logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

व्यवहारी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपनाते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जमकर नारेबाजी की और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

2 hrs ago
user_Angad Tiwari
Angad Tiwari
पत्रकार जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

व्यवहारी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपनाते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जमकर नारेबाजी की और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • व्यवहारी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपनाते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जमकर नारेबाजी की और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।
    1
    व्यवहारी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपनाते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जमकर नारेबाजी की और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।
    user_Angad Tiwari
    Angad Tiwari
    पत्रकार जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जंतर-मंतर पर युवाओं पर हुए लाठीचार्ज और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में जिला युवा कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग सिंह अम्बुज के आह्वान पर, विक्रम प्रताप सिंह के नेतृत्व और अजय सिंह सोमवंशी के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक से जयस्तंभ चौक तक नरेंद्र मोदी की अर्थी यात्रा निकाली। इसके बाद जयस्तंभ चौक पर अर्थी का विसर्जन कर लोकतंत्र की रक्षा और युवाओं की आवाज़ को दबाने के प्रयासों के विरुद्ध कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। इस प्रदर्शन में विक्रम प्रताप सिंह, अजय सिंह सोमवंशी, विश्ववर्धन सिंह परिहार, मनीष सिंह बढ़करे, श्रेयांश तिवारी, हर्ष सिंह परिहार, विजय सिंह, गुरदीन चौधरी, सोनू नायक, ध्रुव सिंह, ऋषभ महोबिया, अमित जोगी, इन्द्रजीत रॉय, दीपक सिंह, अनुराग महरा, रामजी रौतेल, रामकृपाल झरिया, प्रतीक सोनी, विजय, भास्कर सिंह, प्रथम सिंह, आस्तिम जोगी और रामसरोज कोल समेत बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में लोकतंत्र पर हमला बंद करने, युवाओं की आवाज़ दबाना बंद करने और राहुल गांधी जी पर दमन रोकने के नारे लगाए तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
    2
    जंतर-मंतर पर युवाओं पर हुए लाठीचार्ज और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में जिला युवा कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग सिंह अम्बुज के आह्वान पर, विक्रम प्रताप सिंह के नेतृत्व और अजय सिंह सोमवंशी के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक से जयस्तंभ चौक तक नरेंद्र मोदी की अर्थी यात्रा निकाली। इसके बाद जयस्तंभ चौक पर अर्थी का विसर्जन कर लोकतंत्र की रक्षा और युवाओं की आवाज़ को दबाने के प्रयासों के विरुद्ध कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।

इस प्रदर्शन में विक्रम प्रताप सिंह, अजय सिंह सोमवंशी, विश्ववर्धन सिंह परिहार, मनीष सिंह बढ़करे, श्रेयांश तिवारी, हर्ष सिंह परिहार, विजय सिंह, गुरदीन चौधरी, सोनू नायक, ध्रुव सिंह, ऋषभ महोबिया, अमित जोगी, इन्द्रजीत रॉय, दीपक सिंह, अनुराग महरा, रामजी रौतेल, रामकृपाल झरिया, प्रतीक सोनी, विजय, भास्कर सिंह, प्रथम सिंह, आस्तिम जोगी और रामसरोज कोल समेत बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में लोकतंत्र पर हमला बंद करने, युवाओं की आवाज़ दबाना बंद करने और राहुल गांधी जी पर दमन रोकने के नारे लगाए तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
    user_Neeraj Singh Raghuvanshi
    Neeraj Singh Raghuvanshi
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उमरिया के रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय के सामने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। यह विरोध प्रदर्शन देशभर में NEET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक, दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और छात्रों के समर्थन में उतरे नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित किया गया। शीर्ष नेतृत्व और जिलाध्यक्ष मो. असलम शेर के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफे की मांग की। NSUI के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत तिवारी ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद कर दिया है और भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को बचाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा की और कहा कि राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश है। संगठन ने मांग की कि सरकार नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे और पेपर लीक के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे। इस विरोध कार्यक्रम में मुख्य रूप से नसरीन बानो, बांधवगढ़ विधानसभा अध्यक्ष आकाश द्विवेदी, जिला सचिव रोहनी श्याम, रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय के कॉलेज अध्यक्ष अनुज वर्मा, आदर्श महाविद्यालय की कॉलेज अध्यक्ष खुशी मोगरे, कार्यवाहक अध्यक्ष नावेद अंसारी, कॉलेज सचिव आंचल चौधरी, अर्पिता तिवारी, साक्षी राव शर्मा, मीनू, मीनाक्षी, मितेंद्र बैगा, मुकेश यादव, ओम असाटी, श्रेयांस सेन, रोहित रावत, पुनीत सिंह, विकाश कोल सहित NSUI के अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    1
    उमरिया के रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय के सामने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। यह विरोध प्रदर्शन देशभर में NEET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक, दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और छात्रों के समर्थन में उतरे नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित किया गया। शीर्ष नेतृत्व और जिलाध्यक्ष मो. असलम शेर के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफे की मांग की। NSUI के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत तिवारी ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद कर दिया है और भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को बचाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा की और कहा कि राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश है। संगठन ने मांग की कि सरकार नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे और पेपर लीक के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे।

