logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांवड़ियों के स्वागत में दिखा भाईचारा, इश्तियाक अल्वी ने पेश की मिसाल शेखापुर चौराहे पर भैस्टा जलालपुर के शिवभक्तों का भव्य स्वागत बीसलपुर। कछला घाट से गंगाजल लेकर गोला गोकर्णनाथ में जलाभिषेक कर लौटे भैस्टा जलालपुर के कांवड़ियों का शेखापुर चौराहे पर मुसेली ग्राम प्रधान मोहम्मद इश्तियाक अल्वी ने अपनी टीम के साथ स्वागत किया। कांवड़ियों के लिए नाश्ता और पानी की व्यवस्था कर उन्होंने आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। कांवड़ियों ने पहल की सराहना करते हुए ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ प्रस्थान किया।

13 hrs ago
user_Raunak Ali Ansari
Raunak Ali Ansari
City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

कांवड़ियों के स्वागत में दिखा भाईचारा, इश्तियाक अल्वी ने पेश की मिसाल शेखापुर चौराहे पर भैस्टा जलालपुर के शिवभक्तों का भव्य स्वागत बीसलपुर। कछला घाट से गंगाजल लेकर गोला गोकर्णनाथ में जलाभिषेक कर लौटे भैस्टा जलालपुर के कांवड़ियों का शेखापुर चौराहे पर मुसेली ग्राम प्रधान मोहम्मद इश्तियाक अल्वी ने अपनी टीम के साथ स्वागत किया। कांवड़ियों के लिए नाश्ता और पानी की व्यवस्था कर उन्होंने आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। कांवड़ियों ने पहल की सराहना करते हुए ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ प्रस्थान किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिलाधिकारी ने बच्चों को खिलाई एलबेंडाजोल की गोली किया विद्यालय का निरीक्षण। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली, विद्यालय का किया निरीक्षण पीलीभीत।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर आज जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने स्टेडियम रोड स्थित कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को अपने समक्ष एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद करते हुए कृमि संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, नियमित रूप से हाथ धोने तथा साफ-सफाई अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वस्थ भविष्य के लिए कृमि संक्रमण से बचाव अत्यंत आवश्यक है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के माध्यम से बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाकर उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं साफ-सफाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शौचालय में गन्दगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा बच्चों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति नियमित रूप से जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र बच्चों को निर्धारित अभियान के तहत एल्बेंडाजोल की गोली खिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी बच्चा अभियान से वंचित न रहे। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
    4
    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिलाधिकारी ने बच्चों को खिलाई एलबेंडाजोल की गोली किया विद्यालय का निरीक्षण।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली, विद्यालय का किया निरीक्षण
पीलीभीत।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर आज जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने स्टेडियम रोड स्थित कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को अपने समक्ष एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया।
जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद करते हुए कृमि संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, नियमित रूप से हाथ धोने तथा साफ-सफाई अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वस्थ भविष्य के लिए कृमि संक्रमण से बचाव अत्यंत आवश्यक है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के माध्यम से बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाकर उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं साफ-सफाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शौचालय में गन्दगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा बच्चों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति नियमित रूप से जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र बच्चों को निर्धारित अभियान के तहत एल्बेंडाजोल की गोली खिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी बच्चा अभियान से वंचित न रहे। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कावड़ यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत।।।।।।।।,।।।।,।।।।।।।।।
