लंभुआ में बड़ा हादसा टला: प्रार्थना के दौरान गिरा सूखे आम के पेड़ का भारी डाल, बाल-बाल बचे मासूम बच्चे।.. लंभुआ, सुल्तानपुर। लंभुआ नगर पंचायत के अटल नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विद्यालय परिसर में खड़ा एक सूखा आम का पेड़ अचानक भड़भड़ा कर गिरने लगा। गनीमत रही कि पेड़ की भारी डाल स्कूल परिसर के अंदर न गिरकर बाहर सड़क की ओर गिरी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना उस समय हुई जब विद्यालय में बच्चे प्रार्थना सभा में शामिल थे। यदि डाल स्कूल प्रांगण की ओर गिरती तो कई मासूम बच्चे इसकी चपेट में आ सकते थे। हालांकि पेड़ की डाल सड़क की तरफ गिरने से वहां से गुजर रहे कुछ लोग और एक मोटरसाइकिल इसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लीला यादव ने बताया कि पेड़ काफी समय से सूखा और जर्जर हो चुका था। इसकी सूचना पूर्व में ही उच्च अधिकारियों को दी गई थी तथा वन विभाग को भी लिखित रूप से अवगत कराया गया था। बावजूद इसके समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ था। घटना के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में रोष देखा गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सूखे पेड़ों को हटाया जाए तो इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता है। फिलहाल विद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। यह घटना एक बार फिर सरकारी तंत्र की लापरवाही को उजागर करती है, जहां समय रहते कार्रवाई न होने से बच्चों की जान जोखिम में पड़ सकती थी।
लंभुआ में बड़ा हादसा टला: प्रार्थना के दौरान गिरा सूखे आम के पेड़ का भारी डाल, बाल-बाल बचे मासूम बच्चे।.. लंभुआ, सुल्तानपुर। लंभुआ नगर पंचायत के अटल नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विद्यालय परिसर में खड़ा एक सूखा आम का पेड़ अचानक भड़भड़ा कर गिरने लगा। गनीमत रही कि पेड़ की भारी डाल स्कूल परिसर के अंदर न गिरकर बाहर सड़क की ओर
गिरी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना उस समय हुई जब विद्यालय में बच्चे प्रार्थना सभा में शामिल थे। यदि डाल स्कूल प्रांगण की ओर गिरती तो कई मासूम बच्चे इसकी चपेट में आ सकते थे। हालांकि पेड़ की डाल सड़क की तरफ गिरने से वहां से गुजर रहे कुछ लोग और एक मोटरसाइकिल इसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। विद्यालय
की प्रधानाध्यापिका लीला यादव ने बताया कि पेड़ काफी समय से सूखा और जर्जर हो चुका था। इसकी सूचना पूर्व में ही उच्च अधिकारियों को दी गई थी तथा वन विभाग को भी लिखित रूप से अवगत कराया गया था। बावजूद इसके समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ था। घटना के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में रोष देखा गया। लोगों
का कहना है कि यदि समय रहते सूखे पेड़ों को हटाया जाए तो इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता है। फिलहाल विद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। यह घटना एक बार फिर सरकारी तंत्र की लापरवाही को उजागर करती है, जहां समय रहते कार्रवाई न होने से बच्चों की जान जोखिम में पड़ सकती थी।
- लंभुआ, सुल्तानपुर। लंभुआ नगर पंचायत के अटल नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विद्यालय परिसर में खड़ा एक सूखा आम का पेड़ अचानक भड़भड़ा कर गिरने लगा। गनीमत रही कि पेड़ की भारी डाल स्कूल परिसर के अंदर न गिरकर बाहर सड़क की ओर गिरी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना उस समय हुई जब विद्यालय में बच्चे प्रार्थना सभा में शामिल थे। यदि डाल स्कूल प्रांगण की ओर गिरती तो कई मासूम बच्चे इसकी चपेट में आ सकते थे। हालांकि पेड़ की डाल सड़क की तरफ गिरने से वहां से गुजर रहे कुछ लोग और एक मोटरसाइकिल इसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लीला यादव ने बताया कि पेड़ काफी समय से सूखा और जर्जर हो चुका था। इसकी सूचना पूर्व में ही उच्च अधिकारियों को दी गई थी तथा वन विभाग को भी लिखित रूप से अवगत कराया गया था। बावजूद इसके समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ था। घटना के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में रोष देखा गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सूखे पेड़ों को हटाया जाए तो इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता है। फिलहाल विद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। यह घटना एक बार फिर सरकारी तंत्र की लापरवाही को उजागर करती है, जहां समय रहते कार्रवाई न होने से बच्चों की जान जोखिम में पड़ सकती थी।4
- Post by Ashok verma2
