Shuru
Apke Nagar Ki App…
🔴 ईरान का बड़ा ऐलान: स्ट्रेट ऑफ होर्मूज से सिर्फ चीन गुजरेगा! भारत पर क्या असर?
Prem Chand Bhati
🔴 ईरान का बड़ा ऐलान: स्ट्रेट ऑफ होर्मूज से सिर्फ चीन गुजरेगा! भारत पर क्या असर?
More news from राजस्थान and nearby areas
- :भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत को अमेरिका ने डुबोया; नीतीश CM पद छोड़कर राज्यसभा जा सकते हैं; टी-20 वर्ल्डकप- न्यूजीलैंड फाइनल में #quickhairstyles #Jaisalmer #Iran #India #BreakingNews #StraitOfHormuz #OilCrisis #China #newsexcel #AirPower #IAF1
- जैसलमेर पुलिस लाइन में इस बार होली का जश्न रहा बिल्कुल अनूठा और यादगार। राजस्थान की पारंपरिक वेशभूषा में सजे सभी पुलिस कर्मी होली मनाने पुलिस लाइन पहुंचे, जहाँ रंग, उमंग और संस्कृति का खूबसूरत संगम देखने को मिला। इस खास मौके पर अभिषेक शिवहरे (एसपी, जैसलमेर) ने भी साफा और तेवटा कुर्ता पहनकर समारोह में भाग लिया और DJ की धुनों पर ठुमके लगाकर माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। रंगों के इस पर्व ने वर्दी के पीछे छिपी संस्कृति, परंपरा और अपनत्व की भावना को उजागर किया। सच में, ऐसी होली यादगार बन जाती है।3
- रामदेवरा–ओसियां मार्ग पर हादसा, गुजरात के श्रद्धालु घायल रामदेवरा से ओसियां जा रहे गुजरात के श्रद्धालु पर्यटकों की कार आवारा पशुओं के अचानक सड़क पर आ जाने से अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में कार में सवार दो महिलाएं, दो पुरुष और तीन बच्चे घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद रामदेवरा निवासी दिलीप सिंह तंवर और कमल पुरोहित ने मानवता का परिचय देते हुए सभी घायलों को अपनी निजी गाड़ी से तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामदेवरा पहुंचाया। वहां घायल महिला और बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की पहचान बड़ौदा (गुजरात) निवासी जयदीप और जिग्नेशी के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल पोकरण रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि गुजराती श्रद्धालु निजी वाहन से ओसियां में दर्शन कर रामदेवरा लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।1
- सुनसान खेत में लगी आग, भारी नुकसान टला रामेश्वर गोस्वामी भास्कर न्यूज़, असाडा असाडा बाईपास सड़क स्थित माडेसी नाड़ी के पीछे एक सुनसान खेत में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अज्ञात लोगों द्वारा आग लगा दी गई। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। खेत में सूखी घास और खड़ी फसल होने से आग तेजी से फैलती चली गई।दोपहर करीब 3 बजे दैनिक भास्कर टीम को सूचना मिली कि असाडा बाईपास पर माडेसी नाड़ी के पीछे खेत में आग धधक रही है। सूचना मिलते ही भास्कर टीम मौके पर पहुंची, जहां प्रारंभिक तौर पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। आग लगातार बढ़ती जा रही थी और पास के खेतों तक पहुंचने का खतरा बन गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड अधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए दो दमकल वाहन मौके के लिए रवाना किए। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दमकल कर्मियों ने आसपास की झाड़ियों और खेत की मेड़ों पर पानी का छिड़काव कर आग को आगे बढ़ने से रोका।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए और आग बुझाने में सहयोग किया। ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास के अन्य खेत भी इसकी चपेट में आ सकते थे, जिससे भारी नुकसान हो सकता था।इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि खेत में खड़ी फसल एवं सूखी घास को आंशिक नुकसान पहुंचा है। प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आग जानबूझकर लगाई गई या फिर किसी लापरवाही के चलते यह घटना हुई। जसोल पुलिस की टीम भी सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है4
- Post by हनुमानजी प्रसाद2
- Post by Patel padamaram patel padamara1
- Post by Harish Jat4
- 🔴 ईरान का बड़ा ऐलान: स्ट्रेट ऑफ होर्मूज से सिर्फ चीन गुजरेगा! भारत पर क्या असर?1