    1
    कावड़ यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत।।।।।।।।,।।।।,।।।।।।।।।
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने गौरीशंकर मंदिर व कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण सतर्क भारत। ऋषिपाल मौर्य पीलीभीत। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सोमवार को जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने गौरीशंकर मंदिर सहित कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा कांवड़ियों के आवागमन के लिए की गई तैयारियों को परखा। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। डीएम और एसपी ने निर्देशित किया कि कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। मंदिर परिसर और कांवड़ मार्गों पर पुलिस लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी रखे। भीड़ बढ़ने की स्थिति में यातायात एवं भीड़ प्रबंधन के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं। अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, अनावश्यक अतिक्रमण पर रोक लगाने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा। पुलिस एवं जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान जिले में शांति, कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
    1
    कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने गौरीशंकर मंदिर व कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण
सतर्क भारत। ऋषिपाल मौर्य 
पीलीभीत। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सोमवार को जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने गौरीशंकर मंदिर सहित कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा कांवड़ियों के आवागमन के लिए की गई तैयारियों को परखा। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
डीएम और एसपी ने निर्देशित किया कि कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। मंदिर परिसर और कांवड़ मार्गों पर पुलिस लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी रखे। भीड़ बढ़ने की स्थिति में यातायात एवं भीड़ प्रबंधन के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं।
अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, अनावश्यक अतिक्रमण पर रोक लगाने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा।
पुलिस एवं जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान जिले में शांति, कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
    user_सतर्क भारत न्यूज़
    सतर्क भारत न्यूज़
    Media company Bisalpur, Pilibhit•
    13 hrs ago
  • कांवड़ियों के स्वागत में दिखा भाईचारा, इश्तियाक अल्वी ने पेश की मिसाल शेखापुर चौराहे पर भैस्टा जलालपुर के शिवभक्तों का भव्य स्वागत बीसलपुर। कछला घाट से गंगाजल लेकर गोला गोकर्णनाथ में जलाभिषेक कर लौटे भैस्टा जलालपुर के कांवड़ियों का शेखापुर चौराहे पर मुसेली ग्राम प्रधान मोहम्मद इश्तियाक अल्वी ने अपनी टीम के साथ स्वागत किया। कांवड़ियों के लिए नाश्ता और पानी की व्यवस्था कर उन्होंने आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। कांवड़ियों ने पहल की सराहना करते हुए ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ प्रस्थान किया।
    1
    कांवड़ियों के स्वागत में दिखा भाईचारा, इश्तियाक अल्वी ने पेश की मिसाल
शेखापुर चौराहे पर भैस्टा जलालपुर के शिवभक्तों का भव्य स्वागत
बीसलपुर। कछला घाट से गंगाजल लेकर गोला गोकर्णनाथ में जलाभिषेक कर लौटे भैस्टा जलालपुर के कांवड़ियों का शेखापुर चौराहे पर मुसेली ग्राम प्रधान मोहम्मद इश्तियाक अल्वी ने अपनी टीम के साथ स्वागत किया। कांवड़ियों के लिए नाश्ता और पानी की व्यवस्था कर उन्होंने आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। कांवड़ियों ने पहल की सराहना करते हुए ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ प्रस्थान किया।
