logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुरु पूर्णिमा पर डूंगरपुर के संत-महंतों का राज्य सरकार की ओर से नागरिक अभिनंदन रामबोला मठ, बेणेश्वर धाम, वाल्मीकि धूनी, भाती जी मंदिर और काली कल्याण धाम सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचे जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी संत-महंतों को शॉल ओढ़ाकर लिया आशीर्वाद; समाज में आध्यात्मिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और लोककल्याण को बढ़ावा देने का लिया संकल्प संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन एवं गरिमामय अवसर पर राज्य सरकार की ओर से डूंगरपुर जिले के प्रमुख एवं सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र के पूज्य संत-महंतों का राज्य सरकार की तरफ से नागरिक अभिनंदन, बहुमान एवं स्वागत कर उनके द्वारा समाज में दिए जा रहे आध्यात्मिक व सामाजिक योगदान के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की गई। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। उपस्थित अतिथियों ने संतों के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समाज में आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण, सामाजिक समरसता और लोककल्याण की भावना को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। - रामबोला मठ और मझोला धूनी में संत वंदना डूंगरपुर शहर स्थित ऐतिहासिक रामबोला मठ में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ महंत श्री हरिकिशोर दास जी का राज्य सरकार की ओर से भावभीना अभिनंदन किया गया। इस दौरान अतिथियों ने महंत श्री को शॉल ओढ़ाकर व श्रीफल भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में विधायक प्रत्याशी बंशीलाल कटारा, भाजपा जिला महामंत्री पंकज जैन, पूर्व सभापति अमृतलाल कलासुआ, जिला उपाध्यक्ष हंसमुख पंड्या तथा तहसीलदार निखिल व्यास उपस्थित रहे। इसी श्रृंखला में डूंगरपुर के मझोला धूनी परिसर में आयोजित समारोह में महंत श्री नानूराम जी का बहुमान किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रत्याशी बंशीलाल कटारा, देवराम रोत, पूर्व सभापति अमृतलाल कलासुआ तथा तहसीलदार निखिल व्यास सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। - आसपुर में वाल्मीकि धूनी, बेणेश्वर धाम और काली कल्याण धाम में हुआ सम्मान आसपुर विधानसभा क्षेत्र के पारड़ा ईटीवार स्थित प्रसिद्ध वाल्मीकि धूनी में मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार की ओर से संत श्री नारायण पुरी जी का स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि धनेश्वर अहारी, उपखंड अधिकारी मणीलाल तिरगर तथा तहसीलदार श्याम सिंह चारण की विशेष उपस्थिति रही। प्रसिद्ध प्रयाग-तीर्थ बेणेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा पर्व पर महंत अच्युतानंद जी महाराज का राज्य सरकार की ओर से अभिनंदन किया गया। इस गरिमामय समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, बेणेश्वर मंडल अध्यक्ष जयेश सेवक, ब्लॉक महामंत्री संजय तेली, शुभम सुथार, दिव्यपाल सिंह चौहान तथा प्रशासनिक अधिकारियों में साबला तहसीलदार रणजीत सिंह मीणा, कार्यालय कानूनगो मनीष चौबीसा एवं अकाउंटेंट सुनील पंचाल उपस्थित रहे। इसके साथ ही वरदा स्थित काली कल्याण धाम में राज्य सरकार द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा समारोह में महंत कुलदीप सिंह चौहान का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, ओबरी तहसीलदार एवं साबला मंडल के पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। - चौरासी के भाती जी मंदिर एवं बांसिया धूनी मगरी में भव्य अभिनंदन चौरासी विधानसभा क्षेत्र के सादरिया धाम स्थित प्रसिद्ध भाती जी मंदिर में आयोजित गुरु पूर्णिमा समारोह में महंत खातू जी महाराज का राज्य सरकार की ओर से स्वागत व अभिनंदन किया गया। वहीं, बांसिया धाम स्थित धूनी मगरी परिसर में महंत श्री गिरवर गिरी महाराज का बहुमान किया गया। इन दोनों धार्मिक आयोजनों में चौरासी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी एवं प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य कारीलाल ननोमा, जिला महामंत्री ईश्वरलाल लबाना, जिला मंत्री रेखा देवी रोत, जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल, मंडल महामंत्री रतन सिंह चौहान, मंडल उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह चौहान, महिपाल सिंह राठौड़, रमणलाल डामोर, विष्णु लबाना, उदयलाल बंजारा, गलियाकोट प्रधान जयप्रकाश पारगी तथा तहसीलदार राजकुमार सारेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। - संतों के योगदान को सराहा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इन सभी कार्यक्रमों में वक्ताओं ने संतों के जीवन और उनके उपदेशों को समाज का मार्गदर्शन करने वाला बताया। उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि संत-महंत समाज में नैतिक चेतना और समरसता का संचार करते हैं। राज्य सरकार द्वारा किया गया यह अभिनंदन संतों के प्रति पूरे प्रदेश की श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है।

7 hrs ago
user_Santosh Vyas
Santosh Vyas
Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
7 hrs ago

गुरु पूर्णिमा पर डूंगरपुर के संत-महंतों का राज्य सरकार की ओर से नागरिक अभिनंदन रामबोला मठ, बेणेश्वर धाम, वाल्मीकि धूनी, भाती जी मंदिर और काली कल्याण धाम सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचे जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी संत-महंतों को शॉल ओढ़ाकर लिया आशीर्वाद; समाज में आध्यात्मिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और लोककल्याण को बढ़ावा देने का लिया संकल्प संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन एवं गरिमामय अवसर पर राज्य सरकार की ओर से डूंगरपुर जिले के प्रमुख एवं सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र के पूज्य संत-महंतों का राज्य सरकार की तरफ से नागरिक अभिनंदन, बहुमान एवं स्वागत कर उनके द्वारा समाज में दिए जा रहे आध्यात्मिक व सामाजिक योगदान के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की गई। