राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक सुनंदा शर्मा के गानों से बंधा समां सुजानपुर राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में मशहूर पंजाबी गायक सुनंदा शर्मा ने अपने गानों से खूब समां बांधा। इस सांस्कृतिक संध्या में सुनंदा शर्मा ने एक से बढ़ कर एक पंजाबी गाने प्रस्तुत करके दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हिमाचली स्टार एवं इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा ने भी हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गानों से खूब धमाल मचाया। विशेषकर, युवाओं ने अनुज शर्मा के गानों पर जमकर डांस किया। बॉलीवुड गायिका मंजिरा गांगुली, जम्मू की सोनाली डोगरा, हिमाचल के मशहूर भजन गायक अभिषेक सोनी, लोक कलाकार गौरव कौंडल, उपमा ठाकुर, संजय शर्मा, कुसुम रानी, अंशुल शर्मा और कई अन्य लोक कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से तीसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक संस्कृति के रंग भरे। होली उत्सव आयोजन समिति की ओर आयोजित फैशन शो में जिला हमीरपुर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के मॉडल्स ने रैंप पर वॉक करके पारंपरिक एवं आधुनिक परिधानों की शानदार झलक पेश की,,
राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक सुनंदा शर्मा के गानों से बंधा समां सुजानपुर राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में मशहूर पंजाबी गायक सुनंदा शर्मा ने अपने गानों से खूब समां बांधा। इस सांस्कृतिक संध्या में सुनंदा शर्मा ने एक से बढ़ कर एक पंजाबी गाने प्रस्तुत करके दर्शकों
का भरपूर मनोरंजन किया। हिमाचली स्टार एवं इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा ने भी हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गानों से खूब धमाल मचाया। विशेषकर, युवाओं ने अनुज शर्मा के गानों पर जमकर डांस किया। बॉलीवुड गायिका मंजिरा गांगुली, जम्मू की सोनाली डोगरा, हिमाचल के मशहूर भजन गायक अभिषेक सोनी, लोक कलाकार गौरव कौंडल, उपमा ठाकुर, संजय शर्मा,
कुसुम रानी, अंशुल शर्मा और कई अन्य लोक कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से तीसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक संस्कृति के रंग भरे। होली उत्सव आयोजन समिति की ओर आयोजित फैशन शो में जिला हमीरपुर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के मॉडल्स ने रैंप पर वॉक करके पारंपरिक एवं आधुनिक परिधानों की शानदार झलक पेश की,,
- सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने बंद किए गए सीनियर सेकेंडरी गल्र्स स्कूल बिलासपुर की बहाली को लेकर प्रदेश सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गोविंद सागर में जलमग्न पुराने बिलासपुर शहर के समय से चल रहे इस स्कूल को बंद करने की अधिसूचना जारी करने में सरकार ने जरा भी देर नहीं लगाई, लेकिन चैतरफा विरोध के बाद उसकी बहाली को लेकर अभी तक केवल आश्वासन देकर पल्लू झाड़ा जा रहा है। इससे सरकार की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। बेहतर होगा कि इस स्कूल की बहाली की अधिसूचना जल्द जारी की जाए, अन्यथा सरकार खामियाजा भुगतने को तैयार रहे। त्रिलोक जमवाल ने कहा कि सत्ता में आने के बाद से कांग्रेस सरकार विभिन्न संस्थानों को धड़ाधड़ बंद कर रही रही है। एम्स में जल शक्ति विभाग का डिविजन, हरलोग में उप तहसील, बरमाणा में पीएचसी, कुठेड़ा में जल