Shuru
Apke Nagar Ki App…
ज्ञानेंद्र भास्कर, ADO कोऑपरेटिव मीरगंज,फतेहगंज पश्चिमी की ओर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। ज्ञानेंद्र भास्कर, ADO कोऑपरेटिव मीरगंज,फतेहगंज पश्चिमी की ओर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
राजेश शर्मा
ज्ञानेंद्र भास्कर, ADO कोऑपरेटिव मीरगंज,फतेहगंज पश्चिमी की ओर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। ज्ञानेंद्र भास्कर, ADO कोऑपरेटिव मीरगंज,फतेहगंज पश्चिमी की ओर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
More news from मीरगंज and nearby areas
- 15 अगस्त पर खास संदेश: युवा मानसिक तनाव से रहें दूर, डॉ. नीला सिंह ने बताए तनावमुक्त रहने के टिप्स देशभर में आज आजादी का पर्व 15 अगस्त बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया जा रहा है। चारों ओर तिरंगा लहरा रहा है, देशभक्ति के गीत गूंज रहे हैं और हर भारतवासी आजादी के इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मना रहा है। इसी मौके पर बरेली के हॉस्पिटल नीलदेव की संचालक डॉ. नीला सिंह ने युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर खास संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में करियर, पढ़ाई, नौकरी और निजी जीवन का तनाव युवाओं पर तेजी से हावी हो रहा है। ऐसे में तनाव को नजरअंदाज करने के बजाय उससे बाहर निकलने की कोशिश करना बेहद जरूरी है। डॉ. नीला सिंह ने युवाओं को बताए मानसिक तनाव से दूर रहने के कुछ खास तरीके—आखिर क्या हैं वो टिप्स, देखिए हमारी इस खास रिपोर्ट में।1
- *भुता में कावड़ यात्रा पर पुलिस का कड़ा पहरा चप्पे- चप्पे पर मुस्तैद रहा पुलिस बल। *भुता में कांवड़ यात्रा पर पुलिस का कड़ा पहरा, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहा पुलिस बल* *भुता। सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए भुता पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। *थाना प्रभारी रविंद्र कुमार* के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यात्रा मार्ग पर लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी की। भुता कस्बे से लेकर प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों और कांवड़ यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया। थाना प्रभारी स्वयं अपने अधीनस्थों के साथ फील्ड में मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक स्थानों पर मार्ग डायवर्ट किया गया। भारी वाहनों का आवागमन रोककर उन्हें वैकल्पिक मार्ग से निकाला गया, जिससे कांवड़ियों की यात्रा में कोई व्यवधान न हो। साथ ही एम्बुलेंस सहित अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों को प्राथमिकता देते हुए पुलिस की निगरानी में सुरक्षित एवं सुगम तरीके से निकाला गया, ताकि किसी भी मरीज या जरूरतमंद को परेशानी न हो। पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ-साथ आम राहगीरों और वाहन चालकों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा। यात्रा मार्ग पर लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन की सतर्कता और बेहतर प्रबंधन के चलते कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में जारी है। भुता पुलिस की सक्रियता से कांवड़ियों में सुरक्षा का भरोसा नजर आया।4
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी ने पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित बरेली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प लिया। समारोह में एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के साथ-साथ समाजसेवियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से ही कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकता है। सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। सम्मानित होने वालों में अरुण फौजी, संजय शुक्ला, अशोक आहूजा, संजीव शर्मा उर्फ दद्दा, बनवारी लाल, आरेन्द्र मौर्य, अश्वनी ओवराय, जर्नादन आचार्य, डॉ. राकेश कश्यप, विश्वनाथ उर्फ मनोज भारती, विवेक शर्मा, विमल रेवाड़ी, केवलानंद गौड़, दुर्गेश गुप्ता, मुफ्ती सलीम नूरी, हाजी जावेद, डॉ. मेंहदी हसन, नासिर कुरैशी, अजमल नूरी, शमीम अहमद, कौसर अली, परवेज नूरी और हाफिज इकराम खां शामिल रहे। समारोह में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।4
- 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर विद्यालय में भारी धूम। संविलियन विद्यालय पिपरिया आसफपुर बदायूं में दिनांक 15/08/2026 को स्वतंत्रता दिवस का 80वां आयोजन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय को खोलकर विद्यालय के अध्यापकों और भोजन माताओं ने विद्यालय की सफाई की उसके बाद बच्चों को कतारबद्ध खड़े करके गांव में प्रभातफेरी निकाली गई। जिसमें बच्चों और शिक्षकों ने झंडा गीत गाते हुए ग्रामीणों को आजादी के विषय में बताया। उसके बाद विद्यालय में आकर सभी बच्चों को कतारबद्ध तरीके से और सम्मानित ग्रामीणों को कुर्सियों बैठाया गया। उसके बाद ग्राम पंचायत अध्यक्ष श्री मोहम्मद रुम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और फिर ग्राम प्रधान जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और फिर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम तदोपरांत विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री से बच्चों को पुरस्कृत किया गया। उसके बाद प्रधानाध्यापक ने स्वतंत्रता दिवस के विषय में कुछ चर्चा की और फिर सभी को मिष्ठान वितरण किया गया।4
- सचिवालय और अमृत सरोवर पर शान से लहराया तिरंगा मनाया गया स्वतंत्रता दिवस बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकासखंड आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत बल्लिया स्थित सचिवालय एवं अमृत सरोवर परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला, जहां ग्राम प्रधान विनोद कुमार गुप्ता तथा समाजसेवी रमेश देवल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता हमारे वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की अमूल्य देन है। तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए गांव और देश के विकास में योगदान देना चाहिए। समाजसेवी रमेश देवल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गौरव का पर्व है। देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें। ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा और लोगों ने भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के जयघोष के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं।3
- देवचरा सुनार गली ये देवचरा की सुनारों वाली गली है जिसमें एक ढेर महीने से पानी भरा पड़ा है यहां कोई सुनवाई नहीं है यहां का प्रधान मेवा राम1
- ज्ञानेंद्र भास्कर, ADO कोऑपरेटिव मीरगंज,फतेहगंज पश्चिमी की ओर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। ज्ञानेंद्र भास्कर, ADO कोऑपरेटिव मीरगंज,फतेहगंज पश्चिमी की ओर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।1
- मीरगंज के ठाकुर दीनदयाल रोहिला सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस बरेली के मीरगंज स्थित ठाकुर दीनदयाल रोहिला सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।1
- विद्यालय प्रांगण में पानी भरने की समस्या के संबंध में सूचना आदरणीय सम्मानित अधिकारी महोदय आपको अवगत कराना है कि जनपद बदायूं के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत पिपरिया आसफपुर बदायूं में एक संविलियन विद्यालय स्थित है, जहां लगभग चार सौ बच्चे नामांकित हैं। विद्यालय का प्रांगण मुख्य रास्ते से नीचा होने के कारण विद्यालय प्रांगण में पानी भर जाता है और वह कयी दिनों तक नहीं निकलने के कारण ईंटों पर काई जम जाती है जिस कारण विद्यालय में आने वाले बच्चों और शिक्षकों अभिभावकों को तमाम परेशानियां झेलनी पड़ती हैं कभी कभी तो गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। उक्त की सूचना विभाग में भी दी गई ग्राम प्रधान मोहम्मद रुम को भी अवगत कराया गया लेकिन गत चार पांच साल में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि उक्त समस्या का समाधान करवाया जाए ताकि कोई अनहोनी न हो। सादर आभार पंकज कुमार वार्ष्णेय प्रधानाध्यापक संविलियन विद्यालय पिपरिया आसफपुर बदायूं से2