logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुरानी रंजिश में किसान की पांच बीघा गेहूं की फसल में भरा पानी, फसल बर्बाद इटावा के ताखा तहसील क्षेत्र के छियाहार गांव में पुरानी रंजिश के चलते किसान की खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद करने का मामला सामने आया है। किसान *गौरव कुमार पुत्र सुघर सिंह* ने आरोप लगाया कि नामजद व्यक्ति ने उसके खेत (रकबा संख्या 1846) में जानबूझकर पानी भरवा दिया, जिससे लगभग पांच बीघा गेहूं की फसल नष्ट हो गई। किसान के अनुसार 20–25 कुंतल फसल खराब होने से करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मामले की शिकायत राजस्व विभाग और पुलिस से की गई है। सरैया चौकी प्रभारी केशव प्रसाद ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट ओमकार कठेरिया

2 hrs ago
user_ओमकार संवाददाता(पत्रकार) इटावा
ओमकार संवाददाता(पत्रकार) इटावा
Court reporter तखा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

पुरानी रंजिश में किसान की पांच बीघा गेहूं की फसल में भरा पानी, फसल बर्बाद इटावा के ताखा तहसील क्षेत्र के छियाहार गांव में पुरानी रंजिश के चलते किसान की खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद करने का मामला सामने आया है। किसान *गौरव कुमार पुत्र सुघर सिंह* ने आरोप लगाया कि नामजद व्यक्ति ने उसके खेत (रकबा संख्या 1846) में जानबूझकर पानी भरवा दिया, जिससे लगभग पांच बीघा गेहूं की फसल नष्ट हो गई। किसान के अनुसार 20–25 कुंतल फसल खराब होने से करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मामले की शिकायत राजस्व विभाग और पुलिस से की गई है। सरैया चौकी प्रभारी केशव प्रसाद ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट ओमकार कठेरिया

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • इटावा के ताखा तहसील क्षेत्र के छियाहार गांव में पुरानी रंजिश के चलते किसान की खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद करने का मामला सामने आया है। किसान *गौरव कुमार पुत्र सुघर सिंह* ने आरोप लगाया कि नामजद व्यक्ति ने उसके खेत (रकबा संख्या 1846) में जानबूझकर पानी भरवा दिया, जिससे लगभग पांच बीघा गेहूं की फसल नष्ट हो गई। किसान के अनुसार 20–25 कुंतल फसल खराब होने से करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मामले की शिकायत राजस्व विभाग और पुलिस से की गई है। सरैया चौकी प्रभारी केशव प्रसाद ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट ओमकार कठेरिया
    1
    इटावा के ताखा तहसील क्षेत्र के छियाहार गांव में पुरानी रंजिश के चलते किसान की खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद करने का मामला सामने आया है। किसान *गौरव कुमार पुत्र सुघर सिंह* ने आरोप लगाया कि नामजद व्यक्ति ने उसके खेत (रकबा संख्या 1846) में जानबूझकर पानी भरवा दिया, जिससे लगभग पांच बीघा गेहूं की फसल नष्ट हो गई। किसान के अनुसार 20–25 कुंतल फसल खराब होने से करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मामले की शिकायत राजस्व विभाग और पुलिस से की गई है। सरैया चौकी प्रभारी केशव प्रसाद ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट ओमकार कठेरिया
    user_ओमकार संवाददाता(पत्रकार) इटावा
    ओमकार संवाददाता(पत्रकार) इटावा
    Court reporter तखा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय नगला चिंताई में विद्यालय समय पर न खुलने की समस्या को लेकर अभिभावकों में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है। सोमवार सुबह जब 9 बजे बच्चे स्कूल पहुंचे तो विद्यालय का मुख्य गेट बंद मिला, जिससे बच्चों को काफी देर तक बाहर ही इंतजार करना पड़ा। कई बच्चों ने अपने बैग स्कूल के गेट पर टांग दिए और सड़क किनारे खड़े होकर शिक्षिका के आने का इंतजार करते रहे। इस दौरान अभिभावकों में भी आक्रोश देखने को मिला। अभिभावक राजेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में तैनात शिक्षिका अक्सर समय पर स्कूल नहीं खोलती हैं। उन्होंने कहा कि कई बार बच्चे