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। उपस्थित अतिथियों ने संतों के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समाज में आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण, सामाजिक समरसता और लोककल्याण की भावना को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। - रामबोला मठ और मझोला धूनी में संत वंदना डूंगरपुर शहर स्थित ऐतिहासिक रामबोला मठ में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ महंत श्री हरिकिशोर दास जी का राज्य सरकार की ओर से भावभीना अभिनंदन किया गया। इस दौरान अतिथियों ने महंत श्री को शॉल ओढ़ाकर व श्रीफल भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में विधायक प्रत्याशी बंशीलाल कटारा, भाजपा जिला महामंत्री पंकज जैन, पूर्व सभापति अमृतलाल कलासुआ, जिला उपाध्यक्ष हंसमुख पंड्या तथा तहसीलदार निखिल व्यास उपस्थित रहे। इसी श्रृंखला में डूंगरपुर के मझोला धूनी परिसर में आयोजित समारोह में महंत श्री नानूराम जी का बहुमान किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रत्याशी बंशीलाल कटारा, देवराम रोत, पूर्व सभापति अमृतलाल कलासुआ तथा तहसीलदार निखिल व्यास सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। - आसपुर में वाल्मीकि धूनी, बेणेश्वर धाम और काली कल्याण धाम में हुआ सम्मान आसपुर विधानसभा क्षेत्र के पारड़ा ईटीवार स्थित प्रसिद्ध वाल्मीकि धूनी में मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार की ओर से संत श्री नारायण पुरी जी का स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि धनेश्वर अहारी, उपखंड अधिकारी मणीलाल तिरगर तथा तहसीलदार श्याम सिंह चारण की विशेष उपस्थिति रही। प्रसिद्ध प्रयाग-तीर्थ बेणेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा पर्व पर महंत अच्युतानंद जी महाराज का राज्य सरकार की ओर से अभिनंदन किया गया। इस गरिमामय समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, बेणेश्वर मंडल अध्यक्ष जयेश सेवक, ब्लॉक महामंत्री संजय तेली, शुभम सुथार, दिव्यपाल सिंह चौहान तथा प्रशासनिक अधिकारियों में साबला तहसीलदार रणजीत सिंह मीणा, कार्यालय कानूनगो मनीष चौबीसा एवं अकाउंटेंट सुनील पंचाल उपस्थित रहे। इसके साथ ही वरदा स्थित काली कल्याण धाम में राज्य सरकार द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा समारोह में महंत कुलदीप सिंह चौहान का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, ओबरी तहसीलदार एवं साबला मंडल के पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। - चौरासी के भाती जी मंदिर एवं बांसिया धूनी मगरी में भव्य अभिनंदन चौरासी विधानसभा क्षेत्र के सादरिया धाम स्थित प्रसिद्ध भाती जी मंदिर में आयोजित गुरु पूर्णिमा समारोह में महंत खातू जी महाराज का राज्य सरकार की ओर से स्वागत व अभिनंदन किया गया। वहीं, बांसिया धाम स्थित धूनी मगरी परिसर में महंत श्री गिरवर गिरी महाराज का बहुमान किया गया। इन दोनों धार्मिक आयोजनों में चौरासी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी एवं प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य कारीलाल ननोमा, जिला महामंत्री ईश्वरलाल लबाना, जिला मंत्री रेखा देवी रोत, जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल, मंडल महामंत्री रतन सिंह चौहान, मंडल उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह चौहान, महिपाल सिंह राठौड़, रमणलाल डामोर, विष्णु लबाना, उदयलाल बंजारा, गलियाकोट प्रधान जयप्रकाश पारगी तथा तहसीलदार राजकुमार सारेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। - संतों के योगदान को सराहा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इन सभी कार्यक्रमों में वक्ताओं ने संतों के जीवन और उनके उपदेशों को समाज का मार्गदर्शन करने वाला बताया। उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि संत-महंत समाज में नैतिक चेतना और समरसता का संचार करते हैं। राज्य सरकार द्वारा किया गया यह अभिनंदन संतों के प्रति पूरे प्रदेश की श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 रक्तवीरों ने निभाया मानवता का फर्ज, सपना फाउंडेशन एवं रॉयल ग्रुप के सहयोग से मरीज को मिला जीवनदान भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 रक्तवीरों ने निभाया मानवता का फर्ज, सपना फाउंडेशन एवं रॉयल ग्रुप के सहयोग से मरीज को मिला जीवनदान सागवाड़ा/डूंगरपुर। वागड़ क्षेत्र में इन दिनों रक्त की कमी के चलते कई जरूरतमंद मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी परिस्थितियों में सपना फाउंडेशन लगातार रक्तदान के प्रति जनजागरूकता फैलाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य कर रहा है। इसी क्रम में बोन मैरो (Bone Marrow) से पीड़ित एक मरीज, जिसे प्रत्येक माह लगभग 5 यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है, के लिए पुनः रक्त की जरूरत सामने आई। सूचना मिलते ही सपना फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने तत्काल रक्तवीरों से संपर्क किया और कुछ ही समय में आवश्यक रक्त की व्यवस्था कर मरीज की सहायता की। इस अवसर पर सपना फाउंडेशन डूंगरपुर प्रभारी दीपक सरियोत, रॉयल ग्रुप सागवाड़ा प्रभारी मयूर भोई, ब्लड बैंक इंचार्ज योगेश अरेकर, चिराग सोमपुरा, आनंद भोई, पायल पाटीदार, रोहित एवं मनीष जैन ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। रक्तदान अभियान के दौरान सपना फाउंडेशन सागवाड़ा प्रभारी राहुल सेवक सिलोही, डूंगरपुर प्रभारी दीपक सरियोत, सहप्रभारी गौरक्षक अजय बुज, रॉयल ग्रुप से मयूर भोई एवं राजा भोई, साथ ही कोऑर्डिनेटर राहुल अहारी, रोहित पाटीदार, रोहन चौबीसा, सुमित भगत विवेकानंद युवा संस्थान, बर्बोदनिया तथा अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सपना फाउंडेशन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। आपके द्वारा किया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। इसलिए अधिक से अधिक लोग नियमित रूप से रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुण्य कार्य में अपनी भागीदारी निभाएं।
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
      9829264909

रक्तवीरों ने निभाया मानवता का फर्ज, सपना फाउंडेशन एवं रॉयल ग्रुप के सहयोग से मरीज को मिला जीवनदान
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
