Shuru
Apke Nagar Ki App…
गायत्री माता मंदिर वसुंधरा बिहार में आज गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गायत्री हवन का लाभ लेते हुए सभी भक्त डूंगरपुर
Yashwant Joshi
गायत्री माता मंदिर वसुंधरा बिहार में आज गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गायत्री हवन का लाभ लेते हुए सभी भक्त डूंगरपुर
More news from राजस्थान and nearby areas
- गायत्री माता मंदिर वसुंधरा बिहार में आज गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गायत्री हवन का लाभ लेते हुए सभी भक्त डूंगरपुर1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 रक्तवीरों ने निभाया मानवता का फर्ज, सपना फाउंडेशन एवं रॉयल ग्रुप के सहयोग से मरीज को मिला जीवनदान भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 रक्तवीरों ने निभाया मानवता का फर्ज, सपना फाउंडेशन एवं रॉयल ग्रुप के सहयोग से मरीज को मिला जीवनदान सागवाड़ा/डूंगरपुर। वागड़ क्षेत्र में इन दिनों रक्त की कमी के चलते कई जरूरतमंद मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी परिस्थितियों में सपना फाउंडेशन लगातार रक्तदान के प्रति जनजागरूकता फैलाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य कर रहा है। इसी क्रम में बोन मैरो (Bone Marrow) से पीड़ित एक मरीज, जिसे प्रत्येक माह लगभग 5 यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है, के लिए पुनः रक्त की जरूरत सामने आई। सूचना मिलते ही सपना फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने तत्काल रक्तवीरों से संपर्क किया और कुछ ही समय में आवश्यक रक्त की व्यवस्था कर मरीज की सहायता की। इस अवसर पर सपना फाउंडेशन डूंगरपुर प्रभारी दीपक सरियोत, रॉयल ग्रुप सागवाड़ा प्रभारी मयूर भोई, ब्लड बैंक इंचार्ज योगेश अरेकर, चिराग सोमपुरा, आनंद भोई, पायल पाटीदार, रोहित एवं मनीष जैन ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। रक्तदान अभियान के दौरान सपना फाउंडेशन सागवाड़ा प्रभारी राहुल सेवक सिलोही, डूंगरपुर प्रभारी दीपक सरियोत, सहप्रभारी गौरक्षक अजय बुज, रॉयल ग्रुप से मयूर भोई एवं राजा भोई, साथ ही कोऑर्डिनेटर राहुल अहारी, रोहित पाटीदार, रोहन चौबीसा, सुमित भगत विवेकानंद युवा संस्थान, बर्बोदनिया तथा अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सपना फाउंडेशन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। आपके द्वारा किया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। इसलिए अधिक से अधिक लोग नियमित रूप से रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुण्य कार्य में अपनी भागीदारी निभाएं।2
- छात्राओं को सिखाए गए आत्मरक्षा व जागरूकता के गुर, पुलिस विभाग व महिला सुरक्षा केंद्र ने दी कानूनी जानकारी रमाकुंवर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महिला सुरक्षा और यौन उत्पीड़न रोकथाम पर विशेष कार्यशाला आयोजित संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। रमाकुंवर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को महिला सुरक्षा एवं यौन उत्पीड़न रोकथाम विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, पुलिस विभाग तथा कालिका पेट्रोलिंग टीम के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों, सुरक्षा तंत्र और सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की कार्यकर्ता पूजा माखीजा ने छात्राओं को घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, लैंगिक उत्पीड़न रोकथाम कानून और पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों से अवगत कराया। उन्होंने जिले में संचालित पांचों महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्रों तथा सखी वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताते हुए छात्राओं से किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। महिला थाने की एएसआई ने विद्यार्थियों को थाने की कार्यप्रणाली और बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए उपलब्ध पुलिस सहायता तंत्र की जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस विभाग हर परिस्थिति में नागरिकों की मदद के लिए तत्पर है। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन स्थिति में उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (एकीकृत आपातकालीन सेवा) और 100 की जानकारी साझा की। इसके साथ ही कालिका पेट्रोलिंग टीम के सदस्यों ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करने की सलाह दी तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से इसके फायदे रेखांकित किए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण तथा 80 से अधिक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।1
- श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर मे गुरुदेव महंत गोपालदास महाराज के सानिध्य मे मनाया गया गुरुपुर्णिमा महोत्सव। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 *श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर में गुरुदेव महंत गोपालदास महाराज के सानिध्य में मनाया गया गुरुपूर्णिमा महोत्सव* । वागड़ क्षेत्र की धर्म नगरी श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंच धाम राजपुर डूंगरपुर में गुरुपूर्णिमा महोत्सव बुधवार को अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय महासचिव परम् पूज्य गुरुदेव महंत गोपालदास जी महाराज के सानिध्य में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। धाम के संस्थापक एवं प्रधान पीठाधीश्वर परम् पूज्य ब्रम्हलीन गुरुदेव महंत गौतमदास जी महाराज की मूर्ति पूजन, गुरुगादी पूजन, चरण पादुका पूजन ,शक्ति पूजन, खडक पूजन, गेमर पूजन कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। जिसके पश्चात महाआरती,भजन कीर्तन व गुरूवंदना कर धाम के गादीपति गुरुदेव महंत गोपालदास महाराज द्वारा दिव्य दरीखाना लगाकर श्री कल्लाजी महाराज की व्यास गादी से भक्तो को गुरुमंत्र दीक्षा व आशीर्वाद दिया। व्यास गादी से अमृत वाणी में गुरुदेव महाराज ने गुरु शिष्य की महिमा के बारे में बताया और जीवन में गुरु क्यों किसलिए और किसे बनाना चाहिए जिसके बारे में बताया वर्तमान परिस्थिति में युवाओं पीढ़ी जिस प्रकार भटक रही है उसे सही मार्ग पर लाने हेतु गुरु मार्गदर्शन होना अती आवश्यक है गुरु कर्म से प्रधान बनता है जो गुरुशरण में उनके दिखाए सतकर्म पर चलता है ऐसे शिष्यों के जीवन में कोई कष्ट नहीं आता और गुरु भी ऐसे व्यक्ति को बनाना चाहिए जो सही मार्ग दिखाए आडंबर करने वाले एवं राह भटकाने वाले व्यक्ति से दूर रहना चाहिए साथ ही शिष्य भी ऐसे हो जो गुरु के वचनों को अपने ह्रदय में उतार कर उनके दिशा निर्देश पर चले समय समय पर गुरु बदलते रहे ऐसे शिष्यों से बचना चाहिए। धाम पर आये सभी शिष्यों ने गुरुदेव महंत श्री का पुष्पमाला पहना कर श्रीफल भेट कर तरह तरह के उपहार भेट कर गुरुपूजन किया गुरुदेव से मंत्र दीक्षा ग्रहण की एवं भोजन प्रसाद ग्रहण किया धाम पर वागड़ मेवाड़ सहित कई क्षेत्रों के भक्तगण अपने आराध्य देव श्री कल्लाजी महाराज एवं गुरुदेव महंत का आशीर्वाद लेने हेतु सम्मलित हुए।2
- गुरु पूर्णिमा पर देवालयों में श्रद्धालुओं का लगा तांता गुरु पूर्णिमा पर देवालयों में श्रद्धालुओं का लगा तांता डूंगरपुर जिले में आज गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़ी ही श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है | इसी के तहत आज डूंगरपुर जिले के विभिन्न संतो के आश्रम ओर प्रमुख मन्दिरो में भक्तों की रेलमपेल देखने को मिल रही है | इधर कृष्णा अवतारी संत मावजी महाराज की जन्म स्थली साबला कस्बे के बेणेश्वरधाम के हरि मंदिर में हजारो की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और गादीपति महंत अच्युतानंद महाराज का आशीर्वाद लिया | डूंगरपुर जिले में गुरु पूर्णिमा पर्व पर संतो के आश्रम और मंदिरों में भक्तो की भीड़ उमड़ रही है | इसी के तहत साबला के हरी मंदिर में हजारो की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे रहे है | इस दौरान गुरु पूर्णिमा पर गुरु दर्शन के लिए श्री हरिमंदिर पर गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित देश विभिन्न हिस्सो से पहुचे भक्तो धाम पर स्थित मंदिरों में दर्शन किये। वही महंत अच्युतानंद महाराज ने गुरु गादी विराजित होकर भक्तो को आशीर्वाद दिया। साबला कस्बे ओर बेणेश्वर धाम पर दिन भर संत मावजी महाराज की लीलाओं व भविष्य वाणियों के भजन कीर्तन का गायन कर भक्त उल्लास से झूमतेरहे। इस मौके पर महंत अच्युतानंद महाराज ने भक्तो को धर्म के मार्ग पर चलते हुए मानव जीवन के कल्याण का संदेश दिया।1
- सेरिया गांव,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,1
- नशा - एक अभिशाप' विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन (सीमलवाड़ा ). राजकीय महाविद्यालय सीमलवाडा में प्राचार्य डॉ. केजल खत्री के मार्गदर्शन एवं नई किरण नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम प्रभारी सहायक आचार्य श्रवण कुमार मेघवाल के निर्देशन में 'नशा एक अभिशाप' विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने नशे के विरुद्ध अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए निबंध में अपने मौलिक विचार प्रकट किए। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पवनसिंह डामोर, द्वितीय स्थान पायल वीणा ननोमा, तृतीय स्थान संगीता कुमारी डामोर ने प्राप्त किया। अंत में सभी संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलवाई गई। इस कार्यक्रम में प्राचार्य, सभी संकाय सदस्य एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या का जन्मदिन सादगी एवं सम्मान के साथ मनाया, दीर्घायु की कामना की । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या का जन्मदिन सादगी एवं सम्मान के साथ मनाया, दीर्घायु की कामना की । डूंगरपुर, 29 जुलाई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रियकांत पंड्या के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को उनके कार्यालय भाग्योदय पहुंचकर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं राजस्थानी पगड़ी पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने प्रियकांत पंड्या के संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संगठन महासचिव नारायण पंड्या ने कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को निरंतर मजबूती मिलती रही है। जन्मदिन समारोह में उपस्थित नेताओं ने प्रियकांत पंड्या के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका सामाजिक एवं राजनीतिक अनुभव आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, संगठन महासचिव नारायण पंड्या, क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष रतनलाल पाटीदार, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बंशीलाल साद, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान, पूर्व जिला परिषद सदस्य कारीलाल सालेड़ा, पूर्व लोकपाल एवं प्रवक्ता सुखदेव यादव, पूर्व कोषाध्यक्ष चिराग पंड्या, जिला कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. गोविन्द पटेल सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1