीडियो आया सामने1
- टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने दी जिले और देश वासियों को स्वतंत्र दिवस की शुभकामनाएं टीकमगढ़ में हर्षो उल्लास के साथ 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा इस मौके पर टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की1