इस विरोध कार्यक्रम में मुख्य रूप से नसरीन बानो, बांधवगढ़ विधानसभा अध्यक्ष आकाश द्विवेदी, जिला सचिव रोहनी श्याम, रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय के कॉलेज अध्यक्ष अनुज वर्मा, आदर्श महाविद्यालय की कॉलेज अध्यक्ष खुशी मोगरे, कार्यवाहक अध्यक्ष नावेद अंसारी, कॉलेज सचिव आंचल चौधरी, अर्पिता तिवारी, साक्षी राव शर्मा, मीनू, मीनाक्षी, मितेंद्र बैगा, मुकेश यादव, ओम असाटी, श्रेयांस सेन, रोहित रावत, पुनीत सिंह, विकाश कोल सहित NSUI के अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_अनुज सेन  राष्ट्रचंडिका अखबार
    अनुज सेन राष्ट्रचंडिका अखबार
    Lawyer Bandhogarh, Umaria•
    6 hrs ago
  • उमरिया में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने NEET समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लगातार हो रहे पेपर लीक, दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और छात्रों के समर्थन में उतरे नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय, उमरिया के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की। यह प्रदर्शन संगठन के शीर्ष नेतृत्व और जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर के निर्देशानुसार जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत तिवारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कृष्ण कांत तिवारी ने कहा कि देशभर में हो रहे पेपर लीक ने लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है और भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को बचाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को निंदनीय बताया और कहा कि राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी लोकतंत्र की आवाज दबाने का प्रयास है। NSUI ने मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें तथा पेपर लीक के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान नसरीन बानो, बांधवगढ़ विधानसभा अध्यक्ष आकाश द्विवेदी, जिला सचिव रोहनी श्याम, कॉलेज अध्यक्ष अनुज वर्मा, कॉलेज अध्यक्ष खुशी मोगरे, कार्यवाह अध्यक्ष नावेद अंसारी, कॉलेज सचिव आंचल चौधरी, अर्पिता तिवारी, साक्षी राव शर्मा, मीनू, मीनाक्षी, मितेंद्र बैगा, मुकेश यादव, ओम असाटी, श्रेयांस सेन, रोहित रावत, पुनीत सिंह और विकाश कोल समेत कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    4
    उमरिया में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने NEET समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लगातार हो रहे पेपर लीक, दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और छात्रों के समर्थन में उतरे नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय, उमरिया के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की।

