logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

12 hrs ago
user_पंडित श्री विष्णु उपाध्याय जी
पंडित श्री विष्णु उपाध्याय जी
Singer सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश में जिला हाथरस सामाजिक संगठन एवं किसान संगठन साथ मिलकर पंकज धवरिया के साथ दिनांक 30 4.26 को प्रातः 10:00 बजे पुलिस अधीक्षक ऑफिस का करेंगे घेराव। पंकज धवरिया का कहना है कि मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं ।वह सभी जल्द से जल्द उनको वापस लिया जाए जिस समय वह मुकदमे लगाये गये थे उस समय में दिल्ली यूजीसी एक्ट के मामले में अनशन पर बैठा था उसके सभी सबूत मेरे पास मौजूद हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश में जिला हाथरस सामाजिक संगठन एवं किसान संगठन साथ मिलकर पंकज धवरिया के साथ दिनांक 30 4.26 को प्रातः 10:00 बजे पुलिस अधीक्षक ऑफिस का करेंगे घेराव। पंकज धवरिया का कहना है कि मेरे ऊपर  लगाए गए  सभी आरोप बेबुनियाद हैं ।वह सभी जल्द से जल्द उनको वापस लिया जाए जिस समय वह मुकदमे लगाये गये थे उस समय में दिल्ली यूजीसी एक्ट के मामले में अनशन पर बैठा था उसके सभी सबूत मेरे पास मौजूद हैं।
    user_Harsh Pundhir
    Harsh Pundhir
    Newspaper publisher सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Rps News
    2
    Post by Rps News
    user_Rps News
    Rps News
    Local News Reporter सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by पंडित श्री विष्णु उपाध्याय जी
    1
    Post by पंडित श्री विष्णु उपाध्याय जी
    user_पंडित श्री विष्णु उपाध्याय जी
    पंडित श्री विष्णु उपाध्याय जी
    Singer सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • टोंस नदी पर ‘खनन सिंडिकेट’ का कब्जा, करछना में चल रहा बेखौफ खेल, सिस्टम पर सीधे सवाल धरवाराघाट से साहपुर तक नामजद चेहरे बेनकाब मिलीभगत, वसूली और धमकियों से दहशत में गांव प्रयागराज। करछना तहसील में अवैध खनन अब छुपा हुआ अपराध नहीं, बल्कि खुला संगठित कारोबार बन चुका है। टोंस नदी के धरवाराघाट पर बिना किसी वैध पट्टे के दिन- दहाड़े जेसीबी और ट्रैक्टरों से बालू निकासी की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि यह सब कुछ प्रशासनिक तंत्र की आंखों के सामने हो रहा है, फिर भी कार्रवाई शून्य है—जिससे मिलीभगत की बू साफ महसूस होती है। ग्रामीणों के मुताबिक, यह कोई बिखरा हुआ मामला नहीं,बल्कि एक संगठित “खनन सिंडिकेट” है जो धरवाराघाट से लेकर धरवारा साहपुर, सुलमई, इसैटा और झरियही तक अपनी पकड़ बनाए हुए है। आरोप है कि इस पूरे नेटवर्क में बृजेश सिंह उर्फ चंदन, विजय प्रताप सिंह उर्फ मोहन सिंह, संजय निषाद, राम सिंह, गोरेलाल और शुभम तिवारी जैसे नाम खुलकर सामने आ रहे हैं, जो कथित तौर पर खुलेआम खनन कर रहे हैं और प्रभाव के दम पर सिस्टम को चुनौती दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी के किनारों का तेजी से कटाव हो रहा है, जलस्तर गिर रहा है और पर्यावरणीय संतुलन लगातार बिगड़ रहा है। लेकिन इन गंभीर खतरों के बावजूद जिम्मेदार विभागों की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। आरोप यहां तक हैं कि हर महीने मोटी रकम “सेटिंग” के नाम पर पहुंचाई जाती है, जिसके चलते खनन विभाग और स्थानीय पुलिस कार्रवाई से बचती नजर आती है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि जो भी इस खेल के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश करता है, उसे डराया- धमकाया जाता है। ग्रामीणों ने साफ कहा कि शिकायत करने पर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है और जान से मारने तक की धमकियां दी जाती हैं। इससे पूरे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। अब सवाल यह है कि क्या करछना में कानून का राज है या फिर खनन माफियाओं का? क्या प्रशासन इस पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस पाएगा या फिर यह अवैध खेल यूं ही चलता रहेगा? ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष जांच कराई जाए, नामजद आरोपियों की भूमिका की पड़ताल हो और अवैध खनन के इस जाल को जड़ से खत्म किया जाए। अब देखना यह है कि प्रशासन इस चुनौती को गंभीरता से लेता है या फिर टोंस नदी का सीना यूं ही छलनी होता रहेगा।
    1
    टोंस नदी पर ‘खनन सिंडिकेट’ का कब्जा, करछना में चल रहा बेखौफ खेल, सिस्टम पर सीधे सवाल
धरवाराघाट से साहपुर तक नामजद चेहरे बेनकाब मिलीभगत, वसूली और धमकियों से दहशत में गांव
