logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के बदायूं में बैंक और फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इसी के परिणामस्वरूप, एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया गया।

6 days ago
user_Etv9 national news
Etv9 national news
News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
6 days ago

उत्तर प्रदेश के बदायूं में बैंक और फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इसी के परिणामस्वरूप, एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • टोंक जिले के दूनी में अखिल भारतीय माली समाज सेवा संस्थान द्वारा 28 जून 2026 को ओम पैराडाइज में आयोजित होने वाले 'सर्व माली समाज पंचम जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह–2026' की तैयारियां अब गति पकड़ चुकी हैं। समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से बुधवार को ऊंचा ग्राम में निर्णायक समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रचार-प्रसार और व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा के बाद कई अहम निर्णय लिए गए। जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी भैरूलाल माली ने बताया कि बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह के पंपलेट और बैनर डिज़ाइन को अंतिम रूप दिया गया। इसके अतिरिक्त, समारोह में जिलेभर से आने वाली प्रतिभाओं, अतिथियों और समाजबंधुओं के स्वागत, मंच व्यवस्था, प्रचार अभियान तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की व्यापक समीक्षा भी की गई। बैठक के समापन के बाद, सभी पदाधिकारियों और समाजबंधुओं ने विघ्नहर्ता भगवान श्री बोरड़ा गणेश जी के श्रीचरणों में समारोह का पहला निमंत्रण अर्पित किया और आयोजन की सफलता, समाज की उन्नति तथा प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामना की। इसी अवसर पर समारोह के सांकेतिक पंपलेट का विमोचन कर जिलेभर में व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान का शुभारंभ भी किया गया। समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि यह समारोह केवल मेधावी विद्यार्थियों और प्रतिभाओं के सम्मान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज में शिक्षा, संस्कार, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी को उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करने वाला एक प्रेरणादायी मंच भी बनेगा। इस बैठक में संरक्षक प्रहलाद तलाईच, जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद माली, सचिव राजेश माली, उपाध्यक्ष रामराज माली, दूनी तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश माली, देवली तहसील अध्यक्ष शिवराज माली, दूनी तहसील मंत्री अशोक माली, सह सचिव हरी शंकर सैनी, प्रेमचंद माली, चांदमल माली, सह प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी सीताराम माली, राजू माली, मनीष माली, धनराज माली और राजेश माली सहित निर्णायक समिति के कई पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। समिति ने समाज के सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों, युवाओं और प्रबुद्धजनों से इस कार्यक्रम से जुड़ने तथा सामाजिक एकजुटता और प्रतिभाओं के सम्मान के इस महाअभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया है।
    1
    टोंक जिले के दूनी में अखिल भारतीय माली समाज सेवा संस्थान द्वारा 28 जून 2026 को ओम पैराडाइज में आयोजित होने वाले 'सर्व माली समाज पंचम जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह–2026' की तैयारियां अब गति पकड़ चुकी हैं। समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से बुधवार को ऊंचा ग्राम में निर्णायक समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रचार-प्रसार और व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा के बाद कई अहम निर्णय लिए गए।

जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी भैरूलाल माली ने बताया कि बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह के पंपलेट और बैनर डिज़ाइन को अंतिम रूप दिया गया। इसके अतिरिक्त, समारोह में जिलेभर से आने वाली प्रतिभाओं, अतिथियों और समाजबंधुओं के स्वागत, मंच व्यवस्था, प्रचार अभियान तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की व्यापक समीक्षा भी की गई।

बैठक के समापन के बाद, सभी पदाधिकारियों और समाजबंधुओं ने विघ्नहर्ता भगवान श्री बोरड़ा गणेश जी के श्रीचरणों में समारोह का पहला निमंत्रण अर्पित किया और आयोजन की सफलता, समाज की उन्नति तथा प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामना की। इसी अवसर पर समारोह के सांकेतिक पंपलेट का विमोचन कर जिलेभर में व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान का शुभारंभ भी किया गया। समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि यह समारोह केवल मेधावी विद्यार्थियों और प्रतिभाओं के सम्मान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज में शिक्षा, संस्कार, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी को उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करने वाला एक प्रेरणादायी मंच भी बनेगा।

