Shuru
Apke Nagar Ki App…
BREAKING NEWS झारखंड पुलिस को मिलेगी बड़ी ताकत मुख्यमंत्री देंगे 1477 नए वाहनों की सौगात
Bikram reporting News
BREAKING NEWS झारखंड पुलिस को मिलेगी बड़ी ताकत मुख्यमंत्री देंगे 1477 नए वाहनों की सौगात
More news from झारखंड and nearby areas
- लातेहार: मनिका से लाली अपने घर जा रहे 23 वर्षीय नीतीश कुमार (पिता मनोज चौरसिया) सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बाइक चलाने के दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से मनिका हॉस्पिटल ले जाया गया वहां से लातेहार सदर अस्पताल रेफर किया गया। लातेहार सदर अस्पताल में आते ही प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर ने उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा था की यदि लातेहार सदर अस्पताल में पर्याप्त संसाधन और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध होते, तो मरीज का इलाज यहीं संभव था। मरीज को एक एंबुलेंस से लाकर दूसरे एंबुलेंस से रांची भेजना व्यवस्था की कमी को दर्शाता है।1
- *उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता मे जिला स्तरीय स्कूल रूआर 2026 (Back to School Campaign) विषय पर कार्यशाला का आयोजन टाउन हॉल लातेहार में किया गया।* मौके पर माननीय विधायक मनिका श्री रामचन्द्र सिंह, उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता, स्कूली छात्राओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि समग्र शिक्षा का मुख्य लक्ष्य 5-18 आयुवर्ग के सभी बच्चों का विद्यालयीय शिक्षा पूर्ण कराना है। विगत वर्षाे में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं 5-18 आयुवर्ग के सभी बच्चों की शिक्षा राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता रही है। साथ ही 5-18 आयुवर्ग के सभी बच्चों को पुनः विद्यालय में वापस लाना एवं नियमित अध्यापन कार्य का सम्पादन किया जाना है। इसको ध्यान में रखते हुए विद्यालय स्तर पर एक अभियान “स्कूल रुआर, 2026’ (Back to School Campaign) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान दिनांक 15.04.2026 से 30.04.2026 तक विद्यालय स्तर पर संचालित किया जायेगा। आगे उन्होंने कहा कि बच्चों को वापस लाने और उनकी नियमित उपस्थिति बनाये रखना अति आवश्यक है। इसके लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक, पंचायत प्रतितिधि, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मी की बेहतर भागीदारी की आवश्यकता है। सभी मिलकर प्रवासी बच्चों, स्कूल से बाहर रह गए बच्चों के अभिभावकों से मिलने और जागरूक करने का प्रयास करें, ताकि इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाय कि एक भी बच्चा विद्यालय से बाहर न रहे और 5 वर्ष से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों का स्कूल में नामांकण हो और वो अपनी शिक्षा पूरी करें। आगे उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम किये जायेंगे। जिला, प्रखंड के अलावा स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसके तहत स्कूलों में हर दिन अलग-अलग गतिविधि की जायेंगी, जिसमें शिक्षक एवं बच्चे भागीदार होंगे। इस अवसर पर माननीय विधायक, उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यशाला में अभियान के उद्देश्यों, रणनीतियों एवं विद्यालय स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि नामांकन से वंचित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें विद्यालय से जोड़ने हेतु विशेष प्रयास सुनिश्चित किए जाएं। *कार्यशाला में अनुमंडल पदाधिकारी श्री अजय कुमार रजक, मनिका विधायक प्रतिनिधि श्री हरिशंकर यादव, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अल्का हेंब्रम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री गौतम कुमार साहु, अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, जिला एवं प्रखण्ड स्तरीय शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ स्कूल के बच्चे उपस्थित थे।*1
- रंका में युवा की असमय मृत्यु पर शोक: डॉ. पतंजलि केसरी ने परिवार से मिलकर दी सांत्वना, आर्थिक सहयोग का दिया भरोसा रंका में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां मेन रोड निवासी विनय चंद्रवंशी के 25 वर्षीय पुत्र लव कुमार चंद्रवंशी की असमय मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि लव कुमार अंबिकापुर में एक दुकान पर काम करने गए थे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे, जिनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दुखद खबर के बाद सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे राधा पार्वती एजुकेशन ट्रस्ट के ऑर्गेनाइजर डॉ. पतंजलि केसरी, एकल विद्यालय के जिला सचिव सियाराम शरण वर्मा सहित अन्य लोग मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव आर्थिक सहयोग का भरोसा दिलाया। डॉ. पतंजलि केसरी ने मौके पर कहा कि समाज ने एक होनहार युवा को खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने परिवार की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि पूरा परिवार एक ही कमरे में रहने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि संभवतः अनुमंडल पदाधिकारी और उपायुक्त को इस स्थिति की जानकारी नहीं है, अन्यथा प्रशासन की ओर से जरूर मदद मिलती। उन्होंने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि ऐसे गरीब और जरूरतमंद परिवारों की पहचान कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। इस मौके पर जिला नाई संघ के अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी तथा इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।1