प्रयागराज। करछना तहसील में अवैध खनन अब छुपा हुआ अपराध नहीं, बल्कि खुला संगठित कारोबार बन चुका है। टोंस नदी के धरवाराघाट पर बिना किसी वैध पट्टे के दिन- दहाड़े जेसीबी और ट्रैक्टरों से बालू निकासी की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि यह सब कुछ प्रशासनिक तंत्र की आंखों के सामने हो रहा है, फिर भी कार्रवाई शून्य है—जिससे मिलीभगत की बू साफ महसूस होती है। ग्रामीणों के मुताबिक, यह कोई बिखरा हुआ मामला नहीं,बल्कि एक संगठित “खनन सिंडिकेट” है जो धरवाराघाट से लेकर धरवारा साहपुर, सुलमई, इसैटा और झरियही तक अपनी पकड़ बनाए हुए है। आरोप है कि इस पूरे नेटवर्क में बृजेश सिंह उर्फ चंदन, विजय प्रताप सिंह उर्फ मोहन सिंह, संजय निषाद, राम सिंह, गोरेलाल और शुभम तिवारी जैसे नाम खुलकर सामने आ रहे हैं, जो कथित तौर पर खुलेआम खनन कर रहे हैं और प्रभाव के दम पर सिस्टम को चुनौती दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी के किनारों का तेजी से कटाव हो रहा है, जलस्तर गिर रहा है और पर्यावरणीय संतुलन लगातार बिगड़ रहा है। लेकिन इन गंभीर खतरों के बावजूद जिम्मेदार विभागों की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। आरोप यहां तक हैं कि हर महीने मोटी रकम “सेटिंग” के नाम पर पहुंचाई जाती है, जिसके चलते खनन विभाग और स्थानीय पुलिस कार्रवाई से बचती नजर आती है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि जो भी इस खेल के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश करता है, उसे डराया- धमकाया जाता है। ग्रामीणों ने साफ कहा कि शिकायत करने पर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है और जान से मारने तक की धमकियां दी जाती हैं। इससे पूरे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। अब सवाल यह है कि क्या करछना में कानून का राज है या फिर खनन माफियाओं का? क्या प्रशासन इस पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस पाएगा या फिर यह अवैध खेल यूं ही चलता रहेगा? ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष जांच कराई जाए, नामजद आरोपियों की भूमिका की पड़ताल हो और अवैध खनन के इस जाल को जड़ से खत्म किया जाए। अब देखना यह है कि प्रशासन इस चुनौती को गंभीरता से लेता है या फिर टोंस नदी का सीना यूं ही छलनी होता रहेगा।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Hari Singh Goutam
    1
    Post by Hari Singh Goutam
    user_Hari Singh Goutam
    Hari Singh Goutam
    Teacher जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रिजर्व पुलिस लाइन कासगंज में 'दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का हुआ भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा द्वारा ली गयी परेड की सलामी कासगंज आज 26.04.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन कासगंज में रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर रिक्रूट आरक्षियों ने अपने 09 माह के प्रशिक्षण के उपरांत के शानदार परेड का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा द्वारा परेड की सलामी ली गयी और परेड की सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया गया । समारोह के दौरान माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का सजीव प्रसारण (Live Broadcast) को रिक्रूट आरक्षियों व आये हुए उनके परिजनों ने ध्यानपूर्वक देखा व सुना गया । पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का पाठ पढ़ाया तथा प्रशिक्षण के दौरान इन्डोर व आउटडोर प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ0पी0 सिंह द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा, जनसुरक्षा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत परेड की टोलियों ने एक-एक करके प्रस्थान किया। पुलिस अधीक्षक कासगंज ने मुख्य अतिथि महोदया को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के कुशल प्रबंधन में क्षेत्राधिकारी लाइन शाहिदा नशरीन व प्रतिसार निरीक्षक रविन्द्र मलिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर पुलिस अधि0/कर्म0गण सहित रिक्रूट आरक्षियों के परिवारीजन व भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे
    1
    रिजर्व पुलिस लाइन कासगंज में 'दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का हुआ भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा द्वारा ली गयी परेड की सलामी