इस बैठक में संरक्षक प्रहलाद तलाईच, जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद माली, सचिव राजेश माली, उपाध्यक्ष रामराज माली, दूनी तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश माली, देवली तहसील अध्यक्ष शिवराज माली, दूनी तहसील मंत्री अशोक माली, सह सचिव हरी शंकर सैनी, प्रेमचंद माली, चांदमल माली, सह प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी सीताराम माली, राजू माली, मनीष माली, धनराज माली और राजेश माली सहित निर्णायक समिति के कई पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। समिति ने समाज के सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों, युवाओं और प्रबुद्धजनों से इस कार्यक्रम से जुड़ने तथा सामाजिक एकजुटता और प्रतिभाओं के सम्मान के इस महाअभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया है।
    user_आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    Reporter दूनी, टोंक, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • सड़क पर पानी भरा होने के कारण हमारे गांव के अंदर मेंन रोड पर गंदा पानी भरा रहता है और बाहर गांव के आने जाने वाले वह गांव के लोग बहुत परेशान रहते हैं इसका कई साल से पानी भरा रहता है पूरे गांव वाले वह आसपास के गांव वाले निकलने वाले परेशान रहते हैं यह सड़क देवली में रोड की है ग्राम पंचायत राजकोट की है
    3
    सड़क पर पानी भरा होने के कारण
हमारे गांव के अंदर मेंन रोड पर गंदा पानी भरा रहता है और बाहर गांव के आने जाने वाले वह गांव के लोग बहुत परेशान रहते हैं इसका कई साल से पानी भरा रहता है पूरे गांव वाले वह आसपास के गांव वाले निकलने वाले परेशान रहते हैं यह सड़क देवली में रोड की है ग्राम पंचायत राजकोट की है
    user_Dhram Raj
    Dhram Raj
    देवली, टोंक, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राजस्थान के बूंदी में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जिला बूंदी के तत्वावधान में 18 जून 2026 को शिक्षकों ने अपने अधिकारों के संरक्षण की मांग को लेकर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष बुद्धिप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में संगठन ने जिला कलेक्टर के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षामंत्री भारत सरकार को ज्ञापन भेजकर वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के सेवा हितों और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उनकी प्रमुख मांग शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता को रद्द करना है। ज्ञापन में 23 अगस्त 2010 को एनसीटीई द्वारा जारी शिक्षक पात्रता परीक्षा संबंधी अधिसूचना और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के 29 मई 2026 के निर्णय का उल्लेख करते हुए पूर्व नियुक्त शिक्षकों को विधायी एवं नीतिगत संरक्षण प्रदान करने पर बल दिया गया। शैक्षिक महासंघ के जिलामंत्री अंकित गौतम ने बताया कि वर्ष 2010 से पहले विभिन्न राज्यों में उस समय के नियमों और पात्रता मानकों के अनुसार शिक्षकों की नियुक्तियां विधिवत रूप से की गई थीं। ऐसे में, बाद में निर्धारित पात्रता मानकों को पूर्व प्रभाव से लागू करना न्याय, समानता और विधिक निश्चितता के सिद्धांतों के विरुद्ध है। संगठन के जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष (प्राथमिक) नवल शर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि दशकों से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में लगे शिक्षकों के सेवा अधिकारों, वरिष्ठता, पदोन्नति और अन्य वैधानिक लाभों का संरक्षण जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि लाखों शिक्षकों और उनके परिवारों के भविष्य को अनिश्चितता में डालना शिक्षा व्यवस्था की स्थिरता पर नकारात्मक असर डाल सकता है। पूर्व संभाग संयुक्त मंत्री अनिल सामरिया ने बताया कि ज्ञापन में केंद्र सरकार से मांग की गई है कि 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से स्थायी रूप से मुक्त किया जाए। साथ ही, उनकी सेवा, वरिष्ठता, पदोन्नति और अन्य सेवा लाभों का पूर्ण संरक्षण सुनिश्चित किया जाए और आवश्यकता पड़ने पर संसद में उपयुक्त विधायी संशोधन या विशेष प्रावधान लाकर इस वर्ग को स्थायी राहत प्रदान की जाए। मीडिया के प्रदेश प्रकोष्ठ सदस्य सुरेश बैरागी ने बताया कि ज्ञापन में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की भी मांग की गई है ताकि शिक्षकों में फैली असमंजस और असुरक्षा की स्थिति को समाप्त किया जा सके। इस विरोध प्रदर्शन के अवसर पर जिलाध्यक्ष बुद्धिप्रकाश शर्मा, जिलामंत्री अंकित गौतम, जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष (प्राथमिक) नवल शर्मा, पूर्व संभाग संयुक्त मंत्री अनिल सामरिया, मीडिया के प्रदेश प्रकोष्ठ सदस्य सुरेश बैरागी के साथ ही संगठन के सभाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुगनचंद मीणा, कोषाध्यक्ष अनीश गुर्जर, ज्ञानचन्द जैन, राधेश्याम मीणा, जिला महिला मंत्री शिप्रा यादव, महिला उपाध्यक्ष नीलम गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष छोटूलाल शर्मा, पूर्व जिला मंत्री मुकेश शर्मा सहित जिला कार्यकारिणी सदस्य, सभी खंडों के अध्यक्ष, मंत्री और सैकड़ों की संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
    1
    राजस्थान के बूंदी में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जिला बूंदी के तत्वावधान में 18 जून 2026 को शिक्षकों ने अपने अधिकारों के संरक्षण की मांग को लेकर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष बुद्धिप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में संगठन ने जिला कलेक्टर के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षामंत्री भारत सरकार को ज्ञापन भेजकर वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के सेवा हितों और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उनकी प्रमुख मांग शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता को रद्द करना है।