रक्तवीरों ने निभाया मानवता का फर्ज, सपना फाउंडेशन एवं रॉयल ग्रुप के सहयोग से मरीज को मिला जीवनदान
सागवाड़ा/डूंगरपुर। वागड़ क्षेत्र में इन दिनों रक्त की कमी के चलते कई जरूरतमंद मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी परिस्थितियों में सपना फाउंडेशन लगातार रक्तदान के प्रति जनजागरूकता फैलाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य कर रहा है।
इसी क्रम में बोन मैरो (Bone Marrow) से पीड़ित एक मरीज, जिसे प्रत्येक माह लगभग 5 यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है, के लिए पुनः रक्त की जरूरत सामने आई। सूचना मिलते ही सपना फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने तत्काल रक्तवीरों से संपर्क किया और कुछ ही समय में आवश्यक रक्त की व्यवस्था कर मरीज की सहायता की।
इस अवसर पर सपना फाउंडेशन डूंगरपुर प्रभारी दीपक सरियोत, रॉयल ग्रुप सागवाड़ा प्रभारी मयूर भोई, ब्लड बैंक इंचार्ज योगेश अरेकर, चिराग सोमपुरा, आनंद भोई, पायल पाटीदार, रोहित एवं मनीष जैन ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।
रक्तदान अभियान के दौरान सपना फाउंडेशन सागवाड़ा प्रभारी राहुल सेवक सिलोही, डूंगरपुर प्रभारी दीपक सरियोत, सहप्रभारी गौरक्षक अजय बुज, रॉयल ग्रुप से मयूर भोई एवं राजा भोई, साथ ही कोऑर्डिनेटर राहुल अहारी, रोहित पाटीदार, रोहन चौबीसा, सुमित भगत विवेकानंद युवा संस्थान, बर्बोदनिया तथा अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सपना फाउंडेशन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। आपके द्वारा किया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। इसलिए अधिक से अधिक लोग नियमित रूप से रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुण्य कार्य में अपनी भागीदारी निभाएं।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • छात्राओं को सिखाए गए आत्मरक्षा व जागरूकता के गुर, पुलिस विभाग व महिला सुरक्षा केंद्र ने दी कानूनी जानकारी रमाकुंवर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महिला सुरक्षा और यौन उत्पीड़न रोकथाम पर विशेष कार्यशाला आयोजित संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। रमाकुंवर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को महिला सुरक्षा एवं यौन उत्पीड़न रोकथाम विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, पुलिस विभाग तथा कालिका पेट्रोलिंग टीम के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों, सुरक्षा तंत्र और सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। ​कार्यक्रम में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की कार्यकर्ता पूजा माखीजा ने छात्राओं को घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, लैंगिक उत्पीड़न रोकथाम कानून और पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों से अवगत कराया। उन्होंने जिले में संचालित पांचों महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्रों तथा सखी वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताते हुए छात्राओं से किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। ​महिला थाने की एएसआई ने विद्यार्थियों को थाने की कार्यप्रणाली और बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए उपलब्ध पुलिस सहायता तंत्र की जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस विभाग हर परिस्थिति में नागरिकों की मदद के लिए तत्पर है। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन स्थिति में उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (एकीकृत आपातकालीन सेवा) और 100 की जानकारी साझा की। ​इसके साथ ही कालिका पेट्रोलिंग टीम के सदस्यों ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करने की सलाह दी तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से इसके फायदे रेखांकित किए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण तथा 80 से अधिक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    1
    छात्राओं को सिखाए गए आत्मरक्षा व जागरूकता के गुर, पुलिस विभाग व महिला सुरक्षा केंद्र ने दी कानूनी जानकारी
रमाकुंवर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महिला सुरक्षा और यौन उत्पीड़न रोकथाम पर विशेष कार्यशाला आयोजित
संवाददाता - संतोष व्यास
​डूंगरपुर। रमाकुंवर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को महिला सुरक्षा एवं यौन उत्पीड़न रोकथाम विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, पुलिस विभाग तथा कालिका पेट्रोलिंग टीम के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों, सुरक्षा तंत्र और सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।
​कार्यक्रम में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की कार्यकर्ता पूजा माखीजा ने छात्राओं को घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, लैंगिक उत्पीड़न रोकथाम कानून और पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों से अवगत कराया। उन्होंने जिले में संचालित पांचों महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्रों तथा सखी वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताते हुए छात्राओं से किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
​महिला थाने की एएसआई ने विद्यार्थियों को थाने की कार्यप्रणाली और बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए उपलब्ध पुलिस सहायता तंत्र की जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस विभाग हर परिस्थिति में नागरिकों की मदद के लिए तत्पर है। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन स्थिति में उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (एकीकृत आपातकालीन सेवा) और 100 की जानकारी साझा की।
