*महुआडांड़ में मनरेगा मेटों का प्रशिक्षण व समीक्षा बैठक आयोजित, पारदर्शिता और सशक्तिकरण पर जोर* महुआडांड़ प्रखंड कार्यालय एवं सभागार में सोमवार को मनरेगा मेटों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम सह अर्धवार्षिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लीड्स संस्था के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में महिला मेटों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) श्री संतोष बैठा की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने मेटों को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में मेट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी मेटों को मजदूरों का E-KYC अनिवार्य रूप से कराने तथा NMMS ऐप के माध्यम से उपस्थिति एवं मस्टर रोल संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। *प्रशिक्षण में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां* प्रशिक्षण सत्र के दौरान अधिकारियों ने मेटों को कार्य स्थल प्रबंधन, मजदूरों की उपस्थिति दर्ज करने, मस्टर रोल संधारण तथा समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही कार्य स्थल पर सुरक्षा मानकों के पालन पर विशेष जोर दिया गया।मेटों को बताया गया कि वे योजना के संचालन में एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण के दौरान मेटों ने अपने अनुभव साझा किए और कार्य में आने वाली समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिनका मौके पर समाधान भी किया गया। *महिला मेटों को मिला तकनीकी सहयोग* इस अवसर पर 14 पंचायतों के कुल 20 सक्रिय महिला मेटों को तकनीकी सहायता हेतु मेट किट (बैग, नापी टेप, कैलकुलेटर, स्केल आदि) प्रदान किए गए, जिससे वे अपने कार्य को और बेहतर ढंग से कर सकें। *नए दिशा-निर्देशों की जानकारी* लीड्स संस्था के प्रतिनिधि रंजीत भेंगरा ने जानकारी दी कि अप्रैल 2026 से मनरेगा में नए दिशा-निर्देश लागू होंगे। इसके लिए राज्य स्तर से अधिकारियों द्वारा महिला मेटों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब NMMS ऐप के माध्यम से मस्टर रोल संधारण अनिवार्य होगा, जिसमें मेटों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाएगी। *अन्य योजनाओं की भी दी गई जानकारी* आत्मा विभाग की एटीएम श्रीमती ज्योति कुमारी ने महिला मेटों को प्रधानमंत्री कुसुम योजना एवं टपक सिंचाई योजना के लाभों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभुकों को जोड़ने का आह्वान किया।वहीं जिला परिषद सदस्य श्रीमती स्टेला नगेसिया ने मेटों को अपने कार्य के प्रति सजग रहने और पंचायतों में मनरेगा कार्यों में किसी भी प्रकार के ठेकेदार हस्तक्षेप की सूचना देने को कहा।प्रखंड प्रमुख श्रीमती कंचन कुजूर ने मेटों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे सद्भाव और मर्यादा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। *महिला सशक्तिकरण पर जोर* JSLPS के प्रतिनिधि सकलदीप सिंह ने महिला समूहों को सशक्त बनाने तथा विभिन्न बीमा योजनाओं से जुड़ने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आर्थिक सशक्तिकरण से ही ग्रामीण महिलाओं की स्थिति मजबूत होगी। *50 महिला मेटों की सहभागिता* कार्यक्रम में लीड्स संस्था से संगीता गिद्ध, राजेंद्र उरांव, कुलदीप बेक, राजेश्वरी एवं संध्या सहित महुआडांड़ प्रखंड के 14 पंचायतों से कुल 50 महिला मेटों ने भाग लिया।

- महुआडांड़ प्रखंड के कुरो मोड़ के समीप सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे अर्टिगा कार और टेंपू (ऑटो) के बीच हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में टेंपू चालक सहित सभी सवार शामिल हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, डालटनगंज की अर्टिगा गाड़ी बताई जा रही है अर्टिगा गाड़ी ने टेंपू को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपू बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए।घायलों की पहचान मोहन लोहारा (50 वर्ष, परहा टोली), संजना गिद्ध (18 वर्ष), प्रतिमा कुजूर और टेंपू चालक अनिल घासी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए भेजा गया।घटना के बाद अर्टिगा में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन वे मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा फरार वाहन और उसके सवारों की तलाश की जा रही है।1