शक्ति विभाग का सब-डिविजन और बिलासपुर में गल्र्स आईटीआई समेत कई संस्थान बंद किए जा चुके हैं। वर्ष 1971 से चल रहा एमएंडटी सर्कल भी शिफ्ट कर दिया गया। अब इस सरकार की नजर बिलासपुर गल्र्स स्कूल पर भी पड़ गई है। लड़कियों के लिए अलग स्कूल गोविंद सागर में जलमग्न हो चुके पुराने शहर के समय खोला गया था। उसके बाद इसे नए शहर में शुरू किया गया। गत 18 फरवरी को अधिसूचना जारी करके प्रदेश के जिन 38 स्कूलों को मर्ज किया गया, उनमें यह गल्र्स स्कूल भी शामिल है। इसमें इतनी तेजी दिखाई गई कि प्रिंसीपल को उसी दिन शाम के समय स्कूल से रिलीव करके डिप्टी डायरेक्टर आॅफिस में ज्वाइन करवा दिया गया। त्रिलोक जमवाल ने कहा कि चैतरफा विरोध के बाद सरकार की ओर से सफाई दी गई कि बिलासपुर गल्र्स स्कूल बंद नहीं किया जाएगा, लेकिन करीब दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद इस बारे अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इससे पहले बिलासपुर गल्र्स आईटीआई बंद किए जाने पर भी यही आश्वासन दिया गया था कि उसे जल्द बहाल कर दिया जाएगा, लेकिन स्थिति जस की तस है। ऐसे में गल्र्स स्कूल की बहाली को लेकर केवल मौखिक बयान पर भरोसा नहीं किया जा सकता। बेहतर होगा कि गल्र्स स्कूल को बहाल करने की अधिसूचना तुरंत जारी की जाए, ताकि इसे लेकर पैदा हुआ असमंजस दूर हो सके। यदि ऐसा नहीं किया गया तो सरकार को अपना यह तुगलकी फरमान महंगा पड़ेगा।1
- Post by न्यूज रिपोर्टर1
- रिपोर्ट -4 मार्च, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। कुल्लू (सैंज): देवभूमि हिमाचल की प्राचीन परंपराओं में एक युवा चेहरा जुड़ गया है। सैंज की आराध्य देवी भगवती कमला भवानी ने 16 वर्षीय दिवांश को अपना नया 'गुर' (देवता का खेल पात्र) चुना है। मुख्य बातें: सबसे युवा गुर: दिवांश अब तक के इतिहास में इस विरासत को संभालने वाले सबसे कम उम्र के गुर हैं। चौथी पीढ़ी: उनके परदादा भी माता के गुर थे, अब 4 पीढ़ियों बाद यह जिम्मेदारी फिर उसी परिवार के पास आई है। कठोर परीक्षा: चयन से पहले दिवांश ने पूरी रात घनघोर जंगल में बिताई और 'जोगणी' से शक्ति अर्जित कर वापस लौटे। अगला चरण: जल्द ही सैंज के कनोन्न गाँव में दिवांश का शुद्धिकरण होगा और वह माता के साथ देव स्थलों का भ्रमण करेंगे। पिता का बयान: "यह सौभाग्य की बात है कि इतनी कम उम्र में सेवा का मौका मिला। पढ़ाई के साथ-साथ दिवांश अपनी संस्कृति को भी जीवित रखेंगे।"1
- पेंशनर संघ की चंबा में बैठक आयोजित पेंशनर बोले सरकार ने मांगे नहीं मानी तो आगामी सत्र के दौरान होगा आंदोलन1
- शिमला के तारा हॉल में एक करोड़ की लागत से बनेगा ओवर ब्रिज, स्कूली बच्चों के साथ आम लोगों को मिलेगी राहत शिमला के तारा हॉल में ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस ब्रिज का निरीक्षण शिमला के विधायक हरीश जनारथा ने किया। उन्होंने बताया कि इस ब्रिज के बनने से इलाके के लोगों और स्कूलों के बच्चों को ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी। जनारथा ने कहा कि तारा हॉल में बढ़ते ट्रैफिक की वजह से लोगों को परेशानी हो रही थी, जिसे देखते हुए इस ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस ब्रिज के बनने से इलाके के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। VO—- विधायक हरीश जनारथा ने बताया कि इस ब्रिज के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि इस ब्रिज के बनने से इलाके के लोगों को सुविधा होगी और शहर का विकास भी होगा। तारा हॉल में ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होने से इलाके के लोगों में खुशी है। लोगों का कहना है कि इस ब्रिज के बनने से उन्हें ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी और उनका आवागमन सुगम होगा। बाइट—- हरीश जनारथा, विधायक, शिमला1
