Shuru
Apke Nagar Ki App…
लालसोट: श्री सांवरिया सेठ मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन का निमंत्रण दिया भूमि पूजन के लिए दिया निमंत्रण प्रस्तावित श्री सांवरिया सेठ मंदिर निर्माण के लिए 24 अप्रैल को होने वाले भूमि पूजन के तहत जोशीपाड़ा स्थित सिद्धि विनायक मंदिर में विधिवत पूजन कर निमंत्रण दिया गया। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
Girdhari lal Sahu
लालसोट: श्री सांवरिया सेठ मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन का निमंत्रण दिया भूमि पूजन के लिए दिया निमंत्रण प्रस्तावित श्री सांवरिया सेठ मंदिर निर्माण के लिए 24 अप्रैल को होने वाले भूमि पूजन के तहत जोशीपाड़ा स्थित सिद्धि विनायक मंदिर में विधिवत पूजन कर निमंत्रण दिया गया। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
More news from राजस्थान and nearby areas
- लालसोट की शान बनी साहू जी कुल्फी लालसोट। भीषण गर्मी के बीच ज्योतिबा फूले सर्किल स्थित साहू जी कुल्फी भंडार लोगों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। यहां की शुद्ध दूध से बनी कुल्फी और स्वादिष्ट रबड़ी का जायका दूर-दूर तक मशहूर है। लालसोट विधायक रामविलास डूंगरपुर ने भी यहां कुल्फी का स्वाद लिया और इसे जयपुर जैसा लजीज बताया। शाम 5 से 10 बजे तक खुलने वाली इस दुकान पर रोजाना सैकड़ों लोग कुल्फी का आनंद लेने पहुंचते हैं।2
- बामनवास l उपखण्ड क्षेत्र के ज्योति शिक्षण संस्थान सीनियर सैकण्डरी स्कूल पिपलाई और वर्धमान कोचिंग सेन्टर के संयुक्त तत्वाधान में ऋषभ पखवाड़े के तहत संस्थान के निदेशक अखलेश गुर्जर और कोचिंग निदेशक एकता जैन एवं योग शिक्षक रीना गुर्जर के निर्देशन में चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l इस अवसर विद्यार्थियों ने भगवान ऋषभ देव के जीवन चरित्र से सम्बन्धित चित्रों और रंगोली का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया l जिसका निरीक्षण प्रधानाचार्य कृपा गुर्जर ने करते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा की बहुत प्रशंसा की इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को अपने रुचि के क्षेत्र में कार्य करने के प्रेरित किया जिससे विद्यार्थी अपने हुनर का उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर सके l चित्रकला प्रतियोगिता में रितिका गौड़,सिमरन नामा,तानिया नामा, अलशिफा बानो,अभय लोदवाल, आदित्य वैष्णव,अमन खांन,असद खांन,सागर महावर,पवन योगी, अजय लोदवाल,कृष्णा गुर्जर, नीलेश कंडेरा,आलिया बानो, आराध्या बैष्णव,खुशबू योगी ने भाग लिया और रंगोली प्रतियोगिता में अजय लोदवाल,सूरज गौड़,कृष्णा गुर्जर,सागर महावर,असद खांन,लखन गुर्जर,कृष्णा महावर,सिमरन नामा,रितिका गौड,आलिया बानो,तानिया नामा,आरती गुर्जर,अलशिफा बानो,गुंजन गौड़,आराध्या वैष्णव,तेजस्वनी सिसोदिया,खुशी योगी आदि ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया l इस अवसर पर शिक्षक गणेश योगी,शिवानी मीणा एवं विद्यालय सहायक सीमा राय आदि उपस्थित थे l6
- दौसा। राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में रिज़र्व पुलिस लाइन दौसा में कल शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में आज प्रातः 07:00 बजे पुलिस लाइन, दौसा में आयोजित होने वाले परेड एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।4
- Post by दैनिक भास्कर संवाददाता1
- रिपोर्ट विजय जायसवाल लोकेशन जयपुर एंकर करधनी थाना पुलिस ने फिल्मी अंदाज में चलती गाड़ी से काजू की पेटी चुराने वाले दो बदमाश पकड़े थानाधिकारी सवाई सिंह ने बताया बाइक पर सवार बदमाशों ने माल से भरी गाड़ी का पीछा शुरू किया ब्रेकर आते ही एक बदमाश पीछे से चलती गाड़ी में चढ़ गया इसके बाद गाड़ी से काजू की पेटी उतारी और अगले ब्रेकर पर चलती गाड़ी से नीचे उतरकर बाइक पर बैठ गया इस दौरान दूसरे बाइक सवारों ने वीडियो बना लिया जो दो दिन से वायरल हो रहा है इस संबंध में अनाज मंडी के व्यापारी नंदलाल चौबे ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थाना अधिकारी सवाई सिंह ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी अशरफ खान हरियाणा जोएब खान शांति नगर को गिरफ्तार किया थाना अधिकारी ने बताया जोयब के खिलाफ पहले झोटवाड़ा व जवाहर सर्किल थाने में 4 अपराधिक प्रकरण दर्ज है पुलिस आरोपीयों से पूछताछ कर रही है1