यह प्रदर्शन संगठन के शीर्ष नेतृत्व और जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर के निर्देशानुसार जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत तिवारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कृष्ण कांत तिवारी ने कहा कि देशभर में हो रहे पेपर लीक ने लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है और भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को बचाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को निंदनीय बताया और कहा कि राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी लोकतंत्र की आवाज दबाने का प्रयास है। NSUI ने मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें तथा पेपर लीक के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान नसरीन बानो, बांधवगढ़ विधानसभा अध्यक्ष आकाश द्विवेदी, जिला सचिव रोहनी श्याम, कॉलेज अध्यक्ष अनुज वर्मा, कॉलेज अध्यक्ष खुशी मोगरे, कार्यवाह अध्यक्ष नावेद अंसारी, कॉलेज सचिव आंचल चौधरी, अर्पिता तिवारी, साक्षी राव शर्मा, मीनू, मीनाक्षी, मितेंद्र बैगा, मुकेश यादव, ओम असाटी, श्रेयांस सेन, रोहित रावत, पुनीत सिंह और विकाश कोल समेत कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के उमरिया में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनता की पुकार गूंज उठी है। आम जनता से जुड़े इस घटनाक्रम और जमीनी मुद्दों पर न्यूज़ 24 पब्लिक टीवी के माध्यम से शंकर सिंह चंदेल के साथ सीधे मुद्दे की बात की गई है।
    1
    मध्य प्रदेश के उमरिया में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनता की पुकार गूंज उठी है। आम जनता से जुड़े इस घटनाक्रम और जमीनी मुद्दों पर न्यूज़ 24 पब्लिक टीवी के माध्यम से शंकर सिंह चंदेल के साथ सीधे मुद्दे की बात की गई है।
    user_News 24 Umaria
    News 24 Umaria
    Local News Reporter बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में लगातार हो रही बारिश से जोहिला बांध का जलस्तर बढ़ गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बुधवार को बांध प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर बांध का एक गेट करीब एक मीटर खोलकर पानी की निकासी शुरू की। हालांकि, पानी छोड़े जाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आई, जब कई मछुआरे प्रतिबंधित क्षेत्र में जाल डालकर मछली पकड़ते दिखे। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, यदि अचानक पानी का डिस्चार्ज बढ़ा दिया जाता तो स्थिति जानलेवा हो सकती थी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर वर्ष मानसून में ऐसी स्थिति बनती है और लोग जान जोखिम में डालकर बांध के नीचे पहुंच जाते हैं। इसके बावजूद बांध से पानी छोड़े जाने के समय संवेदनशील क्षेत्रों को खाली कराने या प्रशासन की निगरानी की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं दिखाई दी। न तो लोगों को हटाने के लिए सख्ती की गई और न ही पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नजर आए। फिलहाल जोहिला बांध से पानी की निकासी जारी है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बांध प्रबंधन से बांध क्षेत्र में चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग, मुनादी कराने और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती बढ़ाने की मांग की है।
    2
    उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में लगातार हो रही बारिश से जोहिला बांध का जलस्तर बढ़ गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बुधवार को बांध प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर बांध का एक गेट करीब एक मीटर खोलकर पानी की निकासी शुरू की। हालांकि, पानी छोड़े जाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आई, जब कई मछुआरे प्रतिबंधित क्षेत्र में जाल डालकर मछली पकड़ते दिखे। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, यदि अचानक पानी का डिस्चार्ज बढ़ा दिया जाता तो स्थिति जानलेवा हो सकती थी।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर वर्ष मानसून में ऐसी स्थिति बनती है और लोग जान जोखिम में डालकर बांध के नीचे पहुंच जाते हैं। इसके बावजूद बांध से पानी छोड़े जाने के समय संवेदनशील क्षेत्रों को खाली कराने या प्रशासन की निगरानी की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं दिखाई दी। न तो लोगों को हटाने के लिए सख्ती की गई और न ही पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नजर आए।

