logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उद्घाटन से पहले कपासी एपीएचसी भवन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जताया विरोध चेवाड़ा प्रखंड के कपासी गांव में नवनिर्मित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) के भवन की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं। भवन का उद्घाटन होने से पहले ही निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। गुरुवार को चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. एसएन झा और स्वास्थ्य प्रबंधक संतोष कुमार ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में बरती गई खामियों को अधिकारियों के सामने रखा। ग्रामीणों का आरोप है कि छत की ढलाई सही तरीके से नहीं हुई है, जिससे पानी जमा रहता है। वहीं बाथरूम की टंकी के निर्माण में भी अनियमितता बरती गई है। टंकी के बगल में बना स्लैब टूटने लगा है। शौचालय निर्माण में भी सीमेंट की जगह मिट्टी से गड्ढे भरने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से भवन की गुणवत्ता की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई और उद्घाटन से पहले आवश्यक सुधार कराने की मांग की है।

1 hr ago
user_Public voice Bihar
Public voice Bihar
Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
1 hr ago

उद्घाटन से पहले कपासी एपीएचसी भवन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जताया विरोध चेवाड़ा प्रखंड के कपासी गांव में नवनिर्मित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) के भवन की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं। भवन का उद्घाटन होने से पहले ही निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। गुरुवार को चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. एसएन झा और स्वास्थ्य प्रबंधक संतोष कुमार ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में बरती गई खामियों को अधिकारियों के सामने रखा। ग्रामीणों का आरोप है कि छत की ढलाई सही तरीके से नहीं हुई है, जिससे पानी जमा रहता है। वहीं बाथरूम की टंकी के निर्माण में भी अनियमितता बरती गई है। टंकी के बगल में बना स्लैब टूटने लगा है। शौचालय निर्माण में भी सीमेंट की जगह मिट्टी से गड्ढे भरने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से भवन की गुणवत्ता की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई और उद्घाटन से पहले आवश्यक सुधार कराने की मांग की है।

More news from बिहार and nearby areas
  • उद्घाटन से पहले कपासी एपीएचसी भवन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जताया विरोध चेवाड़ा प्रखंड के कपासी गांव में नवनिर्मित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) के भवन की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं। भवन का उद्घाटन होने से पहले ही निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। गुरुवार को चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. एसएन झा और स्वास्थ्य प्रबंधक संतोष कुमार ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में बरती गई खामियों को अधिकारियों के सामने रखा। ग्रामीणों का आरोप है कि छत की ढलाई सही तरीके से नहीं हुई है, जिससे पानी जमा रहता है। वहीं बाथरूम की टंकी के निर्माण में भी अनियमितता बरती गई है। टंकी के बगल में बना स्लैब टूटने लगा है। शौचालय निर्माण में भी सीमेंट की जगह मिट्टी से गड्ढे भरने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से भवन की गुणवत्ता की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई और उद्घाटन से पहले आवश्यक सुधार कराने की मांग की है।
    1
    उद्घाटन से पहले कपासी एपीएचसी भवन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जताया विरोध
चेवाड़ा प्रखंड के कपासी गांव में नवनिर्मित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) के भवन की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं। भवन का उद्घाटन होने से पहले ही निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
गुरुवार को चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. एसएन झा और स्वास्थ्य प्रबंधक संतोष कुमार ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में बरती गई खामियों को अधिकारियों के सामने रखा।
ग्रामीणों का आरोप है कि छत की ढलाई सही तरीके से नहीं हुई है, जिससे पानी जमा रहता है। वहीं बाथरूम की टंकी के निर्माण में भी अनियमितता बरती गई है। टंकी के बगल में बना स्लैब टूटने लगा है। शौचालय निर्माण में भी सीमेंट की जगह मिट्टी से गड्ढे भरने का आरोप लगाया गया है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से भवन की गुणवत्ता की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई और उद्घाटन से पहले आवश्यक सुधार कराने की मांग की है।