- नालागढ़ के जयनगर गौशाला मामले को लेकर गौ रक्षको की टीम ने रामशहर नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह ठाकुर को सोंपा ज्ञापन नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र राम शहर तहसील कार्यालय में आज गौरक्षक के सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए उन्होंने नायब तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर को एक ज्ञापन सोपा जिसमें उन्होंने पुलिस विभाग रामशहर और पशु चिकित्सालय विभाग के अधिकारीयों को 13 मार्च 2026 के लिए जयनगर में एकत्रित होने और गौशाला को पूर्ण रूप से बंद करने बारे ज्ञापन सौंप कर अवगत करवाया है इसी विषय को लेकर नायब तहसीलदार ने डॉक्टर पशु चिकित्सालय से बातचीत की उन्होंने बताया कि डॉक्टर मौके पर गया और वहां पाया कि एक व्यक्ति 36 गोवंश को चल रहा है जो कि असंभव है और भी काफी मुद्दे सामने रखे गए जैसे गौ माता के लिए उचित सुविधाएं वहां पर नहीं है वहां पर अभी तक एक व्यक्ति ही इस गौशाला की देखरेख कर रहा है इस मौके पर राम शहर में संजीव शर्मा संजू परमजीत तरसेम लाल जगदीश सुरेश नीलू ठाकुर विक्रम ठाकुर प्रदीप ठाकुर सुरेश भारद्वाज ने ज्ञापन सोंपा नया तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि हमने अपनी ओर से इन सभी को 10 तारीख को अपने तहसील कार्यालय में अवगत करवाने के लिए यहां से डाक तैयार कर कर भेज दी है ताकि जो है यह लोग 10 तारीख को यहां आए उसके बाद जो भी आगे की कार्यवाही होगी वह अमल में लाई जाएगी और 13 तारीख को यह जिस तरह से भी चाहते हैं उसके लिए हम इनके साथ पूर्ण सहयोग करेंगे1
- कौशल्या भागीरथ की ओर से 2026 रंगों की त्यौहार होली की शुभकामनाएं एवं बधाई1
- रिपोर्ट -3 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज तहसील के धाउगी जीरो पॉइंट के पास सोमवार रात करीब 12 बजे एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। तांदी निवासी किशोरी लाल अपनी कार (HP 87 AA 6700) में फाग मेला देखकर घर लौट रहे थे, तभी अचानक गाड़ी की ब्रेक फेल हो गई। मौत को सामने देख लगाई छलांग जैसे ही गाड़ी अनियंत्रित हुई, किशोरी लाल ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती कार से बाहर छलांग लगा दी। कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़कते हुए पार्वती नदी के किनारे जा पहुंची। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। विभाग की लापरवाही पर भड़के लोग स्थानीय ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि बरसात में यहां का डंगा ढह गया था, जिसे 6 महीने बीत जाने के बाद भी नहीं लगाया गया। विभाग की इसी ढिलाई के कारण आज यह हादसा पेश आया है। सैंज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और एस.पी. कुल्लू मदन लाल कौशल ने घटना की पुष्टि की है।1
- होली त्यौहार के मौके पर चंबा के मुख्य बाजार में दिखी रौनक लोगों ने जमकर रंगों के खरीदारी की मुख्य बाजार में कई लोगों व दुकानदारों ने होली की बधाई देते हुए कहा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली का त्यौहार सबके लिए ढेरों खुशीयां ले कर आए1