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जिला पीलीभीत बीसलपुर क्षेत्र ग्राम प्रधान इश्तियाक अल्वी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, शिवभक्तों को कराया प्रसाद वितरण ग्राम प्रधान इश्तियाक अल्वी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, शिवभक्तों को कराया प्रसाद वितरण चुर्रा सकतपुर। क्षेत्र के गांव मूसेली के ग्राम प्रधान इश्तियाक अल्वी ने सोमवार को मीरपुर क्षेत्र से गुजर रहे कांवड़ियों एवं शिवभक्तों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर फूल बरसाकर उनका उत्साह बढ़ाया और सभी शिवभक्तों को यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कांवड़ लेकर जा रहे भोले के भक्तों को प्रसाद का वितरण भी किया गया। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं के लिए सेवा भाव से प्रसाद उपलब्ध कराया। शिवभक्तों ने स्वागत और सेवा के लिए ग्राम प्रधान इश्तियाक अल्वी का आभार जताया। ग्राम प्रधान इश्तियाक अल्वी ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का पर्व है। शिवभक्तों की सेवा और उनका स्वागत करना सौभाग्य की बात है। समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सौहार्द हमेशा कायम रहना चाहिए। इस दौरान मौजूद लोगों ने ग्राम प्रधान की पहल की सराहना की।
    1
    जिला पीलीभीत बीसलपुर क्षेत्र ग्राम प्रधान इश्तियाक अल्वी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, शिवभक्तों को कराया प्रसाद वितरण
ग्राम प्रधान इश्तियाक अल्वी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, शिवभक्तों को कराया प्रसाद वितरण
चुर्रा सकतपुर। क्षेत्र के गांव मूसेली के ग्राम प्रधान इश्तियाक अल्वी ने सोमवार को मीरपुर क्षेत्र से गुजर रहे कांवड़ियों एवं शिवभक्तों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर फूल बरसाकर उनका उत्साह बढ़ाया और सभी शिवभक्तों को यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान कांवड़ लेकर जा रहे भोले के भक्तों को प्रसाद का वितरण भी किया गया। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं के लिए सेवा भाव से प्रसाद उपलब्ध कराया। शिवभक्तों ने स्वागत और सेवा के लिए ग्राम प्रधान इश्तियाक अल्वी का आभार जताया।
ग्राम प्रधान इश्तियाक अल्वी ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का पर्व है। शिवभक्तों की सेवा और उनका स्वागत करना सौभाग्य की बात है। समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सौहार्द हमेशा कायम रहना चाहिए। इस दौरान मौजूद लोगों ने ग्राम प्रधान की पहल की सराहना की।
    user_Kuldeep Mishra
    Kuldeep Mishra
    Local News Reporter बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ग्राम प्रधान इश्तियाक अल्वी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, शिवभक्तों को कराया प्रसाद वितरण चुर्रा सकतपुर। क्षेत्र के गांव मूसेली के ग्राम प्रधान इश्तियाक अल्वी ने सोमवार को मीरपुर क्षेत्र से गुजर रहे कांवड़ियों एवं शिवभक्तों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर फूल बरसाकर उनका उत्साह बढ़ाया और सभी शिवभक्तों को यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कांवड़ लेकर जा रहे भोले के भक्तों को प्रसाद का वितरण भी किया गया। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं के लिए सेवा भाव से प्रसाद उपलब्ध कराया। शिवभक्तों ने स्वागत और सेवा के लिए ग्राम प्रधान इश्तियाक अल्वी का आभार जताया। ग्राम प्रधान इश्तियाक अल्वी ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का पर्व है। शिवभक्तों की सेवा और उनका स्वागत करना सौभाग्य की बात है। समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सौहार्द हमेशा कायम रहना चाहिए। इस दौरान मौजूद लोगों ने ग्राम प्रधान की पहल की सराहना की।
    1
    ग्राम प्रधान इश्तियाक अल्वी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, शिवभक्तों को कराया प्रसाद वितरण
चुर्रा सकतपुर। क्षेत्र के गांव मूसेली के ग्राम प्रधान इश्तियाक अल्वी ने सोमवार को मीरपुर क्षेत्र से गुजर रहे कांवड़ियों एवं शिवभक्तों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर फूल बरसाकर उनका उत्साह बढ़ाया और सभी शिवभक्तों को यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान कांवड़ लेकर जा रहे भोले के भक्तों को प्रसाद का वितरण भी किया गया। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं के लिए सेवा भाव से प्रसाद उपलब्ध कराया। शिवभक्तों ने स्वागत और सेवा के लिए ग्राम प्रधान इश्तियाक अल्वी का आभार जताया।