    user_Public voice Bihar
    Public voice Bihar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    1 hr ago
  • एसपी ने बरबीघा अंचल एवं थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश एसपी ने बरबीघा अंचल एवं थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने बरबीघा अंचल एवं थाना का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली और उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना, हाजत, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, वायरलेस संचार प्रणाली समेत अन्य संसाधनों का अवलोकन किया।निरीक्षण के क्रम में एसपी ने लंबित कांडों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की और उनके त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को मामलों में विधिसम्मत एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने को कहा।एसपी ने आम नागरिकों की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान को लेकर आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने पुलिस व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करने तथा आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया। निरीक्षण का उद्देश्य थाना एवं अंचल की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाना रहा। निरीक्षण कार्यक्रम बृहस्पतिवार की शाम छह बजे संपन्न हुआ।
    1
    एसपी ने बरबीघा अंचल एवं थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
एसपी ने बरबीघा अंचल एवं थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश। गौरतलब है कि  बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने बरबीघा अंचल एवं थाना का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली और उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना, हाजत, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, वायरलेस संचार प्रणाली समेत अन्य संसाधनों का अवलोकन किया।निरीक्षण के क्रम में एसपी ने लंबित कांडों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की और उनके त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को मामलों में विधिसम्मत एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने को कहा।एसपी ने आम नागरिकों की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान को लेकर आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने पुलिस व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करने तथा आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया।
निरीक्षण का उद्देश्य थाना एवं अंचल की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाना रहा। निरीक्षण कार्यक्रम बृहस्पतिवार की शाम छह बजे संपन्न हुआ।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    3 hrs ago
  • 49 पंचायतों में विकास योजनाओं को गति देने का निर्देश, डीएम ने की समीक्षा बैठक 49 पंचायतों में विकास योजनाओं को गति देने का निर्देश, डीएम ने की समीक्षा बैठक शेखपुरा। जिले की सभी 49 पंचायतों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने को लेकर जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। गुरुवार को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के तहत आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि जिले की सभी पंचायतों में विकास मित्रों के माध्यम से सर्वेक्षण कराया गया है। इसके आधार पर गांवों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, विकास की जरूरतों और सरकारी योजनाओं से वंचित पात्र परिवारों की पहचान की गई है। डीएम ने निर्देश दिया कि सर्वेक्षण के निष्कर्षों के आधार पर ग्राम विकास योजनाएं तैयार कर उन्हें प्राथमिकता के साथ लागू किया जाए। समीक्षा के दौरान बिजली कनेक्शन, बीमा योजनाओं, रोजगार के अवसरों और कौशल प्रशिक्षण से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर विशेष चर्चा हुई। मैट्रिक और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण देने तथा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगारपरक कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश दिया गया। मोबाइल रिपेयरिंग, सिलाई-कढ़ाई समेत अन्य उपयोगी कौशलों का प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर भी बल दिया गया, ताकि युवक-युवतियां स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। डीएम ने नली-गली निर्माण, पेयजल आपूर्ति और अन्य आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने का निर्देश दिया। तालाब निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण शौचालय और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों से कहा गया कि विकास योजनाओं का चयन स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप किया जाए, ताकि ग्रामीणों को रोजमर्रा की समस्याओं से राहत मिल सके। बैठक में विकसित भारत जी राम जी के तहत नली-गली निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश भी दिया गया। डीएम ने कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और बैंकिंग सहित संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचना चाहिए और सभी विभाग अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला उद्योग पदाधिकारी, लीड बैंक शाखा प्रबंधक, सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। #Sheikhpuranews #subid
