Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली में आयोजित की गई किसान महापंचायत में इंडिया-यूएस ट्रेड डील को लेकर भारी बवाल मच गया है। इस महापंचायत के दौरान इस व्यापार समझौते के खिलाफ तीखा विरोध और हंगामा देखने को मिला है।
Kalpana Chourasiya
दिल्ली में आयोजित की गई किसान महापंचायत में इंडिया-यूएस ट्रेड डील को लेकर भारी बवाल मच गया है। इस महापंचायत के दौरान इस व्यापार समझौते के खिलाफ तीखा विरोध और हंगामा देखने को मिला है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक पत्नी ने अपने ही पति को सांप से डसवा दिया।1
- दिल्ली में आयोजित की गई किसान महापंचायत में इंडिया-यूएस ट्रेड डील को लेकर भारी बवाल मच गया है। इस महापंचायत के दौरान इस व्यापार समझौते के खिलाफ तीखा विरोध और हंगामा देखने को मिला है।1
- मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी पत्रकार बनकर ब्लैकमेल करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।1
- मध्य प्रदेश के देवास जिले में खातेगांव के भंगी मोहल्ला स्थित एक अस्पताल पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस अस्पताल को बिना किसी स्पष्ट पहचान के गुमनाम तरीके से संचालित किया जा रहा है, जहां इलाज किए जाने का दावा किया गया है। इस पूरे मामले को लेकर अब प्रशासन से जांच कराए जाने की मांग उठने लगी है।1
- मध्यप्रदेश शासन एवं मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित विशेष जन-जागरूकता अभियान "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" के सातवें दिन शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) इंदौर द्वारा एक विशाल जनभागीदारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत इंदौर रेल इकाई के अंतर्गत आने वाले 16 रेलवे स्टेशनों पर एक साथ मानव श्रृंखला बनाकर नशामुक्त समाज का संदेश दिया गया। यह विशेष अभियान 15 से 30 जुलाई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य कार्यक्रम इंदौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 पर आयोजित हुआ, जिसमें पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर श्री यशपाल सिंह राजपूत, उप पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर श्रीमती ज्योति शर्मा और स्टेशन अधीक्षक रवि बटवार शामिल हुए। इसी तरह रतलाम स्टेशन पर डीआरएम रतलाम श्री अश्विनी कुमार व कमांडेंट आरपीएफ श्री अमित मिश्रा, और उज्जैन रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर श्री विनोद कुमार की गरिमामई उपस्थिति रही। इनके अतिरिक्त नागदा, नीमच, मेघनगर, शामगढ़, ब्यावरा, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, शाजापुर, मक्सी, देवास, डॉ. अम्बेडकर नगर और चंद्रावतीगंज सहित कुल 16 रेलवे स्टेशनों पर एक साथ मानव श्रृंखला बनाई गई। इन कार्यक्रमों में लगभग 4,000 से अधिक नागरिकों, रेलवे अधिकारियों, जीआरपी, रेलवे सुरक्षा बल (RPF), सफाई कर्मियों, कुलियों, वेंडरों, ऑटो चालकों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने हाथों में हाथ मिलाकर मानव श्रृंखला बनाई और "नशे से दूरी है ज़रूरी", "नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो" और "स्वस्थ युवा, सशक्त भारत" जैसे नारों के साथ समाज को जागरूक किया। इस अवसर पर सभी ने नशामुक्त जीवन की शपथ ली कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे, अपने परिवार और समाज को प्रेरित करेंगे तथा रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में किसी को नशा करते देखने पर पुलिस को सूचित करेंगे। उपस्थित अधिकारियों ने युवाओं से सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर श्री यशपाल सिंह राजपूत ने कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई समाज की सक्रिय सहभागिता से ही जीती जा सकती है और सभी के सहयोग से यह अभियान अब एक जनआंदोलन का रूप ले रहा है।1
- इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने गलती से कचरा गाड़ी में 2 किलो वजन का चांदी का लोटा डाल दिया। कुछ घंटे बीत जाने के बाद जब महिला को अहसास हुआ कि कीमती लोटा कचरे में फेंक दिया गया है, तो पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद तुरंत स्थानीय पार्षद को मामले की सूचना दी गई है। आगे की पूरी जानकारी वीडियो में देखें।1
- इंदौर के धर्मपुरी निवासी महेश यादव की पत्नी सोना यादव 14 जुलाई 2026 से संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हैं। इस मामले में महेश यादव ने सावेर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति का दावा है कि उन्हें जानकारी मिली है कि उनकी पत्नी सिकंदर नामक व्यक्ति के साथ चली गई हैं, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से पत्नी को तलाशने की मांग की है। लापता महिला के दो छोटे बच्चे हैं, जो अपनी मां के बिना बेहद परेशान हैं और लगातार उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने और महिला का जल्द से जल्द पता लगाने की अपील की है। फिलहाल सावेर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।1
- इंदौर में शिक्षा व्यवस्था और NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों का एक बड़ा आंदोलन शुरू हो गया है। छात्र इस पेपर लीक मामले और मौजूदा शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ कड़ा विरोध जता रहे हैं।1
- इंदौर की चोइथराम मंडी स्थित देवी अहिल्याबाई होलकर आलू-प्याज मंडी में नई लोधर हम्माल संघ द्वारा पिछले लगभग 40 वर्षों से श्रद्धा और सेवा भाव के साथ भव्य लंगर का आयोजन किया जा रहा है। मोहर्रम के पर्व पर आयोजित होने वाले इस लंगर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं और जागरण में शामिल होने वाले भक्तों का सम्मानपूर्वक स्वागत कर उन्हें प्रसादी ग्रहण कराई जाती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और मंडी के हम्माल इस सेवा कार्य में शामिल होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इस सामाजिक और धार्मिक सेवा के भव्य आयोजन को सफल बनाने में संघ के पूर्व अध्यक्ष रहीस खान और वर्तमान अध्यक्ष नियामत खान के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। इस कार्य में मेहमूद खान, सचिन, जगदीश खांडेवार, कौशल्या, राहुल मेरोगे तथा संगठन मंत्री महमूद भली सहित मंडी के अनेक हम्माल और मजदूर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लंगर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित तरीके से बैठाकर भोजन प्रसादी वितरित की जाती है। मंडी के मजदूर इस सेवा कार्य को मानवता और सामाजिक समरसता का प्रतीक मानते हुए पूरे उत्साह के साथ अपनी सेवाएं देते हैं।1