फिलहाल जोहिला बांध से पानी की निकासी जारी है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बांध प्रबंधन से बांध क्षेत्र में चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग, मुनादी कराने और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती बढ़ाने की मांग की है।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • SECL बिरसिंहपुर पाली के जोहिला एरिया में 'कोल नीर' आरओ (RO) पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर प्लांट का लोकार्पण किया जा रहा है। कोल इंडिया की इस नई पहल के तहत कोयला खदानों से निकलने वाले भूमिगत पानी को अत्यधिक आरओ तकनीक से शुद्ध करके पीने योग्य बनाया जा रहा है। इस पानी को 550 मिलीलीटर और 1 लीटर की बोतलों में पैक किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के जरिए शुद्ध पेयजल को बाद में ₹5 में आम जनता के लिए बाजार में उपलब्ध कराने की योजना तैयार की गई है। यह विचार BCCL, CCL, SECL और MCL जैसी कंपनियों ने मिलकर तैयार किया है। इससे पहले BCCL का पहला प्लांट झारखंड के धनबाद स्थित पुटकी बलिहारी क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में करीब ₹2 करोड़ की लागत से स्थापित किया गया था, जिसका निरीक्षण BCCL CMD मनोज अग्रवाल ने किया था। भारत सरकार के केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री द्वारा इस संयोज्य व्यवस्था और कोल नीर प्लांट के उद्घाटन की औपचारिक घोषणा की गई है।
    1
    SECL बिरसिंहपुर पाली के जोहिला एरिया में 'कोल नीर' आरओ (RO) पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर प्लांट का लोकार्पण किया जा रहा है। कोल इंडिया की इस नई पहल के तहत कोयला खदानों से निकलने वाले भूमिगत पानी को अत्यधिक आरओ तकनीक से शुद्ध करके पीने योग्य बनाया जा रहा है। इस पानी को 550 मिलीलीटर और 1 लीटर की बोतलों में पैक किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के जरिए शुद्ध पेयजल को बाद में ₹5 में आम जनता के लिए बाजार में उपलब्ध कराने की योजना तैयार की गई है।

यह विचार BCCL, CCL, SECL और MCL जैसी कंपनियों ने मिलकर तैयार किया है। इससे पहले BCCL का पहला प्लांट झारखंड के धनबाद स्थित पुटकी बलिहारी क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में करीब ₹2 करोड़ की लागत से स्थापित किया गया था, जिसका निरीक्षण BCCL CMD मनोज अग्रवाल ने किया था। भारत सरकार के केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री द्वारा इस संयोज्य व्यवस्था और कोल नीर प्लांट के उद्घाटन की औपचारिक घोषणा की गई है।
    user_Om Agrawal
    Om Agrawal
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जयसिंहनगर के पंडित अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी की पहल से बीपीईएस पाठ्यक्रम की शुरुआत हुई है। क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय में स्नातक डिग्री हेतु बीपीईएस पाठ्यक्रम संचालित होने से अब खेल में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को कहीं और भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बीपीईएस आमतौर पर बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स को संदर्भित करता है, जो 3 से 4 साल का स्नातक डिग्री पाठ्यक्रम है। यह पाठ्यक्रम मुख्य रूप से खेल विज्ञान, फिटनेस और कोचिंग पर केंद्रित है, जिससे स्नातक करने के बाद छात्र आमतौर पर शारीरिक शिक्षा शिक्षक, फिटनेस प्रशिक्षक या खेल कोच के रूप में करियर बना सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी एवं क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार शुक्ला ने इच्छुक छात्र-छात्राओं को उक्त पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु पंजीयन कराने का सुझाव दिया है।
    1
    जयसिंहनगर के पंडित अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी की पहल से बीपीईएस पाठ्यक्रम की शुरुआत हुई है। क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय में स्नातक डिग्री हेतु बीपीईएस पाठ्यक्रम संचालित होने से अब खेल में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को कहीं और भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

बीपीईएस आमतौर पर बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स को संदर्भित करता है, जो 3 से 4 साल का स्नातक डिग्री पाठ्यक्रम है। यह पाठ्यक्रम मुख्य रूप से खेल विज्ञान, फिटनेस और कोचिंग पर केंद्रित है, जिससे स्नातक करने के बाद छात्र आमतौर पर शारीरिक शिक्षा शिक्षक, फिटनेस प्रशिक्षक या खेल कोच के रूप में करियर बना सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी एवं क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार शुक्ला ने इच्छुक छात्र-छात्राओं को उक्त पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु पंजीयन कराने का सुझाव दिया है।
    user_Angad Tiwari
    Angad Tiwari
    पत्रकार जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.