निर्धारित समय पर स्कूल पहुंच जाते हैं, लेकिन विद्यालय का गेट बंद रहता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई का समय नष्ट हो जाता है। छोटे-छोटे बच्चे धूप और सड़क के किनारे खड़े रहने को मजबूर हो जाते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन यदि विद्यालय समय पर ही नहीं खुलेंगे तो इन योजनाओं का लाभ बच्चों तक कैसे पहुंचेगा। ग्रामीणों का आरोप है कि इस तरह की लापरवाही से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से मामले की गंभीरता से जांच कराने और जिम्मेदार शिक्षिका के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ ही विरोध प्रदर्शन करने के लिए भी मजबूर होंगे। इस संबंध में जब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार से सोमवार की दोपहर एक बजे फोन के माध्यम से दो बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। यहां सबसे खास बात यह है कि प्राथमिक विद्यालयों में आज से ही परीक्षाएं प्रारंभ है। इसके बावजूद भी विद्यालय समय से ना खोलना एक चिंता का विषय बना हुआ है।
    1
    विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय नगला चिंताई में विद्यालय समय पर न खुलने की समस्या को लेकर अभिभावकों में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है। सोमवार सुबह जब 9 बजे बच्चे स्कूल पहुंचे तो विद्यालय का मुख्य गेट बंद मिला, जिससे बच्चों को काफी देर तक बाहर ही इंतजार करना पड़ा। कई बच्चों ने अपने बैग स्कूल के गेट पर टांग दिए और सड़क किनारे खड़े होकर शिक्षिका के आने का इंतजार करते रहे। इस दौरान अभिभावकों में भी आक्रोश देखने को मिला।
अभिभावक राजेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में तैनात शिक्षिका अक्सर समय पर स्कूल नहीं खोलती हैं। उन्होंने कहा कि कई बार बच्चे निर्धारित समय पर स्कूल पहुंच जाते हैं, लेकिन विद्यालय का गेट बंद रहता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई का समय नष्ट हो जाता है। छोटे-छोटे बच्चे धूप और सड़क के किनारे खड़े रहने को मजबूर हो जाते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है।
अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन यदि विद्यालय समय पर ही नहीं खुलेंगे तो इन योजनाओं का लाभ बच्चों तक कैसे पहुंचेगा। ग्रामीणों का आरोप है कि इस तरह की लापरवाही से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
ग्रामीणों और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से मामले की गंभीरता से जांच कराने और जिम्मेदार शिक्षिका के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ ही विरोध प्रदर्शन करने के लिए भी मजबूर होंगे।
इस संबंध में जब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार से सोमवार की दोपहर एक बजे फोन के माध्यम से दो बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। यहां सबसे खास बात यह है कि प्राथमिक विद्यालयों में आज से ही परीक्षाएं प्रारंभ है। इसके बावजूद भी विद्यालय समय से ना खोलना एक चिंता का विषय बना हुआ है।
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रामावतार पुत्र राम भरोसे कठेरिया निवासी सिंगनी ने रविवार दोपहर 1 बजे तहरीर दी कि गली में छज्जा निकालने की बात पर 14 मार्च की रात उनके दरवाजे पर उनके गांव के ही नामजदों ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा से उनकी मारपीट की। जब उनका बेटा अर्जुन पुत्र वधू स्वीटी उनको बचाने आया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।
    1
    रामावतार पुत्र राम भरोसे कठेरिया निवासी सिंगनी ने रविवार दोपहर 1 बजे तहरीर दी कि गली में छज्जा निकालने की बात पर 14 मार्च की रात उनके दरवाजे पर उनके गांव के ही नामजदों ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा से उनकी मारपीट की। जब उनका बेटा अर्जुन पुत्र वधू स्वीटी उनको बचाने आया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।
    user_Rachit pandey journalist
    Rachit pandey journalist