ज्ञापन में 23 अगस्त 2010 को एनसीटीई द्वारा जारी शिक्षक पात्रता परीक्षा संबंधी अधिसूचना और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के 29 मई 2026 के निर्णय का उल्लेख करते हुए पूर्व नियुक्त शिक्षकों को विधायी एवं नीतिगत संरक्षण प्रदान करने पर बल दिया गया। शैक्षिक महासंघ के जिलामंत्री अंकित गौतम ने बताया कि वर्ष 2010 से पहले विभिन्न राज्यों में उस समय के नियमों और पात्रता मानकों के अनुसार शिक्षकों की नियुक्तियां विधिवत रूप से की गई थीं। ऐसे में, बाद में निर्धारित पात्रता मानकों को पूर्व प्रभाव से लागू करना न्याय, समानता और विधिक निश्चितता के सिद्धांतों के विरुद्ध है।

संगठन के जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष (प्राथमिक) नवल शर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि दशकों से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में लगे शिक्षकों के सेवा अधिकारों, वरिष्ठता, पदोन्नति और अन्य वैधानिक लाभों का संरक्षण जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि लाखों शिक्षकों और उनके परिवारों के भविष्य को अनिश्चितता में डालना शिक्षा व्यवस्था की स्थिरता पर नकारात्मक असर डाल सकता है। पूर्व संभाग संयुक्त मंत्री अनिल सामरिया ने बताया कि ज्ञापन में केंद्र सरकार से मांग की गई है कि 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से स्थायी रूप से मुक्त किया जाए। साथ ही, उनकी सेवा, वरिष्ठता, पदोन्नति और अन्य सेवा लाभों का पूर्ण संरक्षण सुनिश्चित किया जाए और आवश्यकता पड़ने पर संसद में उपयुक्त विधायी संशोधन या विशेष प्रावधान लाकर इस वर्ग को स्थायी राहत प्रदान की जाए।