- एसडीएम नादोती व रीडर एवं अन्य यूडीसी उपखण्ड नादोती जिला करोली को 60,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडा व 4,00,000/- रूपये (चार लाख संदिग्ध राशि) भी जप्त की गई जयपुर, 16 अप्रेल 2026। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी सवाई माधोपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये सुश्री काजल मीना, उप खण्ड अधिकारी, उपखण्ड नादोती जिला ने अपने रीडर श्री दिनेश कुमार सैनी,प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक के मार्फत परिवादी से उसकी भूमि की तकाशनामें की फाईनल डिक्री जारी करने की एवज में 60000 की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी सवाई माधोपुर को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि परिवादी से उसकी भूमि की फाईनल डिक्री जारी करने की एवज में एसडीएम सुश्री काजल मीना अपने रीडर दिनेश सैनी के मार्फत 50,000 रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। परिवादी ने यह भी बताया पूर्व में एक लाख रूपये रिश्वत की मांग कर 50,000/- रूपये रिश्वत राशि लेने पर सहमत हुये, जिस पर परिवादी द्वारा आज दिनांक 16.04.2026 को रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया तो सुश्री काजल मीना एसडीएम के रीडर द्वारा परिवादी की भूमि की फाईनल डिक्री जारी करने की एवज में 50,000/- रूपये एसडीएम सुश्री काजल मीना व 10,000/- रूपये स्वंय के लिये मांग की गई। उक्त मांग के अनुसरण में रिश्वती राशि 60,000 रूपये आज दिनांक 16.04.2026 को परिवादी से कार्यालय उपखण्ड अधिकारी नादोती में बुलाकर प्राप्त करना एवं रिश्वत राशि 60,000/- रूपये प्राप्त कर श्री प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को देकर रवाना करना एवं वक्त कार्यवाही आरोपी रीडर दिनेश सैनी रिश्वत राशि एसडीएम काजल मीना के लिये लेना बताने पर जरिये मोबाईल सुश्री काजल मीना की रीडर दिनेश सैनी से वार्ता करवाई गई तो रिश्वत राशि की सहमती देना एवं रीडर दिनेश सैनी से जरिये मोबाईल प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को जरिये मोबाईल सूचित कर रिश्वत राशि सहित कार्यालय में उपस्थित होने की कहने पर प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक एसडीएम कार्यालय मय बैग के उपस्थित हुआ। उक्त बैग में रिश्वत राशि 60,000 रुपये बरामद होना एवं उक्त बैग में संदिग्ध राशि 4,00,000/- रूपये बरामद होने पर उक्त सुश्री काजल मीना एसडीएम, दिनेश सैनी रीडर, प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को रंगे हाथों डिटेन किया है। जिस पर एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में श्री ज्ञान सिंह चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी सवाई माधोपुर द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये सुश्री काजल मीना एसडीएम, दिनेश सैनी रीडर, प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को परिवादी से 60,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों डिटेन किया गया है व अन्य संदिग्ध राशि 4,00,000/- रूपये भी बरामद हुये है। उक्त संदिग्ध राशि के सम्बन्ध में भी पूछताछ जारी है। ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन एवं श्रीमति एस परिमला महानिरीक्षक पुलिस के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।7
- Post by Anil Kumar gurjar1
- आभामंडल की नशा मुक्ति कार्यशाला के माही सैनी बने प्रभारी भगतसिंह आभामंडल द्वारा नशा मुक्ति पर कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान माही सैनी को “युवा सेतु अभियान” का प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए युवाओं से जागरूक रहने का आह्वान किया।3