- लातेहार: जिले के उपायुक्त संदीप कुमार ने सोमवार को समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, साफ-सफाई तथा आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की स्थिति का गहन जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि कार्यालयों में आने वाले आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी शाखाओं में समयबद्धता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया। इसके उपरांत उपायुक्त ने समाहरणालय सभागार में उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि लातेहार जिले में विकास योजनाओं को गति देना और उन्हें धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी पहली प्राथमिकता है। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाया जाए, ताकि आम जनता को सरकारी सेवाओं का लाभ सहज रूप से मिल सके। मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।1
- महुआडांड़ प्रखंड के कुरो मोड़ के समीप सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे अर्टिगा कार और टेंपू (ऑटो) के बीच हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में टेंपू चालक सहित सभी सवार शामिल हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, डालटनगंज की अर्टिगा गाड़ी बताई जा रही है अर्टिगा गाड़ी ने टेंपू को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपू बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए।घायलों की पहचान मोहन लोहारा (50 वर्ष, परहा टोली), संजना गिद्ध (18 वर्ष), प्रतिमा कुजूर और टेंपू चालक अनिल घासी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए भेजा गया।घटना के बाद अर्टिगा में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन वे मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा फरार वाहन और उसके सवारों की तलाश की जा रही है।4
- छिपादोहर, लातेहार:-लातेहार जिला के छिपा दोहर बाजार में आज दिनांक 19 अप्रैल को छिपादोहर एवं हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन विस्थापन के विरोध में एक सर्व दलीय बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता छिपादोहर मुखिया बेरोनिक कुजूर ने स्वयं किया|कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी वक्ताओं ने अपने-अपने भावनाओं को रखा जहां सभी वक्ताओं ने अपनी बातों को रखते हुए कहा की आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से प्रजातांत्रिक एवं क्रमबद्ध होकर आंदोलन करेंगे|जिसके तहत एक सप्ताह के अंदर सभी के सहयोग से एक मसाला जुलूस निकाला जाएगा|जिसमें रेल अधिकारियों के नाम स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सोपा जाएगा| साथ ही साथ प्रभावित सभी गांव में अलग-अलग जनसभा कर संबंधित रेल अधिकारी एवं माननीय सांसद महोदय को लिखित भेजा जाएगा|साथ ही साथ माननीय उच्चतम न्यायालय में भी एक जनहित याचिका दायर करने पर भी विचार किया जा रहा है|इस सर्व दलीय बैठक में इस क्षेत्र के माननीय सांसद महोदय श्री कालीचरण सिंह फोन कॉल के माध्यम से बैठक में शामिल हुए जहां उन्होंने कहा आप सभी क्षेत्रवासियों के इस लड़ाई में मैं आपके साथ खड़ा हूं,जहां इस विषय में मेरे द्वारा जो सहयोग आपको चाहिए,वह किया जाएगा|सर्वदलीय बैठक के इस कार्यक्रम में समिति के संरक्षण उमेश चंद्रवंशी,कोषाध्यक्ष विजय प्रसाद, मुख सलाहकार तेतर यादव,प्रमुख सुशीला देवी प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष आशीष सिंह, मुखिया बलदेव परहिया तथा क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे|1
- Post by Ashok Singh bhugta1
- Post by Altamas Rja1
- Post by AAM JANATA1
- आज भंडारा 301 वा बार संपन्न तपती गर्मी के बीच भंडारा प्राप्त करने वाले लोगों में काफी उत्साह देखा गया भंडारा कार्यक्रम आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम लातेहार द्वारा संचालित किया गया। भंडारा कार्यक्रम सप्ताह में 2 दिन सोमवार एवं शनिवार को । शहर के श्री राम वाटिका परिसर स्थित अन्नपूर्णा प्रसाद वितरण केंद्र के तत्वावधान में आज दिन सोमवार दिनांक 20 अप्रैल 20 26 की दोपहर 1 00 बजे से लोगों के बीच चावल बेसन कढ़ी तिलोरी अचार एवं शुद्ध शीतल पेयजल का वितरण किया गया। भंडारा कार्यक्रम का संचालन केंद्र के संचालक संत श्री रामनाथ अग्रवाल जी एवं दयावती अग्रवाल जी ने किया जबकि वितरण के मौके पर अन्य लोग मौजूद थे1