    Media company किशनी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *(RY) UP: "डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मास्क लगाकर पहुंच गए चिनहट CHC"......!!* पाठक जी का ये अंडर-कवर ऑपरेशन टाइप मामला था। सीएचसी में घुसते ही सबसे पहले पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगकर माहौल देखा। यहां से पैथोलॉजी और दंत रोग कक्ष के बाहर खड़े लोगों से बातचीत की.. पूछा, "इलाज मिल रहा है कि नहीं मिल रहा है"। गैलरी की बेंच पर जो महिलाएं बैठी थीं, उनसे बतियाए.. एक अम्मा से पूछा, "कितनी देर से बैठी हो.." इमरजेंसी भी गए.. भीतर झांका.. पैथोलॉजी के भीतर घुसे, तब लोगों ने उन्हें पहचाना। रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा
    1
    *(RY) UP: "डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मास्क लगाकर पहुंच गए चिनहट CHC"......!!*
पाठक जी का ये अंडर-कवर ऑपरेशन टाइप मामला था।
सीएचसी में घुसते ही सबसे पहले पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगकर माहौल देखा।
यहां से पैथोलॉजी और दंत रोग कक्ष के बाहर खड़े लोगों से बातचीत की.. पूछा, "इलाज मिल रहा है कि नहीं मिल रहा है"।
गैलरी की बेंच पर जो महिलाएं बैठी थीं, उनसे बतियाए.. एक अम्मा से पूछा, "कितनी देर से बैठी हो.."
इमरजेंसी भी गए.. भीतर झांका.. पैथोलॉजी के भीतर घुसे, तब लोगों ने उन्हें पहचाना।
रजत यादव पत्रकार 
नव भारत संवाद इटावा
    user_नव भारत संवाद
    नव भारत संवाद
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • औरैया। कानपुर रोड पर नो-एंट्री के बावजूद एक तेज रफ्तार ट्रक शहर में घुस आया और सड़क पार कर रही एक गाय को टक्कर मार दी। हादसे में गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल गाय को सड़क के बीच से हटाकर किनारे किया, जिससे यातायात सुचारु हो सके। वहीं ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश और निकास का समय निर्धारित है, लेकिन इसके बावजूद नो-एंट्री में ट्रकों और अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही लगातार हो रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस के सामने ही नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। अगर समय रहते इस पर सख्ती नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
    2
    औरैया। कानपुर रोड पर नो-एंट्री के बावजूद एक तेज रफ्तार ट्रक शहर में घुस आया और सड़क पार कर रही एक गाय को टक्कर मार दी। हादसे में गाय गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल गाय को सड़क के बीच से हटाकर किनारे किया, जिससे यातायात सुचारु हो सके। वहीं ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश और निकास का समय निर्धारित है, लेकिन इसके बावजूद नो-एंट्री में ट्रकों और अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही लगातार हो रही है।
लोगों ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस के सामने ही नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। अगर समय रहते इस पर सख्ती नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मदरसा गुलशन-ए-अहमदिया में रोजा इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने की शिरकत कन्नौज जनपद में स्थित मदरसा गुलशन-ए-अहमदिया में चेयरमैन मोहसिन खान जानू की ओर से रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों और क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पेश इमाम मौलाना नईम अख्तर हस्मती ने नमाज अदा कराई और नमाज के बाद देश में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मौलाना नईम अख्तर हस्मती ने कहा कि रमजान का महीना रहमत और बरकत का महीना है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और एकता मजबूत होती है। रोजेदारों को इफ्तार कराना बेहद पुण्य का कार्य है और अल्लाह तआला ऐसे नेक काम करने वालों को बेशुमार सवाब अता करता है। इफ्तार कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कलीम खां, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, पूर्व विधायक अरविन्द यादव, नेम सिंह यादव, हाजी मोहम्मद आफताब इदरीसी, यश दोहरे, नफीस सागर, तहसीम खान, शाहनवाज खान, शकील खान, सभासद पंकज ठाकुर, राजेश शर्मा, अतुल गुप्ता, कादिर मंसूरी, राशिद अंसारी, बहार अंसारी, हाफिज इरफान, हाजी अफसार, हाजी इश्तियाक अली इदरीसी, हाजी कमरुद्दीन मंसूरी, शिवनाथ सिंह यादव, डॉ. सैनी, अनिल देशमुख सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर इफ्तार किया और आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया।