​इसके साथ ही कालिका पेट्रोलिंग टीम के सदस्यों ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करने की सलाह दी तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से इसके फायदे रेखांकित किए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण तथा 80 से अधिक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर मे गुरुदेव महंत गोपालदास महाराज के सानिध्य मे मनाया गया गुरुपुर्णिमा महोत्सव। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 *श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर में गुरुदेव महंत गोपालदास महाराज के सानिध्य में मनाया गया गुरुपूर्णिमा महोत्सव* । वागड़ क्षेत्र की धर्म नगरी श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर डूंगरपुर में गुरुपूर्णिमा महोत्सव बुधवार को अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय महासचिव परम् पूज्य गुरुदेव महंत गोपालदास जी महाराज के सानिध्य में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। धाम के संस्थापक एवं प्रधान पीठाधीश्वर परम् पूज्य ब्रम्हलीन गुरुदेव महंत गौतमदास जी महाराज की मूर्ति पूजन, गुरुगादी पूजन, चरण पादुका पूजन ,शक्ति पूजन, खडक पूजन, गेमर पूजन कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। जिसके पश्चात महाआरती,भजन कीर्तन व गुरूवंदना कर धाम के गादीपति गुरुदेव महंत गोपालदास महाराज द्वारा दिव्य दरीखाना लगाकर श्री कल्लाजी महाराज की व्यास गादी से भक्तो को गुरुमंत्र दीक्षा व आशीर्वाद दिया। व्यास गादी से अमृत वाणी में गुरुदेव महाराज ने गुरु शिष्य की महिमा के बारे में बताया और जीवन में गुरु क्यों किसलिए और किसे बनाना चाहिए जिसके बारे में बताया वर्तमान परिस्थिति में युवाओं पीढ़ी जिस प्रकार भटक रही है उसे सही मार्ग पर लाने हेतु गुरु मार्गदर्शन होना अती आवश्यक है गुरु कर्म से प्रधान बनता है जो गुरुशरण में उनके दिखाए सतकर्म पर चलता है ऐसे शिष्यों के जीवन में कोई कष्ट नहीं आता और गुरु भी ऐसे व्यक्ति को बनाना चाहिए जो सही मार्ग दिखाए आडंबर करने वाले एवं राह भटकाने वाले व्यक्ति से दूर रहना चाहिए साथ ही शिष्य भी ऐसे हो जो गुरु के वचनों को अपने ह्रदय में उतार कर उनके दिशा निर्देश पर चले समय समय पर गुरु बदलते रहे ऐसे शिष्यों से बचना चाहिए। धाम पर आये सभी शिष्यों ने गुरुदेव महंत श्री का पुष्पमाला पहना कर श्रीफल भेट कर तरह तरह के उपहार भेट कर गुरुपूजन किया गुरुदेव से मंत्र दीक्षा ग्रहण की एवं भोजन प्रसाद ग्रहण किया धाम पर वागड़ मेवाड़ सहित कई क्षेत्रों के भक्तगण अपने आराध्य देव श्री कल्लाजी महाराज एवं गुरुदेव महंत का आशीर्वाद लेने हेतु सम्मलित हुए।
    2
    श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर मे गुरुदेव महंत गोपालदास महाराज के सानिध्य मे मनाया गया गुरुपुर्णिमा महोत्सव। 
डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157
*श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर में गुरुदेव महंत गोपालदास महाराज के सानिध्य में मनाया गया गुरुपूर्णिमा महोत्सव* ।
वागड़ क्षेत्र की धर्म नगरी श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर डूंगरपुर में गुरुपूर्णिमा महोत्सव बुधवार को अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय महासचिव परम् पूज्य गुरुदेव महंत गोपालदास जी महाराज के सानिध्य में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। धाम के संस्थापक एवं प्रधान पीठाधीश्वर परम् पूज्य ब्रम्हलीन गुरुदेव महंत गौतमदास जी महाराज की मूर्ति पूजन, गुरुगादी पूजन, चरण पादुका पूजन ,शक्ति पूजन, खडक पूजन, गेमर पूजन कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। जिसके पश्चात महाआरती,भजन कीर्तन व गुरूवंदना कर धाम के गादीपति गुरुदेव महंत गोपालदास महाराज द्वारा दिव्य दरीखाना लगाकर श्री कल्लाजी महाराज की व्यास गादी से भक्तो को गुरुमंत्र दीक्षा व आशीर्वाद दिया। व्यास गादी से अमृत वाणी में गुरुदेव महाराज ने गुरु शिष्य की महिमा के बारे में बताया और जीवन में गुरु क्यों किसलिए और किसे बनाना चाहिए जिसके बारे में बताया वर्तमान परिस्थिति में युवाओं पीढ़ी जिस प्रकार भटक रही है उसे सही मार्ग पर लाने हेतु गुरु मार्गदर्शन होना अती आवश्यक है गुरु कर्म से प्रधान बनता है जो गुरुशरण में उनके दिखाए सतकर्म पर चलता है ऐसे शिष्यों के जीवन में कोई कष्ट नहीं आता और गुरु भी ऐसे व्यक्ति को बनाना चाहिए जो सही मार्ग दिखाए आडंबर करने वाले एवं राह भटकाने वाले व्यक्ति से दूर रहना चाहिए साथ ही शिष्य भी ऐसे हो जो गुरु के वचनों को अपने ह्रदय में उतार कर उनके दिशा निर्देश पर चले समय समय पर गुरु बदलते रहे ऐसे शिष्यों से बचना चाहिए।
धाम पर आये सभी शिष्यों ने गुरुदेव महंत श्री का पुष्पमाला पहना कर श्रीफल भेट कर तरह तरह के उपहार भेट कर गुरुपूजन किया गुरुदेव से मंत्र दीक्षा ग्रहण की एवं भोजन प्रसाद ग्रहण किया धाम पर वागड़ मेवाड़ सहित कई क्षेत्रों के भक्तगण अपने आराध्य देव श्री कल्लाजी महाराज एवं गुरुदेव महंत का आशीर्वाद लेने हेतु सम्मलित हुए।
    user_तेजसिंह राठौड
    तेजसिंह राठौड
    Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • गायत्री माता मंदिर वसुंधरा बिहार में आज गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गायत्री हवन का लाभ लेते हुए सभी भक्त डूंगरपुर
    1
    गायत्री माता मंदिर वसुंधरा बिहार में आज गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गायत्री हवन का लाभ लेते हुए सभी भक्त डूंगरपुर
    user_Yashwant Joshi
    Yashwant Joshi
    डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • नशा - एक अभिशाप' विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन (सीमलवाड़ा ). राजकीय महाविद्यालय सीमलवाडा में प्राचार्य डॉ. केजल खत्री के मार्गदर्शन एवं नई किरण नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम प्रभारी सहायक आचार्य श्रवण कुमार मेघवाल के निर्देशन में 'नशा एक अभिशाप' विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने नशे के विरुद्ध अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए निबंध में अपने मौलिक विचार प्रकट किए। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पवनसिंह डामोर, द्वितीय स्थान पायल वीणा ननोमा, तृतीय स्थान संगीता कुमारी डामोर ने प्राप्त किया। अंत में सभी संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलवाई गई। इस कार्यक्रम में प्राचार्य, सभी संकाय सदस्य एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
    1
    नशा - एक अभिशाप' विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन (सीमलवाड़ा ).