    3
    49 पंचायतों में विकास योजनाओं को गति देने का निर्देश, डीएम ने की समीक्षा बैठक
49 पंचायतों में विकास योजनाओं को गति देने का निर्देश, डीएम ने की समीक्षा बैठक
शेखपुरा। जिले की सभी 49 पंचायतों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने को लेकर जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। गुरुवार को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के तहत आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया।
बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि जिले की सभी पंचायतों में विकास मित्रों के माध्यम से सर्वेक्षण कराया गया है। इसके आधार पर गांवों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, विकास की जरूरतों और सरकारी योजनाओं से वंचित पात्र परिवारों की पहचान की गई है। डीएम ने निर्देश दिया कि सर्वेक्षण के निष्कर्षों के आधार पर ग्राम विकास योजनाएं तैयार कर उन्हें प्राथमिकता के साथ लागू किया जाए।
समीक्षा के दौरान बिजली कनेक्शन, बीमा योजनाओं, रोजगार के अवसरों और कौशल प्रशिक्षण से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर विशेष चर्चा हुई। मैट्रिक और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण देने तथा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगारपरक कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश दिया गया। मोबाइल रिपेयरिंग, सिलाई-कढ़ाई समेत अन्य उपयोगी कौशलों का प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर भी बल दिया गया, ताकि युवक-युवतियां स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें।
डीएम ने नली-गली निर्माण, पेयजल आपूर्ति और अन्य आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने का निर्देश दिया। तालाब निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण शौचालय और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों से कहा गया कि विकास योजनाओं का चयन स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप किया जाए, ताकि ग्रामीणों को रोजमर्रा की समस्याओं से राहत मिल सके।
बैठक में विकसित भारत जी राम जी के तहत नली-गली निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश भी दिया गया। डीएम ने कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और बैंकिंग सहित संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचना चाहिए और सभी विभाग अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें।
बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला उद्योग पदाधिकारी, लीड बैंक शाखा प्रबंधक, सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। #Sheikhpuranews #subid
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    16 hrs ago
  • यूपी के प्रयागराज में जमीन के नीचे मिले नोटों से भरे 3 ड्रम, करोड़ों रुपये बरामद होने की खबर! यूपी के प्रयागराज में जमीन के नीचे मिले नोटों से भरे 3 ड्रम, करोड़ों रुपये बरामद होने की खबर! #Prayagraj #UttarPradesh #BreakingNews #UPNews #HindiNews #CrimeNews
    1
    यूपी के प्रयागराज में जमीन के नीचे मिले नोटों से भरे 3 ड्रम, करोड़ों रुपये बरामद होने की खबर!
यूपी के प्रयागराज में जमीन के नीचे मिले नोटों से भरे 3 ड्रम, करोड़ों रुपये बरामद होने की खबर!
#Prayagraj #UttarPradesh #BreakingNews #UPNews #HindiNews #CrimeNews
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    14 hrs ago
  • 🥔- 🍟- 🌏 Farm to Factory to Fries. Made in India. Served to the World. It’s all happening at the potato processing plant to be inaugurated in Banaskantha tomorrow. 🥔- 🍟- 🌏 Farm to Factory to Fries. Made in India. Served to the World. It’s all happening at the potato processing plant to be inaugurated in Banaskantha tomorrow.
    1
    🥔- 🍟- 🌏 

Farm to Factory to Fries. 

Made in India. Served to the World. 

It’s all happening at the potato processing plant to be inaugurated in Banaskantha tomorrow.
🥔- 🍟- 🌏 
Farm to Factory to Fries. 
Made in India. Served to the World. 
It’s all happening at the potato processing plant to be inaugurated in Banaskantha tomorrow.