- तिरुपति बालाजी, की तिरुपति बालाजी, की तिरुपति में 300 रुपये के दर्शन करने में कितने घंटे लगेंगे? ₹300 के विशेष दर्शन टिकटों के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को टिकट की आवश्यकता नहीं है। दिन के हिसाब से इसमें 1 घंटा 30 मिनट से लेकर 3 घंटे 15 मिनट तक का समय लग सकता है। तिरुमाला में किस दिन कम भीड़ होती है? भीड़भाड़ से बचने के लिए, सप्ताहांत के बजाय कार्यदिवसों में अपनी यात्रा की योजना बनाएं और प्रमुख त्योहारों या छुट्टियों के दौरान जाने से बचें, जब मंदिरों में भारी भीड़ होती है। सुबह जल्दी और शाम को देर से आना भी लोकप्रिय स्थलों पर घूमने का सबसे शांत समय होता है। तिरुपति बालाजी मंदिर जाते समय आपको क्या ध्यान रखना चाहिए? अपने साथ अधिक गहने और नकदी न रखें। मंदिर परिसर के अंदर और आसपास जूते-चप्पल न पहनें। आवास और दर्शन के लिए दलालों से संपर्क न करें। मंदिर के अंदर साष्टांग दंड प्रणाम न करें।4
- कुंदा पंचायत मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार साहु ने अपने पंचायत क्षेत्र के छह अलग-अलग स्थानों पर शुद्ध मटका पेयजल की व्यवस्था कराई है। शुभारंभ के दौरान मुखिया ने स्वयं लोगों को पानी पिलाकर इसकी शुरुआत की।पेयजल मटका कुंदा चौक, बस स्टैंड, बेल चौक, पंचायत सचिवालय (हाट-बाजार), एसबीआई सीएसपी बैंक व निचेटोला में रखवाए गए हैं। मुखिया ने बताया कि गर्मी को देखते हुए जगह-जगह पानी की व्यवस्था कराई गई है। पिछले चार वर्षों से गर्मी में लोगों को यह सुविधा दी जा रही है।मटके में पेयजल की कमी न हो और साफ-सफाई बनी रहे, इसके लिए एक युवक को रखा गया है जो प्रतिदिन सुबह पानी भरता है और समय-समय पर सफाई भी करता है। मुखिया द्वारा किए गए इस कार्य के लिए ग्रामीणों, राहगीरों, व्यवसायियों, स्कूली बच्चों समेत अन्य लोगों ने आभार व्यक्त किया है।1
- Post by Anit tiwary1
- बालूमाथ। सोमवार को बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के मुरपा पंचायत अंतर्गत चंदली ग्राम के ढोठही टोला में तीन दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर गाजे बाजे के साथ विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। जो यज्ञशाला मंडप परिसर से प्रारंभ होकर ग्राम भ्रमण करते हुए बसरियागढ़ा नदी पहुंची। जहां पर कई पुजारियो द्वारा वैदिक मंत्र के बीच उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने अपने-अपने कलश में संकल्पित जल को उठाया। कलश शोभायात्रा के दौरान हर हर महादेव, जय शिव शंकर, जय महाकाल, हर हर बम बम जय श्री राम आदि नारे से पूरा क्षेत्र गुंजमान हो उठा। इस कलश शोभा यात्रा में लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी प्रशासनिक पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह बालूमाथ पूर्वी जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुशवाहा बजरंग दल के लातेहार जिला अखाड़ा प्रमुख उपेंद्र रंगीला विश्व हिंदू परिषद के अधिकारी लालदेव गंझू, गोपाल चंद्र यादव विक्रांत सिंह मणि उरांव नरेश यादव गौ रक्षा मंच के बृजेश यादव मुरपा पिकेट प्रभारी होसेन डांग आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि यह क्षेत्र अत्यंत पिछड़ा और सुदूरवर्ती है ऐसे क्षेत्र में भगवान शिव के प्रतिमा कि प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर का निर्माण होना क्षेत्र के लोगों की धार्मिक आस्था और तत्परता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में मंदिर और धार्मिक स्थल होते हैं उसे क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि का वास के साथ क्षेत्र में खुशहाली रहती है। उन्होंने इस महायज्ञ आयोजन समिति के साथ क्षेत्र के शामिल सभी लोगों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस महायज्ञ को लेकर राजेंद्र मुंडा राजू भगत अर्जुन नायक उमेश साहू विकास गुप्ता जगरनाथ यादव पप्पू कुमार यादव बबलू मिश्रा बंधन साहू जुगनू भुईया प्रकाश भुईया बबलू यादव राजेंद्र यादव अयोध्या यादव प्रिया रंजन सिंह नरेश यादव अमलेश कुमार विजय कुमार पासवान सतीश कुमार मनोज यादव सीनू भुईया सरहुल भुईया समेत कई लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं l1
- तिरुमाला मंदिर tirupati railway station 🚉 तिरुमाला मंदिर एक पहाड़ी पर 20 किलोमिटर दूर है l वाहा जाने केलिए तिरूपति रेलवे स्टेशन से बस,कमांडर,ऑटो, मिलता है, ऊपर तक जाने के लिए 100रुपये भड़ा है l1
- पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में चतरा पुलिस ने कुन्दा थाना क्षेत्र के बटुकुईया गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अफीम, डोडा और उससे जुड़े प्रतिबंधित नशे की सामग्री बरामद की है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बूटकूईया गांव के ज्ञानी गंझू के घर पर छापा मारा, जहां से बड़े पैमाने पर अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।बरामद सामान में 840 ग्राम अवैध अफीम, 3 क्विंटल 15 किलो डोडा, 35 किलो पोस्ता दाना समेत अफीम उत्पादन में प्रयुक्त कई उपकरण शामिल हैं। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताया जा रहा है।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियुक्त के खिलाफ कुंदा थाना में मामला दर्ज कर लिया है और धर-पकड़ की कार्रवाई की जा रही है। छापामारी अभियान में सिमरिया एसडीपीओ, कुन्दा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह,एनडीपीएस थाना शमी अंसारी, एसआई श्रीकांत पांडे समेत कुंदा और एनडीपीएस थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। *1