राजकीय महाविद्यालय सीमलवाडा में प्राचार्य डॉ. केजल खत्री के मार्गदर्शन एवं नई किरण नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम प्रभारी सहायक आचार्य श्रवण कुमार मेघवाल के निर्देशन में 'नशा एक अभिशाप' विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने नशे के विरुद्ध अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए निबंध में अपने मौलिक विचार प्रकट किए। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पवनसिंह डामोर, द्वितीय स्थान पायल वीणा ननोमा, तृतीय स्थान संगीता कुमारी डामोर ने प्राप्त किया। अंत में सभी संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलवाई गई। इस कार्यक्रम में प्राचार्य, सभी संकाय सदस्य एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
    user_प्रीति पंड्या
    प्रीति पंड्या
    सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • *श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर में गुरुदेव महंत गोपालदास महाराज के सानिध्य में मनाया गया गुरुपूर्णिमा महोत्सव* वागड़ क्षेत्र की धर्म नगरी श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर डूंगरपुर में गुरुपूर्णिमा महोत्सव बुधवार को अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय महासचिव परम् पूज्य गुरुदेव महंत गोपालदास जी महाराज के सानिध्य में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। धाम के संस्थापक एवं प्रधान पीठाधीश्वर परम् पूज्य ब्रम्हलीन गुरुदेव महंत गौतमदास जी महाराज की मूर्ति पूजन, गुरुगादी पूजन, चरण पादुका पूजन ,शक्ति पूजन, खडक पूजन, गेमर पूजन कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। जिसके पश्चात महाआरती,भजन कीर्तन व गुरूवंदना कर धाम के गादीपति गुरुदेव महंत गोपालदास महाराज द्वारा दिव्य दरीखाना लगाकर श्री कल्लाजी महाराज की व्यास गादी से भक्तो को गुरुमंत्र दीक्षा व आशीर्वाद दिया। व्यास गादी से अमृत वाणी में गुरुदेव महाराज ने गुरु शिष्य की महिमा के बारे में बताया और जीवन में गुरु क्यों किसलिए और किसे बनाना चाहिए जिसके बारे में बताया वर्तमान परिस्थिति में युवाओं पीढ़ी जिस प्रकार भटक रही है उसे सही मार्ग पर लाने हेतु गुरु मार्गदर्शन होना अती आवश्यक है गुरु कर्म से प्रधान बनता है जो गुरुशरण में उनके दिखाए सतकर्म पर चलता है ऐसे शिष्यों के जीवन में कोई कष्ट नहीं आता और गुरु भी ऐसे व्यक्ति को बनाना चाहिए जो सही मार्ग दिखाए आडंबर करने वाले एवं राह भटकाने वाले व्यक्ति से दूर रहना चाहिए साथ ही शिष्य भी ऐसे हो जो गुरु के वचनों को अपने ह्रदय में उतार कर उनके दिशा निर्देश पर चले समय समय पर गुरु बदलते रहे ऐसे शिष्यों से बचना चाहिए। धाम पर आये सभी शिष्यों ने गुरुदेव महंत श्री का पुष्पमाला पहना कर श्रीफल भेट कर तरह तरह के उपहार भेट कर गुरुपूजन किया गुरुदेव से मंत्र दीक्षा ग्रहण की एवं भोजन प्रसाद ग्रहण किया धाम पर वागड़ मेवाड़ सहित कई क्षेत्रों के भक्तगण अपने आराध्य देव श्री कल्लाजी महाराज एवं गुरुदेव महंत का आशीर्वाद लेने हेतु सम्मलित हुए।
    4
    *श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर में गुरुदेव महंत गोपालदास महाराज के सानिध्य में मनाया गया गुरुपूर्णिमा महोत्सव* 
वागड़ क्षेत्र की धर्म नगरी श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर डूंगरपुर में गुरुपूर्णिमा महोत्सव बुधवार को अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय महासचिव परम् पूज्य गुरुदेव महंत गोपालदास जी महाराज के सानिध्य में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। धाम के संस्थापक एवं प्रधान पीठाधीश्वर परम् पूज्य ब्रम्हलीन गुरुदेव महंत गौतमदास जी महाराज की मूर्ति पूजन, गुरुगादी पूजन, चरण पादुका पूजन ,शक्ति पूजन, खडक पूजन, गेमर पूजन कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। जिसके पश्चात महाआरती,भजन कीर्तन व गुरूवंदना कर धाम के गादीपति गुरुदेव महंत गोपालदास महाराज द्वारा दिव्य दरीखाना लगाकर श्री कल्लाजी महाराज की व्यास गादी से भक्तो को गुरुमंत्र दीक्षा व आशीर्वाद दिया। व्यास गादी से अमृत वाणी में गुरुदेव महाराज ने गुरु शिष्य की महिमा के बारे में बताया और जीवन में गुरु क्यों किसलिए और किसे बनाना चाहिए जिसके बारे में बताया वर्तमान परिस्थिति में युवाओं पीढ़ी जिस प्रकार भटक रही है उसे सही मार्ग पर लाने हेतु गुरु मार्गदर्शन होना अती आवश्यक है गुरु कर्म से प्रधान बनता है जो गुरुशरण में उनके दिखाए सतकर्म पर चलता है ऐसे शिष्यों के जीवन में कोई कष्ट नहीं आता और गुरु भी ऐसे व्यक्ति को बनाना चाहिए जो सही मार्ग दिखाए आडंबर करने वाले एवं राह भटकाने वाले व्यक्ति से दूर रहना चाहिए साथ ही शिष्य भी ऐसे हो जो गुरु के वचनों को अपने ह्रदय में उतार कर उनके दिशा निर्देश पर चले समय समय पर गुरु बदलते रहे ऐसे शिष्यों से बचना चाहिए।
धाम पर आये सभी शिष्यों ने गुरुदेव महंत श्री का पुष्पमाला पहना कर श्रीफल भेट कर तरह तरह के उपहार भेट कर गुरुपूजन किया गुरुदेव से मंत्र दीक्षा ग्रहण की एवं भोजन प्रसाद ग्रहण किया धाम पर वागड़ मेवाड़ सहित कई क्षेत्रों के भक्तगण अपने आराध्य देव श्री कल्लाजी महाराज एवं गुरुदेव महंत का आशीर्वाद लेने हेतु सम्मलित हुए।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सूजा तलाई और पीठ में ग्रामीण सेवा शिविरों से ग्रामीणों को मिली योजनाओं की सौगात, विकास की मांगों पर भी हुआ मंथन आबादी पट्टे, आयुष्मान कार्ड व मंगला पशु बीमा योजना का मिला लाभ, दो महिलाओं की हुई गोद भराई प्रशासन ने कहा—ग्रामीण सेवा शिविर सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम सीमलवाड़ा(डूंगरपुर)। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूजा तलाई एवं पीठ में बुधवार को ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविरों में ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं और विकास से जुड़ी मांगों को भी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा गया। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को आबादी पट्टे, आयुष्मान कार्ड एवं मंगला पशु बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। वहीं सूजा तलाई में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से दो महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी निभाई गई। सूजा तलाई में ईश्वर लाल लबाना रहे मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सूजा तलाई में आयोजित शिविर में भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना मुख्य अतिथि रहे, जबकि भाजपा जिला प्रवक्ता राजेश प्रजापत ने अध्यक्षता की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल, मंडल महामंत्री जगदीश पंड्या, रतन सिंह चौहान, मंडल उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह चौहान, विष्णु लबाना, पूंजीलाल भगोरा सहित जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। पीठ में महेश डामोर ने की अध्यक्षता ग्राम पंचायत पीठ में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लाल मुख्य अतिथि रहे। शिविर की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेश डामोर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रवक्ता राजेश प्रजापत, जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल, पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस प्रियकांत पंड्या, मंडल महामंत्री रतन सिंह चौहान, अनिल मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़, विष्णु लबाना, कुंदन सिंह चौहान, गोवर्धन जैन, चंद्रवीर सिंह चौहान, शंभूलाल लबाना, रमेश मसार, डाया लाल पंचाल, अल्पेश पंचाल, हितेश पारगी, मनोहर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। ग्रामीण सेवा शिविर प्रशासन को गांव तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल : अधिकारी सूजा तलाई में शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी संजय सरपोटा एवं तहसीलदार राजकुमार सारेल तथा पीठ में विकास अधिकारी ललित कुमार पंड्या एवं नायब तहसीलदार राजेश मीणा ने संयुक्त रूप से ग्रामीण सेवा शिविरों की महत्ता एवं सरकार की मंशा की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रशासन को ग्रामीणों के बीच पहुंचाकर पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध करवाना है। ग्रामीण सेवा शिविर इसी सोच का परिणाम हैं, जहां ग्रामीणों को अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शिविर केवल योजनाओं का लाभ देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं को सुनने तथा उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ग्रामीण अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष खुलकर रखें, ताकि संबंधित विभागों के माध्यम से नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं। साथ ही गांव के ऐसे पात्र परिवार, जो अभी तक योजनाओं से वंचित हैं, उन्हें भी शिविरों के माध्यम से योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है और इसके लिए प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता : ईश्वर लाल, राजेश प्रजापत व गुणवंत कलाल दोनों शिविरों में भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना, जिला प्रवक्ता राजेश प्रजापत एवं जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने संयुक्त रूप से कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर सरकार की जनकल्याणकारी सोच को धरातल पर उतारने का प्रभावी माध्यम हैं। सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, बल्कि प्रशासन स्वयं गांव तक पहुंचकर पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़े। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को आबादी पट्टे, आयुष्मान कार्ड, मंगला पशु बीमा योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। वहीं ग्रामीणों की सड़क, बिजली, शिक्षा, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को भी प्रशासन के सामने रखने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना है। ग्रामीणों को चाहिए कि वे योजनाओं के प्रति जागरूक रहें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं। साथ ही अपने आसपास के जरूरतमंद पात्र परिवारों को भी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभ दिलाने में सहयोग करें। सूजा तलाई में सड़क, बिजली, स्कूल व खेल मैदान से जुड़ी मांगें सूजा तलाई शिविर में ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। ग्रामीणों ने डेरा बोड़ामली से सूजा तलाई तक सड़क निर्माण तथा जोगपुर-धंबोला मुख्य सड़क से पनियारी सूजा तलाई तक सड़क निर्माण मय पुलिया करवाने की मांग की। वहीं मणिलाल उदा डेंडोर ने 5 जून 2026 को जली 3 एचपी की मोटर को बदलने, बथड़ी में स्थायी विद्युत निगम लाइनमैन लगाने, माताजी मंदिर बथड़ी मार्ग पर अवरुद्ध सड़क को खुलवाने, सूजा तलाई स्कूल के लिए भूमि आवंटित करने तथा खेल मैदान के लिए भूमि आवंटित करने सहित विभिन्न मांगें रखीं। ग्रामीणों ने कहा कि इन मांगों के समाधान से क्षेत्र में आवागमन, विद्युत व्यवस्था, शिक्षा और खेल सुविधाओं में सुधार होगा। अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। शिविर में लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ, दो महिलाओं की हुई गोद भराई सूजा तलाई एवं पीठ में आयोजित शिविरों में पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। आबादी पट्टे, आयुष्मान कार्ड एवं मंगला पशु बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं से पात्र परिवारों को जोड़ा गया। सूजा तलाई में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से दो महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी निभाई गई। शिविरों में मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से समय पर आवेदन कर योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। ये रहे मौजूद सूजा तलाई शिविर में सरपंच रतन देवी भगोरा, उप सरपंच रेखा देवी पारगी, कांतिलाल पारगी, गजेंद्र बंजारा, विक्रम बंजारा, जीवा भाई