एबी रिच इंटर कॉलेज में ताइक्वांडो प्रशिक्षण का शुभारंभ, छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण शाहजहांपुर,28 मार्च। मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में ए. बी. रिच (मिशन स्कूल) इंटर कॉलेज में ताइक्वांडो प्रशिक्षण कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य मिहिर फिलिप्स ने फीता काटकर किया। प्रधानाचार्य मिहिर फिलिप्स ने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ आत्मरक्षा का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। ताइक्वांडो जैसी विधाएं न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाती हैं, बल्कि आत्मविश्वास और अनुशासन भी सिखाती हैं। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे विशेष रूप से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव ने कहा कि वर्तमान समय में हर व्यक्ति के लिए आत्मरक्षा सीखना जरूरी हो गया है। ताइक्वांडो एक प्रभावी मार्शल आर्ट है, जिसे सीखकर व्यक्ति अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकता है। उन्होंने बताया की प्रतिदिन प्रतिदिन शाम पांच बजे से साढ़े छह बजे तक प्रशिक्षण कक्षाएं संचालित की जाएंगी, जिनमें निर्धन छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान ताइक्वांडो कोच युवराज रस्तोगी के साथ-साथ निशा, अलकमा, खुशबू, किरन, अवंतिका, सैफ सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
एबी रिच इंटर कॉलेज में ताइक्वांडो प्रशिक्षण का शुभारंभ, छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण शाहजहांपुर,28 मार्च। मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में ए. बी. रिच (मिशन स्कूल) इंटर कॉलेज में ताइक्वांडो प्रशिक्षण कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य मिहिर फिलिप्स ने फीता
काटकर किया। प्रधानाचार्य मिहिर फिलिप्स ने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ आत्मरक्षा का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। ताइक्वांडो जैसी विधाएं न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाती हैं, बल्कि आत्मविश्वास और अनुशासन भी सिखाती हैं। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि
इससे विशेष रूप से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव ने कहा कि वर्तमान समय में हर व्यक्ति के लिए आत्मरक्षा सीखना जरूरी हो गया है। ताइक्वांडो एक प्रभावी मार्शल आर्ट है, जिसे सीखकर व्यक्ति अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकता है। उन्होंने
बताया की प्रतिदिन प्रतिदिन शाम पांच बजे से साढ़े छह बजे तक प्रशिक्षण कक्षाएं संचालित की जाएंगी, जिनमें निर्धन छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान ताइक्वांडो कोच युवराज रस्तोगी के साथ-साथ निशा, अलकमा, खुशबू, किरन, अवंतिका, सैफ सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
- शाहजहाँपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुटार पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमे के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खुटार के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 28 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त तौफीक पुत्र सफीउल्ला उर्फ बौरा निवासी ग्राम टाह खुर्द, थाना खुटार को चमराबोझी मोड़ के पास से सुबह 10:05 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 23 मार्च 2026 को थाना खुटार में मु0अ0सं0 75/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 87 बीएनएस तथा धारा 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट की भी वृद्धि की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रांजल सिंह यादव तथा हेड कांस्टेबल आदित्य प्रकाश वर्मा शामिल रहे।1
- शाहजहांपुर। जिले में स्मैक तस्करों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत शनिवार को थाना कटरा क्षेत्र निवासी कुख्यात तस्कर रियाज खां उर्फ बाबू पडेरा की संपत्तियों की नपाई शुरू कर दी गई। करीब 80 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज होने के बाद अब उस पर बुलडोजर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। शनिवार को तिलहर सीओ ज्योति यादव के नेतृत्व में राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ तस्कर के घर, शोरूम और अन्य संपत्तियों पर पहुंची। टीम ने विभिन्न स्थानों पर फीते से नापजोख कर संपत्तियों का सत्यापन किया। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में अवैध निर्माण की पुष्टि होती है तो नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Ashish shing Rajput1