कासगंज आज 26.04.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन कासगंज में रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का  भव्य आयोजन हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर रिक्रूट आरक्षियों ने अपने 09 माह के प्रशिक्षण के उपरांत के शानदार परेड का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा द्वारा परेड की सलामी ली गयी और परेड की सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया गया । 
समारोह के दौरान माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का सजीव प्रसारण (Live Broadcast) को रिक्रूट आरक्षियों व आये हुए उनके परिजनों ने ध्यानपूर्वक देखा व सुना गया ।  
पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का पाठ पढ़ाया तथा प्रशिक्षण के दौरान इन्डोर व आउटडोर प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ0पी0 सिंह द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा, जनसुरक्षा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत परेड की टोलियों ने एक-एक करके प्रस्थान किया।
पुलिस अधीक्षक कासगंज ने मुख्य अतिथि महोदया को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के कुशल प्रबंधन में क्षेत्राधिकारी लाइन शाहिदा नशरीन व प्रतिसार निरीक्षक रविन्द्र मलिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर पुलिस अधि0/कर्म0गण सहित रिक्रूट आरक्षियों के परिवारीजन व भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे
    user_S K Singh journalist statepresident
    S K Singh journalist statepresident
    कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हाथरस के श्रीकृष्ण गौशाला में रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा "नारी शक्ति स्वाभिमान, विपक्ष ने किया अपमान" विषय पर जन आक्रोश महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री और जिला प्रभारी बेबी रानी मौर्य ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महिला आरक्षण से जुड़े बिल का विरोध करके विपक्ष ने देश की महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दल दलित और पिछड़े वर्ग की महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते। मंत्री ने उज्ज्वला, आयुष्मान और आवास जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए भाजपा को महिला सशक्तिकरण का सच्चा हितैषी बताया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने सपा व कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला दहन भी किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विपक्ष के अवरोध के कारण ही महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है। इस अवसर पर सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक अंजुला सिंह माहौर, वीरेंद्र सिंह राणा और जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा सहित भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। बाइट: बेबी रानी मौर्य,कैबिनेट मंत्री और जिला प्रभारी हाथरस
    4
    हाथरस के श्रीकृष्ण गौशाला में रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा "नारी शक्ति स्वाभिमान, विपक्ष ने किया अपमान" विषय पर जन आक्रोश महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री और जिला प्रभारी बेबी रानी मौर्य ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महिला आरक्षण से जुड़े बिल का विरोध करके विपक्ष ने देश की महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दल दलित और पिछड़े वर्ग की महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते। मंत्री ने उज्ज्वला, आयुष्मान और आवास जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए भाजपा को महिला सशक्तिकरण का सच्चा हितैषी बताया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने सपा व कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला दहन भी किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विपक्ष के अवरोध के कारण ही महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है। इस अवसर पर सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक अंजुला सिंह माहौर, वीरेंद्र सिंह राणा और जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा सहित भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
बाइट: बेबी रानी मौर्य,कैबिनेट मंत्री और जिला प्रभारी हाथरस
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Rps News
    1
    Post by Rps News
    user_Rps News
    Rps News
    Local News Reporter सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.