    2
    मदरसा गुलशन-ए-अहमदिया में रोजा इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने की शिरकत
कन्नौज जनपद में स्थित मदरसा गुलशन-ए-अहमदिया में चेयरमैन मोहसिन खान जानू की ओर से रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों और क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान पेश इमाम मौलाना नईम अख्तर हस्मती ने नमाज अदा कराई और नमाज के बाद देश में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई।
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मौलाना नईम अख्तर हस्मती ने कहा कि रमजान का महीना रहमत और बरकत का महीना है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और एकता मजबूत होती है। रोजेदारों को इफ्तार कराना बेहद पुण्य का कार्य है और अल्लाह तआला ऐसे नेक काम करने वालों को बेशुमार सवाब अता करता है।
इफ्तार कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कलीम खां, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, पूर्व विधायक अरविन्द यादव, नेम सिंह यादव, हाजी मोहम्मद आफताब इदरीसी, यश दोहरे, नफीस सागर, तहसीम खान, शाहनवाज खान, शकील खान, सभासद पंकज ठाकुर, राजेश शर्मा, अतुल गुप्ता, कादिर मंसूरी, राशिद अंसारी, बहार अंसारी, हाफिज इरफान, हाजी अफसार, हाजी इश्तियाक अली इदरीसी, हाजी कमरुद्दीन मंसूरी, शिवनाथ सिंह यादव, डॉ. सैनी, अनिल देशमुख सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर इफ्तार किया और आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया।
    user_पत्रकार Munish Singh
    पत्रकार Munish Singh
    Grain Wholesaler छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • इटावा जनपद के तहसील ताखा क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा ऊसराहार में विश्व हिन्दू महासंघ, उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आर. के. फार्म हाउस, सरसई तिराहा, ऊसराहार, में प्रातः 2 बजे आयोजित की गई। बैठक में संगठन में दो दर्जन से अधिक पदाधिकारी उपस्थित रहे और विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष पियूष गुप्ता उर्फ़ नितिन गुप्ता ने बताया यह बैठक विश्व हिन्दू महासंघ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष (गौ रक्षा प्रकोष्ठ) संदीप कुशवाह तथा मंडल अध्यक्ष अभिषेक कठेरिया के निर्देशानुसार आयोजित की गई। बैठक में जनपद इटावा में किसी एक चौराहे का नाम “वंदे मातरम् चौक” रखने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। साथ ही संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। जिला अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदुत्व हमारी संस्कृति और परंपरा का मूल आधार है। समाज को मजबूत बनाने के लिए संगठन निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करना, जातिवाद और छुआछूत जैसी बुराइयों को खत्म करना समय की आवश्यकता है। संगठन मानवता, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की भी सराहना की। हमारे जनपद इटावा में ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में आज गौमाता की रक्षा करने के लिए हमारे उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी ने मॉडल गौशालाएं बनवाकर उनको समय से चारा पानी मिल रहा है और यह भी कहा हमारे जनपद में कुछ ऐसी भी गौशालाएं हैं जहां पर अधिकारी अपनी मनमानी और भ्रष्टाचार फैलाने का प्रयास करते हैं और समय से चारा पानी और गायों की देखरेख नहीं करते हैं उनकी जांच करवाकर कार्रवाई करवाने का काम करेंगे वहीं गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। गौ रक्षा केवल धार्मिक विषय नहीं बल्कि समाज और पर्यावरण से जुड़ा हुआ दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि संगठन गौ सेवा और संरक्षण के लिए समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य निरंतर करता रहूंगा। बैठक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। अंत में सभी पदाधिकारियों ने समाज में एकता, मानवता और संस्कारों को मजबूत करने तथा संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित यतेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष, रजनीश गुप्ता जिलासचिव, अनिकेत चक्रवर्ती जिला सचिव, गौरव गुप्ता जिला महासचिव,निखिल कुमार तहसील अध्यक्ष, सचिन गुप्ता तहसील उपाध्यक्ष,सौरभ कुमार तहसील मंत्री,अंश गुप्ता तहसील महा सचिव, हिमांशु तहसील उपाध्यक्ष, हेमंत कुमार धनुषवंशी ब्लाक अध्यक्ष, अभिषेक शाक्य, संजय वर्मा, पदाधिकारी सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे
    2
    इटावा जनपद के तहसील ताखा क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा ऊसराहार में विश्व हिन्दू महासंघ, उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आर. के. फार्म हाउस, सरसई तिराहा, ऊसराहार, में प्रातः 2 बजे आयोजित की गई। बैठक में संगठन में दो दर्जन से अधिक पदाधिकारी उपस्थित रहे और विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष पियूष गुप्ता उर्फ़ नितिन गुप्ता ने बताया यह बैठक विश्व हिन्दू महासंघ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष (गौ रक्षा प्रकोष्ठ) संदीप कुशवाह तथा मंडल अध्यक्ष अभिषेक कठेरिया के निर्देशानुसार आयोजित की गई।
बैठक में जनपद इटावा में किसी एक चौराहे का नाम “वंदे मातरम् चौक” रखने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। साथ ही संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। जिला अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदुत्व हमारी संस्कृति और परंपरा का मूल आधार है। समाज को मजबूत बनाने के लिए संगठन निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करना, जातिवाद और छुआछूत जैसी बुराइयों को खत्म करना समय की आवश्यकता है। संगठन मानवता, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की भी सराहना की। हमारे जनपद इटावा में ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में आज गौमाता की रक्षा करने के लिए हमारे उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी ने मॉडल गौशालाएं बनवाकर उनको समय से चारा पानी मिल रहा है और यह भी कहा हमारे जनपद में कुछ ऐसी भी गौशालाएं हैं जहां पर अधिकारी अपनी मनमानी और भ्रष्टाचार फैलाने का प्रयास करते हैं और समय से चारा पानी और गायों की देखरेख नहीं करते हैं उनकी जांच करवाकर कार्रवाई करवाने का काम करेंगे
वहीं गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। गौ रक्षा केवल धार्मिक विषय नहीं बल्कि समाज और पर्यावरण से जुड़ा हुआ दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि संगठन गौ सेवा और संरक्षण के लिए समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य निरंतर करता रहूंगा।
बैठक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। अंत में सभी पदाधिकारियों ने समाज में एकता, मानवता और संस्कारों को मजबूत करने तथा संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित यतेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष, रजनीश गुप्ता जिलासचिव, अनिकेत चक्रवर्ती जिला सचिव, गौरव गुप्ता जिला महासचिव,निखिल कुमार तहसील अध्यक्ष, सचिन गुप्ता तहसील उपाध्यक्ष,सौरभ कुमार तहसील मंत्री,अंश गुप्ता तहसील महा सचिव, हिमांशु तहसील उपाध्यक्ष, हेमंत कुमार धनुषवंशी ब्लाक अध्यक्ष, अभिषेक शाक्य, संजय वर्मा, पदाधिकारी सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे
    user_ओमकार संवाददाता(पत्रकार) इटावा
    ओमकार संवाददाता(पत्रकार) इटावा
    Court reporter तखा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.