- प्रोजेक्ट दृष्टि के तहत रोटरी क्लब, एआईआईएमएस और सहयोगी संस्थाओं की पहल एआई तकनीक से वस्तु पहचान, टेक्स्ट टू स्पीच और नेविगेशन में मिलेगी मदद लाभार्थियों को प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग से आत्मनिर्भरता पर जोर भारत में दृष्टिबाधिता और गंभीर दृष्टिबाधिता आज भी एक बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है। देश में लगभग एक करोड़ लोग किसी न किसी रूप में दृष्टि संबंधी गंभीर समस्याओं के साथ जीवन जी रहे हैं। खासकर 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और कम सेवा प्राप्त समुदायों पर इसका प्रभाव अधिक है, जिससे उनकी स्वतंत्रता और आर्थिक उत्पादकता प्रभावित होती है। इसी पृष्ठभूमि में प्रोजेक्ट दृष्टि के तहत एआई-पावर्ड स्मार्ट विजन ग्लासेस के वितरण की पहल की गई। यह कार्यक्रम रोटरी क्लब द्वारा विजन-एआईडी, एसएचजी टेक्नोलॉजी और एआईआईएमएस नई दिल्ली के सहयोग से संचालित किया गया। इसका उद्देश्य अपरिवर्तनीय दृष्टि हानि से जूझ रहे व्यक्तियों को तकनीक आधारित पुनर्वास सहायता उपलब्ध कराना है। इन स्मार्ट विजन ग्लासेस में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सुविधाएं शामिल हैं, जिनमें वास्तविक समय में वस्तु पहचान, टेक्स्ट टू स्पीच, चेहरे की पहचान, दृश्य व्याख्या और नेविगेशन सहायता शामिल हैं। इससे लाभार्थियों की पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ती है और वे अपने आसपास के वातावरण के साथ अधिक आत्मविश्वास के साथ जुड़ पाते हैं। लाभार्थियों को केवल उपकरण ही नहीं, बल्कि संरचित प्रशिक्षण, ओरिएंटेशन सत्र और निरंतर तकनीकी सहायता भी प्रदान की जा रही है, ताकि वे इन तकनीकों का अधिकतम लाभ उठा सकें और दीर्घकालिक कार्यात्मक सुधार प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. प्रवीण वशिष्ठ, अधिकारी-इन-चार्ज कम्युनिटी ऑप्थाल्मोलॉजी, डॉ. आरपी सेंटर, एआईआईएमएस नई दिल्ली ने कहा कि एआई-सक्षम सहायक प्रौद्योगिकी नैदानिक देखभाल को पूरक बनाती है, निर्भरता कम करती है और स्वायत्तता को बढ़ाती है। उनके अनुसार ये स्मार्ट विजन ग्लासेस शिक्षा, रोजगार और दैनिक जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खोलते हैं।1
- पट्टी आसपुर देवसरा विकास खंड केभदवछ गांव के हरिऔना टोला स्थित मुसहर बस्ती में महाशिवरात्रि की रात्रि लगी आग से लगभग दो दर्जन से अधिक लोग बेघर हो गए। आगजनी में पीड़ित परिवारों का गृहस्थी का सामान, भोजन सामग्री और जरूरी वस्तुएं जलकर राख हो गईं, जिससे बस्ती के लोग दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पट्टी नगर के व्यवसायी एवं भाजपा नेताओं में शिव चौरसिया, रामचरित्र वर्मा, अमरजीत पटेल, अमित चौरसिया एडवोकेट सहित अन्य लोग मौके पर पहुँचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को तात्कालिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई तथा उनकी जरूरतों की जानकारी ली। भाजपा नेताओं ने पीड़ितों की सहायता के लिए उपजिलाधिकारी पट्टी से बातचीत कर प्रशासनिक स्तर पर राहत दिलाने का आग्रह किया। उन्होंने सरकारी सहायता, खाद्यान्न सामग्री और आवश्यक वस्तुएँ तत्काल उपलब्ध कराने की मांग रखी। व्यवसायियों एवं नेताओं द्वारा नगद सहयोग मिलने और प्रशासनिक मदद का आश्वासन दिए जाने के बाद आगजनी में सब-कुछ खो चुके हीरालाल, लक्ष्मीना, रेखा, प्रेम कुमार, सूरज कुमार सहित महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के चेहरों पर राहत की झलक दिखी। स्थानीय लोगों ने भी प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।1
- जिला सुल्तानपुर से बोल रहा हूं की हमारे यहां रास्ता बहुत गड़बड़ है ऑपरेटर जी से कहता हूं कि गुलाब बंद कर दीजिए लेकिन ऑपरेटर जी ने नहीं सुनते बोलते हैं कि प्रधान जी से जाकर बोलो सड़क बनवाई लेकिन प्रधान भी सड़क नहीं बनवाते आप सब से गुजारिश है कि इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और प्रधानमंत्री के पास पहुंचे और कानूनी कार्रवाई करें1
- सुल्तानपुर जनपद के लंभुआ क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर पनियार गांव में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अमित सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शिवरात्रि के दिन हुए पारिवारिक विवाद के बाद अगले दिन यह घटना हुई। मामले में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य कथित आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। इस मामले को लेकर सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा भी आधिकारिक बयान जारी किया गया है। पूरे घटनाक्रम और ताज़ा अपडेट के लिए वीडियो को अंत तक देखें।1
- Post by Ram Murat1
- पट्टी नगर में मुख्य यजमान बद्री प्रसाद उमरवैश्य एवं उनके छोटे भाई लखन लाल उमरवैश्य द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विधिवत समापन हुआ। कथा के समापन अवसर पर भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे नगर में धार्मिक वातावरण बना रहा और आयोजन की भव्यता की सराहना की गई। पट्टी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष हुए सम्मानित कथा समापन के अवसर पर पट्टी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद पाल सिंह भदौरिया एवं आदर्श नगर पंचायत पट्टी अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभासद राम चरित्र वर्मा, सभासद प्रतिनिधि गौरव श्रीवास्तव, पट्टी नगर प्रभारी सचिन यादव एवं समस्त कोतवाली पुलिस स्टाफ सहित अन्य गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताई।1