डोडियार, अतिरिक्त विकास अधिकारी सुखदेव रोत, डॉ. जिग्नेश पाटीदार, डॉ. आरती सक्सेना, पटवारी जयदीप सिंह चारण, सीडीपीओ मीना भट्ट, करना पटेल, ललिता अहारी, भाविन भणात, संजय रोत, हिल्पेश मेहता, प्रियंका लोहार, जन्मेजय डामोर, समाजसेवी पूंजीलाल भगोरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं पीठ शिविर में भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लाल, मंडल अध्यक्ष महेश डामोर, जिला प्रवक्ता राजेश प्रजापत, जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल, पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस प्रियकांत पंड्या, मंडल महामंत्री रतन सिंह चौहान, अनिल मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़, विष्णु लबाना, कुंदन सिंह चौहान, गोवर्धन जैन, चंद्रवीर सिंह चौहान, शंभूलाल लबाना, रमेश मसार, डाया लाल पंचाल, अल्पेश पंचाल, हितेश पारगी, मनोहर सिंह, एसीबीईओ धनपाल भोई सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    सूजा तलाई और पीठ में ग्रामीण सेवा शिविरों से ग्रामीणों को मिली योजनाओं की सौगात, विकास की मांगों पर भी हुआ मंथन
आबादी पट्टे, आयुष्मान कार्ड व मंगला पशु बीमा योजना का मिला लाभ, दो महिलाओं की हुई गोद भराई
प्रशासन ने कहा—ग्रामीण सेवा शिविर सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम
सीमलवाड़ा(डूंगरपुर)। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूजा तलाई एवं पीठ में बुधवार को ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविरों में ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं और विकास से जुड़ी मांगों को भी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा गया। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को आबादी पट्टे, आयुष्मान कार्ड एवं मंगला पशु बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। वहीं सूजा तलाई में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से दो महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी निभाई गई।
सूजा तलाई में ईश्वर लाल लबाना रहे मुख्य अतिथि
ग्राम पंचायत सूजा तलाई में आयोजित शिविर में भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना मुख्य अतिथि रहे, जबकि भाजपा जिला प्रवक्ता राजेश प्रजापत ने अध्यक्षता की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल, मंडल महामंत्री जगदीश पंड्या, रतन सिंह चौहान, मंडल उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह चौहान, विष्णु लबाना, पूंजीलाल भगोरा सहित जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
पीठ में महेश डामोर ने की अध्यक्षता
ग्राम पंचायत पीठ में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लाल मुख्य अतिथि रहे। शिविर की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेश डामोर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रवक्ता राजेश प्रजापत, जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल, पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस प्रियकांत पंड्या, मंडल महामंत्री रतन सिंह चौहान, अनिल मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़, विष्णु लबाना, कुंदन सिंह चौहान, गोवर्धन जैन, चंद्रवीर सिंह चौहान, शंभूलाल लबाना, रमेश मसार, डाया लाल पंचाल, अल्पेश पंचाल, हितेश पारगी, मनोहर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
ग्रामीण सेवा शिविर प्रशासन को गांव तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल : अधिकारी
सूजा तलाई में शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी संजय सरपोटा एवं तहसीलदार राजकुमार सारेल तथा पीठ में विकास अधिकारी ललित कुमार पंड्या एवं नायब तहसीलदार राजेश मीणा ने संयुक्त रूप से ग्रामीण सेवा शिविरों की महत्ता एवं सरकार की मंशा की जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रशासन को ग्रामीणों के बीच पहुंचाकर पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध करवाना है। ग्रामीण सेवा शिविर इसी सोच का परिणाम हैं, जहां ग्रामीणों को अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि शिविर केवल योजनाओं का लाभ देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं को सुनने तथा उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ग्रामीण अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष खुलकर रखें, ताकि संबंधित विभागों के माध्यम से नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं। साथ ही गांव के ऐसे पात्र परिवार, जो अभी तक योजनाओं से वंचित हैं, उन्हें भी शिविरों के माध्यम से योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है और इसके लिए प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है।
सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता : ईश्वर लाल, राजेश प्रजापत व गुणवंत कलाल
दोनों शिविरों में भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना, जिला प्रवक्ता राजेश प्रजापत एवं जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने संयुक्त रूप से कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर सरकार की जनकल्याणकारी सोच को धरातल पर उतारने का प्रभावी माध्यम हैं। सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, बल्कि प्रशासन स्वयं गांव तक पहुंचकर पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़े।
उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को आबादी पट्टे, आयुष्मान कार्ड, मंगला पशु बीमा योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। वहीं ग्रामीणों की सड़क, बिजली, शिक्षा, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को भी प्रशासन के सामने रखने का अवसर मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना है। ग्रामीणों को चाहिए कि वे योजनाओं के प्रति जागरूक रहें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं। साथ ही अपने आसपास के जरूरतमंद पात्र परिवारों को भी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभ दिलाने में सहयोग करें।