- तेज रफ्तार ईको कार-बाइक भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर सवायजपुर, हरदोई। सवायजपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सवायजपुर थाना क्षेत्र के बंथला गांव निवासी अंकुर पुत्र परमेश्वरी, गोविंद पुत्र सुरेश, दीपू पुत्र संतराम तथा होरीलाल पुत्र लवकुश एक ही बाइक पर सवार होकर सवायजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस मार्ग पर खितौली गांव के पास तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी युवक और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने अंकुर, गोविंद और दीपू को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार चालक निहार पुत्र मोहम्मद उमर निवासी खुदागंज जनपद शाहजहांपुर और घायल होरीलाल की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- हरदोई- खुशी ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखो रुपए के जेवर किये पार, बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम, सोने व चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए चोर, चोरी की घटना को पुलिस बता रही संदिग्ध,शाहाबाद कोतवाली के खेड़ा तिराहा के पास की घटना9
- नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर पुवायां इंटर कॉलेज ग्राउंड मैं एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके वशिष्ठ अतिथि सांसद लोकसभा अरुण कुमार सागर, एवं मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक चेतराम, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया, सदस्य विधान परिषद डॉक्टर सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाअध्यक्ष के, सी, मिश्रा एवं पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। गोष्ठी का आयोजन शनिवार की सुबह 11:00 बजे के लगभग किया गया जिसमें सरकार द्वारा चलाई गई विशेष योजनाओं एवं विकास के बारे में जानकारी दी गई।1
- शाहजहांपुर /रामनवमी के पावन अवसर पर परी नमकीन के मालिक विनय अग्रवाल ने अपने निवास परी पैलेस में देव रूपी कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर श्रद्धा और भक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कन्याओं का तिलक कर, आरती उतारी और उन्हें प्रसाद व उपहार भेंट किए। पूरे आयोजन में धार्मिक माहौल और भक्ति की भावना देखने को मिली। परिवार और उपस्थित लोगों ने माता रानी से सुख-समृद्धि और समाज की खुशहाली की कामना की। विनय अग्रवाल ने कहा कि रामनवमी और कन्या पूजन हमारी परंपरा और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो समाज में सेवा, सम्मान और संस्कार का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में प्रसाद भी वितरित किया गया और सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- 📍 संभल अपडेट | 🎉 किसान के बेटे ने किया कमाल, रेलवे पुलिस फोर्स में चयन 🚔 संभल/गुन्नौर क्षेत्र के गांव गोठना में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब किसान देवभगवान यादव के बड़े पुत्र गोविंद यादव का चयन रेलवे पुलिस फोर्स में हुआ। इस उपलब्धि पर गांव और क्षेत्र के लोगों ने फूल-मालाओं व मिठाई खिलाकर उनका जोरदार स्वागत किया। 👨👩👧👦 परिवार की बात करें तो गोविंद तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके छोटे भाई सोहित यादव का चयन पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस में हुआ था और वह वर्तमान में ट्रेनिंग पर हैं, जबकि उनकी बहन पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। 📚 गोविंद ने कक्षा 8 तक की पढ़ाई गांव में ही की, इंटर की पढ़ाई संत ज्ञानानंद इंटर कॉलेज, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) से तथा बीए गेंदा देवी महाविद्यालय, बरबरा (कासगंज) से किया। 💬 गोविंद यादव ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य तय कर मेहनत और लगन से पढ़ाई की जाए, तो सफलता जरूर मिलती है। छात्र जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन कभी हार नहीं माननी चाहिए। 🙏 अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, गुरुजनों और बड़े बुजुर्गों को दिया। 🌟 इस अवसर पर रामचंद्र यादव, कोमल सिंह नेताजी, तपेश यादव (पूर्व प्रधान), ओम प्रकाश उर्फ पप्पू यादव, कृष्ण मुरारी, वीरेश यादव, दिनेश यादव, रोहित यादव, सुभाष, हरी बाबू, चंद्र प्रकाश सहित कई लोग मौजूद रहे। ✨ गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है। #संभल #गुन्नौर #गर्व #युवा_शक्ति #सफलता #रेलवे_पुलिस #प्रेरणा1