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    1 hr ago
  • कटिहार में BDO के साथ मारपीट! स्वच्छता सुपरवाइजर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, VIDEO वायरल बिहार के कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड की बैंदा पंचायत में जांच के दौरान BDO रणबीर कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक जाकिर हुसैन और उनके ड्राइवर के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। BDO की ओर से अमदाबाद थाने में 15 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन दिए जाने की जानकारी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। देखिए पूरी खबर और जानिए क्या है पूरा मामला।
    1
    कटिहार में BDO के साथ मारपीट! स्वच्छता सुपरवाइजर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, VIDEO वायरल
बिहार के कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड की बैंदा पंचायत में जांच के दौरान BDO रणबीर कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक जाकिर हुसैन और उनके ड्राइवर के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
BDO की ओर से अमदाबाद थाने में 15 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन दिए जाने की जानकारी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
देखिए पूरी खबर और जानिए क्या है पूरा मामला।
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    11 hrs ago
  • बिहारशरीफ में नवजात की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप; पुलिस जांच में जुटी नालंदा जिले के बिहारशरीफ में नवजात बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। मामला सदर अस्पताल और इतवारी बाजार मोड़ के पास स्थित बेबी मम्मी केयर सेंटर से जुड़ा है। मृतक नवजात के पिता आदर्श राज ने बिहार थाना में लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल, परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
    1
    बिहारशरीफ में नवजात की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
नालंदा जिले के बिहारशरीफ में नवजात बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। मामला सदर अस्पताल और इतवारी बाजार मोड़ के पास स्थित बेबी मम्मी केयर सेंटर से जुड़ा है। मृतक नवजात के पिता आदर्श राज ने बिहार थाना में लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल, परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    11 hrs ago
  • चेवाड़ा प्रखंड के सिल्हौड़ी गांव निवासी कबीरपंथी पासवान महंत स्वर्गीय मानिक दास की श्रद्धांजलि सभा में लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि इमाम गजाली शामिल हुए। चेवाड़ा प्रखंड के सिल्हौड़ी गांव निवासी कबीरपंथी पासवान महंत स्वर्गीय मानिक दास की श्रद्धांजलि सभा में लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि इमाम गजाली शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत महंत के तैलचित्र पर बुधवार की रात्रि 10:00 बजे पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।श्रद्धांजलि सभा में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से संत-महात्मा, साधु-संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सभी ने महंत मानिक दास के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में मकेश्वर पासवान, महेश पासवान, गुलाब पासवान, दानी पासवान, अधिवक्ता मिश्री पासवान, मोहन पासवान, विभूति पासवान उर्फ गब्बर, पूर्व मुखिया पारस पासवान, पूर्व मुखिया बलराम पासवान और रामबालक महाराज सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर इमाम गजाली ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मकेश्वर पासवान के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने महेश पासवान की दिवंगत महंत के प्रति श्रद्धा और सम्मान को भी सराहनीय बताया। कार्यक्रम में उपस्थित संत-महात्माओं का साहेब बंदगी कहकर अभिवादन किया गया। इमाम गजाली ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत महंत मानिक दास को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत महंत को शत-शत नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
    1
    चेवाड़ा प्रखंड के सिल्हौड़ी गांव निवासी कबीरपंथी पासवान महंत स्वर्गीय मानिक दास की श्रद्धांजलि सभा में लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि इमाम गजाली शामिल हुए।
चेवाड़ा प्रखंड के सिल्हौड़ी गांव निवासी कबीरपंथी पासवान महंत स्वर्गीय मानिक दास की श्रद्धांजलि सभा में लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि इमाम गजाली शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत महंत के तैलचित्र पर बुधवार की रात्रि 10:00 बजे पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।श्रद्धांजलि सभा में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से संत-महात्मा, साधु-संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सभी ने महंत मानिक दास के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में मकेश्वर पासवान, महेश पासवान, गुलाब पासवान, दानी पासवान, अधिवक्ता मिश्री पासवान, मोहन पासवान, विभूति पासवान उर्फ गब्बर, पूर्व मुखिया पारस पासवान, पूर्व मुखिया बलराम पासवान और रामबालक महाराज सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर इमाम गजाली ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मकेश्वर पासवान के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने महेश पासवान की दिवंगत महंत के प्रति श्रद्धा और सम्मान को भी सराहनीय बताया। कार्यक्रम में उपस्थित संत-महात्माओं का साहेब बंदगी कहकर अभिवादन किया गया।
इमाम गजाली ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत महंत मानिक दास को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत महंत को शत-शत नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.