सूजा तलाई में सड़क, बिजली, स्कूल व खेल मैदान से जुड़ी मांगें
सूजा तलाई शिविर में ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। ग्रामीणों ने डेरा बोड़ामली से सूजा तलाई तक सड़क निर्माण तथा जोगपुर-धंबोला मुख्य सड़क से पनियारी सूजा तलाई तक सड़क निर्माण मय पुलिया करवाने की मांग की।
वहीं मणिलाल उदा डेंडोर ने 5 जून 2026 को जली 3 एचपी की मोटर को बदलने, बथड़ी में स्थायी विद्युत निगम लाइनमैन लगाने, माताजी मंदिर बथड़ी मार्ग पर अवरुद्ध सड़क को खुलवाने, सूजा तलाई स्कूल के लिए भूमि आवंटित करने तथा खेल मैदान के लिए भूमि आवंटित करने सहित विभिन्न मांगें रखीं।
ग्रामीणों ने कहा कि इन मांगों के समाधान से क्षेत्र में आवागमन, विद्युत व्यवस्था, शिक्षा और खेल सुविधाओं में सुधार होगा। अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
शिविर में लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ, दो महिलाओं की हुई गोद भराई
सूजा तलाई एवं पीठ में आयोजित शिविरों में पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। आबादी पट्टे, आयुष्मान कार्ड एवं मंगला पशु बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं से पात्र परिवारों को जोड़ा गया। सूजा तलाई में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से दो महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी निभाई गई।
शिविरों में मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से समय पर आवेदन कर योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।
ये रहे मौजूद
सूजा तलाई शिविर में सरपंच रतन देवी भगोरा, उप सरपंच रेखा देवी पारगी, कांतिलाल पारगी, गजेंद्र बंजारा, विक्रम बंजारा, जीवा भाई डोडियार, अतिरिक्त विकास अधिकारी सुखदेव रोत, डॉ. जिग्नेश पाटीदार, डॉ. आरती सक्सेना, पटवारी जयदीप सिंह चारण, सीडीपीओ मीना भट्ट, करना पटेल, ललिता अहारी, भाविन भणात, संजय रोत, हिल्पेश मेहता, प्रियंका लोहार, जन्मेजय डामोर, समाजसेवी पूंजीलाल भगोरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
वहीं पीठ शिविर में भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लाल, मंडल अध्यक्ष महेश डामोर, जिला प्रवक्ता राजेश प्रजापत, जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल, पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस प्रियकांत पंड्या, मंडल महामंत्री रतन सिंह चौहान, अनिल मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़, विष्णु लबाना, कुंदन सिंह चौहान, गोवर्धन जैन, चंद्रवीर सिंह चौहान, शंभूलाल लबाना, रमेश मसार, डाया लाल पंचाल, अल्पेश पंचाल, हितेश पारगी, मनोहर सिंह, एसीबीईओ धनपाल भोई सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या का जन्मदिन सादगी एवं सम्मान के साथ मनाया, दीर्घायु की कामना की । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या का जन्मदिन सादगी एवं सम्मान के साथ मनाया, दीर्घायु की कामना की । डूंगरपुर, 29 जुलाई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रियकांत पंड्या के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को उनके कार्यालय भाग्योदय पहुंचकर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं राजस्थानी पगड़ी पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने प्रियकांत पंड्या के संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संगठन महासचिव नारायण पंड्या ने कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को निरंतर मजबूती मिलती रही है। जन्मदिन समारोह में उपस्थित नेताओं ने प्रियकांत पंड्या के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका सामाजिक एवं राजनीतिक अनुभव आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, संगठन महासचिव नारायण पंड्या, क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष रतनलाल पाटीदार, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बंशीलाल साद, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान, पूर्व जिला परिषद सदस्य कारीलाल सालेड़ा, पूर्व लोकपाल एवं प्रवक्ता सुखदेव यादव, पूर्व कोषाध्यक्ष चिराग पंड्या, जिला कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. गोविन्द पटेल सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
     9829264909

पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या का जन्मदिन सादगी एवं सम्मान के साथ मनाया, दीर्घायु की कामना की ।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या का जन्मदिन सादगी एवं सम्मान के साथ मनाया, दीर्घायु की कामना की ।
डूंगरपुर, 29 जुलाई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रियकांत पंड्या के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को उनके कार्यालय भाग्योदय पहुंचकर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं राजस्थानी पगड़ी पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने प्रियकांत पंड्या के संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संगठन महासचिव नारायण पंड्या ने कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को निरंतर मजबूती मिलती रही है।
जन्मदिन समारोह में उपस्थित नेताओं ने प्रियकांत पंड्या के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका सामाजिक एवं राजनीतिक अनुभव आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, संगठन महासचिव नारायण पंड्या, क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष रतनलाल पाटीदार, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बंशीलाल साद, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान, पूर्व जिला परिषद सदस्य कारीलाल सालेड़ा, पूर्व लोकपाल एवं प्रवक्ता सुखदेव यादव, पूर्व कोषाध्यक्ष चिराग पंड्या, जिला कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. गोविन्द पटेल सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.