ग्राम प्रधान इश्तियाक अल्वी ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का पर्व है। शिवभक्तों की सेवा और उनका स्वागत करना सौभाग्य की बात है। समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सौहार्द हमेशा कायम रहना चाहिए। इस दौरान मौजूद लोगों ने ग्राम प्रधान की पहल की सराहना की।
    user_के के मिश्रा अमरउजाला
    के के मिश्रा अमरउजाला
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जन-जागरूकता के लिए आप सभी से विनम्र अनुरोध । स्वछता हमारी पहचान साफ सफाई का रखें ध्यान।🙏🏽 इस गीत को शहर के हर वार्ड, हर मोहल्ले और हर घर तक पहुंचाने का प्रयास करें। सार्वजनिक स्थानों पर इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों पर इस गीत का संदेश निश्चित रूप से कुछ न कुछ सकारात्मक असर डालेगा। स्वच्छ शहर, सुंदर शहर — हमारी जिम्मेदारी, हमारा संकल्प। आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं और अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना योगदान दें। आपका सहयोग ही बदलाव की शुरुआत है।
    1
    जन-जागरूकता के लिए आप सभी से विनम्र अनुरोध । स्वछता  हमारी पहचान साफ सफाई का रखें ध्यान।🙏🏽

इस गीत को शहर के हर वार्ड, हर मोहल्ले और हर घर तक पहुंचाने का प्रयास करें।
सार्वजनिक स्थानों पर इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों पर इस गीत का संदेश निश्चित रूप से कुछ न कुछ सकारात्मक असर डालेगा।
स्वच्छ शहर, सुंदर शहर — हमारी जिम्मेदारी, हमारा संकल्प। 
आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं और अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना योगदान दें।
आपका सहयोग ही बदलाव की शुरुआत है।
    user_रामबीर
    रामबीर
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने मां यशवंत्री देवी मंदिर पहुंचकर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत। पवित्र सावन माह के द्वितीय सोमवार को पीलीभीत के कावड़ियों का मां यशवंत्री मंदिर पीलीभीत पहुंचकर किसान नेता एवं प्रांतीय संरक्षक क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश देव स्वरुप पटेल ने तमाम साथियों के साथ कांवड़ियों का फूल बरसाकर स्वागत किया एवं उन्हें प्रसाद के रूप में फल वितरण किये उसके बाद मंदिर परिसर में कावड़ियों के साथ कन्या पूजन कर कन्याओं को प्रसाद एवं उपहार दिये पटेल ने इस अवसर पर सभी के उज्जवल भविष्य की भगवान श्री शिव जी एवं मां यसवंत्री देवी से प्रार्थना की किसान नेता पटेल के साथ राज किशोर सैनी बाबूराम गंगवार बद्री प्रसाद वर्मा आदि संगठन के साथी सहयोग में रहे पटेल ने सावन माह में श्री शिव जी की आराधना कर सभी से अपने परिवार समाज के सुख शांति के लिए आगामी सोमवार को भी कावड़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की उन्होंने सभी से कावड़यात्रा में उत्साह उमंग के साथ-साथ अनुशासन और संयम क़ो भी अपनाकर कावड़ यात्रा पूर्ण करने का भी आग्रह किया
    3
    किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने मां यशवंत्री देवी मंदिर पहुंचकर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत।
पवित्र सावन माह के द्वितीय सोमवार को पीलीभीत के कावड़ियों का मां यशवंत्री मंदिर पीलीभीत पहुंचकर किसान नेता एवं प्रांतीय संरक्षक क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश देव स्वरुप पटेल ने तमाम साथियों के साथ कांवड़ियों का फूल बरसाकर स्वागत किया एवं उन्हें प्रसाद के रूप में फल वितरण किये उसके बाद मंदिर परिसर में कावड़ियों के साथ कन्या पूजन कर कन्याओं को प्रसाद एवं उपहार दिये पटेल ने इस अवसर पर सभी के उज्जवल भविष्य की भगवान श्री शिव जी एवं मां यसवंत्री देवी से प्रार्थना की किसान नेता पटेल के साथ राज किशोर सैनी बाबूराम गंगवार बद्री प्रसाद वर्मा आदि संगठन के साथी सहयोग में रहे पटेल ने सावन माह में श्री शिव जी की आराधना कर सभी से अपने परिवार समाज के सुख शांति के लिए आगामी सोमवार को भी कावड़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की उन्होंने सभी से कावड़यात्रा में उत्साह उमंग के साथ-साथ अनुशासन और संयम क़ो भी अपनाकर कावड़ यात्रा पूर्ण करने का भी आग्रह किया
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.