मीडिया के प्रदेश प्रकोष्ठ सदस्य सुरेश बैरागी ने बताया कि ज्ञापन में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की भी मांग की गई है ताकि शिक्षकों में फैली असमंजस और असुरक्षा की स्थिति को समाप्त किया जा सके। इस विरोध प्रदर्शन के अवसर पर जिलाध्यक्ष बुद्धिप्रकाश शर्मा, जिलामंत्री अंकित गौतम, जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष (प्राथमिक) नवल शर्मा, पूर्व संभाग संयुक्त मंत्री अनिल सामरिया, मीडिया के प्रदेश प्रकोष्ठ सदस्य सुरेश बैरागी के साथ ही संगठन के सभाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुगनचंद मीणा, कोषाध्यक्ष अनीश गुर्जर, ज्ञानचन्द जैन, राधेश्याम मीणा, जिला महिला मंत्री शिप्रा यादव, महिला उपाध्यक्ष नीलम गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष छोटूलाल शर्मा, पूर्व जिला मंत्री मुकेश शर्मा सहित जिला कार्यकारिणी सदस्य, सभी खंडों के अध्यक्ष, मंत्री और सैकड़ों की संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
    user_Rajasthan Halchal
    Rajasthan Halchal
    Local News Reporter बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • सवाई माधोपुर नगर परिषद में शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन स्थिति यह है कि शिविर में कर्मचारी नदारत पाए गए और कुर्सियां भी खाली पड़ी रहीं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आम जनता के काम कैसे पूरे हो पाएंगे।
    1
    सवाई माधोपुर नगर परिषद में शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन स्थिति यह है कि शिविर में कर्मचारी नदारत पाए गए और कुर्सियां भी खाली पड़ी रहीं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आम जनता के काम कैसे पूरे हो पाएंगे।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    43 min ago
  • कोटा में जेके फैक्ट्री के 4200 पूर्व मजदूरों और कर्मचारियों का बकाया वेतन भुगतान करवाने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को 486वें दिन भी जारी रहा। यह धरना कोटा कलेक्ट्रेट गेट पर सीटू के बैनर तले 18 फरवरी 2025 से चल रहा है। बुधवार को धरनारत मजदूरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करते हुए मजदूरों को बकाया भुगतान जल्द दिलवाने की मांग की गई। मजदूर नेता कामरेड हबीब खान और कामरेड उमाशंकर सहित प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को अवगत कराया कि 1997 में बंद हुई फैक्ट्री के मजदूर पिछले 29 सालों से अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 2023 के फैसले के बावजूद राजस्थान सरकार ने अब तक 260 करोड़ रुपए से अधिक के बकाया वेतन और 18 प्रतिशत ब्याज का भुगतान नहीं किया है। धरने में सैकड़ों मजदूर, महिला कर्मचारी, बुजुर्ग और बच्चे लगातार शामिल हैं। धरना स्थल पर कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर, कामरेड नरेंद्र सिंह और कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी ने मजदूरों को संबोधित किया। सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने जानकारी दी कि धरने के दौरान कई बार जिला कलेक्टर, श्रम आयुक्त, संभागीय आयुक्त और मुख्य सचिव को ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कोई आश्वासन नहीं मिला है। कामरेड उमाशंकर ने बताया कि वे डेढ़ साल से धरना दे रहे हैं और अगले एक-दो दिन में वे मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार से दोबारा मुलाकात कर बकाया भुगतान के लिए ठोस वार्ता करेंगे। गुरुवार को 486वें दिन के धरने में कामरेड महावीर प्रसाद, कामरेड अली मोहम्मद, कामरेड मोहम्मद मंसूरी, कामरेड रामफूल, कामरेड रामनरेश, कामरेड जेठाराम, कामरेड गुलाब शंकर, कामरेड मंगल सिंह, कामरेड शिशुपाल, कामरेड गिरजा शंकर पांडे, कामरेड बच्चन जयसवाल, कामरेड लटूर लाल, कामरेड भवर लाल शर्मा, कामरेड अब्दुल सलाम, कामरेड बने सिंह, महिला मजदूर कैलाशी बाई, राजकुमारी, नजमा बेगम, संतोष, मंजू कश्यप, बदाम बाई, रहीसा बानो, अनीसा जी सहित सैकड़ों मजदूर, परिजन और सीटू कार्यकर्ता उपस्थित रहे। धरने का संचालन कामरेड अशोक सिंह ने किया।
    4
    कोटा में जेके फैक्ट्री के 4200 पूर्व मजदूरों और कर्मचारियों का बकाया वेतन भुगतान करवाने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को 486वें दिन भी जारी रहा। यह धरना कोटा कलेक्ट्रेट गेट पर सीटू के बैनर तले 18 फरवरी 2025 से चल रहा है। बुधवार को धरनारत मजदूरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करते हुए मजदूरों को बकाया भुगतान जल्द दिलवाने की मांग की गई।

मजदूर नेता कामरेड हबीब खान और कामरेड उमाशंकर सहित प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को अवगत कराया कि 1997 में बंद हुई फैक्ट्री के मजदूर पिछले 29 सालों से अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 2023 के फैसले के बावजूद राजस्थान सरकार ने अब तक 260 करोड़ रुपए से अधिक के बकाया वेतन और 18 प्रतिशत ब्याज का भुगतान नहीं किया है। धरने में सैकड़ों मजदूर, महिला कर्मचारी, बुजुर्ग और बच्चे लगातार शामिल हैं।

धरना स्थल पर कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर, कामरेड नरेंद्र सिंह और कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी ने मजदूरों को संबोधित किया। सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने जानकारी दी कि धरने के दौरान कई बार जिला कलेक्टर, श्रम आयुक्त, संभागीय आयुक्त और मुख्य सचिव को ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कोई आश्वासन नहीं मिला है। कामरेड उमाशंकर ने बताया कि वे डेढ़ साल से धरना दे रहे हैं और अगले एक-दो दिन में वे मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार से दोबारा मुलाकात कर बकाया भुगतान के लिए ठोस वार्ता करेंगे।

गुरुवार को 486वें दिन के धरने में कामरेड महावीर प्रसाद, कामरेड अली मोहम्मद, कामरेड मोहम्मद मंसूरी, कामरेड रामफूल, कामरेड रामनरेश, कामरेड जेठाराम, कामरेड गुलाब शंकर, कामरेड मंगल सिंह, कामरेड शिशुपाल, कामरेड गिरजा शंकर पांडे, कामरेड बच्चन जयसवाल, कामरेड लटूर लाल, कामरेड भवर लाल शर्मा, कामरेड अब्दुल सलाम, कामरेड बने सिंह, महिला मजदूर कैलाशी बाई, राजकुमारी, नजमा बेगम, संतोष, मंजू कश्यप, बदाम बाई, रहीसा बानो, अनीसा जी सहित सैकड़ों मजदूर, परिजन और सीटू कार्यकर्ता उपस्थित रहे। धरने का संचालन कामरेड अशोक सिंह ने किया।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    35 min ago
  • योगमय कोटा–स्वस्थ कोटा’ के संकल्प के साथ त्रिदिवसीय योग शिविर का शुभारंभ कोटा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में योगा फ्रॉम हार्ट द्वारा आयोजित निशुल्क त्रिदिवसीय योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महावीर नगर-III में शुभारंभ हुआ। योगा फ्रॉम हार्ट के संस्थापक एवं योगाचार्य इंजीनियर मनीष जैन ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराते हुए योग के वैज्ञानिक एवं स्वास्थ्यवर्धक लाभों की जानकारी दी। सत्र में योगासन, प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा विकास प्राधिकरण के आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल (आईएएस) तथा अध्यक्षता द्वितीय आरएसी के उप कमांडेंट पवन जैन (आरपीएस) ने की। विशिष्ट अतिथियों में वैद्य नित्यानंद शर्मा, अमोलक देवी, विमल जैन नांता, सुनील गौतम एवं एन.के. गुप्ता उपस्थित रहे। जे.के. जैन, राजेश जैन ‘अरिहंत’, मोनिका जैन एवं ओ.पी. गुप्ता ने बताया कि अनेक सामाजिक एवं सेवा संस्थाएं “योगमय कोटा–स्वस्थ कोटा” अभियान से जुड़कर योग को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में योग साधकों एवं नागरिकों ने सहभागिता की।
    4
    योगमय कोटा–स्वस्थ कोटा’ के संकल्प के साथ त्रिदिवसीय योग शिविर का शुभारंभ
कोटा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में योगा फ्रॉम हार्ट द्वारा आयोजित निशुल्क त्रिदिवसीय योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महावीर नगर-III में शुभारंभ हुआ। 
योगा फ्रॉम हार्ट के संस्थापक एवं योगाचार्य इंजीनियर मनीष जैन ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराते हुए योग के वैज्ञानिक एवं स्वास्थ्यवर्धक लाभों की जानकारी दी। सत्र में योगासन, प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा विकास प्राधिकरण के आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल (आईएएस) तथा अध्यक्षता द्वितीय आरएसी के उप कमांडेंट पवन जैन (आरपीएस) ने की। विशिष्ट अतिथियों में वैद्य नित्यानंद शर्मा, अमोलक देवी, विमल जैन नांता, सुनील गौतम एवं एन.के. गुप्ता उपस्थित रहे।
जे.के. जैन, राजेश जैन ‘अरिहंत’, मोनिका जैन एवं ओ.पी. गुप्ता ने बताया कि अनेक सामाजिक एवं सेवा संस्थाएं “योगमय कोटा–स्वस्थ कोटा” अभियान से जुड़कर योग को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में योग साधकों एवं नागरिकों ने सहभागिता की।
    user_Dushyant singh gehlot (journal
    Dushyant singh gehlot (journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    37 min ago
  • राजस्थान के अंता में एक योग जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में कर्मचारियों ने भाग लिया और लोगों को स्वास्थ्य का संदेश दिया।
    1
    राजस्थान के अंता में एक योग जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में कर्मचारियों ने भाग लिया और लोगों को स्वास्थ्य का संदेश दिया।
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • बदायूं गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस पलटी, कई घायल,#uttarpradesh #badayunnews #latestupdates बदायूं गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस पलटी, कई घायल,#uttarpradesh #badayunnews #latestupdates
    1
    बदायूं गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस पलटी, कई घायल,#uttarpradesh #badayunnews #latestupdates
बदायूं गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस पलटी, कई घायल,#uttarpradesh #badayunnews #latestupdates
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.